मऊ -: थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार
कब्जे से 01 जोड़ी पीली धातु कान की बाली,01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त होण्डा शाइन मोटर साइकिल बरामद-
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 05.09.2026 को मंयक उर्फ प्रिन्स यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी ग्राम टेंगुनिया गोविंदपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 23 वर्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत चकरा से जमीनसहरुल्ला मार्ग पर महिला के साथ छिनैती करने के संबंध में मु0अ0स0 190/2026 धारा- 309(4),317(2),317(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को आज दिनांक 11/12.09.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना हलधर पुलिस टीम द्वारा जमीन बेरुकी की तरफ घेराबन्दी कर अभियुक्तो पकड़ने का प्रयास किया गया जिसपर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आवश्यक बल प्रयोग करते हुए की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मंयक के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा जिसको ईलाज हेतु सीएचसी रतनपुरा लाया गया है जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भागने में सफल रहे । फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मु0अ0सं0 195/2026 धारा-109(1),3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मंयक उर्फ प्रिंस यादव (उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ। (थाना घोसी का हिस्ट्रीशीटर व शातिर अपराधी)
फरार अभियुक्तों का विवरण-
1 -राजा राजभर पुत्र भृगु राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी, जनपद मऊ।
2 -लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर पुत्र रामअवतार राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी, जनपद मऊ।
बरामदगी-
01अदद अवैध तमन्चा -315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस -315 बोर,
01 अदद खोखा कारतूस – 315 बोर
01 अदद 9mm खोखा कारतूस
01 अदद की-पैड मोबाइल फोन
01 जोड़ी पीली धातु कान की बाली व घटना में प्रयुक्त होण्डा शाइन मोटर साइकिल बरामद
अभियुक्त मंयक उर्फ प्रिन्स उपरोक्त का आपराधिक इतिहास - 1. मु0अ0सं0 -116/2023 धारा 387, 507 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
2 . मु0अ0सं0 118/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।3. मु0अ0सं0- 328/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना मधुबन जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0 -222/2021 धारा 41,411,413,414,467,468,471 भा0द0वि0 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । 5.मु0अ0सं0 456/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1