/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग* lucknow
श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग*
*विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु*

सुलतानपुर,सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह प्रो.विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे।
महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह प्रेम, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि परमात्मा के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वाले भक्त पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है।
इस अवसर पर प्रो.विनोद कुमार सिंह, प्रो.बिहारी सिंह,योगेश प्रताप सिंह प्रबंधक,आलोक आर्य,गोमती मित्र मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’, प्रबंधक श्याम प्रकाश सिंह,राजकुमार पाण्डेय,डॉ.तारा सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, ऊषा सिंह,अमन,नमन एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा का विश्राम आरती के साथ हुआ।
गौ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण*
फर्रुखाबाद । गौ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज माननीय सांसद फर्रुखाबाद श्री मुकेश राजपूत द्वारा विकासखण्ड मोहम्मदाबाद स्थित गौ आश्रय स्थल सितवनपुर पिथू गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सांसद द्वारा गौ सेवा करते हुए गौवंश को गुड़, चना एवं हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान सांसद द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अवधेश बाथम एवं ग्राम प्रधान शेर बहादुर सिंह से प्राप्त की गई। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में लगभग 380 गौवंश संरक्षित हैं तथा 12 गौपालक कार्यरत हैं। सांसद ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला में किसी भी स्थिति में कीचड़ की
स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा गौवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को गौवंश का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराने तथा गौपालकों को प्रत्येक माह मानदेय का भुगतान समय से कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
भदोही में यूपीआई टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- छोटे व्यापारियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा



नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सोपा ज्ञापन के माध्यम से 2000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर व्यापारियों से 0.4% टैक्स लगाए जाने का विरोध किया बताया कि डिजिटल भुगतान एवं यूपीआई व्यवस्था में आम नागरिकों छोटे व्यापारियों दुकानदारों मजदूर तथा मध्यम वर्ग के लिए लेन-देन को सरल और सुगम बनाया है आज करोड़ों लोग अपने दैनिक व्यापार एवं आशा आवश्यकताओं के लिए यूपीआई का उपयोग कर रहे हैं ऐसे समय में 2000 से अधिक यूपीआई लेनदेन पर व्यापारियों से 0.4% टैक्स लगाए जाने की व्यवस्था से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पढ़ने की आशंका है इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है छोटे दुकानदार एवं व्यापारियों से पहले से ही विभिन्न आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त त्रिशूल क्या टैक्स का भर उनके व्यापार लगत बड़ा सकता है और अंततः इसका प्रभाव उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है कांग्रेसियों ने तत्काल प्रभाव से 2000 से अधिक यूपीआई लेनदेन पर लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग किया छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त डिजिटल भुगतान बार नाल डाला जाए यूपीआई एवं डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापारी एवं उपभोक्ता हित में ऐसी नीतियां बनाई जाए जिम डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिले।



इस अवसर पर सुरेश चंद्र मिश्रा, दीना नाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुरेश गौतम,  सुबुकतगीन अंसारी, अवधेश पाठक, ज़ज लाल राय, नाजिम अली, रमाशंकर बिंद, दुर्गेश तिवारी, अजय प्रजापति, शमशीर अहमद, सरफराज अहमद, जिला दूबे, विशाल गौतम, विमलेश पाल, राम सजीवन गौतम, राकेश पाल, अनीश शेख, महेंद्र यादव, गुलाब धर, राजेश पाल, विनोद गौतम, प्रजापति, रामू गौतम, अयान, धीरज पाल,संदीप भारती,राम बाबू गुप्ता, मणींद्र बिंद,मकोई लाल बिंद, मोनिस अंसारी आदि लोग उपस्थित रहें.
बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बराम
रमेश दूबे

                     
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल *श्री सर्व दवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेलहरकला *श्री सर्वेश कुमार* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना बेलहरकला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 174/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना बेलहरकला से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अक्षय कुमार पुत्र रामजनम निवासी बेलहर खुर्द थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को झुड़िया स्कूल के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय  रवाना  किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया । ।
          विदित हो कि वादी द्वारा दिनाँक 16.06.2026 को थाना बेलहरकला पर वादी की पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आज दिनाँक 19.09.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया ।

*गिरफ्तारी/बरामदग करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 श्री राजेश कुमार यादव, का0 अंकित शुक्ला, म0का0 रिचा शुक्ला, म0का0 ममता ।
का0 अमरजीत मौर्या सर्विलान्स सेल
विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने खंडौली गौशाला एवं पिथनापुर पंचायत घर का किया औचक निरीक्षण*

