/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz 2024 में गायब हुए युवक को धनघटा पुलिस से बरामद कर परिजनों को सोपा lucknow
2024 में गायब हुए युवक को धनघटा पुलिस से बरामद कर परिजनों को सोपा
रमेश दूबे
         पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घर से लापता हुए थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत निवासी वादी के भाई के दिनांक 20.09.2024 से लापता होने के संबंध में थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया था । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 587/2024 पंजीकृत कर लापता युवक की तलाश प्रारम्भ की गई । प्रकरण में उ0नि0 नंदू गौतम द्वारा तकनीकी माध्यमों से लापता युवक की तलाश करते हुए उसकी लोकेशन प्राप्त की गई । प्राप्त लोकेशन के आधार पर उ0नि0 नंदू गौतम द्वारा हमराही का0 रवि चौरसिया के साथ बिहार पहुंचकर दिनांक 18.09.2026 को पटना से लापता युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया । बरामद युवक को थाना धनघटा लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0  नंदू गौतम, का0 रवि चौरसिया ।
गणेश महोत्सव पर सजा कवियों का मंच, काव्य रस की वर्षा से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, देर रात तक गूंजे ठहाके और राष्ट्रभक्ति के तराने*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* सोमेश्वर महादेव सेवा समिति, कछौना के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न अंचलों से आए लब्धप्रतिष्ठित कवियों ने अपनी कालजयी रचनाओं और अनूठे अंदाज से पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। पूरा वातावरण कभी प्रेम की संवेदनाओं, कभी हास्य के ठहाकों, तो कभी राष्ट्रभक्ति के गौरव से सराबोर नजर आया। कवियों की विविध रसों से सजी इन प्रस्तुतियों ने गणेश महोत्सव की इस सांस्कृतिक संध्या को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया। कवि सम्मेलन का कुशल संचालन हरदोई के सुप्रसिद्ध कवि अजीत शुक्ल ने अपने चिरपरिचित अंदाज में किया। उन्होंने अपने संचालन के दौरान समसामयिक विषयों और राजनीति पर तीखे कटाक्ष किए। बदलते राजनीतिक परिवेश और चाटुकारिता पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने पढ़ा—"चाटुकारिता के फंडे बदल रहे हैं, आ रहा चुनाव तो झंडे बदल रहे हैं।"उनकी इन पंक्तियों पर प्रबुद्ध श्रोताओं ने मेजें थपथपाकर उनका समर्थन किया।कवि सम्मेलन में प्रेम और श्रृंगार के रसगुल्ले घोलने आए विख्यात कवि राघवेन्द्र सिंह राघव ने मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों की अहमियत को रेखांकित किया। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में जीवन की हकीकत को बयां करते हुए कहा—"प्रेम का रंग चढ़ाया नहीं आपने, दिल से दिल भी मिलाया नहीं आपने। चार पैसों में गुजरी चली जिंदगी, और कुछ भी कमाया नहीं आपने।"उनकी इस मर्मस्पर्शी रचना को सुनकर दीर्घा में बैठी जनता भावविभोर हो गई। इसी क्रम में मनोज मधुवन (कासगंज) ने प्रेम की अलौकिक अनुभूति को अपनी सुंदर रचना में पिरोते हुए मंच से कहा—"भाव से भाव का जब वरण हो गया, कामना वासना का क्षरण हो गया, दो हृदय जब मिले, हो गया एक मन, बस वहीं प्रेम का अवतरण हो गया। कवयित्री पल्लवी मिश्रा (हरदोई) ने जब राम-सिया के पावन संदर्भ में अपनी भावपूर्ण रचना प्रस्तुत की, तो पंडाल में भक्ति का अनूठा रस घुल गया। उन्होंने अत्यंत मार्मिक ढंग से पढ़ा—"राम ही राम जपती तुम्हारी प्रिया, हाय! कैसी परीक्षा सिया के पिया..."उनकी इस शानदार प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद सभी श्रोताओं की आंखें नम कर दीं और लोग भावविभोर हो उठे।युवाओं के चहेते और हास्य-व्यंग्य के चर्चित हस्ताक्षर कवि अनुभव अज्ञानी ने जैसे ही मंच संभाला, श्रोता हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। उन्होंने आज के दौर की विसंगतियों पर व्यंग्यबाण छोड़ते हुए पढ़ा—"लगा के दिल में आग जाता है, ऐन मौके में जाग जाता है, इश्क हो गया है विजय माल्या, पैसे मिलते ही भाग जाता है।"इसी रंग को आगे बढ़ाते हुए बाराबंकी से आए कवि विकास बौखल ने अपनी अनूठी हास्य रचना से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। उन्होंने ठंडी के मौसम को मजाकिया अंदाज में जोड़ते हुए पढ़ा—"कुएं पे ध्यान दो ना ही खाई पे ध्यान दो, अब ठंड आ रही है रजाई पे ध्यान दो।"इस चुटीले व्यंग्य पर श्रोताओं के बीच जमकर ठहाके गूंजे। अम्बेडकर नगर से पधारे ओज के सशक्त हस्ताक्षर कवि अभय निर्भीक ने अपनी बुलंद आवाज से पंडाल में बैठे युवाओं के भीतर देशभक्ति का जज्बा फूंक दिया। भारत माता के वैभव पर उन्होंने कहा—"भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे, अपने पूज्य तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे।"इसके साथ ही इटावा से आए विख्यात कवि गौरव चौहान ने भी सामाजिक सरोकारों और व्यवस्था से जुड़ी अपनी बेहतरीन रचना प्रस्तुत कर प्रबुद्ध श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कवि सम्मेलन के समापन अवसर पर कछौना नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ल ने मंच पर आकर कवि सम्मेलन में आए सभी रचनाकारों, अतिथियों और दूर-दराज से आए श्रोताओं का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस भव्य और सफल आयोजन के लिए सोमेश्वर महादेव सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों तथा सहयोगियों की पीठ थपथपाई और उन्हें धन्यवाद दिया। इस गौरवमयी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्र, अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित, क्रांति वीर सिंह, विनय शुक्ल, रवि गुप्ता सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज सेवी, मातृशक्ति और युवा श्रोता देर रात तक डटे रहे और तालियों से कवियों का हौसला बढ़ाया
स्थानांतरण पर बीईओ श्याम विहारी को भावभीनी विदाई

