/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz 27 सितंबर के प्रयागराज कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव पहुंची लोजपा (रामविलास), जनचौपाल लगाकर किया आमंत्रित* lucknow
27 सितंबर के प्रयागराज कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव पहुंची लोजपा (रामविलास), जनचौपाल लगाकर किया आमंत्रित*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान जी के आगामी 27 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित “यूथ बोले तो” कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भदोही जनपद में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में भगवानपुर, कंचनपुर, बड़ागांव एवं पिपरगांव में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं आम जनमानस से मुलाकात की गई। लोगों को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया।

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों में चिराग पासवान जी के कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिला। युवाओं एवं आम लोगों ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

इस दौरान प्रदेश महासचिव कमल तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, अवनीश तिवारी, विजय पासी, राम अवध मिश्रा, राहुल तिवारी, गोविंद पासवान, आशीष पासी, संतोष दुबे, अभिनव तिवारी एवं अवधेश कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव-गांव संपर्क और जनचौपाल के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गणेश उत्सव की धूम, ढोल-ताशे की थाप पर हो रही आरती:शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 47 पंडालों में गूंज रहे भक्ति गीत*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 47 जगहों पर पंडालों में गणपति महाराज विराजमान हैं। सुबह-शाम दोनों समय ढोल-ताशे की थाप के साथ उनकी आरती की जा रही है।

पंडाल 'गणपति बप्पा मोरया' और 'गजानन महाराज की जय' के जयकारों से गूंज रहे हैं। हर कोई गणपति महाराज की स्तुति में लीन है।

श्री गणेश उत्सव मंडल, श्री दुर्गा जी गली, सदर मोहाल गोपीगंज के कोषाध्यक्ष कृष्णा निकम ने बताया कि वे पिछले 22 सालों से धूमधाम से पंडाल स्थापित कर रहे हैं। शाम होते ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है।

ढोल-ताशा मंडली की खूबसूरत प्रस्तुति आरती को और भी खास बना रही है। युवा ढोल की थाप पर जमकर नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा की आराधना कर रहे हैं।

बिजली की झालरों से सजे पंडाल, फूलों की सजावट और अगरबत्ती-धूप की खुशबू से माहौल पूरी तरह भक्तिमय है। बच्चों में भी गणेश उत्सव को लेकर काफी उत्साह है। वे नए-नए कपड़े पहनकर पंडालों में पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयार है। इस मौके पर अध्यक्ष बाबूराव सावंत, उपाध्यक्ष सूरज गोर्ड, कोषाध्यक्ष कृष्णा निकम, महामंत्री गुड्डू जायसवाल, सुजीत पवार, पिंटू जाधव, शंकर सूर्यवंशी, सौरभ सावंत और विश्वजीत जाधव समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रस्तुति देने वाले बाल कलाकार सम्मानित: पुलिस अधीक्षक भदोही ने 11 बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले 11 बाल कलाकारों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह पुलिस लाइन ज्ञानपुर में आयोजित किया गया, जहां बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।

पिछली जन्माष्टमी के अवसर पर इन बच्चों ने भक्तिपूर्ण गीतों पर बहुत सुंदर डांस प्रस्तुत किए थे। इनमें "बरसाने की छोरी", "राधा कैसे ना जले", "राधे राधे-गोकुल की राधा चले" और "जब कान्हा ने बंसी बजायी" जैसे गीत शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

सम्मानित होने वाले बाल कलाकारों की सूची इस प्रकार है:
1. आव्या यादव (पुत्री श्री अनूप यादव) - प्रस्तुति: बरसाने की छोरी
2. अर्पिता (पुत्री श्री विद्यानंद सिंह) - प्रस्तुति: राधा कैसे ना जले
3. जान्वी (पुत्री श्री अनिल सिंह) - प्रस्तुति: राधा कैसे ना जले
4. पाखी (पुत्री श्री अखिलेश कुशवाहा) - प्रस्तुति: राधा कैसे ना जले
5. आराध्या मौर्या (पुत्री श्रीमती मेनिका मौर्या) - प्रस्तुति: राधे राधे-गोकुल की राधा चले
6. ईशा सिंह (पुत्री श्री भोजराज मिश्रा) - प्रस्तुति: कृष्ण जन्माष्टमी गीत
7. आँचल (पुत्री श्री हीरालाल) - प्रस्तुति: जब कान्हा ने बंसी बजायी
8. वैश्वनी साहू (पुत्री श्री राम किशोर साहू) - सांस्कृतिक डांस कार्यक्रम
9. भाव्या सिंह (पुत्री श्री सुमित प्रकाश) - प्रस्तुति: आज राधा को श्याम याद आ गए
10. सृष्टि राज (पुत्री श्री हीरालाल) - सांस्कृतिक डांस कार्यक्रम
11. सान्वी (पुत्री श्री आशुतोष यादव) - सांस्कृतिक डांस कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक से मिले इस सम्मान से बाल कलाकारों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। भदोही पुलिस परिवार और आमजन में बच्चों की इस कला को सराहने और बढ़ावा देने के इस कदम की काफी तारीफ हो रही है।
मऊ में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
मऊ। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत शुक्रवार को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सफाईकर्मियों एवं अभियान में शामिल लोगों ने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