फर्रुखाबाद ।तहसील समाधान दिवस के आयोजन के बाद जनपद में विकास कार्यों की प्रगति के परीक्षण के लिए जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील स्थित विकासखण्ड राजेपुर ग्राम खंडौली में गौशाला एवं पंचायत घर पिथनापुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम खंडोली गौशाला का निरीक्षण किया गया, यहां पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में सघन वृक्षारोपण कराकर रोपित पौधों का संरक्षण करें। मादा बछड़ों को पात्र कुपोषित परिवारों को उपलब्ध कराएं, जिससे बछड़ों को पालन पोषण के साथ कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके। गौशाला में संरक्षित प्रत्येक गौवंश की ईयर टैगिंग कराएं, इसके साथ ही गौवंश की देखरेख हेतु तैनात संरक्षकों को समय पर भुगतान पूर्ण कराएं। बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं के अलग रखने की व्यवस्था करें, जिससे स्वस्थ पशुओं को संक्रमण से बचाया जा सके। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा गौवंश को गुड़ एवं चना भी खिलाया गया। गौशाला में उपस्थित अधिकारी ने बताया कि इस गौशाला में कल 263 पशु संरक्षित है, जिनमे 195 नर गौवंश एवं 68 मादा गौवंश सम्मिलित है। सभी पशुओं का टीकाकरण पूर्ण कराया जा चुका है। वृक्षारोपण अभियान के तहत इस गौशाला में 05 छायादार वृक्षों का रोपण किया गया, जिन्हें समय-समय पर उचित देखरेख प्रदान की जा रही है। गौशाला में गोवंश की संरक्षण हेतु 05 शैड बनाए गए हैं, जिनमे से प्रत्येक शेड में 50 गोवंश को रखने की क्षमता है। गौशाला में प्रतिदिन गोवंश के भरण पोषण हेतु 33 कुंतल हरा चारा उपलब्ध कराया जाता है इसके साथ ही वर्तमान समय में 68 कुंतल भूसा भी उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पिथनापुर स्थित पंचायत घर का निरीक्षण किया गया, पंचायत घर के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने फीता काटकर नवनिर्मित पुस्तकालय का शुभारंभ किया। यहां पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में अध्ययन हेतु आने वाले महानुभावों के लिए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था तथा पुस्तकालय को नियमित रूप से साफ एवं स्वच्छ रखें, इसके साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की सूची पंचायत घर के मुख्य द्वार की दीवार पर चस्पा कराई जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि ग्राम की सभी कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री शत प्रतिशत रूप से पूर्ण की जाए।
मऊ में कल BSP का महासम्मेलन, घोसी सीट पर किसके नाम का होगा ऐलान?
मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र के बापू खेल मैदान में बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता महासम्मेलन 20 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं और पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौके पर जुटे हुए हैं।
महासम्मेलन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा घोसी विधानसभा सीट पर संभावित प्रत्याशी के ऐलान को लेकर है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कार्यक्रम के दौरान BSP घोसी सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।
हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में कल होने वाले महासम्मेलन में क्या पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

अब सवाल यही है कि घोसी विधानसभा सीट से BSP किसे अपना प्रत्या
मऊ CEIR पोर्टल की मदद से बरामद हुआ 17 हजार रुपये का गुम मोबाइल, मालिक को किया सुपुर्द
मऊ। कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए एक स्मार्ट मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 16,999 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

19 सितंबर 2026 को आवेदक रामसेवक सिंह, निवासी थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ के गुम हुए स्मार्ट मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। मोबाइल के स्वामित्व की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया।

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई कर गुम मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चला
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में दिनांक 19.09.2026 को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया

इस अभियान के अंतर्गत 26 टीम गठित कर जनपद के 26 स्थानों पर बदल बदलकर लगभग 1320 सदिग्ध वाहनो/व्यक्तियो को चेक किया गया जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने पर 453 वाहनों को विभिन्न धाराओ में चालान व 01 वाहनो को सीज किया गया, साथ ही साथ अन्य लोगों को हिदायत भी दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें एवं गलत स्थानो पर पार्किंग नही करे तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें ।
सपा विधायक अनिल वर्मा ने चौपाल का आयोजन कर महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में समाजवादी पीडीए चौपाल में पिछड़े दलित शोषण वर्गों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने व पीडीए समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई, पीडीए चौपाल शनिवार को क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर, रंवाशी में युवा सपा नेता अतुल वर्मा  एवं ग्राम मेवा, रामनगर में सपा विधायक अनिल वर्मा ने चौपाल का आयोजन कर महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगार है और महंगाई के कारण परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो रहा है, उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के  प्रति जागरुक करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का परचम लहराने की अपील की। ग्राम मेवा और रामनगर में सपा विधायक अनिल वर्मा ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि अन्नदाता आज एक-एक बोरी खाद  के लिए तरस रहा है वहीं उसे अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है, उन्होंने गन्ना किसानों के साथ हो रहे अन्याय का जिक्र करते हुए कहा कि गन्ना किसानों को उनकी उपज की लागत का मूल्य नहीं मिल पा रहा है और चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से गोविंद वर्मा, सूरज वर्मा, शिवनाथ वर्मा, प्यारेलाल भार्गव, प्रधान पन्नालाल,  विश्राम लाल गौतम, जियाउद्दीन, जया किशोर वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
महादेव घाट पर चला स्वच्छता अभियान, नगर पालिका कर्मचारियों ने की साफ-सफाई
मऊ। स्वच्छता अभियान के तहत महादेव घाट पर मऊ नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने घाट परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्र की सफाई की और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।