/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ ब्रेकिंग: शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज lucknow
मऊ ब्रेकिंग: शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
मऊ। शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी समेत कुल तीन लोगों के खिलाफ मऊ के थाना सरायलखंसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में करीब 36 लाख रुपये के गबन, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और स्कूल पर कब्जे समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मऊ: यूपीआई भुगतान पर शुल्क के विरोध में कांग्रेस का जागरूकता अभियान
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को मऊ में कांग्रेस नेताओं ने यूपीआई भुगतान पर शुल्क लिए जाने के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया। कांग्रेस नेताओं ने कैलाशपुरी मंदिर बाजार में व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर डिजिटल भुगतान से जुड़े संभावित शुल्क के प्रभावों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उनके अनुपस्थित रहने पर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपना संदेश भी चस्पा किया।

जिला उपाध्यक्ष मनोज गिहार ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था आज आम जनता, छोटे व्यापारियों, पटरी दुकानदारों और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के लिए लेनदेन का महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के दौर में आम जनता और छोटे कारोबारी पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। डिजिटल भुगतान से जुड़े किसी भी अतिरिक्त शुल्क का असर व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस प्रस्तावित शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप राय, ओमप्रकाश ठाकुर, हफिजुरहमान अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता, आकाश गिहार, अमरनाथ योगी, अमन गिहार, साधु यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
पीपरगांव में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं विधिक योजनाओं की दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में आज ग्राम पीपरगांव में एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता शिविर का संचालन बिन्दिया भटनागर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों और विशेष रूप से बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों एवं शासन द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर के दौरान सचिव श्रीमती बिन्दिया भटनागर ने उपस्थित ग्रामीणों को निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विस्तार से जानकारी दी:
* वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार: बुजुर्गों के भरण-पोषण, कल्याण एवं उनके कानूनी संरक्षण के लिए बनाए गए नियमों और अधिकारों की जानकारी दी गई।
* मध्यस्थता अभियान: छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से बिना कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाए आसानी से सुलझाने की प्रक्रिया को समझाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाएं: निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर गांव के सम्मानित बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक एकत्र हुए। उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक पूरी जानकारी प्राप्त की और अपनी विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया।
सपा नेता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर समेत दो को लगी गोली; 4 गिरफ्तार
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार यादव को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस से बुधवार अपराह्न मुठभेड़ हो गई। हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और उसके सहयोगी अपराधी निहाल को गोली लगी है।इसके अलावा प्रधान पति विनोद यादव और बृजेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। गोली से जख्मी आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से असलहा और कारतूस बरामद की गई है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोग धरने पर बैठे रहे।उन्होंने परिवार की सुरक्षा, असलहे का लाइसेंस समेत अन्य की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझा कर शांत कराया।

तनाव को देखते हुए गांव में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। मंगलवार शाम हंडिया में सपा नेता पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मार कर हत्या की गई थी।
प्रयागराज में पवन यादव हत्याकांड के बाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तमंचे बरामद


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज में सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन यादव हत्याकांड से जुड़ी कार्रवाई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। औरा गांव के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे बरामद किए हैं।
प्रयागराज में सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन यादव हत्याकांड के मामले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ औरा गांव के पास हुई।मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश लल्ला यादव और निहाल अली के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी हंडिया पहुंचाया।पवन यादव हत्याकांड में पुलिस की इस कार्रवाई को मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में मुठभेड़ की विस्तृत परिस्थितियों और दोनों आरोपियों की भूमिका के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोराँव में मरीजों और तीमारदारों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय माननीय विधायक कोराँव राजमणि कोल जी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने और जनसेवा के इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प से प्रेरणा लेते हुए चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई और उनके परिजनों (तीमारदारों) से मिलकर कुशलक्षेम जाना गया। नर सेवा ही नारायण सेवा है, और हमारे प्रधानसेवक के जन्मदिन पर इससे सुंदर उपहार कुछ और नहीं हो सकता।
सेवा संकल्प अभियान के तहत टाउन हॉल के निकट लगी ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी*
*सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की दी जा रही जानकारी*

*गोण्डा, 18 सितम्बर 2026।* - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से *‘जन सेवा से देश सेवा’* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।  यह प्रदर्शनी गोण्डा टाउन हॉल व गांधी पार्क के निकट लगाई गई है।

प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक प्रदर्शनी सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, ताकि आम नागरिक योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किन प्रक्रियाओं एवं पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है।

जिला प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल के निकट आयोजित ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी में पहुंचें और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। साथ ही अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित कराने में सहयोग करें।

‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ईवीएम वेयरहाउस को खोला एवं बंद किया गया*

फर्रुखाबाद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहगढ़ स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 17 सितम्बर 2026 को ईवीएम की एफएलसी  के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला एवं कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत बंद किया गया।
ईवीएम वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान चन्द्रपाल सिंह यादव एवं  सुभाष चन्द्र शाक्य, समाजवादी पार्टी, सुनील कुमार कटियार, सीपीआई(एम), आयुष गुप्ता एवं प्रियम पाल, अपना दल (एस), अचल प्रताप सिंह, आम आदमी पार्टी,  मुकेश कुमार गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी,  रामभरोसे गौतम, बहुजन समाज पार्टी तथा वरुण त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में निर्धारित है। उक्त मैनुअल भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित प्रक्रिया का अनुपालन नियमानुसार सुनिश्चित किया जा रहा है।
मऊ : हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन,छात्राएं हुई सम्मानित

मऊ। हिंदी दिवस के अवसर पर नगर के देव पब्लिक स्कूल, शहादतपुरा में अधिरोहण सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा आठवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अधिरोहण सामाजिक संस्थान की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा  नवीं में प्रांजल श्रीवास्तव प्रथम, खुशी गुप्ता द्वितीय एवं शांभवी तिवारी तृतीय रहीं।
कक्षा दसवीं में राम विजय कुशवाहा प्रथम, अंश श्रीवास्तव द्वितीय एवं समर राय तृतीय रहे।
कक्षा ग्यारहवीं में आंशिका पांडेय प्रथम, अलिया सैनी द्वितीय एवं निवेदिता पांडेय तृतीय रहीं।

कक्षा बारहवीं में श्रेया चौहान प्रथम, उत्कर्ष सिंह द्वितीय एवं ईशा सिंह तृतीय रहीं।

कक्षा आठ में अंबिका मौर्या प्रथम, जानवी राय द्वितीय एवं श्लोक चंद सिंह तृतीय रहे।
इस अवसर पर अधिरोहण सामाजिक संस्थान की संस्थापिका ज्योति सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और पहचान की भाषा है। विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं रचनात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी बीना राय एवं विद्यालय परिवार  प्रबन्धक राजेश कुमार सिंह, प्रधानचार्य प्रतिभा सिंह सहयोगी शिक्षिका अर्चना सिंह, सविता, सोनू पाण्डेय आदि का विशेष सहयोग रहा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचाल घाट पर स्वच्छता अभियान एवं याकूतगंज गोशाला का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खण्ड बढ़पुर के पंचाल घाट पर विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सांसद द्वारा सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य किया गया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, विकास खण्ड बढ़पुर की ओर से खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी अभियान में उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान के दौरान पंचाल घाट एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। याकूतगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई, पशुओं की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सांसद ने गोशाला में पशुओं की समुचित देखभाल एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, विकास खण्ड बढ़पुर के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।