शिक्षक संगठनों ने कार्यकाल की सराहना कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
बल्दीराय/सुल्तानपुर। बीआरसी कार्यालय बल्दीराय में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्याम विहारी के स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। शिक्षकों ने बीईओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदित हो कि खंड शिक्षा अधिकारी श्याम विहारी का स्थानांतरण बलरामपुर जनपद के लिए हुआ है। विदाई समारोह में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बल्दीराय राजवक्श मौर्य ने कहा कि श्याम विहारी का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता दी तथा शिक्षक संगठनों को भी सम्मान और महत्व दिया।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के बाद कार्यक्षेत्र भले ही बदल गया हो, लेकिन बल्दीराय के शिक्षक परिवार के साथ जुड़ी उनकी स्मृतियां और आत्मीय संबंध हमेशा बने रहेंगे। शिक्षकों ने भी उनके सहज, सरल एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की।
समारोह के दौरान शिक्षकों ने बीईओ श्याम विहारी को पुष्पगुच्छ एवं भगवान बुद्ध की स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती में सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बल्दीराय राज बख्श मौर्य , मंत्री स्वामी नाथ,अवधेश तिवारी,बजरंग कुमार मौर्य, रघुनाथ, लालू प्रसाद, राकेश सिंह, विक्रांत सिंह, राज कुमार, महेश कुमार,उदय राज,विपिन सिंह, शमीम अहमद, राजेश, जगध्यान यादव समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव ने किया।
अमृतपुर के समग्र विकास हेतु डॉ. युवराज सिंह सक्रिय, औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी से भेंट

क्षेत्र की जनता के मन की बात को पहुंचाया, हर संभव सहयोग का मिला आश्वासन

बाढ़ प्रभावित अमृतपुर में रोजगार के नए साधन सृजन होते ही बदलेंगे हालात - डॉ युवराज सिंह


फर्रूखाबाद



अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसेवा में जुटे भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता डॉक्टर युवराज सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास और वर्तमान परिस्थितियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद डॉ. युवराज सिंह ने बताया कि माननीय मंत्री  की सरलता, कुशल व्यवहार और मार्गदर्शन ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। मंत्री द्वारा दी गई राजनीतिक व सामाजिक दृष्टिकोण संबंधी सलाह उनके लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगी।
उल्लेखनीय है कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र पिछले दो महीनों से भीषण बाढ़ की चपेट में रहा है। बाढ़ के प्रकोप के साथ-साथ क्षेत्र में किसी बड़े औद्योगिक रोजगार का अभाव होने से स्थानीय जनता दोहरी मार झेल रही है। डॉ. युवराज सिंह क्षेत्रवासियों के इस दर्द को बखूबी समझते हुए लगातार धरातल पर सक्रिय हैं। वह जनसंवाद के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, अपने डॉक्टरी पेशे का सदुपयोग करते हुए वह नियमित मेडिकल कैंप आयोजित कर बाढ़ प्रभावितों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. युवराज सिंह शासन-सत्ता के उच्च पदाधिकारियों तक अमृतपुर की प्रमुख समस्याओं और विकास की मांग को प्रमुखता से पहुंचा रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत तहसील बिलग्राम के 89 विद्यालयों मे आयोजित हुई  ड्रांइग प्रतियोगिता*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 अरविन्द कुमार पाठक ने बताया है, कि मा० प्रधानमंन्त्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुँचाने और आम जन स्मृति में स्थायित्व प्रदान करने हेतु सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत तहसीलवार निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने के अनुपालन में आज तहसील बिलग्राम में अवस्थित 89 विद्यालयों में कक्षा 5-8 तक के 1495 छात्र/छात्राओं द्वारा ड्रांइग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, कक्षा 9 से 12 के 1641 बच्चों द्वारा ड्रांइग/भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। प्रथम चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत विद्याथियों के अभिभावक गण एवं जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
फर्जी जमानती गिरोह चलाकर न्यायालय को गुमराह करने वाला गिरफ्तार: आर्थिक लाभ के लिए गंभीर अपराधियों को दिलाता था अवैध जमानत*


