/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महासमिति गंभीर, व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — उपजिलाधिकारी से होगी निर्णायक वार्ता lucknow
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महासमिति गंभीर, व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — उपजिलाधिकारी से होगी निर्णायक वार्ता
पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन मार्ग और घाटों तक की व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

तुलसीपुर। आगामी श्री गणेश उत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नगर की विभिन्न गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पूजा पंडालों की व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, विसर्जन मार्गों, विसर्जन स्थलों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। मूर्ति स्थापना के बाद पूजा समितियों के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

महासमिति ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है। श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी अथवा समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल संवाद स्थापित कर समाधान कराया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर की प्रमुख समस्याओं एवं गणेश उत्सव से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात करेगा और सभी बिंदुओं को मजबूती के साथ उनके समक्ष रखा जाएगा।

महासमिति का उद्देश्य स्पष्ट है—गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पूजा समितियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

महासमिति ने नगरवासियों एवं सभी पूजा समितियों से अपील की कि आपसी भाईचारा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखते हुए भगवान श्री गणेश के महापर्व को ऐतिहासिक एवं गरिमापूर्ण बनाने में सहयोग करें।इस दौरान
विवेक मोदनवाल
बलराम कश्यप
अमन
मनीष कसौधन
राहुल गुप्ता
हिमांशुमोदनवाल
सूरज कुमार
चन्द्रकान्त कश्यप
आदित्य कसौधन
दुर्गेश मोदनवाल
शिवम कसौधन दिलीप कसौधन
सत्यम गुप्त
शुभम पाण्डेय
विक्की मोदनवाल
सौरभ कसौधन
विवेक मोदनवाल  श्रद्वानन्द सोनी उपस्थित रहे
24 वर्षीय युवती की अयोध्या में हत्या,गला रेतकर सरयू नदी में फेंका गया शव
*पुलिस ने शव किया बरामद

गोंडा।जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मधईपुर गांव के मजरा गुलाबगंज की रहने वाली युवती धर्मा निषाद (24) की अयोध्या में हत्या कर दी गई।उसका शव सरयू नदी में 15 सितंबर को सुबह 8 बजे मिला है।पुलिस ने आज सुबह 5 बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार करवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है।बताते चलें कि धर्मा निषाद 15 सितंबर को सुबह 8 बजे अयोध्या में अपनी बहन के घर जाने के लिए  निकली थी।जब वह रात 8 बजे तक बहन के घर नहीं पहुंचि,तो बहन ने पिता सीताराम निषाद को फोन किया।उसने पूछा कि क्या उन्होंने धर्मा को उसके घर नहीं भेजा है।पिता सीताराम निषाद ने बताया कि उन्होंने धर्मा को भेज दिया था।इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू किया।16 सितंबर की सुबह 8 बजे अयोध्या के सरयू नदी में उसका शव मिला।अयोध्या पुलिस ने 24 घंटे तक शव का पहचान कराने की कोशिश किया।सोशल मीडिया के जरिये अयोध्या पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया।इसके बाद 17 सितंबर की शाम 7.30 बजे परिवार के लोग देहात कोतवाली पहुंचे और उन्होंने वहां धर्मा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।देहात कोतवाली पुलिस परिवार के साथ अयोध्या गई।वहां 24 साल की धर्मा निषाद के रूप में मृत युवती की पहचान हुई।शुक्रवार सुबह 5 बजे अयोध्या में ही पोस्टमार्टम कराया गया।शव गोंडा पहुंचने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसका अंतिम संस्कार करवाया।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।इस घटना का खुलासा करने के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं।क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है और यह हत्या का मामला है।उन्होंने बताया कि तीन पुलिस टीमें इस घटना का खुलासा करने में लगी हैं।मामला अयोध्या का है परन्तु युवती गोंडा की रहने वाली थी।इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
सेवा सप्ताह में रक्तदान शिविर, 35 लोगों ने किया रक्तदान

