/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz प्रयागराज के सुलेम सराय दधिकांदो मेला आज, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक; दोपहर दो बजे से लागू होगा डायवर्जन uttar pradesh
प्रयागराज के सुलेम सराय दधिकांदो मेला आज, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक; दोपहर दो बजे से लागू होगा डायवर्जन
मेले को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बदले जाएंगे मार्ग

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सुलेम सराय में रविवार को होने वाले ऐतिहासिक दधिकांदो मेले को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की भीड़ और मेले के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए हाईकोर्ट पानी टंकी चौराहे से मंदिर मोड़ तक भारी वाहनों, ट्रक, डीसीएम, टैंकर, हल्के वाहनों और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था शाम चार बजे से मेला समाप्त होने तक लागू रहेगी।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि मेले के दौरान आमजन को आवागमन में परेशानी न हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए यातायात का डायवर्जन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात किया गया है। लोगों से अपील है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्ग का ही प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

प्रयागराज शहर की ओर से धूमनगंज क्षेत्र और कानपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को शास्त्री पुल, अंदावा तिराहा, सहसों और कोखराज की ओर से भेजा जाएगा।
फतेहपुर और कानपुर की ओर जाने वाली रोडवेज तथा विद्युत बसों को विद्यावाहिनी रोडवेज बस अड्डा से शास्त्री पुल, झूंसी, अंदावा तिराहा, सहसों और कोखराज होते हुए भेजा जाएगा।
कानपुर और फतेहपुर से प्रयागराज शहर की ओर आने वाले वाहनों को कोखराज से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन सहसों, अंदावा और शास्त्री पुल झूंसी होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
इसके अलावा डीजल, पेट्रोल, गैस और केरोसिन के टैंकरों तथा अति आवश्यक वाहनों का आवागमन दोपहर 12 बजे से मेला समाप्ति तक शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को इंडियन ऑयल प्लांट झलवा से कटहुला मोड़, एयरपोर्ट होते हुए भगवतपुर तिराहा से कौशांबी रोड की ओर भेजा जाएगा।
डीसीपी नगर सागर जैन ने आमजन से अपील की कि दधिकांदो मेला सुलेम सराय, धूमनगंज क्षेत्र के लिए निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करें। उन्होंने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, डीएम,एसपी  एवं सीडीओ के संग सरयू घाट, दुःखहरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी : मण्डलायुक्त
*कजरी तीज त्यौहार के मद्देनजर मण्डल में 24*7 घंटे विद्युत आपूर्ति की होगी बेहतर व्यवस्था

गोण्डा। कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरयू घाट, दुःखहरण नाथ मंदिर एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट एवं मंदिर परिसरों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने कहा कि कजरी तीज के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरयू घाट पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान एवं आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने दुःखहरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिरों में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, कतारबद्ध एवं सुगम दर्शन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग तथा अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा।
मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि कजरी तीज जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराएं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए  ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा सामने आने वाली कमियों का तत्काल समाधान कराने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सरयू घाट एवं मंदिर परिसरों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जनसुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा एवं धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कजरी तीज पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं स्थलीय निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।

कजरीतीज त्योहार को विद्युत सुचारु रूप से रखने हेतु मण्डलायुक्त ने शासन में पत्र भेजकर जिस पैरवी की थी जिसका 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को हरी झंडी की गई है प्रतिदिन शाम 18:00 बजे से दिनांक 10.9.26 से दिनांक 31.10 .26 तक मंडल के जनपद गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती में निर्बाध रूप से कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति की जएगीनिरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार ,जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक ,मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मऊ: मुठभेड़ के बाद फरार दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल खरीदने वाला सुनार भी दबोचा
मऊ में हलधरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे दो वांछित लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा और लूट से संबंधित सामान बरामद किए जाने का दावा किया है।

मामले में लूट का माल खरीदने वाले एक सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
मऊ राष्ट्रीय लोक अदालत में 61,950 मामलों का निस्तारण, 22 दंपतियों को साथ रहने के लिए विदा किया गया
मऊ।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संजय कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न प्रकृति के कुल 61,950 मामलों का निस्तारण किया गया। साथ ही 16,86,800 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए।
जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव द्वारा एक आर्बिट्रेशन मामले का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण,  चंद्रगुप्त द्वारा 62 मामलों का निस्तारण करते हुए 3,46,60,000 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई।

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय  निरंजन चंद्र पाण्डेय द्वारा 80 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान आपसी सुलह-समझौते एवं पारिवारिक सद्भाव के आधार पर 22 दंपतियों को साथ रहने के लिए विदा किया गया।

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष  हीरालाल एवं सदस्य  विकास भाई निकुम्भ द्वारा 10 मामलों का निस्तारण करते हुए 10,82,917 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई गई।

अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1  बाकर शमीम रिजवी द्वारा 2 मामलों, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट  अनिल कुमार वर्मा द्वारा 1 मामले तथा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट  छांगुर राम द्वारा 5 मामलों का निस्तारण किया गया।
अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट-2  प्रदीप कुमार राम द्वारा 43 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी कोर्ट संख्या-1  अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा 206 विद्युत मामलों का निस्तारण किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नासेहा वसीम द्वारा 4,899 मामलों का निस्तारण करते हुए 12,44,090 रुपये का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर  रजत कुमार यादव द्वारा 13 मामलों, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुबन  अमरनाथ द्वारा 31 मामलों तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट  प्रवीन कुमार यादव द्वारा 2,575 मामलों का निस्तारण किया गया।

सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद गोहना  प्रीति यादव द्वारा 16 मामलों, सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-2  ममता यादव द्वारा 313 मामलों, सिविल जज जूनियर डिवीजन महिलाओं के विरुद्ध अपराध काजल श्रीवास्तव द्वारा 33 मामलों, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी स्तुति सोनकर द्वारा 291 मामलों तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट  रमेश चंद्र राय द्वारा 75 मामलों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों, बीएसएनएल, टोरेंट गैस एवं सोनाटा फाइनेंस द्वारा कुल 693 मामलों का निस्तारण करते हुए 3,09,25,536 रुपये की बकाया राशि प्राप्त की गई।

राजस्व विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 46,382 मामलों का निस्तारण किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा 556 मामलों तथा नगर पालिका द्वारा 110 मामलों का निस्तारण किया गया।
इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर 259 मामलों, बाट-माप विभाग द्वारा 20 मामलों, वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 107 मामलों तथा पंचायत विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर 4,950 मामलों का निस्तारण किया गया।
बाढ़ पीड़ित  परिवारों को दिया हर संभव मदद दिलाने का भरोसा, पीड़ित परिवारों को किया राशन वितरण

फर्रुखाबाद। मोहल्ला सलावत खां स्थित रहमानी इंटर कॉलेज में ठहरे बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरण की गई  मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली प्रभारी  फर्रुखाबाद धर्मेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय समाचार पत्र चक्षु न्यूज़ के संपादक कु0 श्याम सिंह यादव के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी दुश्मन राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक इलियास अहमद एवं प्रधान संपादक रेशमा बानो की ओर से आयोजित इस मानवीय पहल में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री वितरण में हाफिज मोहम्मद तालिब का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनके सहयोग की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में भ्रष्टाचारी दुश्मन के ब्यूरो चीफ अर्चना श्रीवास्तव, उप संपादक इकबाल अहमद तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी तौसीफ खान सहित समाचार पत्र परिवार से जुड़े साथी मौजूद रहे और राहत वितरण में सहभागिता की। चक्षु न्यूज़ के संपादक श्याम सिंह यादव एवं अन्य सहयोगियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में अपना योगदान दिया। राहत सामग्री वितरण के दौरान सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनी रही उनकी मौजूदगी और सहयोग से राहत सामग्री वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न हुई। आपदा के समय पुलिस की संवेदनशील एवं सहयोगात्मक भूमिका ने कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मानवता की सेवा को पत्रकारिता से जोड़ा है। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल खबरों को समाज तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना भी है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए उठाया गया यह कदम समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
भ्रष्टाचारी दुश्मन समाचार पत्र परिवार की ओर से इलियास अहमद, रेशमा बानो, अर्चना श्रीवास्तव, इकबाल अहमद और तौसीफ खान सहित सभी साथियों ने राहत सामग्री वितरण कार्य में सहभागिता की। चछु न्यूज़ के संपादक श्याम सिंह और हाफिज मोहम्मद तालिब के सहयोग से राहत सामग्री का वितरण किया गया ।
मऊ में मारपीट और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में दंपती को 3-3 साल की सजा
मऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-1 बाकर शमीम रिजवी की अदालत ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में पति-पत्नी को दोषी करार दिया है। अदालत ने संजय यादव और उसकी पत्नी लालसा देवी को तीन-तीन साल की जेल और 7-7 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दोनों को दो-दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, औरंगाबाद निवासी मूलचंद की शिकायत पर दक्षिण टोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में मोहल्ले के संजय यादव, उनकी पत्नी लालसा देवी और एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था।

शिकायत के अनुसार, 3 मार्च 2013 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी लाठी-डंडे लेकर मूलचंद के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां दिनेश, प्रेमशीला और रीता के साथ मारपीट की गई। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आई थीं। आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

10 गवाहों ने कोर्ट में दी गवाही

पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह पेश किए गए। साथ ही दस्तावेजी साक्ष्यों के माध्यम से भी आरोपों को साबित करने का प्रयास किया गया।

वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपियों को झूठा फंसाए जाने की दलील दी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों का परीक्षण किया।

अदालत ने सुनाई सजा

साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने संजय यादव और लालसा देवी को दोषी पाया। दोनों को तीन-तीन साल की जेल और 7-7 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

मामले में शामिल तीसरा आरोपी घटना के समय नाबालिग था। इसलिए उसकी फाइल किशोर न्याय बोर्ड को भेज दी गई है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई किशोर न्याय बोर्ड में होगी।
रामदयालगंज में विशाल यादव की हत्या के बाद हाईवे जाम, 78 लोगों पर मुकदमा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रामदयालगंज बाजार में शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने विशाल यादव (25) की हत्या के बाद हाईवे जाम करने के मामले में लाइन बाजार थाने में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में रविवार को पुलिस मीडिया सेल से जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक रामभरोस राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, हत्या के बाद लोगों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए पर रखकर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया। इस दौरान जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर यात्रियों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी रोका गया तथा वाहन चालकों से मारपीट का आरोप है।

इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।पुलिस के अनुसार, जाम खुलवाने का प्रयास करने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। लाइन बाजार पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ पुलिस से उलझ गई।तहरीर में आरोप है कि बेलवारामसागर निवासी दीवाकर पांडेय और उनकी पत्नी पुष्पा पांडेय ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों बेहोश हो गए। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से चले गए।स्थिति बिगड़ने पर मड़ियाहूं, सिकरारा, कोतवाली, जफराबाद, मछलीशहर और रामपुर समेत कई थानों से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर हाईवे से जाम हटवाया।

इसके बाद विशाल यादव के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों में संदीप यादव, राज कुमार यादव, हरेराम यादव, नितेश कन्नौजिया, सुनील यादव, प्रवीण कुमार सिंह, राहुल यादव, विक्की यादव, रोहित सोनकर, गब्बू सोनकर, धीरज गुप्ता, मयंक सिंह, बडूल यादव, आकाश निषाद, नाटे मौर्या, सोनू यादव, प्रियान्शु यादव, लल्लन सोनकर, गुड्डू दुबे, सौरभ यादव, पांडेय सोनकर, राजेश हरिजन, अंबर यादव, अतुल यादव और पातिराम यादव समेत 28 लोग शामिल हैं।
धनघटा पुलिस द्वारा गौकशी में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रैक डाउन के तहत थाना धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0स0 640/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 13.09.2026 को गौकशी में वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल निवासी मैली थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को ग्रामसभा खाजो पूरवा मैली कुआनो नदी के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 642/2026 धारा 109(1),352,351(3) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
 महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल निवासी मैली थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । (घायल)

*बरामदगी का विवरणः-*
 01 अदद .315 बोर अवैध देशी तमंचा ।
 01 अदद .315 बोर मिस कारतूस ।
 01 अदद खोखा ।

*घटना का विवरणः-*
आज दिनांक 13.09.2026 को थाना धनघटा क्षेत्र में दिनांक 10.09.2026 की रात्रि बछड़े की चोरी कर वध किए जाने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल, निवासी मैली, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर, के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई । सूचना के आधार पर थाना धनघटा पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु बार-बार चेतावनी दी गई, किंतु अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।

*घायल अभियुक्त के उपचार की स्थिति का जायजा लेने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचकर निरीक्षण किया गया ।*

*पूछताछ विवरणः-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त महबूब ने बताया कि दिनांक 10.09.2026 की रात्रि में उसने अपने साथी जहूर एवं सद्दाम के साथ मिलकर एक बछड़े की चोरी की थी । चोरी किए गए बछड़े का वध करने के बाद उसके मांस को जहूर के घर पर रखा गया था तथा अवशेषों को नदी में बहा दिया गया था । अभियुक्त ने बताया कि उक्त घटना में शामिल होने के कारण वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहा था । दिनांक 13.09.2026 को वह अपने घर की ओर आया था, जहां पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया । पकड़े जाने के डर से मेरे द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई ।