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। ज्ञानपुर पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी जमानती गिरोह चलाकर न्यायालय को गुमराह करता था। अभियुक्त माधो पुत्र जयश्री, निवासी ग्राम भिदिउरा, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 60 साल है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि माधो एक पेशेवर और संगठित फर्जी जमानती गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह आर्थिक फायदा कमाने के लिए बाहरी और अनजान अपराधियों से मिलकर काम करता था। वे एक ही संपत्ति को बार-बार बंधक के तौर पर दिखाकर जमानत दिलवाते थे।

गिरोह फर्जी शपथ पत्र, जाली दस्तावेज और झूठी मूल्यवान प्रतिभूतियां तैयार करके कोर्ट में पेश करता था। इसका मकसद गंभीर अपराधियों को गैरकानूनी तरीके से जमानत दिलवाना था।

इस गिरोह के खिलाफ पहले भी गैंगेस्टर एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और हत्या के प्रयास (धारा 307/302/34 आईपीसी) जैसे 5 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ थाना ज्ञानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत धारा 318(2), 338, 323, 61(2)(ए), और 229(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अर्जुन यादव और कांस्टेबल अनुराग कुशवाहा शामिल थे।
मऊ ब्रेकिंग: शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
मऊ। शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी समेत कुल तीन लोगों के खिलाफ मऊ के थाना सरायलखंसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में करीब 36 लाख रुपये के गबन, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और स्कूल पर कब्जे समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मऊ: यूपीआई भुगतान पर शुल्क के विरोध में कांग्रेस का जागरूकता अभियान
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को मऊ में कांग्रेस नेताओं ने यूपीआई भुगतान पर शुल्क लिए जाने के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया। कांग्रेस नेताओं ने कैलाशपुरी मंदिर बाजार में व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर डिजिटल भुगतान से जुड़े संभावित शुल्क के प्रभावों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उनके अनुपस्थित रहने पर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपना संदेश भी चस्पा किया।

जिला उपाध्यक्ष मनोज गिहार ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था आज आम जनता, छोटे व्यापारियों, पटरी दुकानदारों और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के लिए लेनदेन का महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के दौर में आम जनता और छोटे कारोबारी पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। डिजिटल भुगतान से जुड़े किसी भी अतिरिक्त शुल्क का असर व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस प्रस्तावित शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप राय, ओमप्रकाश ठाकुर, हफिजुरहमान अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता, आकाश गिहार, अमरनाथ योगी, अमन गिहार, साधु यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
पीपरगांव में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं विधिक योजनाओं की दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में आज ग्राम पीपरगांव में एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता शिविर का संचालन बिन्दिया भटनागर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों और विशेष रूप से बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों एवं शासन द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर के दौरान सचिव श्रीमती बिन्दिया भटनागर ने उपस्थित ग्रामीणों को निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विस्तार से जानकारी दी:
* वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार: बुजुर्गों के भरण-पोषण, कल्याण एवं उनके कानूनी संरक्षण के लिए बनाए गए नियमों और अधिकारों की जानकारी दी गई।
* मध्यस्थता अभियान: छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से बिना कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाए आसानी से सुलझाने की प्रक्रिया को समझाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाएं: निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर गांव के सम्मानित बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक एकत्र हुए। उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक पूरी जानकारी प्राप्त की और अपनी विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया।
सपा नेता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर समेत दो को लगी गोली; 4 गिरफ्तार
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार यादव को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस से बुधवार अपराह्न मुठभेड़ हो गई। हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और उसके सहयोगी अपराधी निहाल को गोली लगी है।इसके अलावा प्रधान पति विनोद यादव और बृजेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। गोली से जख्मी आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से असलहा और कारतूस बरामद की गई है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोग धरने पर बैठे रहे।उन्होंने परिवार की सुरक्षा, असलहे का लाइसेंस समेत अन्य की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझा कर शांत कराया।

तनाव को देखते हुए गांव में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। मंगलवार शाम हंडिया में सपा नेता पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मार कर हत्या की गई थी।