‘सेवा मेरा संकल्प’, ‘कचरा पृथक्करण’ और ‘प्लास्टिक मुक्ति अभियान’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।

अधिकारियों एवं अभियान से जुड़े लोगों ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
बरेली में 6.32 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

35 लाख रुपये की अफीम बरामद, बाइक और मोबाइल समेत 770 रुपये नकद भी मिले; पंजाब में सप्लाई की तैयारी का पुलिस का दावा

लखनऊ । एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट बरेली ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 770 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई 17 सितंबर 2026 को थाना भमोरा क्षेत्र में इफ्को फैक्ट्री के मैटेरियल गेट से कुछ दूरी पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम सिसौना, थाना बिसारतगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है।

एएनटीएफ टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट बरेली सक्रिय थी। इसी क्रम में 17 सितंबर को भमोरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

इफ्को फैक्ट्री के मैटेरियल गेट के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 770 रुपये नकद भी मिले।

झारखंड से अफीम लाने का पुलिस का दावा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर अफीम खरीदकर लाया था। आरोपी के अनुसार, वह और उसका साथी झारखंड के किसी व्यक्ति से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर बरेली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

पुलिस का कहना है कि इसके बाद दोनों इस अफीम को पंजाब में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने की तैयारी में थे। आरोपी कथित रूप से अफीम लेकर पंजाब में सप्लाई के लिए जा रहा था, इसी दौरान एएनटीएफ टीम ने उसे पकड़ लिया।

साथी की तलाश और नेटवर्क की जांच

पूछताछ में सामने आए आरोपी के साथी और मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी और पंजाब में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

जांच एजेंसियां तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं। इसमें मादक पदार्थ की खरीद, परिवहन और संभावित आपूर्ति से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

मामले में थाना भमोरा, जनपद बरेली में मुक़दमा अपराध संख्या 387/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के अनुसार बरामद अफीम का वजन 6.320 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

ये सामान हुआ बरामद

एएनटीएफ के अनुसार आरोपी के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया है—

6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम, अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये

एक मोटरसाइकिल

एक मोबाइल फोन

770 रुपये नकद

पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी के इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित कर आगामी त्यौहारों की तैयारियों एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गयी

गोण्डा। दिनांक 17.09.2026 को पुलिस लाइन गोण्डा के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गयी तथा प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ करने तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित अभियोगों की स्थिति तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की जा रही पुलिस तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी। आगामी गणेश चतुर्दशी, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत प्रतिमाओं की स्थापना, आयोजनों एवं विसर्जन कार्यक्रमों के संबंध में थाना स्तर पर की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा आयोजकों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण के संबंध में थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नियमित पैदल गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, रात्रि गश्त को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। यक्ष ऐप पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर ऐप के माध्यम से की जा रही कार्रवाई को समयबद्ध एवं अद्यतन रखने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनपद में लम्बित विशेष अपराधों की अभियोगवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गयी तथा लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण सुनिश्चित करने तथा विवेचना में अनावश्यक विलम्ब न किए जाने के निर्देश दिए गए। अपहरण के अभियोगों में पीड़िताओं की बरामदगी की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसे प्रकरणों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए सर्विलांस, तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा पीड़िताओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद के हिस्ट्रीशीटरों पर पंजीकृत मुकदमों में चिन्हित अभियोगों की प्रभावी पैरवी की समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने एवं न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों की नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की गयी तथा चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, उनके सुचारु संचालन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा घटनाओं के अनावरण में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा सके। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, लंबित अभियोगों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यशाला
80 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा, यातायात नियमों और दुर्घटना में मदद के कानून की दी गई जानकारी

