/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz महादेव घाट पर चला स्वच्छता अभियान, नगर पालिका कर्मचारियों ने की साफ-सफाई lucknow
महादेव घाट पर चला स्वच्छता अभियान, नगर पालिका कर्मचारियों ने की साफ-सफाई
मऊ। स्वच्छता अभियान के तहत महादेव घाट पर मऊ नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने घाट परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्र की सफाई की और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन, समर्पण एवं गरीब कल्याण के गौरवशाली 25 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में चल रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज अपने विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के किसान बालिका इंटर कॉलेज थाना मोड़ तरबगंज में विद्यालय द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 एवं 1600 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, लम्बी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक शक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और मानसिक दृढ़ता के निर्माण का भी महत्वपूर्ण आधार हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है और नियमित खेलकूद हमारे युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री अजय सिंह पिंटू जी, चेयरमैन तरबगंज कमलेश पाण्डेय जी, मण्डल अध्यक्ष आशीष दुबे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनारायण पाण्डेय जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष के.सी सिंह जी, आईटी सेल शिवम सिंह राजा जी सहित विद्यालय के अध्यापक एवं होनहार छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
गुरुजनों ने माल्यार्पण कर संदीप कुमार लोधी का किया स्वागत
कांग्रेस के स्टेट पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर बनने पर आवास विकास में सम्मान समारोह, गुरुजनों से लिया आशीर्वाद

फर्रुखाबाद। शनिवार को आवास विकास निवासी सतेंद्र सिंह राठौर और मनोज राठौर ने कांग्रेस के स्टेट पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर पद पर संदीप कुमार लोधी की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उनका माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सम्मान समारोह में यदुनाथ सिंह वर्मा, रामरूप राजपूत, सुरेश राजपूत, गणेश राजपूत, श्याम सिंह राजपूत, नीलेश राजपूत और घनश्याम तिवाड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संदीप कुमार लोधी को बधाई देते हुए कांग्रेस के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

समारोह में गुरु-शिष्य का आत्मीय संबंध भी देखने को मिला। सतेंद्र सिंह राठौर ने संदीप कुमार लोधी को फिजिक्स की शिक्षा दी थी, जबकि मनोज राठौर ने इंटरमीडिएट कक्षा में उन्हें अंग्रेजी पढ़ाई थी। कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद संदीप कुमार लोधी ने अपने दोनों गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।
जनपद मऊ तहसील दिवस पर महिला ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला
तहसील दिवस के दौरान एक महिला अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास पहुंची और मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई। महिला ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

महिला की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि शिकायत पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में डूबा रहा अग्रवाल परिवार
भायंदर। भायंदर पश्चिम के मीरा अस्पताल के पास स्थित स्पेन सिग्नेचर इमारत में रहने वाले भरतलाल अग्रवाल और उनके परिवार द्वारा अपने आवास पर गणपति बप्पा की भव्य स्थापना की गई। पूरे 5 दिनों तक अग्रवाल परिवार भगवान गणेश की भक्ति अर्चना में डूबा रहा। पांचवें दिन अग्रवाल परिवार ने भक्ति और श्रद्धा के साथ बप्पा का विसर्जन किया। इस अवसर पर पूरा परिवार अत्यंत भावुक दिखाई दे रहा था। अग्रवाल परिवार द्वारा पिछले 17 वर्षों से लगातार बप्पा की स्थापना की जा रही है।
गायत्री परिवार द्वारा पूरे देश में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन
बलरामपुर ।गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वाधान में पूरे देश में नैतिक शिक्षा एवं देश के नवनिर्माण में गायत्री शक्तिपीठ तुलसीपुर ने जनपद बलरामपुर के विभिन्न विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन आज 19 सितंबर को किया।
बताया गया कि जनपद के 121 विद्यालयों के 10000 छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बताया जाता है कि जिसमें सभी धर्म और वर्ग के विद्यार्थी रहे कक्षा 5 से 12 तथा डिग्री कॉलेज बलरामपुर शक्ति स्मारक संस्थान के भी बच्चों ने भाग लिया, बताया गया कि उक्त परीक्षा बहुत ही अच्छे माहौल में संपन्न हुई,
इसमें गायत्री परिवार के सदस्यों का विशेष योगदान रहा जिसमें प्रभु रूप से अशोक कुमार गोयल, प्रदीप गोयल, नीरज गुप्ता, गुलाबचंद भारती, कन्हैया लाल वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
खुरहट बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत बनी खतरे की घंटी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
मऊ। जनपद मऊ के खुरहट बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की जर्जर हालत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी इमारत की दीवारों, खिड़कियों और भवन के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से खराब स्थिति दिखाई दे रही है। तस्वीर में भवन की दीवारों पर सीलन, काई और जर्जर प्लास्टर साफ नजर आ रहा है, जबकि खिड़कियों की हालत भी चिंताजनक दिखाई दे रही है।

स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर प्रतिदिन मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में भवन की मौजूदा स्थिति को लेकर लोगों में सुरक्षा की चिंता बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मौके का तकनीकी निरीक्षण कराकर भवन की वास्तविक स्थिति का आकलन कराया जाए। यदि भवन असुरक्षित पाया जाता है तो आवश्यक मरम्मत, जीर्णोद्धार अथवा वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।

