/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने खंडौली गौशाला एवं पिथनापुर पंचायत घर का किया औचक निरीक्षण* lucknow
विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने खंडौली गौशाला एवं पिथनापुर पंचायत घर का किया औचक निरीक्षण*

फर्रुखाबाद ।तहसील समाधान दिवस के आयोजन के बाद जनपद में विकास कार्यों की प्रगति के परीक्षण के लिए जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील स्थित विकासखण्ड राजेपुर ग्राम खंडौली में गौशाला एवं पंचायत घर पिथनापुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम खंडोली गौशाला का निरीक्षण किया गया, यहां पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में सघन वृक्षारोपण कराकर रोपित पौधों का संरक्षण करें। मादा बछड़ों को पात्र कुपोषित परिवारों को उपलब्ध कराएं, जिससे बछड़ों को पालन पोषण के साथ कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके। गौशाला में संरक्षित प्रत्येक गौवंश की ईयर टैगिंग कराएं, इसके साथ ही गौवंश की देखरेख हेतु तैनात संरक्षकों को समय पर भुगतान पूर्ण कराएं। बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं के अलग रखने की व्यवस्था करें, जिससे स्वस्थ पशुओं को संक्रमण से बचाया जा सके। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा गौवंश को गुड़ एवं चना भी खिलाया गया। गौशाला में उपस्थित अधिकारी ने बताया कि इस गौशाला में कल 263 पशु संरक्षित है, जिनमे 195 नर गौवंश एवं 68 मादा गौवंश सम्मिलित है। सभी पशुओं का टीकाकरण पूर्ण कराया जा चुका है। वृक्षारोपण अभियान के तहत इस गौशाला में 05 छायादार वृक्षों का रोपण किया गया, जिन्हें समय-समय पर उचित देखरेख प्रदान की जा रही है। गौशाला में गोवंश की संरक्षण हेतु 05 शैड बनाए गए हैं, जिनमे से प्रत्येक शेड में 50 गोवंश को रखने की क्षमता है। गौशाला में प्रतिदिन गोवंश के भरण पोषण हेतु 33 कुंतल हरा चारा उपलब्ध कराया जाता है इसके साथ ही वर्तमान समय में 68 कुंतल भूसा भी उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पिथनापुर स्थित पंचायत घर का निरीक्षण किया गया, पंचायत घर के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने फीता काटकर नवनिर्मित पुस्तकालय का शुभारंभ किया। यहां पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में अध्ययन हेतु आने वाले महानुभावों के लिए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था तथा पुस्तकालय को नियमित रूप से साफ एवं स्वच्छ रखें, इसके साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की सूची पंचायत घर के मुख्य द्वार की दीवार पर चस्पा कराई जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि ग्राम की सभी कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री शत प्रतिशत रूप से पूर्ण की जाए।
मऊ में कल BSP का महासम्मेलन, घोसी सीट पर किसके नाम का होगा ऐलान?
मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र के बापू खेल मैदान में बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता महासम्मेलन 20 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं और पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौके पर जुटे हुए हैं।
महासम्मेलन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा घोसी विधानसभा सीट पर संभावित प्रत्याशी के ऐलान को लेकर है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कार्यक्रम के दौरान BSP घोसी सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।
हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में कल होने वाले महासम्मेलन में क्या पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

अब सवाल यही है कि घोसी विधानसभा सीट से BSP किसे अपना प्रत्या
मऊ CEIR पोर्टल की मदद से बरामद हुआ 17 हजार रुपये का गुम मोबाइल, मालिक को किया सुपुर्द
मऊ। कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए एक स्मार्ट मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 16,999 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

19 सितंबर 2026 को आवेदक रामसेवक सिंह, निवासी थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ के गुम हुए स्मार्ट मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। मोबाइल के स्वामित्व की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया।

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई कर गुम मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चला
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में दिनांक 19.09.2026 को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया

इस अभियान के अंतर्गत 26 टीम गठित कर जनपद के 26 स्थानों पर बदल बदलकर लगभग 1320 सदिग्ध वाहनो/व्यक्तियो को चेक किया गया जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने पर 453 वाहनों को विभिन्न धाराओ में चालान व 01 वाहनो को सीज किया गया, साथ ही साथ अन्य लोगों को हिदायत भी दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें एवं गलत स्थानो पर पार्किंग नही करे तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें ।
सपा विधायक अनिल वर्मा ने चौपाल का आयोजन कर महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में समाजवादी पीडीए चौपाल में पिछड़े दलित शोषण वर्गों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने व पीडीए समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई, पीडीए चौपाल शनिवार को क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर, रंवाशी में युवा सपा नेता अतुल वर्मा  एवं ग्राम मेवा, रामनगर में सपा विधायक अनिल वर्मा ने चौपाल का आयोजन कर महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगार है और महंगाई के कारण परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो रहा है, उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के  प्रति जागरुक करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का परचम लहराने की अपील की। ग्राम मेवा और रामनगर में सपा विधायक अनिल वर्मा ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि अन्नदाता आज एक-एक बोरी खाद  के लिए तरस रहा है वहीं उसे अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है, उन्होंने गन्ना किसानों के साथ हो रहे अन्याय का जिक्र करते हुए कहा कि गन्ना किसानों को उनकी उपज की लागत का मूल्य नहीं मिल पा रहा है और चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से गोविंद वर्मा, सूरज वर्मा, शिवनाथ वर्मा, प्यारेलाल भार्गव, प्रधान पन्नालाल,  विश्राम लाल गौतम, जियाउद्दीन, जया किशोर वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
महादेव घाट पर चला स्वच्छता अभियान, नगर पालिका कर्मचारियों ने की साफ-सफाई
मऊ। स्वच्छता अभियान के तहत महादेव घाट पर मऊ नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने घाट परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्र की सफाई की और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन, समर्पण एवं गरीब कल्याण के गौरवशाली 25 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में चल रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज अपने विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के किसान बालिका इंटर कॉलेज थाना मोड़ तरबगंज में विद्यालय द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 एवं 1600 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, लम्बी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक शक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और मानसिक दृढ़ता के निर्माण का भी महत्वपूर्ण आधार हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है और नियमित खेलकूद हमारे युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री अजय सिंह पिंटू जी, चेयरमैन तरबगंज कमलेश पाण्डेय जी, मण्डल अध्यक्ष आशीष दुबे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनारायण पाण्डेय जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष के.सी सिंह जी, आईटी सेल शिवम सिंह राजा जी सहित विद्यालय के अध्यापक एवं होनहार छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
गुरुजनों ने माल्यार्पण कर संदीप कुमार लोधी का किया स्वागत
कांग्रेस के स्टेट पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर बनने पर आवास विकास में सम्मान समारोह, गुरुजनों से लिया आशीर्वाद

फर्रुखाबाद। शनिवार को आवास विकास निवासी सतेंद्र सिंह राठौर और मनोज राठौर ने कांग्रेस के स्टेट पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर पद पर संदीप कुमार लोधी की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उनका माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सम्मान समारोह में यदुनाथ सिंह वर्मा, रामरूप राजपूत, सुरेश राजपूत, गणेश राजपूत, श्याम सिंह राजपूत, नीलेश राजपूत और घनश्याम तिवाड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संदीप कुमार लोधी को बधाई देते हुए कांग्रेस के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

समारोह में गुरु-शिष्य का आत्मीय संबंध भी देखने को मिला। सतेंद्र सिंह राठौर ने संदीप कुमार लोधी को फिजिक्स की शिक्षा दी थी, जबकि मनोज राठौर ने इंटरमीडिएट कक्षा में उन्हें अंग्रेजी पढ़ाई थी। कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद संदीप कुमार लोधी ने अपने दोनों गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।
जनपद मऊ तहसील दिवस पर महिला ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला
तहसील दिवस के दौरान एक महिला अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास पहुंची और मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई। महिला ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

महिला की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि शिकायत पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में डूबा रहा अग्रवाल परिवार
भायंदर। भायंदर पश्चिम के मीरा अस्पताल के पास स्थित स्पेन सिग्नेचर इमारत में रहने वाले भरतलाल अग्रवाल और उनके परिवार द्वारा अपने आवास पर गणपति बप्पा की भव्य स्थापना की गई। पूरे 5 दिनों तक अग्रवाल परिवार भगवान गणेश की भक्ति अर्चना में डूबा रहा। पांचवें दिन अग्रवाल परिवार ने भक्ति और श्रद्धा के साथ बप्पा का विसर्जन किया। इस अवसर पर पूरा परिवार अत्यंत भावुक दिखाई दे रहा था। अग्रवाल परिवार द्वारा पिछले 17 वर्षों से लगातार बप्पा की स्थापना की जा रही है।