/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz सपा नेता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर समेत दो को लगी गोली; 4 गिरफ्तार lucknow
सपा नेता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर समेत दो को लगी गोली; 4 गिरफ्तार
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार यादव को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस से बुधवार अपराह्न मुठभेड़ हो गई। हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और उसके सहयोगी अपराधी निहाल को गोली लगी है।इसके अलावा प्रधान पति विनोद यादव और बृजेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। गोली से जख्मी आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से असलहा और कारतूस बरामद की गई है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोग धरने पर बैठे रहे।उन्होंने परिवार की सुरक्षा, असलहे का लाइसेंस समेत अन्य की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझा कर शांत कराया।

तनाव को देखते हुए गांव में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। मंगलवार शाम हंडिया में सपा नेता पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मार कर हत्या की गई थी।
प्रयागराज में पवन यादव हत्याकांड के बाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तमंचे बरामद


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज में सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन यादव हत्याकांड से जुड़ी कार्रवाई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। औरा गांव के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे बरामद किए हैं।
प्रयागराज में सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन यादव हत्याकांड के मामले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ औरा गांव के पास हुई।मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश लल्ला यादव और निहाल अली के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी हंडिया पहुंचाया।पवन यादव हत्याकांड में पुलिस की इस कार्रवाई को मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में मुठभेड़ की विस्तृत परिस्थितियों और दोनों आरोपियों की भूमिका के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोराँव में मरीजों और तीमारदारों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय माननीय विधायक कोराँव राजमणि कोल जी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने और जनसेवा के इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प से प्रेरणा लेते हुए चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई और उनके परिजनों (तीमारदारों) से मिलकर कुशलक्षेम जाना गया। नर सेवा ही नारायण सेवा है, और हमारे प्रधानसेवक के जन्मदिन पर इससे सुंदर उपहार कुछ और नहीं हो सकता।
सेवा संकल्प अभियान के तहत टाउन हॉल के निकट लगी ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी*
*सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की दी जा रही जानकारी*

*गोण्डा, 18 सितम्बर 2026।* - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से *‘जन सेवा से देश सेवा’* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।  यह प्रदर्शनी गोण्डा टाउन हॉल व गांधी पार्क के निकट लगाई गई है।

प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक प्रदर्शनी सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, ताकि आम नागरिक योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किन प्रक्रियाओं एवं पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है।

जिला प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल के निकट आयोजित ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी में पहुंचें और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। साथ ही अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित कराने में सहयोग करें।

‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ईवीएम वेयरहाउस को खोला एवं बंद किया गया*

फर्रुखाबाद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहगढ़ स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 17 सितम्बर 2026 को ईवीएम की एफएलसी  के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला एवं कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत बंद किया गया।
ईवीएम वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान चन्द्रपाल सिंह यादव एवं  सुभाष चन्द्र शाक्य, समाजवादी पार्टी, सुनील कुमार कटियार, सीपीआई(एम), आयुष गुप्ता एवं प्रियम पाल, अपना दल (एस), अचल प्रताप सिंह, आम आदमी पार्टी,  मुकेश कुमार गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी,  रामभरोसे गौतम, बहुजन समाज पार्टी तथा वरुण त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में निर्धारित है। उक्त मैनुअल भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित प्रक्रिया का अनुपालन नियमानुसार सुनिश्चित किया जा रहा है।
मऊ : हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन,छात्राएं हुई सम्मानित

मऊ। हिंदी दिवस के अवसर पर नगर के देव पब्लिक स्कूल, शहादतपुरा में अधिरोहण सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा आठवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अधिरोहण सामाजिक संस्थान की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा  नवीं में प्रांजल श्रीवास्तव प्रथम, खुशी गुप्ता द्वितीय एवं शांभवी तिवारी तृतीय रहीं।
कक्षा दसवीं में राम विजय कुशवाहा प्रथम, अंश श्रीवास्तव द्वितीय एवं समर राय तृतीय रहे।
कक्षा ग्यारहवीं में आंशिका पांडेय प्रथम, अलिया सैनी द्वितीय एवं निवेदिता पांडेय तृतीय रहीं।

कक्षा बारहवीं में श्रेया चौहान प्रथम, उत्कर्ष सिंह द्वितीय एवं ईशा सिंह तृतीय रहीं।