अब सवाल यह है कि किसी हादसे का इंतजार किया जाएगा या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग इस जर्जर भवन की सुध लेगा? स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने तहसील तरबगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए


*सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-जिलाधिकारी*


*सम्पूर्ण समाधान दिवस तरबगंज में 114 शिकायतों में से 15 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*


*सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, पोषण पोटली, डेमो चेक, आयुष्मान कार्ड वितरित कर दिया योजनाओं का लाभ*


*गोण्डा 19 सितम्बर, 2026*।
शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील तरबगंज में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान तहसील तरबगंज में कुल 114 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 15 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष 99 प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर  पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।  

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

*"सेवा संकल्प अभियान" के अन्तर्गत तहसील तरबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विभिन्न विभागों के योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया जैसे क्षय रोग के व्यक्तियों को पोषण पोटली, वृद्धजनों पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, पात्र लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना स्वीकृत पत्र, निराश्रित महिलाओं को पेंशन स्वीकृति पत्र, पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र आदि का वितरण जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसीएनएल जेएन राव, जिला प्रोवेशन अधिकारी गौरव मिश्रा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा किया गया।*

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी तरबगंज श्रीमती सविता शुक्ला, तहसीलदार तरबगंज आशुतोष पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पंचायत राज विभाग, कार्यक्रम विभाग, वन विभाग, एक्सईएएन विद्युत तरबगंज तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कूटरचित दानपत्र तैयार कर भूमि के संबंध में धोखाधड़ी एवं ऋण प्राप्त करने के प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार-*

गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 910/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सतई पुत्र किन्ने निवासी महारानीगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, को दिनांक 19.09.2026 को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी राम प्रकाश गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला महाराजगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनके द्वारा ग्राम गिर्द गोण्डा ग्रामीण स्थित गाटा संख्या 130, क्षेत्रफल 0.0850 हे0 भूमि को दिनांक 07.07.2004 को पंजीकृत बैनामा के माध्यम से क्रय किया गया था तथा बैनामे के उपरान्त उनका नाम राजस्व अभिलेख/खतौनी में दर्ज हो गया था। वादी के अनुसार उक्त भूमि पर वह लगातार कब्जे एवं अधिकार में चले आ रहे हैं। आरोप है कि अभियुक्त सतई एवं उसकी पत्नी श्रीमती किरन द्वारा उक्त भूमि के सम्बन्ध में कूटरचित दानपत्र तैयार कराया गया तथा उक्त दानपत्र को दिनांक 08.05.2025 को पंजीकृत कराया गया। इसके पश्चात उक्त दानपत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, शाखा गोण्डा में ऋण हेतु आवेदन कर करीब ’’25 लाख रुपये का ऋण’’ प्राप्त किया गया।
कल्कि पीठाधीश्वर ने बृजभूषण के बयान का किया समर्थन
*मिलावट के नाम पर जहर बेचना बड़ा पाप और दंडनीय अपराध

गोंडा।श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान का समर्थन किया है।बृजभूषण ने पतंजलि उत्पादों में मिलावट को लेकर बयान दिया था।आचार्य कृष्णम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और फेसबुक पर बृजभूषण के बयान को पोस्ट कर यह समर्थन जताया है।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज दोपहर 12 बजे लिखा कि यह मामला बहुत गंभीर और संवेदनशील है।यह सीधे लोगों की जिंदगी और मौत से जुड़ा है।उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह एक देशभक्त और जिम्मेदार राजनेता हैं।वे संत महात्माओं का सम्मान करते हैं।अगर वे मानते हैं कि शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावट का जहर बेंचा जा रहा है,तो यह बड़ा पाप और दंडनीय अपराध है।आचार्य कृष्णम ने अपनी पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन को भी टैग किया है।दरअसल पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा दायर किए गए 50 करोड़ रुपए के मानहानि मुकदमे को लेकर मीडिया से बात किया था।उन्होंने कहा था कि गांव से लेकर शहर तक नकली मिठाई, मावा,खोया,दही और तेल बिकने की बात सामने आई है।ऐसे में लोगों को जागरूक होना चाहिए।बृजभूषण ने पतंजलि पर निशाना साधते हुए कहा था कि कई मामलों में उन पर जुर्माना लग चुका है।पतंजलि का शहद, घि और दवाइयां बंद हो चुकी हैं।उन्होंने सवाल उठाया कि बाबा रामदेव के पास इतनी गाएं कहाॅं हैं,जिससे वे इतना घि बनाते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पतंजलि का घि कनाडा से कचरा लाकर रिफाइन कर और सिंगापुर से मिलाकर बेचा जा रहा है।बृजभूषण नेयह भी कहा कि बाबा रामदेव के अलावा भी कई लोग मिलावट का काम करते हैं,परन्तु बाबा रामदेव नकली खाद्य पदार्थों और मिलावट के सम्राट हैं।आचार्य प्रमोद कृष्णम के समर्थन से इस पूरे मामले में बृजभूषण को और मजबूती मिली है।