/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ में मारपीट और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में दंपती को 3-3 साल की सजा uttar pradesh
मऊ में मारपीट और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में दंपती को 3-3 साल की सजा
मऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-1 बाकर शमीम रिजवी की अदालत ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में पति-पत्नी को दोषी करार दिया है। अदालत ने संजय यादव और उसकी पत्नी लालसा देवी को तीन-तीन साल की जेल और 7-7 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दोनों को दो-दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, औरंगाबाद निवासी मूलचंद की शिकायत पर दक्षिण टोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में मोहल्ले के संजय यादव, उनकी पत्नी लालसा देवी और एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था।

शिकायत के अनुसार, 3 मार्च 2013 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी लाठी-डंडे लेकर मूलचंद के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां दिनेश, प्रेमशीला और रीता के साथ मारपीट की गई। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आई थीं। आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

10 गवाहों ने कोर्ट में दी गवाही

पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह पेश किए गए। साथ ही दस्तावेजी साक्ष्यों के माध्यम से भी आरोपों को साबित करने का प्रयास किया गया।

वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपियों को झूठा फंसाए जाने की दलील दी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों का परीक्षण किया।

अदालत ने सुनाई सजा

साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने संजय यादव और लालसा देवी को दोषी पाया। दोनों को तीन-तीन साल की जेल और 7-7 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

मामले में शामिल तीसरा आरोपी घटना के समय नाबालिग था। इसलिए उसकी फाइल किशोर न्याय बोर्ड को भेज दी गई है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई किशोर न्याय बोर्ड में होगी।
रामदयालगंज में विशाल यादव की हत्या के बाद हाईवे जाम, 78 लोगों पर मुकदमा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रामदयालगंज बाजार में शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने विशाल यादव (25) की हत्या के बाद हाईवे जाम करने के मामले में लाइन बाजार थाने में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में रविवार को पुलिस मीडिया सेल से जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक रामभरोस राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, हत्या के बाद लोगों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए पर रखकर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया। इस दौरान जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर यात्रियों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी रोका गया तथा वाहन चालकों से मारपीट का आरोप है।

इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।पुलिस के अनुसार, जाम खुलवाने का प्रयास करने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। लाइन बाजार पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ पुलिस से उलझ गई।तहरीर में आरोप है कि बेलवारामसागर निवासी दीवाकर पांडेय और उनकी पत्नी पुष्पा पांडेय ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों बेहोश हो गए। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से चले गए।स्थिति बिगड़ने पर मड़ियाहूं, सिकरारा, कोतवाली, जफराबाद, मछलीशहर और रामपुर समेत कई थानों से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर हाईवे से जाम हटवाया।

इसके बाद विशाल यादव के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों में संदीप यादव, राज कुमार यादव, हरेराम यादव, नितेश कन्नौजिया, सुनील यादव, प्रवीण कुमार सिंह, राहुल यादव, विक्की यादव, रोहित सोनकर, गब्बू सोनकर, धीरज गुप्ता, मयंक सिंह, बडूल यादव, आकाश निषाद, नाटे मौर्या, सोनू यादव, प्रियान्शु यादव, लल्लन सोनकर, गुड्डू दुबे, सौरभ यादव, पांडेय सोनकर, राजेश हरिजन, अंबर यादव, अतुल यादव और पातिराम यादव समेत 28 लोग शामिल हैं।
धनघटा पुलिस द्वारा गौकशी में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रैक डाउन के तहत थाना धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0स0 640/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 13.09.2026 को गौकशी में वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल निवासी मैली थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को ग्रामसभा खाजो पूरवा मैली कुआनो नदी के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 642/2026 धारा 109(1),352,351(3) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
 महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल निवासी मैली थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । (घायल)

*बरामदगी का विवरणः-*
 01 अदद .315 बोर अवैध देशी तमंचा ।
 01 अदद .315 बोर मिस कारतूस ।
 01 अदद खोखा ।

*घटना का विवरणः-*
आज दिनांक 13.09.2026 को थाना धनघटा क्षेत्र में दिनांक 10.09.2026 की रात्रि बछड़े की चोरी कर वध किए जाने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल, निवासी मैली, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर, के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई । सूचना के आधार पर थाना धनघटा पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु बार-बार चेतावनी दी गई, किंतु अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।

*घायल अभियुक्त के उपचार की स्थिति का जायजा लेने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचकर निरीक्षण किया गया ।*