जायंट्स ग्रुप ऑफ चंदौसी वेस्ट ने मोहन पैथोलॉजी पर लगाया शिविर


संभल ।आज जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चंदौसी वेस्ट के सेवा सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन मोहन पैथोलॉजी स्टेशन रोड चंदौसी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सभी से अनुरोध किया गया था किअपना बहुमूल्य रक्त दूसरों के जीवन को बचाने में दें, लगभग 35 लोगों ने तीन यूनिटब्लड आज जायंट्स ग्रुप चुनौती वेस्ट की ओर से लोगों के जीवन बचाने के लिए एकत्रित किया । आज के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चीफ मेडिकल ऑफिसर श्री तरुण पाठक जी ने किया। तरुण पाठक जी ने बताया कि रक्तदान देने के बहुत फायदे होते हैं। सर्वप्रथम हर तीन महीने बाद ब्लड बन जाता है और कैंसर जैसी बीमारियों से रक्त देख सकते हैं।हम अपने आपको बचा सकते हैं। रक्त देने से हमारा वजन भी कम होता है। डॉक्टर शाम कोनी ने बताया, आदमी को साल में दो बार खून अवश्य देना चाहिए ताकि गंदा खून बाहर निकले और रेड कैप कैप्सूल ब्लड शरीर को मिले।अध्यक्ष संगीता भार्गव ने बताया, क्या आपका कुछ मिनट का समय किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है। हीरो वही होता है जो किसी की जान बचाता है। आज के रक्तदान शिविर में रक्त देने वाले सदस्य अंशुल नागर प्रीति शर्मा, काजल शालू, रीना दिया, सीमा ज्योति विमला, गौरव दीक्षा, रक्षा आदि का जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चंदौसी वेस्ट धन्यवाद देता है। साथ ही, दूसरे की जीवन बचाने में मदद करने में उनका भूरी भूरी प्रशंसा करता है।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब की डीओए नीरन मोहित वार्ष् एके नागर, प्रवीण अग्रवाल, विष्णु एरन मोनिका गोआनी आदि रहे क्लब  ने आज के कार्यक्रम को संचालन करने के लिए मोहन पैथोलॉजी के संचालक डॉ॰ श्याम गोआनी सक्सेस सक्सेना वह मौनिका रघुवंशी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुराग भार्गव मोहित वार्ष् ने एके नागर नीरा एरन का बहुत-बहुत योगदान रहा। उपेक्षा करी जाती है इसी तरह लोग एक-दूसरे के काम आते रहे। तभी जीवन को जीने का असली मज़ा है।
काबिल मत बनो दलित बनो कामयाबी तुम्हारे पीछे झक मार कर आएगी : सूरज प्रसाद चौबे


लखनऊ ।  यूजीसी काला कानून वापस, जातिगत नितियों में बदलाव, रिजर्वेशन रिफॉर्म एससीएसटी एक्ट समाप्त करने एव सवर्ण आयोग की गठन की माँग को लेकर सवर्ण समाज का धरना वाराणसी के शास्त्री घाट पर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आज 21 वे दिन भी जारी रहा धरना स्थल पर सवर्ण सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि काबिल मत बनो, दलित बनो कामयाबी तुम्हारे पीछे झक मारकर आएगी जातियों में बांटने वाला संविधान यही शिक्षा देता है मंदिरों में आज तक किसी ने जाति नहीं पूछी जाती संविधान पूछता है, पहले सवर्ण समाज आई ए एस आई पी एस डाक्टर इंजीनियर बनकर गर्व करता था आज सवर्ण समाज राजनीतिक दलों की रैलियों में कुर्सी बिछाने में गर्व करता है  ।

आज सवर्ण सपाई, कांग्रेसी,भाजपाई बनने में गर्व करता है चौबे ने कहा शांति पूर्वक एवं लोकतांत्रिक तरीके से सामान्य वर्ग के लोग यूजीसी काला कानून वापस हो रिजर्वेशन रिफॉर्म हो एससीएसटी एक्ट में सुधार/समाप्त जैसी मांग कर रहे हैं यह धरना प्रदर्शन किसी वर्ग जाती के विरुद्ध नहीं है बल्कि देश हित में है संविधान के मूल अवधारणा पर आधारित है आरक्षण इसलिए दिया गया था कि जो आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक आधार पर समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़े है उन्हें आरक्षण में द्वारा समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जाय लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी  जो आरक्षण पा रहे हैं सांसद विधायक मंत्रियों हो गए हैं उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए इससे सामान्य वर्ग का फायदा न होकर दलित वर्ग में जो गरीब है वास्तव में आरक्षण की उन्हें जरूरत है आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक रूप से होना चाहिए ।

