/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचाल घाट पर स्वच्छता अभियान एवं याकूतगंज गोशाला का किया निरीक्षण lucknow
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचाल घाट पर स्वच्छता अभियान एवं याकूतगंज गोशाला का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खण्ड बढ़पुर के पंचाल घाट पर विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सांसद द्वारा सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य किया गया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, विकास खण्ड बढ़पुर की ओर से खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी अभियान में उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान के दौरान पंचाल घाट एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। याकूतगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई, पशुओं की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सांसद ने गोशाला में पशुओं की समुचित देखभाल एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, विकास खण्ड बढ़पुर के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।
जौनपुर में आनंदम योग एवं वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ
जौनपुर। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विरासत है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग लोगों को स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वह नगर के सुहाग मैरिज हॉल के पास मुरादगंज रुद्रपुरम कॉलोनी सेक्टर-2 में स्थित आनंदम योग एवं वेलनेस सेंटर के उद‍्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव और शहर में योग तथा वेलनेस सेंटर होने से लोगों को नियमित योगाभ्यास के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। ऐसे केंद्र समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए योग और वेलनेस सेंटर विशेष रूप से उपयोगी हैं। योग के माध्यम से महिलाएं अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्मविश्वास पर भी ध्यान दे सकती हैं। यदि प्रत्येक क्षेत्र में नियमित योग कक्षाएं और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हों तो परिवार और समाज दोनों को इसका लाभ मिलेगा। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है।
योग गुरु अचल हरिमूर्ति ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली में संतुलन बनाने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर सकता है। योग सेंटर ऐसे स्थान हैं, जहां प्रशिक्षित मार्गदर्शन में लोग सही तरीके से योग सीख सकते हैं। वेलनेस सेंटर में योग के साथ स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देकर लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जा सकता है।
पतंजलि नगर महिला योग समिति प्रभारी क्षमा सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवाओं को योग से जोड़ना आज की बड़ी आवश्यकता है। वेलनेस सेंटर के माध्यम से योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। ऐसे केंद्र केवल योग सीखने की जगह नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए सामुदायिक मंच बन सकते हैं। नियमित योगाभ्यास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित होती है। अंत में योग प्रशिक्षक अर्जुन सिंह एवं त्रयम्बकं मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, पतंजलि स्वाभिमान प्रभारी शशिभूषण, जिला योग विस्तारक अमरनाथ, नंदलाल, समाजसेवी प्रदीप तिवारी, जगदीश यादव, योग प्रशिक्षिका रूपम शुक्ला एडवोकेट, शनि मोदनवाल, दिलशाद अहमद, आशुतोष मिश्रा व योग साधक उपस्थित रहे।
राजेपुर टप्पा मंडल स्थित बौद्ध विहार के पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक द्वारा किया गया

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बौद्ध विहार के पर्यटन विकास हेतु ₹109.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का क्रियान्वयन *उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराया जाएगा।
बौद्ध विहार पर विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर ने विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर परियोजना के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
*परियोजना के अंतर्गत *गेटवे, मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर लाइट, टूरिस्ट बेंच, इंटरलॉकिंग, सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से बौद्ध विहार आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी डॉ0 मकबूल, सहायक अभियंता निशांत शर्मा
उपस्थित रहे। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।
विधायक द्वारा
इस महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनपद फर्रुखाबाद में पर्यटन विकास को निरंतर गति मिल रही है।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यूपीआई को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन


फर्रुखाबाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर यूपी आई को लेकर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को  सौंपा जिसमें उनका कहना है। की सरकार के द्वारा यूपीआई चार्ज जो दिनांक 15/9/ 2026 से व्यापारियों पर लगाया है जिसको लेकर तमाम भ्रांतियां हैं। व्यापारी समाज एवं यूपीआई पर टैक्स में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा हैं इस बड़े हुए टैक्स का अतिरिक्त भार आम जनता पर पड़ेगा। जिससे आम जनमानस को बड़ी आर्थिक क्षति होगी। अतः हमारी मांग है। कि इस टैक्स को आम जनता के हितों में समाप्त किया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, अजय सक्सेना, रविकांत गुप्ता, नीरज अग्रवाल ,रोहित गोयल, आलोक कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश अग्रवाल, तथा अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मऊ: बारिश के दौरान सड़क पर गिरा विशाल पेड़, पेड़ के नीचे दबा टेंपो
मऊ। जनपद के मुख्य मार्ग स्थित खुरहट बाजार से रानीपुर ब्लॉक को जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को बारिश के दौरान अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया।

पेड़ की चपेट में सड़क किनारे खड़ा एक टेंपो आ गया और वह पेड़ के नीचे दब गया।
दबने वाला टेंपो का नंबर   UP54A T2798 है।

गनीमत रही कि बारिश के समय टेंपो खाली था और उसमें कोई व्यक्ति सवार नहीं था। इस कारण हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

पेड़ गिरने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पेड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए संशोधित समयसारिणी जारी

*गोण्डा, 18 सितम्बर 2026*  -  दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न कारणों से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए पात्र छात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन द्वारा संशोधित समयसारिणी जारी की गई है। निदेशक, समाज कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनांक 16 सितम्बर 2026 के क्रम में पोर्टल पर आवेदित, लेकिन डाटा त्रुटि, पीएफएमएस से रिजेक्ट अथवा अन्य तकनीकी कारणों से भुगतान से वंचित पात्र छात्रों के डाटा को दुरुस्त कर नियमानुसार धनराशि हस्तांतरित करने की कार्यवाही की जाएगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि संशोधित समयसारिणी के अनुसार शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही 20 सितम्बर 2026 तक की जानी है। विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन तथा रिजल्ट अपलोड करने की कार्यवाही 21 सितम्बर 2026 तक पूर्ण की जानी है। इसके बाद एनआईसी द्वारा पोर्टल पर स्क्रूटनी की कार्यवाही 23 सितम्बर 2026 तक की जाएगी।

उन्होंने बताया कि त्रुटिपूर्ण आवेदनों को शिक्षण संस्थान स्तर से सही करने की अवधि 24 से 26 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित करने की कार्यवाही 24 से 28 सितम्बर 2026 तक की जानी है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने संस्थान से संबंधित सभी कार्यवाहियां निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं तथा विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के स्तर से अपेक्षित कार्यवाही भी समय से सुनिश्चित कराएं, ताकि कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लाभ से वंचित न रहे।

संशोधित समयसारिणी एवं विस्तृत जानकारी छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट www.scholarship.up.nic.in पर उपलब्ध है।
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महासमिति गंभीर, व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — उपजिलाधिकारी से होगी निर्णायक वार्ता
पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन मार्ग और घाटों तक की व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

तुलसीपुर। आगामी श्री गणेश उत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नगर की विभिन्न गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पूजा पंडालों की व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, विसर्जन मार्गों, विसर्जन स्थलों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। मूर्ति स्थापना के बाद पूजा समितियों के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

महासमिति ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है। श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी अथवा समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल संवाद स्थापित कर समाधान कराया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर की प्रमुख समस्याओं एवं गणेश उत्सव से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात करेगा और सभी बिंदुओं को मजबूती के साथ उनके समक्ष रखा जाएगा।

महासमिति का उद्देश्य स्पष्ट है—गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पूजा समितियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