कक्षा आठ में अंबिका मौर्या प्रथम, जानवी राय द्वितीय एवं श्लोक चंद सिंह तृतीय रहे।
इस अवसर पर अधिरोहण सामाजिक संस्थान की संस्थापिका ज्योति सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और पहचान की भाषा है। विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं रचनात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी बीना राय एवं विद्यालय परिवार  प्रबन्धक राजेश कुमार सिंह, प्रधानचार्य प्रतिभा सिंह सहयोगी शिक्षिका अर्चना सिंह, सविता, सोनू पाण्डेय आदि का विशेष सहयोग रहा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचाल घाट पर स्वच्छता अभियान एवं याकूतगंज गोशाला का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खण्ड बढ़पुर के पंचाल घाट पर विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सांसद द्वारा सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य किया गया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, विकास खण्ड बढ़पुर की ओर से खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी अभियान में उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान के दौरान पंचाल घाट एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। याकूतगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई, पशुओं की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सांसद ने गोशाला में पशुओं की समुचित देखभाल एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, विकास खण्ड बढ़पुर के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।
जौनपुर में आनंदम योग एवं वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ
जौनपुर। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विरासत है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग लोगों को स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वह नगर के सुहाग मैरिज हॉल के पास मुरादगंज रुद्रपुरम कॉलोनी सेक्टर-2 में स्थित आनंदम योग एवं वेलनेस सेंटर के उद‍्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव और शहर में योग तथा वेलनेस सेंटर होने से लोगों को नियमित योगाभ्यास के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। ऐसे केंद्र समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए योग और वेलनेस सेंटर विशेष रूप से उपयोगी हैं। योग के माध्यम से महिलाएं अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्मविश्वास पर भी ध्यान दे सकती हैं। यदि प्रत्येक क्षेत्र में नियमित योग कक्षाएं और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हों तो परिवार और समाज दोनों को इसका लाभ मिलेगा। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है।
योग गुरु अचल हरिमूर्ति ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली में संतुलन बनाने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर सकता है। योग सेंटर ऐसे स्थान हैं, जहां प्रशिक्षित मार्गदर्शन में लोग सही तरीके से योग सीख सकते हैं। वेलनेस सेंटर में योग के साथ स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देकर लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जा सकता है।
पतंजलि नगर महिला योग समिति प्रभारी क्षमा सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवाओं को योग से जोड़ना आज की बड़ी आवश्यकता है। वेलनेस सेंटर के माध्यम से योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। ऐसे केंद्र केवल योग सीखने की जगह नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए सामुदायिक मंच बन सकते हैं। नियमित योगाभ्यास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित होती है। अंत में योग प्रशिक्षक अर्जुन सिंह एवं त्रयम्बकं मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, पतंजलि स्वाभिमान प्रभारी शशिभूषण, जिला योग विस्तारक अमरनाथ, नंदलाल, समाजसेवी प्रदीप तिवारी, जगदीश यादव, योग प्रशिक्षिका रूपम शुक्ला एडवोकेट, शनि मोदनवाल, दिलशाद अहमद, आशुतोष मिश्रा व योग साधक उपस्थित रहे।
राजेपुर टप्पा मंडल स्थित बौद्ध विहार के पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक द्वारा किया गया

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बौद्ध विहार के पर्यटन विकास हेतु ₹109.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का क्रियान्वयन *उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराया जाएगा।
बौद्ध विहार पर विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर ने विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर परियोजना के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
*परियोजना के अंतर्गत *गेटवे, मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर लाइट, टूरिस्ट बेंच, इंटरलॉकिंग, सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से बौद्ध विहार आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी डॉ0 मकबूल, सहायक अभियंता निशांत शर्मा
उपस्थित रहे। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।
विधायक द्वारा
इस महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनपद फर्रुखाबाद में पर्यटन विकास को निरंतर गति मिल रही है।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यूपीआई को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन


फर्रुखाबाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर यूपी आई को लेकर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को  सौंपा जिसमें उनका कहना है। की सरकार के द्वारा यूपीआई चार्ज जो दिनांक 15/9/ 2026 से व्यापारियों पर लगाया है जिसको लेकर तमाम भ्रांतियां हैं। व्यापारी समाज एवं यूपीआई पर टैक्स में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा हैं इस बड़े हुए टैक्स का अतिरिक्त भार आम जनता पर पड़ेगा। जिससे आम जनमानस को बड़ी आर्थिक क्षति होगी। अतः हमारी मांग है। कि इस टैक्स को आम जनता के हितों में समाप्त किया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, अजय सक्सेना, रविकांत गुप्ता, नीरज अग्रवाल ,रोहित गोयल, आलोक कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश अग्रवाल, तथा अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।