/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ के इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र को चाकू मारने का आरोप, क्लासमेट पर हमला करने का आरोप Mau1
मऊ के इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र को चाकू मारने का आरोप, क्लासमेट पर हमला करने का आरोप

मऊ के नोमानी इंटर कॉलेज में बुधवार को 11वीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल छात्र की पहचान रैनी गांव निवासी 17 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आदित्य ने अपने ही क्लासमेट गुलशन सोनकर पर चाकू से वार करने का आरोप लगाया है। छात्र के मुताबिक, दोनों 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। उसका कहना है कि बुधवार दोपहर लंच के बाद करीब 12 बजे गुलशन ने उससे सिगरेट मांगी। पैसे नहीं होने की बात कहने पर कथित तौर पर दोनों के बीच विवाद हुआ।

आदित्य के अनुसार, गुलशन ने उसे धमकी देते हुए चाकू निकाल लिया। उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है। लंच खत्म होने के बाद जब वह गुलशन के पास बैठा था, तभी चाकू को लेकर मजाक के दौरान कथित तौर पर उसके हाथ पर वार कर दिया गया।

घायल छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि गुलशन कई दिनों से कॉलेज में चाकू लेकर आ रहा था। उसका कहना है कि वह विवाद में नहीं पड़ना चाहता था, इसलिए पहले इसकी शिकायत नहीं की।

घटना के बाद परिजन आदित्य को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। छात्र के मुताबिक, पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और उसका बयान दर्ज किया। परिजनों ने थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

दक्षिण टोला थाना अध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि 11वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच बहस के दौरान घटना हुई है। अभी परिजनों की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत शातिर अपराधी को किया गया जिलाबदर

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 11.09.2026 को जिला मजिस्ट्रेट मऊ महोदय द्वारा पारित आदेश दिनांक- 07.09.2026, वाद सं0- डी202315510002814 सरकार बनाम विपुल, अंतर्गत धारा 3(1) उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियुक्त विपुल पुत्र उदय भान निवासी मुहम्मदपुर हसनपुर थाना घोसी जनपद मऊ को 06 माह की अवधि के लिए जनपद मऊ की सीमा से निष्कासित/ जिलाबदर की कार्यवाही किया गया ।

जिला बदर अभियुक्त का विवरण

1. विपुल पुत्र उदय भान निवासी मुहम्मदपुर हसनपुर थाना घोसी जनपद मऊ ।

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0- 09/2023 धारा- 457/380/411 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।

2. मु0अ0सं0- 11/23 धारा 411/413/414 भा0द0वि0 ।

3.मु0अ0सं0- 12/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट ।

4. 3(1) गुण्डा अधिनियम ।

जिलाबदर करने का दिनांक

1.दिनांक – 11.09.2026

मऊ -: चंकी बाबा के जन्मदिन पर आश्रम में भेंट की गईं 10 कुर्सियां

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। नगर के प्रतिष्ठित पुरोहित एवं धार्मिक व्यक्तित्व पंडित शशांक त्रिपाठी उर्फ चंकी बाबा का जन्मदिन शुक्रवार को सैदपुर-जमीन बरामदपुर स्थित उदासीन संगत गुरुद्वारा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में गौ माता की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

चंकी बाबा ने आश्रम के महंत श्री सत्यनाम दास महाराज के चरणों में प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, आश्रम की व्यवस्था में सहयोग के उद्देश्य से 10 कुर्सियां भेंट की गईं। जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने चंकी बाबा को माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं मुहम्मदाबाद गोहना अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, दीपक पाठक, हनुमान मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक सूरज कुमार गुप्ता, हनुमान मंदिर के कोषाध्यक्ष आशुतोष चौबे, युवा व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनमोल साहू, निक्की मद्धेशिया, नंदन चौबे, विवेक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने पंडित शशांक त्रिपाठी उर्फ चंकी बाबा के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

साइबर फ्रॉड के 35,322 रुपये पुलिस ने कराए वापस, पीड़ित ने जताया आभार

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति के 35,322 रुपये पुलिस ने वापस उसके खाते में कराए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए सराहना की।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के निर्देशन में साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच की गई।

आवेदक मो. जाहिद पुत्र सलाउद्दीन, निवासी वलीदपुर, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से उसके साथ धोखाधड़ी कर धनराशि निकाल ली गई है।

शिकायत की जांच के दौरान थाना स्थानीय की साइबर टीम में शामिल उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्या एवं महिला कांस्टेबल प्राची यादव ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई 35,322 रुपये की पूरी धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी।

अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित काफी खुश नजर आया और उसने मऊ पुलिस की साइबर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

मऊ: आवास विकास योजना में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर धरना

मऊ में आवास विकास योजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रभावित किसानों और भूमि मालिकों ने धरना शुरू कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा मौजूदा दरों के अनुरूप बढ़ाया जाए और प्रभावित परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