धरने पर चंदन तिवारी ब्रजेश मिश्र विल्लू मिशा सहित अधिवक्ता छात्र उपस्थित रहे बैठक में शामिल लोगों ने 20 सितम्बर को सवर्ण महापंचायत का आवाहन किया जिसमे ग्वालियर से एडवोकेट अनिल मिश्रा जी अमित कुमार दुबे जी सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय जी आर एच ए संयोजक ठाकुर शिवम सिंह जो सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे आदि अपनी टिम के साथ महापंचायत में शामिल हो रहे हैं ।
27 सितंबर के प्रयागराज कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव पहुंची लोजपा (रामविलास), जनचौपाल लगाकर किया आमंत्रित*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान जी के आगामी 27 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित “यूथ बोले तो” कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भदोही जनपद में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में भगवानपुर, कंचनपुर, बड़ागांव एवं पिपरगांव में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं आम जनमानस से मुलाकात की गई। लोगों को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया।

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों में चिराग पासवान जी के कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिला। युवाओं एवं आम लोगों ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

इस दौरान प्रदेश महासचिव कमल तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, अवनीश तिवारी, विजय पासी, राम अवध मिश्रा, राहुल तिवारी, गोविंद पासवान, आशीष पासी, संतोष दुबे, अभिनव तिवारी एवं अवधेश कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव-गांव संपर्क और जनचौपाल के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गणेश उत्सव की धूम, ढोल-ताशे की थाप पर हो रही आरती:शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 47 पंडालों में गूंज रहे भक्ति गीत*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 47 जगहों पर पंडालों में गणपति महाराज विराजमान हैं। सुबह-शाम दोनों समय ढोल-ताशे की थाप के साथ उनकी आरती की जा रही है।

पंडाल 'गणपति बप्पा मोरया' और 'गजानन महाराज की जय' के जयकारों से गूंज रहे हैं। हर कोई गणपति महाराज की स्तुति में लीन है।

श्री गणेश उत्सव मंडल, श्री दुर्गा जी गली, सदर मोहाल गोपीगंज के कोषाध्यक्ष कृष्णा निकम ने बताया कि वे पिछले 22 सालों से धूमधाम से पंडाल स्थापित कर रहे हैं। शाम होते ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है।

ढोल-ताशा मंडली की खूबसूरत प्रस्तुति आरती को और भी खास बना रही है। युवा ढोल की थाप पर जमकर नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा की आराधना कर रहे हैं।

बिजली की झालरों से सजे पंडाल, फूलों की सजावट और अगरबत्ती-धूप की खुशबू से माहौल पूरी तरह भक्तिमय है। बच्चों में भी गणेश उत्सव को लेकर काफी उत्साह है। वे नए-नए कपड़े पहनकर पंडालों में पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयार है। इस मौके पर अध्यक्ष बाबूराव सावंत, उपाध्यक्ष सूरज गोर्ड, कोषाध्यक्ष कृष्णा निकम, महामंत्री गुड्डू जायसवाल, सुजीत पवार, पिंटू जाधव, शंकर सूर्यवंशी, सौरभ सावंत और विश्वजीत जाधव समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रस्तुति देने वाले बाल कलाकार सम्मानित: पुलिस अधीक्षक भदोही ने 11 बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले 11 बाल कलाकारों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह पुलिस लाइन ज्ञानपुर में आयोजित किया गया, जहां बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।

पिछली जन्माष्टमी के अवसर पर इन बच्चों ने भक्तिपूर्ण गीतों पर बहुत सुंदर डांस प्रस्तुत किए थे। इनमें "बरसाने की छोरी", "राधा कैसे ना जले", "राधे राधे-गोकुल की राधा चले" और "जब कान्हा ने बंसी बजायी" जैसे गीत शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

सम्मानित होने वाले बाल कलाकारों की सूची इस प्रकार है:
1. आव्या यादव (पुत्री श्री अनूप यादव) - प्रस्तुति: बरसाने की छोरी
2. अर्पिता (पुत्री श्री विद्यानंद सिंह) - प्रस्तुति: राधा कैसे ना जले
3. जान्वी (पुत्री श्री अनिल सिंह) - प्रस्तुति: राधा कैसे ना जले
4. पाखी (पुत्री श्री अखिलेश कुशवाहा) - प्रस्तुति: राधा कैसे ना जले
5. आराध्या मौर्या (पुत्री श्रीमती मेनिका मौर्या) - प्रस्तुति: राधे राधे-गोकुल की राधा चले
6. ईशा सिंह (पुत्री श्री भोजराज मिश्रा) - प्रस्तुति: कृष्ण जन्माष्टमी गीत
7. आँचल (पुत्री श्री हीरालाल) - प्रस्तुति: जब कान्हा ने बंसी बजायी
8. वैश्वनी साहू (पुत्री श्री राम किशोर साहू) - सांस्कृतिक डांस कार्यक्रम
9. भाव्या सिंह (पुत्री श्री सुमित प्रकाश) - प्रस्तुति: आज राधा को श्याम याद आ गए
10. सृष्टि राज (पुत्री श्री हीरालाल) - सांस्कृतिक डांस कार्यक्रम
11. सान्वी (पुत्री श्री आशुतोष यादव) - सांस्कृतिक डांस कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक से मिले इस सम्मान से बाल कलाकारों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। भदोही पुलिस परिवार और आमजन में बच्चों की इस कला को सराहने और बढ़ावा देने के इस कदम की काफी तारीफ हो रही है।
मऊ में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
मऊ। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत शुक्रवार को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सफाईकर्मियों एवं अभियान में शामिल लोगों ने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

