/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz *पीएम मोदी,सांसद कंगना पर अभद्र टिप्पणी में केस* lucknow
*पीएम मोदी,सांसद कंगना पर अभद्र टिप्पणी में केस*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी का मामला प्रकाश में आया है। हरकत में आई कोतवाली भदोही पुलिस ने मीडिया सेल के प्रवीण कुमार राय की तहरीर पर संबंधित धााराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन था। विविध कार्यक्रमों के अलावा सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा था। ऐसे में भाजपा की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपने एक्स एकाउंट पर पीएम को जन्म दिन की बधाइयां दी थीं। उधर, मीडिया सेल सरपतहां, भदोही में कार्यरत प्रवीण कुमार राय ने तहरीर में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (टि्वटर) पर यूजर शुद्ध अजय कमार पाल नामक व्यक्ति ने सांसद के पोस्ट पर जाकर प्रधानमंत्री एवं उनके प्रति अभद्र एवं गलत शब्दों को प्रयोग किया है।
मऊ सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका सहित समस्त नगर पंचायतों में चला स्वच्छता अभियान
मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमदान कर दिया ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश, जनपदवासियों से अभियान में सहभागिता की अपील

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नगर पालिका परिषद मऊ सहित समस्त नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा गाजीपुर तिराहे के आसपास आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभाग करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान नगर पालिका के कार्मिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने जनपदवासियों से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ मऊ, स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद को कचरामुक्त एवं प्लास्टिकमुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने लोगों से अपने आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा गीले एवं सूखे कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक रूप दिया जाए, ताकि स्वच्छता एक अभियान न रहकर जनपदवासियों की दैनिक आदत और जिम्मेदारी बने।

स्वच्छता अभियान में मुख्य विकास अधिकारी सहित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मणि भूषण तिवारी,नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों ने श्रमदान कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया।
मऊ में BSP कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारियां तेज, घोसी प्रत्याशी के ऐलान पर नजर
मऊ। जनपद के कोपागंज स्थित बापू मैदान में 20 सितंबर को होने वाले बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मैदान में टेंट लगाने सहित अन्य व्यवस्थाओं का काम तेजी से चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

महासम्मेलन को लेकर घोसी विधानसभा सीट पर विशेष चर्चा हो रही है। पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए घोसी सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा इसी कार्यक्रम में किए जाने की बात कही जा रही है।

हालांकि, प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक पुष्टि घोषणा के बाद ही होगी।
कार्यक्रम के माध्यम से बसपा संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

20 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और घोसी सीट के प्रत्याशी की घोषणा पर लोगों की नजरें टिकी हैं।
मऊ कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित अन्य राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षा
राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा खराब ग्रेड वाले विभागों को तत्काल सुधार के दिए निर्देश

आईजीआरएस की खराब ग्रेड पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई:- जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं सीएम डैशबोर्ड पर आधारित अन्य राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली, प्रवर्तन कार्यों तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अगस्त माह में व्यापार कर में 58.50 प्रतिशत, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में 114.38 प्रतिशत, परिवहन कर में 97.83 प्रतिशत, आबकारी में 71.39 प्रतिशत, वन में 144.48 प्रतिशत, खनन में 66.50 प्रतिशत, विद्युत देय में 55.43 प्रतिशत, बैंक देय में 298.1092 प्रतिशत, चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य में 96 प्रतिशत तथा स्थानीय निकायों में 89.12 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति पाई गई।
आबकारी विभाग की राजस्व प्राप्ति पिछले माह की तुलना में कम होने तथा सी ग्रेड पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व वसूली एवं प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

