/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में डूबा रहा अग्रवाल परिवार lucknow
गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में डूबा रहा अग्रवाल परिवार
भायंदर। भायंदर पश्चिम के मीरा अस्पताल के पास स्थित स्पेन सिग्नेचर इमारत में रहने वाले भरतलाल अग्रवाल और उनके परिवार द्वारा अपने आवास पर गणपति बप्पा की भव्य स्थापना की गई। पूरे 5 दिनों तक अग्रवाल परिवार भगवान गणेश की भक्ति अर्चना में डूबा रहा। पांचवें दिन अग्रवाल परिवार ने भक्ति और श्रद्धा के साथ बप्पा का विसर्जन किया। इस अवसर पर पूरा परिवार अत्यंत भावुक दिखाई दे रहा था। अग्रवाल परिवार द्वारा पिछले 17 वर्षों से लगातार बप्पा की स्थापना की जा रही है।
गायत्री परिवार द्वारा पूरे देश में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन
बलरामपुर ।गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वाधान में पूरे देश में नैतिक शिक्षा एवं देश के नवनिर्माण में गायत्री शक्तिपीठ तुलसीपुर ने जनपद बलरामपुर के विभिन्न विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन आज 19 सितंबर को किया।
बताया गया कि जनपद के 121 विद्यालयों के 10000 छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बताया जाता है कि जिसमें सभी धर्म और वर्ग के विद्यार्थी रहे कक्षा 5 से 12 तथा डिग्री कॉलेज बलरामपुर शक्ति स्मारक संस्थान के भी बच्चों ने भाग लिया, बताया गया कि उक्त परीक्षा बहुत ही अच्छे माहौल में संपन्न हुई,
इसमें गायत्री परिवार के सदस्यों का विशेष योगदान रहा जिसमें प्रभु रूप से अशोक कुमार गोयल, प्रदीप गोयल, नीरज गुप्ता, गुलाबचंद भारती, कन्हैया लाल वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
खुरहट बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत बनी खतरे की घंटी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
मऊ। जनपद मऊ के खुरहट बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की जर्जर हालत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी इमारत की दीवारों, खिड़कियों और भवन के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से खराब स्थिति दिखाई दे रही है। तस्वीर में भवन की दीवारों पर सीलन, काई और जर्जर प्लास्टर साफ नजर आ रहा है, जबकि खिड़कियों की हालत भी चिंताजनक दिखाई दे रही है।

स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर प्रतिदिन मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में भवन की मौजूदा स्थिति को लेकर लोगों में सुरक्षा की चिंता बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मौके का तकनीकी निरीक्षण कराकर भवन की वास्तविक स्थिति का आकलन कराया जाए। यदि भवन असुरक्षित पाया जाता है तो आवश्यक मरम्मत, जीर्णोद्धार अथवा वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।

अब सवाल यह है कि किसी हादसे का इंतजार किया जाएगा या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग इस जर्जर भवन की सुध लेगा? स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने तहसील तरबगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए


*सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-जिलाधिकारी*


*सम्पूर्ण समाधान दिवस तरबगंज में 114 शिकायतों में से 15 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*


*सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, पोषण पोटली, डेमो चेक, आयुष्मान कार्ड वितरित कर दिया योजनाओं का लाभ*


*गोण्डा 19 सितम्बर, 2026*।
शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील तरबगंज में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान तहसील तरबगंज में कुल 114 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 15 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष 99 प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर  पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।  

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

*"सेवा संकल्प अभियान" के अन्तर्गत तहसील तरबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विभिन्न विभागों के योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया जैसे क्षय रोग के व्यक्तियों को पोषण पोटली, वृद्धजनों पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, पात्र लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना स्वीकृत पत्र, निराश्रित महिलाओं को पेंशन स्वीकृति पत्र, पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र आदि का वितरण जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसीएनएल जेएन राव, जिला प्रोवेशन अधिकारी गौरव मिश्रा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा किया गया।*