लखनऊ। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, लखनऊ में 16 सितंबर 2026 को डिप्लोमा इंजीनियरिंग की छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और वाहन चलाते समय जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यशाला में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, हीरो मोटोकॉर्प लखनऊ के मुख्य प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क पर लगाए जाने वाले विभिन्न संकेतों और उनके अर्थ के बारे में विस्तार से समझाया।

सड़क संकेत और यातायात नियमों की जानकारी

प्रशिक्षक ने छात्राओं को सड़क संकेत, रोड मार्किंग और यातायात बत्ती के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर लगे संकेत और चिह्न वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका पालन करने से दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान छात्राओं को आईटीएमएस के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही वाहन से संबंधित जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया गया और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया।

दुर्घटना में घायलों की मदद की जानकारी

कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना के दौरान घायल लोगों की मदद करने के लिए बनाए गए गुड सेमेरिटन कानून के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर सहायता मिलना महत्वपूर्ण है। लोगों को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने के प्रति जागरूक किया गया।

80 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा

कार्यशाला में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की 80 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव सिंह और कार्यक्रम संयोजक डॉ. कल्पना सिंह सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदारी के साथ मदद करने के लिए जागरूक किया गया।
मलिहाबाद गोलीकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

समरेन्द्र यादव को गोली मारने के मामले में कार्रवाई, आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेढ़ेमऊ गांव में समरेन्द्र कुमार यादव को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नामजद आरोपी ने थाने पहुंचकर स्वयं आत्मसमर्पण किया, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस टीम ने दबिश के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को ग्राम ढेढ़ेमऊ स्थित दुर्गेश जनसेवा केंद्र के पास समरेन्द्र कुमार यादव को गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली थी। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से नरेन्द्र कुमार पुत्र उमाशंकर यादव निवासी सैफलपुर, थाना काकोरी की तहरीर पर मलिहाबाद थाने में मुकदमा संख्या 175/2026 दर्ज किया गया था।

मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 61(1) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपियों की तलाश, घटना में शामिल लोगों की पहचान और वारदात में इस्तेमाल अवैध असलहे की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

नामजद आरोपी ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद वांछित आरोपी अभय यादव उर्फ छोटू पुत्र निर्भय यादव उर्फ राज उर्फ निर्मेश निवासी ग्राम तिलसुवा, थाना मलिहाबाद ने 15 सितंबर को स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने आत्मसमर्पण के बाद आरोपी की जामातलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। इसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।

पुलिस के अनुसार, अभय यादव की उम्र करीब 19 वर्ष है। वह घरेलू कामकाज के साथ आम के मौसम में आढ़त का काम करता है।

दो अन्य आरोपी घोला तिराहे से गिरफ्तार

जांच के दौरान मामले में दो अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस टीम ने उनकी तलाश में लगातार दबिश दी। इसी क्रम में 15 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे मोहान रोड स्थित घोला तिराहे के पास से अंकुश यादव उर्फ मौत और कालाचीता उर्फ वैभव को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, अंकुश यादव उर्फ मौत पुत्र ओमप्रकाश उर्फ नन्हू ग्राम तिलसुवा, थाना मलिहाबाद का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 18 वर्ष है। वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है।

वहीं, कालाचीता उर्फ वैभव पुत्र सुभाष रावत की उम्र करीब 21 वर्ष है। उसका मूल पता ग्राम तिलसुवा, थाना मलिहाबाद बताया गया है, जबकि स्थायी रूप से सैफलपुर, थाना काकोरी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह भी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है।

एक बाल अपचारी पहले कर चुका है आत्मसमर्पण

पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रकाश में आए एक बाल अपचारी ने इससे पहले 14 सितंबर को स्वयं मलिहाबाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार और आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश और घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध असलहे की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी अभय का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, अभय यादव उर्फ छोटू के खिलाफ पहले भी मलिहाबाद थाने में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 का मुकदमा संख्या 255/2025, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में दर्ज मामला और वर्ष 2026 का मुकदमा संख्या 100/2026 शामिल है। इसके अलावा मौजूदा गोलीकांड का मुकदमा संख्या 175/2026 भी उसके खिलाफ दर्ज है।

अंकुश यादव और कालाचीता उर्फ वैभव के आपराधिक इतिहास में फिलहाल इसी मुकदमे का उल्लेख पुलिस ने किया है।

