/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच  एफएलसी 17 से प्रारंभ* lucknow
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच  एफएलसी 17 से प्रारंभ*

फर्रुखाबाद । आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच  एफएलसी का कार्य 17 सितम्बर 2026 से ईवीएम वेयरहाउस, कलेक्ट्रेट, फतेहगढ़ में प्रारंभ किया गया है। प्रथम स्तरीय जाँच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  बिल के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है।
प्रथम स्तरीय जाँच के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने बताया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली  ईवीएम एवं  वीवीपीएटी की जाँच एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में किया जाता है। एफएलसी में उत्तीर्ण  ईवीएम एवं  वीवीपीएटी को ही निर्वाचन में उपयोग किया जाता है। एफएलसी की विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी में निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं  वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। एफएलसी प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी 15 सितम्बर 2026 को लिखित रूप से कहा कि वे एफएलसी प्रक्रिया के अवलोकन हेतु अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को नामित करें। संबंधित राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालयों द्वारा प्रतिनिधियों के नामों की पुष्टि  भी की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  एफएलसी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही है तथा राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को प्रक्रिया के अवलोकन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
मऊ -: काझा पश्चिम पोखरा शिव मंदिर परिसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
दो दिवसीय शिविर में 138 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकों ने दिया परामर्श

चिरैयाकोट, मऊ। श्री गणपति पूजन के अवसर पर काझा पश्चिम पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री गणेश मित्र मंडल के सहयोग से माहीं लाइफ केयर हॉस्पिटल, चिरैयाकोट की ओर से दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को शिविर का समापन हुआ। दो दिनों में करीब 138 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर का शुभारंभ माहीं लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस शर्मा ने श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर किया। इसके बाद चिकित्सकीय टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच करते हुए आवश्यक परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, हार्ट चेकअप के साथ महिला स्वास्थ्य एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध रही। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच कराने की सलाह दी।

शिविर में डॉ. डीके कुमार, जीएनएम साइमा, एएनएम वीना गुप्ता, प्रबंधक शैलेश सिंह, फार्मा कंपनी के एमआर आशुतोष सिंह, लुसी फार्मा कंपनी के एमआर श्रीवास्तव सहित अस्पताल की टीम ने सेवाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान थाना रानीपुर एवं काझा चौकी की पुलिस टीम भी मौजूद रही और सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। सफल आयोजन पर आयोजकों ने चिकित्सकीय टीम, अस्पताल स्टाफ, पुलिस प्रशासन और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया।
नगर के ऐतिहासिक अटल सरोवर पर स्वच्छता अभियान के तहत वृहद श्रमदान किया गया


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने और उनके सेवा संकल्प अभियान  को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष जी के साथ नगर के सम्मानित सभासदगण, व्यापारी भाई, प्रबुद्ध नागरिक और नगर पंचायत के समर्पित कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के सामूहिक प्रयासों से सरोवर परिसर को अत्यंत स्वच्छ और सुंदर बनाया गया।

यह श्रमदान हमारे प्रधानसेवक के प्रति कोराँव नगर वासियों का सच्चा आदर और कृतज्ञता है। आइए, हम सब मिलकर अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का यह संकल्प सदैव जारी रखें।
*“भूकम्प, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा पर मॉक एक्सरसाइज” का किया गया आयोजन*

*जनपद के तीन तहसीलों में आयोजित किया गया भूकम्प, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा पर मॉक एक्सरसाइज”*

*गोण्डा 18 सितम्बर,2026*।
उ०प्र० राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में , जिलाधिकारी के निर्देशन में तथा अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में, जिला आपदा प्रबंधक श्री राजेश श्रीवास्तव एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के समन्वय से किया गया। Incident Response System (IRS) में निहित प्रावधानों के अनुसार “भूकम्प, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा पर मॉक एक्सरसाइज” का आयोजन जनपद के 3 तहसीलों गोंडा सदर, करनैलगंज एवं मनकापुर में किया गया है। इसी क्रम में ‘‘औद्योगिक (रासायनिक) विषयक‘‘ तहसील स्तरीय मॉक एक्सरसाइज, भारत पेट्रोलियम डिपो, बहराइच रोड, गोण्डा में आयोजित की गयी।

आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान संबंधित विभागों एवं अधिकारियों द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में भारत पेट्रोलियम डिपो गोण्डा के डिपो मैनेजर श्री गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निर्देशन एवं सहयोग से डिपो स्तर पर निर्धारित सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रक्रियाओं का प्रभावी ढंग से अभ्यास किया गया।

इनके साथ साथ एक्सरसाइज में जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी, ब्लाक स्तरीय अधिकारी पुलिस विभाग, राजस्व विभाग/DDMA, अग्निशमन एवं आपात कालीन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य एवं रशद विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, मौसम विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, होमगार्ड विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, समूह, स्वयं सेवको, आपदा मित्र आदि विभागों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मॉक ड्रिल को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से संभावित आपदा अथवा आकस्मिक घटना की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं मूल्यांकन भी किया गया।
प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।
अटल सरोवर पर स्वच्छता अभियान के तहत व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया गया।


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस श्रमदान कार्यक्रम में नगर के सम्मानित सभासदगण, व्यापारीगण, प्रबुद्ध नागरिक और नगर पंचायत के कर्मठ कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सरोवर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

आइए, हम सब मिलकर अपने नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लें और यही हमारे प्रधानसेवक के लिए सच्ची शुभकामना होगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोराँव में मरीजों और तीमारदारों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय माननीय विधायक कोराँव राजमणि कोल जी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने और जनसेवा के इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प से प्रेरणा लेते हुए चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई और उनके परिजनों (तीमारदारों) से मिलकर कुशलक्षेम जाना गया। नर सेवा ही नारायण सेवा है, और हमारे प्रधानसेवक के जन्मदिन पर इससे सुंदर उपहार कुछ और नहीं हो सकता।
प्रयागराज में घर बनाना हुआ सस्ता और आसान, पीडीए ने बेटरमेंट शुल्क में की भारी कटौती

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,भवन का मानचित्र पास कराने में लोगों की जेब पर पड़ने वाला बड़ा भार अब कम होगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बेटरमेंट चार्ज यानी विकास शुल्क में भारी कटौती कर दी है। सिविल लाइंस, झलवा, पीपलगांव, कालिंदीपुरम समेत कई क्षेत्रों में अब पहले की तुलना में आधे से भी कम शुल्क देना होगा।शासन ने पीडीए बोर्ड के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। इससे भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कराने वाले लोगों को राहत मिलेगी। नैनी,झूंसी और फाफामऊ की ओर पहले बेटमेंट चार्ज कुछ क्षेत्र में लगता था। लेकिन अब पीडीए के विकास वाले सभी क्षेत्रों में बेटरमेंट चार्ज लिया जाएगा।

बोर्ड बैठक में पास हुआ प्रस्ताव
पीडीए बोर्ड की पांच सितंबर को हुई बैठक में बेटरमेंट चार्ज कम करने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नई दरें प्रभावी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई व्यवस्था में दिसंबर 2022 और दिसंबर 2025 के सर्किल रेट के 15 प्रतिशत के आधार पर बेटरमेंट चार्ज निर्धारित किया जाएगा।

सिविल लाइंस क्षेत्र में अब अधिकतम करीब 765 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक शुल्क लगेगा। इससे पहले यहां 3500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक बेटरमेंट चार्ज लिया जा रहा था।

इसी तरह देवघाट में 2240 रुपये प्रति वर्ग मीटर की जगह अब 330 रुपये, पीपलगांव में 1960 रुपये की जगह 510 रुपये और एसपी मार्ग पर 2500 रुपये की जगह 375 रुपये प्रति वर्ग मीटर शुल्क देना होगा।सिविल लाइंस म्योररोड पर 2550 रुपये लिया जाता था अब 765 रुपये लिया जाएगा। झलवा और कालिंदीपुरम समेत अन्य क्षेत्रों में भी शुल्क में कमी की गई है।पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि बेटरमेंट शुल्क को कम कर दिया गया है। पीडीए में इसे पूरी तरह से लागू किया जा चुका है।