खनन विभाग की लगातार दो-तीन माह से गिरती राजस्व वसूली पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई तथा खान निरीक्षक के विरुद्ध निदेशालय को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद की राजस्व प्राप्ति 89.12 प्रतिशत पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने को कहा।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग के लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में डी ग्रेड, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार के मंडी आवक में बी, पीएम स्वनिधि में सी, भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग के आईएमएसएस के अनुसार प्रवर्तन कार्य में बी, राजस्व विभाग के अंश संशोधन में बी, आईसीसीएमएस डैशबोर्ड में बी, कुर्रा बंटवारा में सी, धारा-98 में बी, नामांतरण में बी, पैमाइश में बी, वसूली प्रमाण पत्र में बी, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में बी तथा जनसुनवाई/आईजीआरएस में सी ग्रेड पाया गया। अन्य विभिन्न योजनाओं में संतोषजनक प्रगति पर ए ग्रेड पाया गया।

जिलाधिकारी ने जिन विभागों की योजनाओं एवं कार्यों में ए ग्रेड नहीं है, उनके अधिकारियों को इस माह हर हाल में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी समीक्षा में अपेक्षित सुधार नहीं मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम स्वनिधि योजना में बैंकों द्वारा पर्याप्त मात्रा में ऋण स्वीकृत न किए जाने के कारण सी ग्रेड प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को बैंकों से प्रभावी समन्वय स्थापित कर अधिकतम ऋण स्वीकृति सुनिश्चित कराने तथा इस माह ए ग्रेड प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

वहीं पीएम आवास (शहरी) में तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों की अधिक संख्या पाए जाने पर सभी उप जिलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा।
आईजीआरएस/जनसुनवाई की समीक्षा में जुलाई माह में बी ग्रेड के सापेक्ष अगस्त में सी ग्रेड आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने लंबित, डिफाल्टर एवं असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक होना चाहिए। असंतुष्ट फीडबैक के कई मामलों में लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा गलत आख्या लगाए जाने पर सभी उप जिलाधिकारियों को संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही कर-करेत्तर राजस्व के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी एवं खनन सहित प्रवर्तन कार्य से जुड़े विभागों को विशेष अभियान चलाकर प्रवर्तन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बिना पंजीकरण अथवा अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के विरुद्ध नियमित एवं निष्पक्ष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रवर्तन कार्यों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन को इसका लाभ मिले तथा जिला प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।

नगर पालिका परिषद की भूमि पर अवैध निर्माण एवं कब्जे के मामलों में भी जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई से भूमाफियाओं में स्पष्ट संदेश जाना चाहिए तथा आमजन का नगर पालिका के प्रति विश्वास बढ़ना चाहिए।

जिलाधिकारी ने एसटीपी के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में उप जिलाधिकारी सदर को शहरी क्षेत्र के लेखपालों से भूमि की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर हर हाल में भूमि का चिन्हांकन एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दायर मुकदमों की माहवार समीक्षा कर लंबित प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई एवं नियमानुसार जुर्माना लगाए जाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री दिनेश कुमार मिश्रा, समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कन्नौज में किसानों ने किया आंदोलन, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आलू किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

कहा प्रधानमंत्री ने किसान की आय दोगुनी करने का किया था वादा
----------------------------

