मऊ राष्ट्रीय लोक अदालत में 61,950 मामलों का निस्तारण, 22 दंपतियों को साथ रहने के लिए विदा किया गया
मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संजय कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न प्रकृति के कुल 61,950 मामलों का निस्तारण किया गया। साथ ही 16,86,800 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए।
जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव द्वारा एक आर्बिट्रेशन मामले का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, चंद्रगुप्त द्वारा 62 मामलों का निस्तारण करते हुए 3,46,60,000 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चंद्र पाण्डेय द्वारा 80 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान आपसी सुलह-समझौते एवं पारिवारिक सद्भाव के आधार पर 22 दंपतियों को साथ रहने के लिए विदा किया गया।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरालाल एवं सदस्य विकास भाई निकुम्भ द्वारा 10 मामलों का निस्तारण करते हुए 10,82,917 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई गई।
अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 बाकर शमीम रिजवी द्वारा 2 मामलों, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अनिल कुमार वर्मा द्वारा 1 मामले तथा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट छांगुर राम द्वारा 5 मामलों का निस्तारण किया गया।
अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट-2 प्रदीप कुमार राम द्वारा 43 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी कोर्ट संख्या-1 अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा 206 विद्युत मामलों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नासेहा वसीम द्वारा 4,899 मामलों का निस्तारण करते हुए 12,44,090 रुपये का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर रजत कुमार यादव द्वारा 13 मामलों, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुबन अमरनाथ द्वारा 31 मामलों तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार यादव द्वारा 2,575 मामलों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद गोहना प्रीति यादव द्वारा 16 मामलों, सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-2 ममता यादव द्वारा 313 मामलों, सिविल जज जूनियर डिवीजन महिलाओं के विरुद्ध अपराध काजल श्रीवास्तव द्वारा 33 मामलों, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी स्तुति सोनकर द्वारा 291 मामलों तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र राय द्वारा 75 मामलों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों, बीएसएनएल, टोरेंट गैस एवं सोनाटा फाइनेंस द्वारा कुल 693 मामलों का निस्तारण करते हुए 3,09,25,536 रुपये की बकाया राशि प्राप्त की गई।
राजस्व विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 46,382 मामलों का निस्तारण किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा 556 मामलों तथा नगर पालिका द्वारा 110 मामलों का निस्तारण किया गया।
इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर 259 मामलों, बाट-माप विभाग द्वारा 20 मामलों, वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 107 मामलों तथा पंचायत विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर 4,950 मामलों का निस्तारण किया गया।![]()

मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संजय कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

मऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-1 बाकर शमीम रिजवी की अदालत ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में पति-पत्नी को दोषी करार दिया है। अदालत ने संजय यादव और उसकी पत्नी लालसा देवी को तीन-तीन साल की जेल और 7-7 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दोनों को दो-दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रामदयालगंज बाजार में शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने विशाल यादव (25) की हत्या के बाद हाईवे जाम करने के मामले में लाइन बाजार थाने में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में रविवार को पुलिस मीडिया सेल से जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक रामभरोस राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, हत्या के बाद लोगों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए पर रखकर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया। इस दौरान जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर यात्रियों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी रोका गया तथा वाहन चालकों से मारपीट का आरोप है।
रमेश दूबे
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ के चुनाव में शानदार विजय प्राप्त करने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सिंह का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पूर्व मंत्री गौरी शंकर मिश्र,पूर्व अध्यक्ष मुख्य चुनाव अधिकारी आरपी सिंह पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष बृजनाथ पाठक जीदिनेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जीसी सिविल राजीव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार राय, प्रेमनाथ पाठक, रमेश सिंह सोलंकी, वरिष्ठ अधिवक्ता अहमद हुसैन,वरिष्ठ अध्यक्षता दिनेश चंद मिश्रा ,अवधेश कुमार पांडे,कैलाश नारायण पांडे,अधिवक्ता सुनील कुमार गुप्ता समेत अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अवधेश सिंह के साथ-साथ नवनिर्वाचित मंत्री मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, उप मंत्री शैलेश शैलेंद्र मिश्रा,अश्विनी कुमार मिश्रा, अजीत यादव लेखा निरीक्षक महेश कुमार दुबे, सदस्य कार्यकारिणी मीता मिश्रा, अजीत कुमार यादव, किरण सिंह, अमित तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, मोहिता मिश्रा उर्फ शीतल तथा सत्येंद्र कुमार चौहान को भी जीत की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास किया है कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पित भावना के साथ काम करेगी।
बलरामपुर 12 सितंबर आज से 58 बस पूर्व 1968 में श्री कृष्ण जन्मभूमि का बटवारा बहद हिंदू समाज के साथ विश्वास घात है सन 1991 में उपासना स्थल अधिनियम ने तुष्टिकरण की सारी रही सही कसर पूरी कर दी उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक ने शोभायात्रा के दौरान श्री कृष्ण जन्म भूमि पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले गायत्री मंदिर से प्रारंभ और हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौक तक जबरदस्त भीड़ को संबोधित करते हुए कही, शोभा यात्रा के पूर्व हवन होने के पश्चात मातृशक्ति जिला अध्यक्ष सुनीता तिवारी जिला प्रभारी अर्चना सिंह सहित सैकड़ो मातृशक्तियों ने संत अवेद्यनाथ की आरती उतारी साथ ही साधु संतो व कार्यकर्ताओं ने आर्थिक उत्तारी तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किया शोभायात्रा गायत्री मंदिर से बड़ा पुल से घंटाघर से नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौक पहुंचा शोभायात्रा में नगर के धर्म प्रेमियों द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा तथा जल वितरण तथा कृष्ण भगवान के रथ को रोक कर आरती उतारी तथा पूजन किया शोभायात्रा में शोभायात्रा में कृष्ण लला हम आएंगे मथुरा मुक्त कराएंगे ,पीठाधीश्वर की जय डॉक्टर हरिओम पाठक की जय प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की जय के नारे से पूरा नगर श्री कृष्णमय
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
Sep 13 2026, 12:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1