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी तरबगंज श्रीमती सविता शुक्ला, तहसीलदार तरबगंज आशुतोष पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पंचायत राज विभाग, कार्यक्रम विभाग, वन विभाग, एक्सईएएन विद्युत तरबगंज तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कूटरचित दानपत्र तैयार कर भूमि के संबंध में धोखाधड़ी एवं ऋण प्राप्त करने के प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार-*

गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 910/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सतई पुत्र किन्ने निवासी महारानीगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, को दिनांक 19.09.2026 को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी राम प्रकाश गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला महाराजगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनके द्वारा ग्राम गिर्द गोण्डा ग्रामीण स्थित गाटा संख्या 130, क्षेत्रफल 0.0850 हे0 भूमि को दिनांक 07.07.2004 को पंजीकृत बैनामा के माध्यम से क्रय किया गया था तथा बैनामे के उपरान्त उनका नाम राजस्व अभिलेख/खतौनी में दर्ज हो गया था। वादी के अनुसार उक्त भूमि पर वह लगातार कब्जे एवं अधिकार में चले आ रहे हैं। आरोप है कि अभियुक्त सतई एवं उसकी पत्नी श्रीमती किरन द्वारा उक्त भूमि के सम्बन्ध में कूटरचित दानपत्र तैयार कराया गया तथा उक्त दानपत्र को दिनांक 08.05.2025 को पंजीकृत कराया गया। इसके पश्चात उक्त दानपत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, शाखा गोण्डा में ऋण हेतु आवेदन कर करीब ’’25 लाख रुपये का ऋण’’ प्राप्त किया गया।
कल्कि पीठाधीश्वर ने बृजभूषण के बयान का किया समर्थन
*मिलावट के नाम पर जहर बेचना बड़ा पाप और दंडनीय अपराध

गोंडा।श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान का समर्थन किया है।बृजभूषण ने पतंजलि उत्पादों में मिलावट को लेकर बयान दिया था।आचार्य कृष्णम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और फेसबुक पर बृजभूषण के बयान को पोस्ट कर यह समर्थन जताया है।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज दोपहर 12 बजे लिखा कि यह मामला बहुत गंभीर और संवेदनशील है।यह सीधे लोगों की जिंदगी और मौत से जुड़ा है।उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह एक देशभक्त और जिम्मेदार राजनेता हैं।वे संत महात्माओं का सम्मान करते हैं।अगर वे मानते हैं कि शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावट का जहर बेंचा जा रहा है,तो यह बड़ा पाप और दंडनीय अपराध है।आचार्य कृष्णम ने अपनी पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन को भी टैग किया है।दरअसल पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा दायर किए गए 50 करोड़ रुपए के मानहानि मुकदमे को लेकर मीडिया से बात किया था।उन्होंने कहा था कि गांव से लेकर शहर तक नकली मिठाई, मावा,खोया,दही और तेल बिकने की बात सामने आई है।ऐसे में लोगों को जागरूक होना चाहिए।बृजभूषण ने पतंजलि पर निशाना साधते हुए कहा था कि कई मामलों में उन पर जुर्माना लग चुका है।पतंजलि का शहद, घि और दवाइयां बंद हो चुकी हैं।उन्होंने सवाल उठाया कि बाबा रामदेव के पास इतनी गाएं कहाॅं हैं,जिससे वे इतना घि बनाते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पतंजलि का घि कनाडा से कचरा लाकर रिफाइन कर और सिंगापुर से मिलाकर बेचा जा रहा है।बृजभूषण नेयह भी कहा कि बाबा रामदेव के अलावा भी कई लोग मिलावट का काम करते हैं,परन्तु बाबा रामदेव नकली खाद्य पदार्थों और मिलावट के सम्राट हैं।आचार्य प्रमोद कृष्णम के समर्थन से इस पूरे मामले में बृजभूषण को और मजबूती मिली है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का 200 से अधिक लोगों ने किया अवलोकन*

*गोण्डा, 19 सितम्बर 2026* - सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी का आयोजन गोण्डा टाउन हॉल के निकट किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई।