धरनारत लोगों का कहना है कि वर्तमान मुआवजा उनकी भूमि के वास्तविक मूल्य की तुलना में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले में गंभीरता से विचार करते हुए उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा देने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

मऊ -: पटरी दुकानदारों के उत्पीड़न के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मऊ। छोटे फुटपाथ एवं पटरी दुकानदारों के उत्पीड़न तथा अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा,

जनपद मऊ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर गरीब दुकानदारों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी व्यापार सभा ने मांग की कि नगर क्षेत्र में छोटे फुटपाथ एवं पटरी दुकानदारों का सर्वे एवं पंजीकरण कराया जाए तथा उनके लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन एवं वैकल्पिक व्यापार स्थल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही दुकानदारों को बिना उचित नोटिस दिए सामान हटाने अथवा जब्त करने की कार्रवाई न की जाए।

इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि छोटे दुकानदार मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

अचानक की जाने वाली कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा नगर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था के पक्ष में है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर गरीब दुकानदारों का उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। बड़े और छोटे सभी अतिक्रमणों पर समान रूप से कार्रवाई हो तथा गरीब दुकानदारों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास एवं वैकल्पिक व्यापार स्थल की व्यवस्था की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका, प्रशासन एवं व्यापारी प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर स्थायी समाधान निकाला जाए।

समाजवादी व्यापार सभा ने कहा कि उसका उद्देश्य नगर की व्यवस्था को बाधित करना नहीं, बल्कि “व्यापार भी चले और नगर भी व्यवस्थित रहे” की भावना के साथ छोटे व्यापारियों के लिए सम्मानजनक एवं सुरक्षित रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित कराना है।

इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रीतम मद्धेशिया ,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग उमेश यादव अभय गुप्ता, आदित्य राजभर, अंकित मद्धेशिया, मौजूद रहे।

अभियान अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में चला

जनपद मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विद्युत बकाया वसूली एवं कनेक्शन जांच अभियान के क्रम में शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र करहा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।

इस दौरान एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण, अवर अभियंता छोटेलाल, विपिन चतुर्वेदी, उमेश यादव समेत विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की।

जांच के दौरान सात विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा गलत तरीके से विद्युत का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

अभियान के दौरान दो नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए, दो नए मीटर लगाए गए तथा चार विद्युत कनेक्शनों में विधा/लोड परिवर्तन की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभाग को करीब 80 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।

एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं के यहां अभी तक मीटर नहीं लगे हैं, वे स्मार्ट मीटर अवश्य लगवाएं।

स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत बिल से संबंधित संदेश मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे और उपभोक्ता मोबाइल के जरिए ही अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। इससे उन्हें बिल जमा करने के लिए विद्युत उपकेंद्र आने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहा है और समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने अपील की कि मोबाइल पर बिल संबंधी संदेश प्राप्त होते ही निर्धारित तिथि के भीतर विद्युत बिल का भुगतान कर दें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कार्रवाई से बचा जा सके।

मऊ में दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की जेल, 30 हजार रुपये जुर्माना

शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

मऊ। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म के मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी फुरकान रजा को दुष्कर्म और धमकी देने का दोषी मानते हुए कुल 14 साल की कड़ी जेल और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। जांच पूरी होने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भीरा निवासी फुरकान रजा के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने अभियोजन पक्ष की ओर से कुल पांच गवाह पेश किए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के साथ रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया।

दुष्कर्म और धमकी का दोषी

अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म और धमकी देने का दोषी माना। दुष्कर्म के मामले में 14 साल की कड़ी जेल और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी।

वहीं, धमकी देने के मामले में 3 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त जेल की सजा होगी।

अदालत ने गवाहों को समय से पेश कराने के लिए थाना मुहम्मदाबाद गोहना के न्यायालय पैरोकार अखंड प्रताप गौतम के कार्य की भी सराहना की।

मऊ: UGC के विरोध में सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर उमड़ी भारी भीड़

मऊ। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को सवर्ण एकता मंच के आह्वान पर UGC के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सरकार और संबंधित संस्थाओं से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

धरना स्थल पर जुटी भीड़ के बीच वक्ताओं ने UGC से जुड़े प्रावधानों और समान आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए।

मऊ कलेक्ट्रेट धरना स्थल से तस्वीरें सामने आने के बाद प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

मऊ: बेसमेंट में संचालित देवराज कैफे को प्रशासन ने किया सील, मचा हड़कंप!

नगर पंचायत की नोटिस के बावजूद संचालन बंद न करने पर मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में स्थित देवराज कैफे को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि कैफे का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा था। नगर पंचायत की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संचालक द्वारा कार्रवाई का पालन नहीं किया गया।

इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कैफे को सील कर दिया।

वहीं, क्षेत्र में बेसमेंट में संचालित अन्य प्रतिष्ठानों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की कथित मेहरबानी के चलते नियमों की अनदेखी होती रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई करता है या नहीं।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।