जितना निर्माण, उतने हिस्से का ही शुल्क
अब भूखंड के पूरे क्षेत्रफल पर बेटरमेंट चार्ज नहीं लगाया जाएगा। भूखंड के जितने हिस्से में निर्माण कराया जाएगा, उतने ही क्षेत्रफल का बेटरमेंट चार्ज देना होगा। इससे बड़े भूखंड पर कम क्षेत्रफल में निर्माण कराने वाले लोगों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ नहीं पड़ेगा। नई व्यवस्था से मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया में शुल्क का निर्धारण अधिक व्यावहारिक तरीके से किया जा सकेगा।
शोभायात्रा के बाद शारदा नहर में हुआ सिद्ध विनायक  गणेश प्रतिमा का विसर्जन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* नगर के ऐतिहासिक बाबा कुसी नाथ मंदिर परिसर में चल रहा सनातनी आस्था का महापर्व गणेश उत्सव शुक्रवार को बेहद भावुक और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। सिद्ध विनायक कमेटी द्वारा आयोजित इस भव्य पावन उत्सव के अंतिम दिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच कलौली पुल के पास शारदा नहर में किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'गणपति बप्पा मोर्या, अगले वर्ष तू जल्दी आना' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।गौरतलब है कि गणेश चतुर्दशी के पावन अवसर पर सिद्ध विनायक कमेटी द्वारा बाबा कुशीनाथ मंदिर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थापना के बाद से ही मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह-शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन, महाआरती और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था, जिससे पूरा नगर भक्ति के रस में सराबोर था। उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह कमेटी के पदाधिकारियों और आचार्यों द्वारा विधि-विधान से महाहवन का आयोजन किया गया। हवन में मुख्य यजमानों सहित कछौना नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद बप्पा की विदाई के लिए भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। फूलों और विद्युत झालरों से सजे रथ पर विराजमान गजानन की मनमोहक छवि के दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में शामिल महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जमकर झूमे। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा शारदा नहर के कलौली पुल पहुंची। कलौली पुल पर आचार्यों द्वारा भगवान गणेश की विदाई आरती की गई और मुख्य कमेटियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा को विसर्जित किया गया। बप्पा की विदाई के समय कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विसर्जन स्थल और शोभायात्रा मार्ग पर कछौना पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा। इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सिद्ध विनायक कमेटी के अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, ओ.पी. राठौर, विवेक राठौर, किशन अग्रवाल और गौरव गुप्ता सहित भारी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा भक्त शामिल रहे।
जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला, हरदोई।* तहसील संडीला की सभागार में 19 सितम्बर दिन शनिवार को जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण हेतु सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला अधिकारी से सीधे संवाद के बाद प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। समाधान दिवस में दिव्यांग कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोग संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर उसका लाभ उठाएं, जिससे क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
2024 में गायब हुए युवक को धनघटा पुलिस से बरामद कर परिजनों को सोपा
रमेश दूबे
         पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घर से लापता हुए थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत निवासी वादी के भाई के दिनांक 20.09.2024 से लापता होने के संबंध में थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया था । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 587/2024 पंजीकृत कर लापता युवक की तलाश प्रारम्भ की गई । प्रकरण में उ0नि0 नंदू गौतम द्वारा तकनीकी माध्यमों से लापता युवक की तलाश करते हुए उसकी लोकेशन प्राप्त की गई । प्राप्त लोकेशन के आधार पर उ0नि0 नंदू गौतम द्वारा हमराही का0 रवि चौरसिया के साथ बिहार पहुंचकर दिनांक 18.09.2026 को पटना से लापता युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया । बरामद युवक को थाना धनघटा लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0  नंदू गौतम, का0 रवि चौरसिया ।