महासमिति ने नगरवासियों एवं सभी पूजा समितियों से अपील की कि आपसी भाईचारा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखते हुए भगवान श्री गणेश के महापर्व को ऐतिहासिक एवं गरिमापूर्ण बनाने में सहयोग करें।इस दौरान
विवेक मोदनवाल
बलराम कश्यप
अमन
मनीष कसौधन
राहुल गुप्ता
हिमांशुमोदनवाल
सूरज कुमार
चन्द्रकान्त कश्यप
आदित्य कसौधन
दुर्गेश मोदनवाल
शिवम कसौधन दिलीप कसौधन
सत्यम गुप्त
शुभम पाण्डेय
विक्की मोदनवाल
सौरभ कसौधन
विवेक मोदनवाल  श्रद्वानन्द सोनी उपस्थित रहे
24 वर्षीय युवती की अयोध्या में हत्या,गला रेतकर सरयू नदी में फेंका गया शव
*पुलिस ने शव किया बरामद

गोंडा।जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मधईपुर गांव के मजरा गुलाबगंज की रहने वाली युवती धर्मा निषाद (24) की अयोध्या में हत्या कर दी गई।उसका शव सरयू नदी में 15 सितंबर को सुबह 8 बजे मिला है।पुलिस ने आज सुबह 5 बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार करवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है।बताते चलें कि धर्मा निषाद 15 सितंबर को सुबह 8 बजे अयोध्या में अपनी बहन के घर जाने के लिए  निकली थी।जब वह रात 8 बजे तक बहन के घर नहीं पहुंचि,तो बहन ने पिता सीताराम निषाद को फोन किया।उसने पूछा कि क्या उन्होंने धर्मा को उसके घर नहीं भेजा है।पिता सीताराम निषाद ने बताया कि उन्होंने धर्मा को भेज दिया था।इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू किया।16 सितंबर की सुबह 8 बजे अयोध्या के सरयू नदी में उसका शव मिला।अयोध्या पुलिस ने 24 घंटे तक शव का पहचान कराने की कोशिश किया।सोशल मीडिया के जरिये अयोध्या पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया।इसके बाद 17 सितंबर की शाम 7.30 बजे परिवार के लोग देहात कोतवाली पहुंचे और उन्होंने वहां धर्मा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।देहात कोतवाली पुलिस परिवार के साथ अयोध्या गई।वहां 24 साल की धर्मा निषाद के रूप में मृत युवती की पहचान हुई।शुक्रवार सुबह 5 बजे अयोध्या में ही पोस्टमार्टम कराया गया।शव गोंडा पहुंचने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसका अंतिम संस्कार करवाया।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।इस घटना का खुलासा करने के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं।क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है और यह हत्या का मामला है।उन्होंने बताया कि तीन पुलिस टीमें इस घटना का खुलासा करने में लगी हैं।मामला अयोध्या का है परन्तु युवती गोंडा की रहने वाली थी।इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
सेवा सप्ताह में रक्तदान शिविर, 35 लोगों ने किया रक्तदान