*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
*थाना धनघटा पुलिस विवरण-* प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री अजय कुमार सिंह, नि0अ0 श्री रामेश्वर यादव, चौकी प्रभारी लोहरैया उ0नि0 श्री मुकेश कुमार गुप्ता, का0 रविन्द्र निषाद, का0 सलमान अंसारी, का0 जितेन्द्र यादव ।
*एसओजी टीम-* एसओजी प्रभारी उ0नि0 श्री रजनीश राय, हे0का0 अनुप कुमार राय, का0 दीपक सिंह, का0 अभिषेक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 विवेक राय, का0 शुभम सिंह ।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दी नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सिंह को बधाई
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ के चुनाव में शानदार विजय प्राप्त करने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सिंह का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पूर्व मंत्री गौरी शंकर मिश्र,पूर्व अध्यक्ष मुख्य चुनाव अधिकारी आरपी सिंह पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष बृजनाथ पाठक जीदिनेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जीसी सिविल राजीव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार राय, प्रेमनाथ पाठक, रमेश सिंह सोलंकी, वरिष्ठ अधिवक्ता अहमद हुसैन,वरिष्ठ अध्यक्षता दिनेश चंद मिश्रा ,अवधेश कुमार पांडे,कैलाश नारायण पांडे,अधिवक्ता सुनील कुमार गुप्ता समेत अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अवधेश सिंह के साथ-साथ नवनिर्वाचित मंत्री मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, उप मंत्री शैलेश शैलेंद्र मिश्रा,अश्विनी कुमार मिश्रा, अजीत यादव लेखा निरीक्षक महेश कुमार दुबे, सदस्य कार्यकारिणी मीता मिश्रा, अजीत कुमार यादव, किरण सिंह, अमित तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, मोहिता मिश्रा उर्फ शीतल तथा सत्येंद्र कुमार चौहान को भी जीत की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास किया है कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पित भावना के साथ काम करेगी।
श्री कृष्ण जन्म भूमि से अवैध अतिक्रमण हटेगा;_ चौधरी विजय सिंज्ञ
बलरामपुर 12 सितंबर आज से 58 बस पूर्व 1968 में श्री कृष्ण जन्मभूमि का बटवारा बहद हिंदू समाज के साथ विश्वास घात है सन 1991 में उपासना स्थल अधिनियम ने तुष्टिकरण की सारी रही सही कसर पूरी कर दी उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक ने शोभायात्रा के दौरान श्री कृष्ण जन्म भूमि पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले गायत्री मंदिर से प्रारंभ और हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौक तक जबरदस्त  भीड़ को संबोधित करते हुए कही, शोभा यात्रा के पूर्व हवन होने के पश्चात मातृशक्ति जिला अध्यक्ष सुनीता तिवारी जिला प्रभारी अर्चना सिंह सहित सैकड़ो मातृशक्तियों ने संत अवेद्यनाथ की आरती उतारी साथ ही साधु संतो व कार्यकर्ताओं ने आर्थिक उत्तारी तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किया शोभायात्रा गायत्री मंदिर से बड़ा पुल से घंटाघर से नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौक पहुंचा शोभायात्रा में नगर के धर्म प्रेमियों द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा तथा जल वितरण तथा कृष्ण भगवान के रथ को रोक कर आरती उतारी तथा पूजन किया शोभायात्रा में शोभायात्रा में कृष्ण लला हम आएंगे मथुरा मुक्त कराएंगे ,पीठाधीश्वर की जय डॉक्टर हरिओम पाठक की जय प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की जय के नारे से पूरा नगर श्री कृष्णमय


हो गया शोभा यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर में सभा को संबोधित चौधरी विजय सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा जब मुग़ल ही शासक थे तो सारी भूमि उन्हीं के पास थी रामकृष्ण शिव तथा अन्य देवी देवताओं के स्थलों को विध्वंस करके ही मस्जिद क्यों बनाई गई कहीं अन्यत्र भी बना सकते थे मोदी योगी के शासनकाल में सनातन धर्म अपने परम गौरव को प्राप्त करेगा मातृशक्ति सुनीता तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुत्व व विकास के महानायक पूज्य परम पूज्य योगी जी ने कहा है की कन्हैया और नदी कब तक रहेंगे बंदी महासंघ ने महाराज जी की चिंता को चुनौती में ले लिया गोरखनाथ की तीन पीढियां महंत दिग्विजय नाथ महंत अवेद्यनाथ तथा महंत योगी आदित्यनाथ की अलौकिक छाया में महासंघ ने कन्हैया और नदी अब नहीं रहेंगे बंदी का नारा दिया कार्यक्रम को डीप सिंह सैन्य गंगा शर्मा कौशिक, राधेश्याम कौशल, सुनीता तिवारी, जय सिंह तथा जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने संबोधित किया।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक विशिष्ट अतिथि डीप सिंह मीडिया प्रभारी शेरावाली शुक्ला झूमा सिंह चौधरी विजय सिंह जीवनलाल मिथिलेश गिरी वेद प्रकाश जायसवाल विजय प्रताप सोनी राधेश्याम कौशल सुग्रीव कश्यप जनक राम जयसवाल बसंत पांडे शैलेंद्र शर्मा जय सिंह रामकिशन प्रेमनाथ मिश्रा, कालीदीन, प्रेम मिश्रा रवि यादव नरेंद्र देव वर्मा सुनीता तिवारी अर्चना सिंह संतोष दुबे संत समाज से वीरेंद्र बाबा तथा संत सहयोगी उपस्थित रहे तथा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।