न्यायालय में पेश किए जा रहे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ और विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है।

पुलिस टीम घटना में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के लिए भी प्रयास कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

मलिहाबाद थाना पुलिस की कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार और कांस्टेबल विकास मलिक शामिल रहे।
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हजरतगंज पुलिस ने 1090 चौराहे से पकड़ा, महिला ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया था आरोप

लखनऊ। हजरतगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़िता ने 22 अगस्त 2026 को हजरतगंज थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में उसने अमरनाथ पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करता था और जान से मारने की धमकी देता था।

हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

तहरीर के आधार पर हजरतगंज थाने में मुकदमा संख्या 179/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करने के साथ ही उसके संभावित ठिकानों और आवाजाही के बारे में जानकारी जुटाई।

1090 चौराहे से गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश और सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 15 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे हजरतगंज स्थित 1090 चौराहे के पास दबिश दी।

मौके से आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 37 वर्ष है और वह बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बैरिया सुर्जनपुर अहिरौली बुजुर्ग गांव का रहने वाला है।

न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ और विधिक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। आरोपों से संबंधित साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में हजरतगंज थाने के उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और कांस्टेबल अनुराग त्रिवेदी शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि मुकदमा संख्या 179/2026 में दर्ज आरोपों की जांच जारी है और मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोमतीनगर में मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में
नौ मोबाइल फोन, दो हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद; सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों और बाल अपचारियों की निशानदेही पर कुल नौ मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने यह कार्रवाई 14 सितंबर को रामआसरे पुरवा, खरगापुर क्षेत्र में हुई मोबाइल छीनने की घटना की जांच के दौरान की। शिकायतकर्ता बाराबंकी निवासी अब्दुल रहमान ने पुलिस को बताया था कि वह टाइल्स लोडिंग के काम से क्षेत्र में आया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसका रियलमी मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सुराग

शिकायत मिलने के बाद गोमतीनगर विस्तार थाने में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

जांच के दौरान फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने राज चौरसिया और ऋषभ शर्मा को पूछताछ के लिए थाने लाया। इनके साथ करीब 16 वर्ष के एक बाल अपचारी को भी पूछताछ के लिए लाया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्य संकलन के आधार पर एक अन्य करीब 16 वर्षीय बाल अपचारी को 15 सितंबर की रात करीब 11:40 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

नौ मोबाइल फोन और बाइक बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग कंपनियों के नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें वीवो, रेडमी, सैमसंग, ओप्पो, आईक्यूओओ और वनप्लस कंपनी के फोन शामिल हैं।

बरामद मोबाइल फोन में वीवो वाई-22, वीवो वाई-19, रेडमी 14सी, रेडमी ए2, सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी, ओप्पो ए77एस, रेडमी 13सी, आईक्यूओओ और एक वनप्लस फोन शामिल है। पुलिस के अनुसार, कुछ मोबाइल फोन की स्क्रीन टूटी हुई है।

इसके अलावा दो हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

शिकायतकर्ता का मोबाइल बेच दिया था

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की घटना में छीना गया रियलमी मोबाइल आरोपियों ने राह चलते एक व्यक्ति को दो हजार रुपये में बेच दिया था। इसी वजह से उक्त मोबाइल फोन बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने मोबाइल बेचने से प्राप्त दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद अन्य मोबाइल फोन किन घटनाओं से जुड़े हैं और उन्हें आरोपियों ने किस तरह हासिल किया था।

दो अन्य मामलों से भी जुड़े मोबाइल

पुलिस के मुताबिक, बरामद नौ मोबाइल फोन में से एक वनप्लस फोन गोमतीनगर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 418/2026 से संबंधित पाया गया है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2)/317(2) के तहत दर्ज है।

वहीं, वीवो, रेडमी, सैमसंग, ओप्पो और आईक्यूओओ समेत आठ मोबाइल फोन के संबंध में गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा संख्या 169/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि बरामदगी के बाद इन मामलों की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज चौरसिया और ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राज चौरसिया मूल रूप से अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में खरगापुर में किराये के मकान में रहता है। वहीं ऋषभ शर्मा गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र की गंगोत्री विहार कॉलोनी का निवासी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ दो बाल अपचारियों को भी मामले में अभिरक्षा में लिया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों और बरामदगी के आधार पर मोबाइल छीनने की अन्य घटनाओं से भी इनके संबंधों की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।