जायंट्स ग्रुप ऑफ चंदौसी वेस्ट ने मोहन पैथोलॉजी पर लगाया शिविर


संभल ।आज जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चंदौसी वेस्ट के सेवा सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन मोहन पैथोलॉजी स्टेशन रोड चंदौसी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सभी से अनुरोध किया गया था किअपना बहुमूल्य रक्त दूसरों के जीवन को बचाने में दें, लगभग 35 लोगों ने तीन यूनिटब्लड आज जायंट्स ग्रुप चुनौती वेस्ट की ओर से लोगों के जीवन बचाने के लिए एकत्रित किया । आज के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चीफ मेडिकल ऑफिसर श्री तरुण पाठक जी ने किया। तरुण पाठक जी ने बताया कि रक्तदान देने के बहुत फायदे होते हैं। सर्वप्रथम हर तीन महीने बाद ब्लड बन जाता है और कैंसर जैसी बीमारियों से रक्त देख सकते हैं।हम अपने आपको बचा सकते हैं। रक्त देने से हमारा वजन भी कम होता है। डॉक्टर शाम कोनी ने बताया, आदमी को साल में दो बार खून अवश्य देना चाहिए ताकि गंदा खून बाहर निकले और रेड कैप कैप्सूल ब्लड शरीर को मिले।अध्यक्ष संगीता भार्गव ने बताया, क्या आपका कुछ मिनट का समय किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है। हीरो वही होता है जो किसी की जान बचाता है। आज के रक्तदान शिविर में रक्त देने वाले सदस्य अंशुल नागर प्रीति शर्मा, काजल शालू, रीना दिया, सीमा ज्योति विमला, गौरव दीक्षा, रक्षा आदि का जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चंदौसी वेस्ट धन्यवाद देता है। साथ ही, दूसरे की जीवन बचाने में मदद करने में उनका भूरी भूरी प्रशंसा करता है।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब की डीओए नीरन मोहित वार्ष् एके नागर, प्रवीण अग्रवाल, विष्णु एरन मोनिका गोआनी आदि रहे क्लब  ने आज के कार्यक्रम को संचालन करने के लिए मोहन पैथोलॉजी के संचालक डॉ॰ श्याम गोआनी सक्सेस सक्सेना वह मौनिका रघुवंशी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुराग भार्गव मोहित वार्ष् ने एके नागर नीरा एरन का बहुत-बहुत योगदान रहा। उपेक्षा करी जाती है इसी तरह लोग एक-दूसरे के काम आते रहे। तभी जीवन को जीने का असली मज़ा है।
काबिल मत बनो दलित बनो कामयाबी तुम्हारे पीछे झक मार कर आएगी : सूरज प्रसाद चौबे


लखनऊ ।  यूजीसी काला कानून वापस, जातिगत नितियों में बदलाव, रिजर्वेशन रिफॉर्म एससीएसटी एक्ट समाप्त करने एव सवर्ण आयोग की गठन की माँग को लेकर सवर्ण समाज का धरना वाराणसी के शास्त्री घाट पर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आज 21 वे दिन भी जारी रहा धरना स्थल पर सवर्ण सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि काबिल मत बनो, दलित बनो कामयाबी तुम्हारे पीछे झक मारकर आएगी जातियों में बांटने वाला संविधान यही शिक्षा देता है मंदिरों में आज तक किसी ने जाति नहीं पूछी जाती संविधान पूछता है, पहले सवर्ण समाज आई ए एस आई पी एस डाक्टर इंजीनियर बनकर गर्व करता था आज सवर्ण समाज राजनीतिक दलों की रैलियों में कुर्सी बिछाने में गर्व करता है  ।

आज सवर्ण सपाई, कांग्रेसी,भाजपाई बनने में गर्व करता है चौबे ने कहा शांति पूर्वक एवं लोकतांत्रिक तरीके से सामान्य वर्ग के लोग यूजीसी काला कानून वापस हो रिजर्वेशन रिफॉर्म हो एससीएसटी एक्ट में सुधार/समाप्त जैसी मांग कर रहे हैं यह धरना प्रदर्शन किसी वर्ग जाती के विरुद्ध नहीं है बल्कि देश हित में है संविधान के मूल अवधारणा पर आधारित है आरक्षण इसलिए दिया गया था कि जो आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक आधार पर समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़े है उन्हें आरक्षण में द्वारा समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जाय लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी  जो आरक्षण पा रहे हैं सांसद विधायक मंत्रियों हो गए हैं उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए इससे सामान्य वर्ग का फायदा न होकर दलित वर्ग में जो गरीब है वास्तव में आरक्षण की उन्हें जरूरत है आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक रूप से होना चाहिए ।

धरने पर चंदन तिवारी ब्रजेश मिश्र विल्लू मिशा सहित अधिवक्ता छात्र उपस्थित रहे बैठक में शामिल लोगों ने 20 सितम्बर को सवर्ण महापंचायत का आवाहन किया जिसमे ग्वालियर से एडवोकेट अनिल मिश्रा जी अमित कुमार दुबे जी सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय जी आर एच ए संयोजक ठाकुर शिवम सिंह जो सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे आदि अपनी टिम के साथ महापंचायत में शामिल हो रहे हैं ।