*पूछताछ विवरणः-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त महबूब ने बताया कि दिनांक 10.09.2026 की रात्रि में उसने अपने साथी जहूर एवं सद्दाम के साथ मिलकर एक बछड़े की चोरी की थी । चोरी किए गए बछड़े का वध करने के बाद उसके मांस को जहूर के घर पर रखा गया था तथा अवशेषों को नदी में बहा दिया गया था । अभियुक्त ने बताया कि उक्त घटना में शामिल होने के कारण वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहा था । दिनांक 13.09.2026 को वह अपने घर की ओर आया था, जहां पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया । पकड़े जाने के डर से मेरे द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई ।

*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
*थाना धनघटा पुलिस विवरण-* प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री अजय कुमार सिंह, नि0अ0 श्री रामेश्वर यादव, चौकी प्रभारी लोहरैया उ0नि0 श्री मुकेश कुमार गुप्ता, का0 रविन्द्र निषाद, का0 सलमान अंसारी, का0 जितेन्द्र यादव ।
*एसओजी टीम-* एसओजी प्रभारी उ0नि0 श्री रजनीश राय, हे0का0 अनुप कुमार राय, का0 दीपक सिंह, का0 अभिषेक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 विवेक राय, का0 शुभम सिंह ।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दी नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सिंह को बधाई
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ के चुनाव में शानदार विजय प्राप्त करने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सिंह का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पूर्व मंत्री गौरी शंकर मिश्र,पूर्व अध्यक्ष मुख्य चुनाव अधिकारी आरपी सिंह पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष बृजनाथ पाठक जीदिनेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जीसी सिविल राजीव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार राय, प्रेमनाथ पाठक, रमेश सिंह सोलंकी, वरिष्ठ अधिवक्ता अहमद हुसैन,वरिष्ठ अध्यक्षता दिनेश चंद मिश्रा ,अवधेश कुमार पांडे,कैलाश नारायण पांडे,अधिवक्ता सुनील कुमार गुप्ता समेत अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अवधेश सिंह के साथ-साथ नवनिर्वाचित मंत्री मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, उप मंत्री शैलेश शैलेंद्र मिश्रा,अश्विनी कुमार मिश्रा, अजीत यादव लेखा निरीक्षक महेश कुमार दुबे, सदस्य कार्यकारिणी मीता मिश्रा, अजीत कुमार यादव, किरण सिंह, अमित तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, मोहिता मिश्रा उर्फ शीतल तथा सत्येंद्र कुमार चौहान को भी जीत की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास किया है कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पित भावना के साथ काम करेगी।
श्री कृष्ण जन्म भूमि से अवैध अतिक्रमण हटेगा;_ चौधरी विजय सिंज्ञ
बलरामपुर 12 सितंबर आज से 58 बस पूर्व 1968 में श्री कृष्ण जन्मभूमि का बटवारा बहद हिंदू समाज के साथ विश्वास घात है सन 1991 में उपासना स्थल अधिनियम ने तुष्टिकरण की सारी रही सही कसर पूरी कर दी उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक ने शोभायात्रा के दौरान श्री कृष्ण जन्म भूमि पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले गायत्री मंदिर से प्रारंभ और हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौक तक जबरदस्त  भीड़ को संबोधित करते हुए कही, शोभा यात्रा के पूर्व हवन होने के पश्चात मातृशक्ति जिला अध्यक्ष सुनीता तिवारी जिला प्रभारी अर्चना सिंह सहित सैकड़ो मातृशक्तियों ने संत अवेद्यनाथ की आरती उतारी साथ ही साधु संतो व कार्यकर्ताओं ने आर्थिक उत्तारी तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किया शोभायात्रा गायत्री मंदिर से बड़ा पुल से घंटाघर से नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौक पहुंचा शोभायात्रा में नगर के धर्म प्रेमियों द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा तथा जल वितरण तथा कृष्ण भगवान के रथ को रोक कर आरती उतारी तथा पूजन किया शोभायात्रा में शोभायात्रा में कृष्ण लला हम आएंगे मथुरा मुक्त कराएंगे ,पीठाधीश्वर की जय डॉक्टर हरिओम पाठक की जय प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की जय के नारे से पूरा नगर श्री कृष्णमय


हो गया शोभा यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर में सभा को संबोधित चौधरी विजय सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा जब मुग़ल ही शासक थे तो सारी भूमि उन्हीं के पास थी रामकृष्ण शिव तथा अन्य देवी देवताओं के स्थलों को विध्वंस करके ही मस्जिद क्यों बनाई गई कहीं अन्यत्र भी बना सकते थे मोदी योगी के शासनकाल में सनातन धर्म अपने परम गौरव को प्राप्त करेगा मातृशक्ति सुनीता तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुत्व व विकास के महानायक पूज्य परम पूज्य योगी जी ने कहा है की कन्हैया और नदी कब तक रहेंगे बंदी महासंघ ने महाराज जी की चिंता को चुनौती में ले लिया गोरखनाथ की तीन पीढियां महंत दिग्विजय नाथ महंत अवेद्यनाथ तथा महंत योगी आदित्यनाथ की अलौकिक छाया में महासंघ ने कन्हैया और नदी अब नहीं रहेंगे बंदी का नारा दिया कार्यक्रम को डीप सिंह सैन्य गंगा शर्मा कौशिक, राधेश्याम कौशल, सुनीता तिवारी, जय सिंह तथा जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने संबोधित किया।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक विशिष्ट अतिथि डीप सिंह मीडिया प्रभारी शेरावाली शुक्ला झूमा सिंह चौधरी विजय सिंह जीवनलाल मिथिलेश गिरी वेद प्रकाश जायसवाल विजय प्रताप सोनी राधेश्याम कौशल सुग्रीव कश्यप जनक राम जयसवाल बसंत पांडे शैलेंद्र शर्मा जय सिंह रामकिशन प्रेमनाथ मिश्रा, कालीदीन, प्रेम मिश्रा रवि यादव नरेंद्र देव वर्मा सुनीता तिवारी अर्चना सिंह संतोष दुबे संत समाज से वीरेंद्र बाबा तथा संत सहयोगी उपस्थित रहे तथा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरकारी पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम के साथ गाली गलौज का आरोप
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर सरकारी पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम के साथ गाली गलौज का आरोप। दो नामजद सहित पांच छह अज्ञात के विरुद्ध तहरीर
शनिवार सुबह वन विभाग को सूचना मिली कि दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव कैथोडा के समीप मार्ग पर हाइवे की जद में आये एक खेत में खड़े यूके लिप्टिस  के हरे पेड़ कुछ लोगों द्वारा काटे जा रहे है। सूचना पर वन दरोगा विवेक मलिक अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ सरकारी बताते हुई पेड़ काट रहे लोगों से पेड़ काटने से मना किया तो आरोप है कि पेड़ काट रहे लोगों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पेड़ काट रहे लोगों को रोक दिया। वन दरोगा विवेक मलिक का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि पेड़ हाइवे की जद में खड़े हुई है। मामले की जानकारी हाइवे के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और गाली गलौज करने वाले मेरठ निवासी दो लोगों को नामजद व पांच छह अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी गई है।
परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ी, अब 30 तक भरें*

*नौवीं और 11 वीं के छात्र - छात्राओं को पंजीकरण में भी राहत*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। परिषद ने एक बार फिर पंजीकरण और फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी। पहले अंतिम तारीख 10 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि कक्षा 9 और 11 के छात्र अब 30 सितंबर की रात 12 बजे तक अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा करके बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर छात्र-छात्राओं की जानकारी की जांच एक से चार अक्तूबर तक करेंगे।

पंजीकृत छात्रों की फोटो वाली लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 15 अक्तूबर तक जमा करनी होगी। परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए, स्कूल के प्रधानाध्यापक सभी योग्य छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क एक साथ चालान से सरकारी खजाने में 28 सितंबर जमा कराएंगे। सरकारी खजाने में जमा शुल्क की जानकारी और पढ़ाई से जुड़ी डिटेल upmsp.edu.in पर 30 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर जानकारी की जांच और बदलाव एक से छह अक्तूबर तक किया जा सकेगा। 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा।
मऊ में साइबर अपराध पर पुलिस का फोकस, साइबर थाना और सेल के कार्यों की हुई समीक्षा
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

मऊ। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर मऊ पुलिस ने साइबर थाना और साइबर सेल के कार्यों की समीक्षा की। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने की। बैठक में साइबर थाना और साइबर सेल के प्रभारी अधिकारियों के साथ ही विभिन्न थानों पर साइबर से संबंधित कार्यों का दायित्व संभालने वाले कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों और मामलों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि साइबर थाना और साइबर सेल में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोष्ठी में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने और मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
मऊ -: थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर  शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार
कब्जे से 01 जोड़ी पीली धातु कान की बाली,01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त होण्डा शाइन मोटर साइकिल बरामद-

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों  के विरुद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 05.09.2026  को मंयक उर्फ प्रिन्स यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी ग्राम टेंगुनिया गोविंदपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 23 वर्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत चकरा से जमीनसहरुल्ला मार्ग पर महिला के साथ छिनैती करने के संबंध में मु0अ0स0 190/2026 धारा- 309(4),317(2),317(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को आज दिनांक 11/12.09.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना हलधर पुलिस टीम द्वारा जमीन बेरुकी की तरफ घेराबन्दी कर अभियुक्तो पकड़ने का प्रयास किया गया जिसपर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आवश्यक बल प्रयोग करते हुए की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मंयक के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा जिसको ईलाज हेतु सीएचसी रतनपुरा लाया गया है जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भागने में सफल रहे । फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मु0अ0सं0 195/2026 धारा-109(1),3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मंयक उर्फ प्रिंस यादव (उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ। (थाना घोसी का हिस्ट्रीशीटर व शातिर अपराधी)
फरार अभियुक्तों का विवरण-
1 -राजा राजभर पुत्र भृगु राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी, जनपद मऊ।
2 -लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर पुत्र रामअवतार राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी, जनपद मऊ।

