/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz कन्नौज में किसानों ने किया आंदोलन, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आलू किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज lucknow
कन्नौज में किसानों ने किया आंदोलन, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आलू किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

कहा प्रधानमंत्री ने किसान की आय दोगुनी करने का किया था वादा
----------------------------

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

उत्तर प्रदेश के इन दिनों किसान आन्दोलन करके सरकार को चेता रहा है कि उसकी समस्या का समाधान किया जाये। परेशान किसान प्रधानमंत्री के उस वादे को भी याद दिला रहा है जिसको प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय 2022 में कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी कर देगी लेकिन आज आलू किसान त्राहि-त्राहि कर आंदोलन कर रहा है, यूपी के कन्नौज में किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने आंदोलन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर अपनी मांगो का 7 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने बताया कि आलू किसानों ने यहाॅं आकर अपनी आवाज बुलन्द की और अपना मांग पत्र प्रशासन को सौंपा है मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन। हमारे आन्दोलन की मांग है कि आलू नीति बनाई जाये जिसमे लागत मूल्य का डेढ़ गुना किसान को देने की व्यवस्था की जाये हर हालत में और जब तक आलू नीति नही बनती है। दो साल से किसान बर्बाद हो रहा है। उनको तत्काल राहत देने के लिए कुछ मांगे हमने रखी है। कोल्ड स्टोरेज का किराया सरकार पूरी तरह से जमा करे। दूसरी मांग है जो आलू का मंडी शुल्क है वह उत्तर प्रदेश में समाप्त किया जाये। आलू का समर्थन मूल निर्धारित किया जाए और मूल गिरने से उसके अन्तर का पैसा जमा कर किसान को दे, आलू रेलभाड़ा माफ किया जाये। आलू को एक्सपोर्ट से मुक्त किया जाये। छइवीं मांग है कि आलू किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ किया जाये। आलू को राशन डीलर के माध्यम से अनाज के साथ वितरण कराया जाये और गौशाला में भी दिया जाये। यह सात मांगे है जिनको पूरा करने के लिए किसानों की मदद सरकार करे। सबसे बड़ा मौका है देश के प्रधानमंत्री के लिए कि वह अपने कहे हुए वचन का पालन करा दे, उन्होेंने वादा किया था कि हम 2022 में किसान की आमदनी दोगुनी कर देंगे आज सच्चाई यह है कि पानी की बोतल दो रूपए की 20 रूपये में बिक रही है। उनका कहना है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा यह आंदोलन जारी रहेगा और हम लखनऊ दिल्ली तक अपनी मांगों को लेकर जायेंगे।
पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पड़ा भारी,मुकदमा हुआ दर्ज
*विनोद साहनी हत्याकांड के बाद इंस्टाग्राम पर किया था कमेंट

गोंडा।जिले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ और विवादित पोस्ट के साथ साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई जारी है।इसी क्रम में गोंडा पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर गाली गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अतुल शुक्ला नाम के यूजर के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे साइबर थाने में यह मामला दर्ज किया गया।मामला दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दिया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अतुल शुक्ला ने क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दावाच्य के एक बयान से संबंधित गोंडा पुलिस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी किया था।पुलिस का आरोप है कि टिप्पणी में गोंडा पुलिस के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है।इसके अलावा विनोद साहनी हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों को लेकर भी टिप्पणी की गई।अतुल शुक्ला ने कथित तौर पर लिखा कि भैया वो चारों हमारे लिए सच्चे सिपाही हैं,सच में जिसने अपना सब कुछ लुटा दिया धर्म के लिए सच में सेल्यूट।इसके बाद टिप्पणी में गोंडा पुलिस और भारतीय राजनीति के खिलाफ भी कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।कमेंट में जय भवानी और जय दादा परशुराम जैसे नारे भी लिखे गए थे।क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय के अनुसार अतुल शुक्ला नाम के यूजर ने गोंडा पुलिस के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद साइबर सेल ने संबंधित सोशल मीडिया गतिविधि की जांच किया और इसके आधार पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों या किसी सरकारी विभाग के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जिले में माहौल खराब करने वाले गतिविधियों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामलों में पहले भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं और  उन्ही मामलों के संबंध में जारी पुलिस के बयान पर की  गई इस कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की गई है।
धर्मा हत्याकांड को लेकर लगी कई पुलिस टीमें,अयोध्या तक चेक किए जा रहे 500 से ज्यादा कैमरे
*परिजनों के मोबाइल की खंगाली जा रही काल डिटेल