प्रदर्शनी के दौरान अब तक 200 से अधिक लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित पोस्टर, बैनर, चित्र एवं सूचना सामग्री के माध्यम से आमजन को पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान लोगों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री में विशेष रुचि दिखाई तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र होने पर संबंधित योजनाओं का लाभ उठाएं।
नवोदय विद्यालयों में कक्षा नौं व ग्यारह में प्रवेश के लिए करें ऑनलाइन आवेदन


*गोण्डा, 19 सितम्बर 2026*  -  नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा नौं एवं ग्यारह की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST) -2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा नौं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी तथा कक्षा ग्यारह में प्रवेश के लिए पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा एवं प्रवेश संबंधी अन्य शर्तों की जानकारी के लिए पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस (विवरणिका) का अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। समिति द्वारा देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में योग्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। LEST के माध्यम से कक्षा नौं एवं ग्यारह की रिक्त सीटों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा कर दें।
थाना धानेपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद-*


गोण्डा। दिनांक 11/12.09.2026 की रात्रि थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिंहवापुर में अज्ञात चोर द्वारा घरों के बाहर से मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी थी। उक्त घटना के संबंध में थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0 323/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाही-*
दिनांक 18.09.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त सुल्तान वर्मा पुत्र दुखीराम वर्मा, निवासी ग्राम लोनपुरवा जगतापुर, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी का 01 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन, बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त सुल्तान वर्मा से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 11/12.09.2026 की रात्रि में ग्राम सिंहवापुर, थाना धानेपुर क्षेत्र में उसने घरों के बाहर से चार मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। अभियुक्त ने बताया कि चोरी की गयी मोटरसाइकिल को लेकर कुछ दूर जाने के बाद उसमें तेल समाप्त हो गया, जिस कारण वह मोटरसाइकिल को ग्राम खटकनडीहवा पूरे पण्डित वृन्दावन, थाना धानेपुर क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर अपने घर चला गया। अभियुक्त के अनुसार चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन उसने अगले दिन बेच दिए, जबकि एक मोबाइल फोन अपने घर पर रखा था। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से उक्त चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।
लंभुआ में ‘स्थानीय चेहरे’ पर सपा का दांव!*
*टिकट को लेकर बढ़ी अंदरूनी हलचल,आधा दर्जन दावेदारों ने तेज की पैरवी*

*संतोष पांडेय के गौरीगंज से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच स्थानीय नेताओं ने उठाई स्थानीय प्रत्याशी की मांग*

सुलतानपुर,लम्भुआ
विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के अंदर टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक संतोष पांडेय के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की कवायद की चर्चाओं के बीच अब लंभुआ के स्थानीय सपा नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के सामने स्थानीय चेहरे को प्रत्याशी बनाए जाने की पैरवी शुरू कर दी है। टिकट को लेकर पार्टी के अंदर दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से करीब दर्जनभर सपा नेताओं ने अलग-अलग स्तर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर स्थानीय प्रत्याशी को मौका देने की मांग रखी है। नेताओं की ओर से पार्टी नेतृत्व के सामने यह बात रखी गई है कि लंभुआ में संगठन और क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े स्थानीय चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा जाए। इसी बीच संभावित दावेदारों की स्थिति और क्षेत्र में उनकी पकड़ को लेकर पार्टी स्तर पर सर्वे कराए जाने की भी चर्चा है।
टिकट की दौड़ में फिलहाल करीब आधा दर्जन स्थानीय नाम सामने बताए जा रहे हैं। इनमें राममूर्ति चौरसिया का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर लंभुआ से अपनी दावेदारी पेश की है। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान पीडीए वर्ग से प्रत्याशी तय किए जाने की स्थिति में उनके नाम पर विचार किए जाने का भरोसा दिया गया है।
राममूर्ति चौरसिया ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि टिकट को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है और लंभुआ में स्थानीय तथा बेदाग छवि वाले प्रत्याशी को मौका दिए जाने की बात कही गई है।

हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से अभी लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए किसी प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दावेदारों की बढ़ती सक्रियता के बीच अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के रुख पर निर्भर करेगा। फिलहाल स्थानीय चेहरे की मांग ने लंभुआ की सियासत में टिकट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।