बरामदगी-
01अदद अवैध तमन्चा -315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस -315 बोर,
01 अदद खोखा कारतूस – 315 बोर
01 अदद 9mm खोखा कारतूस
01 अदद की-पैड मोबाइल फोन
01 जोड़ी पीली धातु कान की बाली व  घटना में प्रयुक्त होण्डा शाइन मोटर साइकिल बरामद

अभियुक्त मंयक उर्फ प्रिन्स उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -  1. मु0अ0सं0 -116/2023 धारा 387, 507 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
2 . मु0अ0सं0 118/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।3. मु0अ0सं0- 328/2021 धारा 379,411  भा0द0वि0 थाना मधुबन जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0 -222/2021 धारा 41,411,413,414,467,468,471 भा0द0वि0 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।             5.मु0अ0सं0 456/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ
विद्युत कटौती से बेहाल उपभोक्ता नहीं मिल पा रही रोस्टर के अनुसार सप्लाई*
विद्युत उत्पादन की कई इकाइयां बंद होने के कारण हो रही कटौती

अमृतपुर फर्रुखाबाद 12 सितंबर। प्रदेश में बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद कई तकनीकी समस्याओं से निजात पाने के निर्देश भी जारी किए गए। परंतु बिजली की समस्या हल होने की बजाय और गहराती चली जा रही है। जिला फर्रुखाबाद के गंगा पार क्षेत्र के विधानसभा अमृतपुर में बिजली की अनिश्चितकालीन कटौती लगातार पिछले एक महीने से चल रही है। इस बिजली समस्या को लेकर अब गंगा पार क्षेत्र में किल्लत बढ़ती जा रही है। क्योंकि महीनों से इस क्षेत्र में गंगा एवं रामगंगा नदियों में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। जिसकी वजह से नदियों के किनारे पर बसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है और इन गांवों के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। ऐसी स्थिति में हर समय उजाले की जरूरत पड़ती है। लेकिन बिजली सप्लाई न मिलने के कारण इस क्षेत्र के चार विद्युत उपकेंद्र सफेद हाथी बनते जा रहे हैं। जब रोस्टिंग के नाम पर विद्युत सप्लाई बन्द की जाती है तो पांच सैकड़ा के आसपास गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। इस समय बाढ़ की समस्या को लेकर मक्खी मच्छर कीड़े मकोड़े जहरीले सांप हर तरफ नजर आते हैं। इसलिए गांव के लोग अधिकतर बिजली की समस्या को लेकर फरियाद करते रहते हैं। परंतु इन गांवो में 18 घंटे की सप्लाई और तहसील क्षेत्र में 22 घंटे की सप्लाई की आपूर्ति को काटकर 14 से 12 घंटे कर दी गई। इस समस्या की जानकारी के लिए जब एसडीओ विद्युत विभाग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पनकी विद्युत उत्पादन केंद्र से सप्लाई में कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग करना मजबूरी बन जाता है। विद्युत उत्पादन की कई इकाइयां कोयले की कमी के चलते बंद हो चुकी हैं। जिसकी वजह से विद्युत की मांग को पूरा नहीं किया जा सकता। इसी के चलते सप्लाई कम मिल पा रही है और आगे मरम्मत का कार्य भी शुरू होने को है जिसकी वजह से और भी समस्याएं आ सकती हैं। विद्युत उत्पादन केंद्रों पर भी मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से सप्लाई कम मिल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता विद्युत समस्या को लेकर लगातार अपनी फरियाद कर रहे हैं। परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार सप्लाई की समस्या को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई। अधिकारियों को अवगत कराया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई। परंतु फिर भी सप्लाई दुरुस्त नहीं हो सकी। तहसील क्षेत्र में 22 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की सप्लाई का रोस्टर है। फिर भी इन क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायत के दायरे में कैसे लाया जा सकता है। जब विद्युत उत्पादन केन्द्रों से ही विद्युत सप्लाई दुरुस्त नहीं हो पा रही है। एसडीओ ने बताया कि जैसे ही मांग के अनुसार सप्लाई मिलने लगेगी सभी क्षेत्रों को रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई की जाएगी।