गोंडा।जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मधईपुर ग्राम पंचायत के मजरे गुलाबगंज निवासिनी 24 वर्षीय धर्मा निषाद की 16 सितंबर को अयोध्या में हत्या कर दी गई थी।वह अपनी बहन के घर अयोध्या जा रही थी कि इसी दौरान उसका शव मिला था।हत्याकांड के खुलासे के लिए गोंडा पुलिस ने जांच तेज कर दिया है।शनिवार सुबह 5 बजे से पुलिस गोंडा में उसके घर से लेकर अयोध्या में घटनास्थल तक 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।इनमें देहात कोतवाली पुलिस,एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल है।पुलिस के मुताबिक, टीमें पिछले 24 घंटे से लगातार मामले की जांच कर रही है।पुलिस एक एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।इसका मकसद यह पता लगाना है कि धर्मा घर से कब निकली,रास्ते में कहाॅं कहाॅं गई और अयोध्या पहुंचने से पहले उसके साथ क्या हुआ।सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस धर्मा और उसके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगाल रही है।पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अयोध्या में बहन के घर जाने के दौरान धर्मा ने किन लोगों से फोन पर बात किया था।धर्मा 15 सितंबर को अयोध्या स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए घर से निकली थी और शाम लगभग 8 बजे तक जब वह बहन के घर नहीं पहुंची तो बहन ने अपने पिता सीताराम निषाद को फोन कर इसकी जानकारी दी।इसके बाद परिवार के लोगों ने धर्मा की तलाश शुरू कर दिया।16 सितंबर को अयोध्या में धर्मा का शव मिला और पुलिस ने 24 घंटे तक शव पहचान के लिए रखा।17 सितंबर को परिवार ने पुलिस के साथ जाकर शव की पहचान किया,जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव को गोंडा लाकर दोपहर लगभग 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं और अलग अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है।जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पानी टंकी पर चढ़ा युवक,जमीन पर कब्जे व मारपीट का लगाया आरोप
*एफआईआर व पैमाईश की मांग मानने पर एक घंटे बाद उतरा

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया।जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भगहर बुलंद निवासी पवन कुमार जमीन की पैमाईश कराने और मारपीट के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहा था।लगभग एक घंटे तक पुलिस और नगर मजिस्ट्रेट ने उसे समझाया,जिसके बाद वह नीचे उतर आया।बताते चलें कि शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे स्थानीय लोगों ने पवन कुमार को कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा देखा।वह बार बार पानी की टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था।लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दिया।इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को टंकी से नीचे उतारने का प्रयास शुरू हुआ।पवन कुमार का आरोप है कि उसके गाटा संख्या 1510 की जमीन पक्की सड़क के किनारे है और अत्यधिक कीमती है।उसके बगल गाटा संख्या 1511 की जमीन है जो कि ग्राम समाज की जमीन है।जिसका पट्टा अरुण कुमार, बिंदु कुमार,विनय कुमार और आनंद कुमार को मिला है।पवन का आरोप है कि ये लोग उसकी जमीन के कुछ हिस्से पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।पवन ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।उसका कहना है कि वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा,परन्तु उसकी सुनवाई नहीं हुई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।इसके बाद उसने जमीन की पैमाईश कराने और मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर यह कदम उठाया।युवक को समझाने के लिए पुलिस के साथ नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा भी मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद  सुबह 11.50 बजे पवन कुमार को नीचे उतार लिया गया।इस दौरान आयुक्त कार्यालय के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि युवक को समझाकर नीचे उतार लिया गया है।अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष तथा धर्माचार्य  अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश भर में राष्ट्र संत  अवेधनाथ का मनाया गया पुण्यतिथि
बलरामपुर 18 सितंबर जहां एक और पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्र संत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई वही बलरामपुर जनपद मैं कई स्थानों, तुलसीपुर में महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी के आवास पर राष्ट्र संत की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर राष्ट्र संत के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर तिलक लगाया गया तथा 12 दीपक प्रज्वलित कर उन्हें गौलोक,विदाई दी गई इस अवसर पर मातृ शक्तियों सहित विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह उपाध्यक्ष जीवन लाल उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी मंत्री राधेश्याम कौशल जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अम्बेडकर नगर पंचायत वार्ड में ओमप्रकाश केशरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया

विश्वनाथ प्रताप सिंह


कोरांव, प्रयागराज , देश के यशस्वी और जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत कोराँव के अम्बेडकर नगर वार्ड में,  नगर अध्यक्ष कोरांव ओम प्रकाश केशरीजी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया गया।

इस पावन अवसर पर सभी ने एक सुर में मां भारती के परम उपासक, हमारे प्रधानसेवक आदरणीय मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी जीवन और सुदीर्घायु की मंगलकामना की। लाभार्थियों के चेहरों पर झलकी खुशी और यह दीपदान इस बात का प्रतीक है कि देश का हर गरीब और वंचित वर्ग आज अपने जननायक के साथ मजबूती से खड़ा है।
स्वीप योजना के तहत स्लोगन, निबंध, पोस्टर, वॉल पेंटिंग और मानव श्रृंखला का आयोजन
बहसूमा। भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में स्वीप योजना के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, बली किला परीक्षितगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या नैनसी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्लोगन लेखन, निबंध, पोस्टर मेकिंग, वॉल पेंटिंग, हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर अपने विचार रखे और शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में मत की शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में कुसुमलता, महेश गुप्ता, आवेश कुमार, नीरज कुमार, सूर्य प्रताप सहित मिंटू, सौरभ, प्रिंस, मोहित तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने सभी का आभार जताया।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच  एफएलसी 17 से प्रारंभ*

फर्रुखाबाद । आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच  एफएलसी का कार्य 17 सितम्बर 2026 से ईवीएम वेयरहाउस, कलेक्ट्रेट, फतेहगढ़ में प्रारंभ किया गया है। प्रथम स्तरीय जाँच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  बिल के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है।
प्रथम स्तरीय जाँच के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने बताया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली  ईवीएम एवं  वीवीपीएटी की जाँच एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में किया जाता है। एफएलसी में उत्तीर्ण  ईवीएम एवं  वीवीपीएटी को ही निर्वाचन में उपयोग किया जाता है। एफएलसी की विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी में निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं  वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। एफएलसी प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी 15 सितम्बर 2026 को लिखित रूप से कहा कि वे एफएलसी प्रक्रिया के अवलोकन हेतु अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को नामित करें। संबंधित राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालयों द्वारा प्रतिनिधियों के नामों की पुष्टि  भी की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  एफएलसी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही है तथा राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को प्रक्रिया के अवलोकन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
मऊ -: काझा पश्चिम पोखरा शिव मंदिर परिसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
दो दिवसीय शिविर में 138 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकों ने दिया परामर्श

चिरैयाकोट, मऊ। श्री गणपति पूजन के अवसर पर काझा पश्चिम पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री गणेश मित्र मंडल के सहयोग से माहीं लाइफ केयर हॉस्पिटल, चिरैयाकोट की ओर से दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को शिविर का समापन हुआ। दो दिनों में करीब 138 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर का शुभारंभ माहीं लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस शर्मा ने श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर किया। इसके बाद चिकित्सकीय टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच करते हुए आवश्यक परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, हार्ट चेकअप के साथ महिला स्वास्थ्य एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध रही। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच कराने की सलाह दी।

शिविर में डॉ. डीके कुमार, जीएनएम साइमा, एएनएम वीना गुप्ता, प्रबंधक शैलेश सिंह, फार्मा कंपनी के एमआर आशुतोष सिंह, लुसी फार्मा कंपनी के एमआर श्रीवास्तव सहित अस्पताल की टीम ने सेवाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान थाना रानीपुर एवं काझा चौकी की पुलिस टीम भी मौजूद रही और सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। सफल आयोजन पर आयोजकों ने चिकित्सकीय टीम, अस्पताल स्टाफ, पुलिस प्रशासन और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया।
नगर के ऐतिहासिक अटल सरोवर पर स्वच्छता अभियान के तहत वृहद श्रमदान किया गया


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने और उनके सेवा संकल्प अभियान  को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष जी के साथ नगर के सम्मानित सभासदगण, व्यापारी भाई, प्रबुद्ध नागरिक और नगर पंचायत के समर्पित कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के सामूहिक प्रयासों से सरोवर परिसर को अत्यंत स्वच्छ और सुंदर बनाया गया।

यह श्रमदान हमारे प्रधानसेवक के प्रति कोराँव नगर वासियों का सच्चा आदर और कृतज्ञता है। आइए, हम सब मिलकर अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का यह संकल्प सदैव जारी रखें।