भाजपा क्षेत्रीय टीम में सिख समाज को प्रतिनिधित्व देने का हृदय से आभार।
सिख सम्मेलन के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास तेज कर देना चाहिए।प्रयागराजSb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंहभारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने चौपाल लगाकर बैठक कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश,संगठन महामंत्री,समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का,भाजपा संगठन में सिख समाज को सम्मान देने हेतु आभार।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा सिख समाज को उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों में मेन बॉडी में प्रतिनिधित्व देकर जो सम्मान दिया गया है,उसके लिए समस्त सिख एवं पंजाबी समाज भाजपा संगठन का हृदय से आभारी है।केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सिख सम्मेलन के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास तेज कर देना चाहिए
अल्पसंख्यक मोर्चा से मेन बॉडी के रूप में सिख समाज को भेजने के लिए हमेशा विशेष आभारी रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि आग्रह है कि जो क्षेत्रीय पदाधिकारी मेन बॉडी में बने हैं,उनके नेतृत्व में (A) प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ आपसी समन्वय बनाकर बैठक कर भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सिख एवं पंजाबी समाज को जोड़ने का प्रयास तेजी से किया जाना चाहिए(B) प्रत्येक विधानसभा में सिख सम्मेलन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं व वीर बाल दिवस की जानकारी सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी के द्वारा भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं पहुँचाई जा सकती हैं।(C) केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा जो सिख समाज के लिए योगदान रहा है, उस योगदान को सिख एवं पंजाबी समाज तक,जो सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी मेन बॉडी में बने हैं,उनके माध्यम से धरातल पर उतारा जा सकता है। इसके लिए प्रतिदिन बैठकों का आयोजन कर सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी के द्वारा करवाया जा सकता है।(D) 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब में अरदास एवं लंगर का आयोजन किया जा सकता है।(E) प्रदेश के प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब में "एक पेड़ गुरू सहिबान व माँ के नाम" जन अभियान के तहत वृक्षारोपण करवा कर सिख सम्मेलन का आयोजन किया जा सकता है।(F)सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक मंडल पर बैठक कर बूथ स्तर तक सिख एवं पंजाबी समाज को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जा सकता है।चौपाल लगाकर बैठक मे दविंदर सिंह,सतपाल सिंह,हरमान सिंह,कुलदीप सिंह,हरकिशन सिंह,परमिंदर सिंह सहित कई ने भाजपा संगठन का विचारो से स्वागत अभिनंदन वदन किया।
Sep 13 2026, 19:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1