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

उत्तर प्रदेश के इन दिनों किसान आन्दोलन करके सरकार को चेता रहा है कि उसकी समस्या का समाधान किया जाये। परेशान किसान प्रधानमंत्री के उस वादे को भी याद दिला रहा है जिसको प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय 2022 में कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी कर देगी लेकिन आज आलू किसान त्राहि-त्राहि कर आंदोलन कर रहा है, यूपी के कन्नौज में किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने आंदोलन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर अपनी मांगो का 7 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने बताया कि आलू किसानों ने यहाॅं आकर अपनी आवाज बुलन्द की और अपना मांग पत्र प्रशासन को सौंपा है मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन। हमारे आन्दोलन की मांग है कि आलू नीति बनाई जाये जिसमे लागत मूल्य का डेढ़ गुना किसान को देने की व्यवस्था की जाये हर हालत में और जब तक आलू नीति नही बनती है। दो साल से किसान बर्बाद हो रहा है। उनको तत्काल राहत देने के लिए कुछ मांगे हमने रखी है। कोल्ड स्टोरेज का किराया सरकार पूरी तरह से जमा करे। दूसरी मांग है जो आलू का मंडी शुल्क है वह उत्तर प्रदेश में समाप्त किया जाये। आलू का समर्थन मूल निर्धारित किया जाए और मूल गिरने से उसके अन्तर का पैसा जमा कर किसान को दे, आलू रेलभाड़ा माफ किया जाये। आलू को एक्सपोर्ट से मुक्त किया जाये। छइवीं मांग है कि आलू किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ किया जाये। आलू को राशन डीलर के माध्यम से अनाज के साथ वितरण कराया जाये और गौशाला में भी दिया जाये। यह सात मांगे है जिनको पूरा करने के लिए किसानों की मदद सरकार करे। सबसे बड़ा मौका है देश के प्रधानमंत्री के लिए कि वह अपने कहे हुए वचन का पालन करा दे, उन्होेंने वादा किया था कि हम 2022 में किसान की आमदनी दोगुनी कर देंगे आज सच्चाई यह है कि पानी की बोतल दो रूपए की 20 रूपये में बिक रही है। उनका कहना है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा यह आंदोलन जारी रहेगा और हम लखनऊ दिल्ली तक अपनी मांगों को लेकर जायेंगे।
पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पड़ा भारी,मुकदमा हुआ दर्ज
*विनोद साहनी हत्याकांड के बाद इंस्टाग्राम पर किया था कमेंट

गोंडा।जिले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ और विवादित पोस्ट के साथ साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई जारी है।इसी क्रम में गोंडा पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर गाली गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अतुल शुक्ला नाम के यूजर के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे साइबर थाने में यह मामला दर्ज किया गया।मामला दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दिया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अतुल शुक्ला ने क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दावाच्य के एक बयान से संबंधित गोंडा पुलिस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी किया था।पुलिस का आरोप है कि टिप्पणी में गोंडा पुलिस के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है।इसके अलावा विनोद साहनी हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों को लेकर भी टिप्पणी की गई।अतुल शुक्ला ने कथित तौर पर लिखा कि भैया वो चारों हमारे लिए सच्चे सिपाही हैं,सच में जिसने अपना सब कुछ लुटा दिया धर्म के लिए सच में सेल्यूट।इसके बाद टिप्पणी में गोंडा पुलिस और भारतीय राजनीति के खिलाफ भी कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।कमेंट में जय भवानी और जय दादा परशुराम जैसे नारे भी लिखे गए थे।क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय के अनुसार अतुल शुक्ला नाम के यूजर ने गोंडा पुलिस के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद साइबर सेल ने संबंधित सोशल मीडिया गतिविधि की जांच किया और इसके आधार पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों या किसी सरकारी विभाग के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जिले में माहौल खराब करने वाले गतिविधियों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामलों में पहले भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं और  उन्ही मामलों के संबंध में जारी पुलिस के बयान पर की  गई इस कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की गई है।
धर्मा हत्याकांड को लेकर लगी कई पुलिस टीमें,अयोध्या तक चेक किए जा रहे 500 से ज्यादा कैमरे
*परिजनों के मोबाइल की खंगाली जा रही काल डिटेल

गोंडा।जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मधईपुर ग्राम पंचायत के मजरे गुलाबगंज निवासिनी 24 वर्षीय धर्मा निषाद की 16 सितंबर को अयोध्या में हत्या कर दी गई थी।वह अपनी बहन के घर अयोध्या जा रही थी कि इसी दौरान उसका शव मिला था।हत्याकांड के खुलासे के लिए गोंडा पुलिस ने जांच तेज कर दिया है।शनिवार सुबह 5 बजे से पुलिस गोंडा में उसके घर से लेकर अयोध्या में घटनास्थल तक 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।इनमें देहात कोतवाली पुलिस,एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल है।पुलिस के मुताबिक, टीमें पिछले 24 घंटे से लगातार मामले की जांच कर रही है।पुलिस एक एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।इसका मकसद यह पता लगाना है कि धर्मा घर से कब निकली,रास्ते में कहाॅं कहाॅं गई और अयोध्या पहुंचने से पहले उसके साथ क्या हुआ।सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस धर्मा और उसके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगाल रही है।पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अयोध्या में बहन के घर जाने के दौरान धर्मा ने किन लोगों से फोन पर बात किया था।धर्मा 15 सितंबर को अयोध्या स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए घर से निकली थी और शाम लगभग 8 बजे तक जब वह बहन के घर नहीं पहुंची तो बहन ने अपने पिता सीताराम निषाद को फोन कर इसकी जानकारी दी।इसके बाद परिवार के लोगों ने धर्मा की तलाश शुरू कर दिया।16 सितंबर को अयोध्या में धर्मा का शव मिला और पुलिस ने 24 घंटे तक शव पहचान के लिए रखा।17 सितंबर को परिवार ने पुलिस के साथ जाकर शव की पहचान किया,जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव को गोंडा लाकर दोपहर लगभग 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं और अलग अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है।जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पानी टंकी पर चढ़ा युवक,जमीन पर कब्जे व मारपीट का लगाया आरोप
*एफआईआर व पैमाईश की मांग मानने पर एक घंटे बाद उतरा

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया।जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भगहर बुलंद निवासी पवन कुमार जमीन की पैमाईश कराने और मारपीट के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहा था।लगभग एक घंटे तक पुलिस और नगर मजिस्ट्रेट ने उसे समझाया,जिसके बाद वह नीचे उतर आया।बताते चलें कि शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे स्थानीय लोगों ने पवन कुमार को कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा देखा।वह बार बार पानी की टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था।लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दिया।इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को टंकी से नीचे उतारने का प्रयास शुरू हुआ।पवन कुमार का आरोप है कि उसके गाटा संख्या 1510 की जमीन पक्की सड़क के किनारे है और अत्यधिक कीमती है।उसके बगल गाटा संख्या 1511 की जमीन है जो कि ग्राम समाज की जमीन है।जिसका पट्टा अरुण कुमार, बिंदु कुमार,विनय कुमार और आनंद कुमार को मिला है।पवन का आरोप है कि ये लोग उसकी जमीन के कुछ हिस्से पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।पवन ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।उसका कहना है कि वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा,परन्तु उसकी सुनवाई नहीं हुई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।इसके बाद उसने जमीन की पैमाईश कराने और मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर यह कदम उठाया।युवक को समझाने के लिए पुलिस के साथ नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा भी मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद  सुबह 11.50 बजे पवन कुमार को नीचे उतार लिया गया।इस दौरान आयुक्त कार्यालय के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि युवक को समझाकर नीचे उतार लिया गया है।अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष तथा धर्माचार्य  अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश भर में राष्ट्र संत  अवेधनाथ का मनाया गया पुण्यतिथि
बलरामपुर 18 सितंबर जहां एक और पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्र संत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई वही बलरामपुर जनपद मैं कई स्थानों, तुलसीपुर में महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी के आवास पर राष्ट्र संत की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर राष्ट्र संत के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर तिलक लगाया गया तथा 12 दीपक प्रज्वलित कर उन्हें गौलोक,विदाई दी गई इस अवसर पर मातृ शक्तियों सहित विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह उपाध्यक्ष जीवन लाल उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी मंत्री राधेश्याम कौशल जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अम्बेडकर नगर पंचायत वार्ड में ओमप्रकाश केशरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया

विश्वनाथ प्रताप सिंह


कोरांव, प्रयागराज , देश के यशस्वी और जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत कोराँव के अम्बेडकर नगर वार्ड में,  नगर अध्यक्ष कोरांव ओम प्रकाश केशरीजी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया गया।

इस पावन अवसर पर सभी ने एक सुर में मां भारती के परम उपासक, हमारे प्रधानसेवक आदरणीय मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी जीवन और सुदीर्घायु की मंगलकामना की। लाभार्थियों के चेहरों पर झलकी खुशी और यह दीपदान इस बात का प्रतीक है कि देश का हर गरीब और वंचित वर्ग आज अपने जननायक के साथ मजबूती से खड़ा है।