‘सेवा मेरा संकल्प’, ‘कचरा पृथक्करण’ और ‘प्लास्टिक मुक्ति अभियान’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।

अधिकारियों एवं अभियान से जुड़े लोगों ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
बरेली में 6.32 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

35 लाख रुपये की अफीम बरामद, बाइक और मोबाइल समेत 770 रुपये नकद भी मिले; पंजाब में सप्लाई की तैयारी का पुलिस का दावा

लखनऊ । एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट बरेली ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 770 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई 17 सितंबर 2026 को थाना भमोरा क्षेत्र में इफ्को फैक्ट्री के मैटेरियल गेट से कुछ दूरी पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम सिसौना, थाना बिसारतगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है।

एएनटीएफ टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट बरेली सक्रिय थी। इसी क्रम में 17 सितंबर को भमोरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

इफ्को फैक्ट्री के मैटेरियल गेट के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 770 रुपये नकद भी मिले।

झारखंड से अफीम लाने का पुलिस का दावा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर अफीम खरीदकर लाया था। आरोपी के अनुसार, वह और उसका साथी झारखंड के किसी व्यक्ति से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर बरेली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

पुलिस का कहना है कि इसके बाद दोनों इस अफीम को पंजाब में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने की तैयारी में थे। आरोपी कथित रूप से अफीम लेकर पंजाब में सप्लाई के लिए जा रहा था, इसी दौरान एएनटीएफ टीम ने उसे पकड़ लिया।

साथी की तलाश और नेटवर्क की जांच

पूछताछ में सामने आए आरोपी के साथी और मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी और पंजाब में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

जांच एजेंसियां तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं। इसमें मादक पदार्थ की खरीद, परिवहन और संभावित आपूर्ति से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

मामले में थाना भमोरा, जनपद बरेली में मुक़दमा अपराध संख्या 387/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के अनुसार बरामद अफीम का वजन 6.320 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

ये सामान हुआ बरामद

एएनटीएफ के अनुसार आरोपी के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया है—

6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम, अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये

एक मोटरसाइकिल

एक मोबाइल फोन

770 रुपये नकद

पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी के इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित कर आगामी त्यौहारों की तैयारियों एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गयी

गोण्डा। दिनांक 17.09.2026 को पुलिस लाइन गोण्डा के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गयी तथा प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ करने तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित अभियोगों की स्थिति तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की जा रही पुलिस तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी। आगामी गणेश चतुर्दशी, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत प्रतिमाओं की स्थापना, आयोजनों एवं विसर्जन कार्यक्रमों के संबंध में थाना स्तर पर की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा आयोजकों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण के संबंध में थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नियमित पैदल गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, रात्रि गश्त को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। यक्ष ऐप पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर ऐप के माध्यम से की जा रही कार्रवाई को समयबद्ध एवं अद्यतन रखने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनपद में लम्बित विशेष अपराधों की अभियोगवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गयी तथा लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण सुनिश्चित करने तथा विवेचना में अनावश्यक विलम्ब न किए जाने के निर्देश दिए गए। अपहरण के अभियोगों में पीड़िताओं की बरामदगी की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसे प्रकरणों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए सर्विलांस, तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा पीड़िताओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद के हिस्ट्रीशीटरों पर पंजीकृत मुकदमों में चिन्हित अभियोगों की प्रभावी पैरवी की समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने एवं न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों की नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की गयी तथा चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, उनके सुचारु संचालन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा घटनाओं के अनावरण में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा सके। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, लंबित अभियोगों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए