/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ी, अब 30 तक भरें* uttar pradesh
परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ी, अब 30 तक भरें*

*नौवीं और 11 वीं के छात्र - छात्राओं को पंजीकरण में भी राहत*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। परिषद ने एक बार फिर पंजीकरण और फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी। पहले अंतिम तारीख 10 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि कक्षा 9 और 11 के छात्र अब 30 सितंबर की रात 12 बजे तक अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा करके बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर छात्र-छात्राओं की जानकारी की जांच एक से चार अक्तूबर तक करेंगे।

पंजीकृत छात्रों की फोटो वाली लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 15 अक्तूबर तक जमा करनी होगी। परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए, स्कूल के प्रधानाध्यापक सभी योग्य छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क एक साथ चालान से सरकारी खजाने में 28 सितंबर जमा कराएंगे। सरकारी खजाने में जमा शुल्क की जानकारी और पढ़ाई से जुड़ी डिटेल upmsp.edu.in पर 30 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर जानकारी की जांच और बदलाव एक से छह अक्तूबर तक किया जा सकेगा। 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा।
मऊ में साइबर अपराध पर पुलिस का फोकस, साइबर थाना और सेल के कार्यों की हुई समीक्षा
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

मऊ। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर मऊ पुलिस ने साइबर थाना और साइबर सेल के कार्यों की समीक्षा की। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने की। बैठक में साइबर थाना और साइबर सेल के प्रभारी अधिकारियों के साथ ही विभिन्न थानों पर साइबर से संबंधित कार्यों का दायित्व संभालने वाले कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों और मामलों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि साइबर थाना और साइबर सेल में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोष्ठी में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने और मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
मऊ -: थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर  शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार
कब्जे से 01 जोड़ी पीली धातु कान की बाली,01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त होण्डा शाइन मोटर साइकिल बरामद-

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों  के विरुद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 05.09.2026  को मंयक उर्फ प्रिन्स यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी ग्राम टेंगुनिया गोविंदपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 23 वर्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत चकरा से जमीनसहरुल्ला मार्ग पर महिला के साथ छिनैती करने के संबंध में मु0अ0स0 190/2026 धारा- 309(4),317(2),317(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को आज दिनांक 11/12.09.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना हलधर पुलिस टीम द्वारा जमीन बेरुकी की तरफ घेराबन्दी कर अभियुक्तो पकड़ने का प्रयास किया गया जिसपर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आवश्यक बल प्रयोग करते हुए की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मंयक के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा जिसको ईलाज हेतु सीएचसी रतनपुरा लाया गया है जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भागने में सफल रहे । फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मु0अ0सं0 195/2026 धारा-109(1),3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मंयक उर्फ प्रिंस यादव (उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ। (थाना घोसी का हिस्ट्रीशीटर व शातिर अपराधी)
फरार अभियुक्तों का विवरण-
1 -राजा राजभर पुत्र भृगु राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी, जनपद मऊ।
2 -लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर पुत्र रामअवतार राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी, जनपद मऊ।

बरामदगी-
01अदद अवैध तमन्चा -315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस -315 बोर,
01 अदद खोखा कारतूस – 315 बोर
01 अदद 9mm खोखा कारतूस
01 अदद की-पैड मोबाइल फोन
01 जोड़ी पीली धातु कान की बाली व  घटना में प्रयुक्त होण्डा शाइन मोटर साइकिल बरामद

अभियुक्त मंयक उर्फ प्रिन्स उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -  1. मु0अ0सं0 -116/2023 धारा 387, 507 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
2 . मु0अ0सं0 118/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।3. मु0अ0सं0- 328/2021 धारा 379,411  भा0द0वि0 थाना मधुबन जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0 -222/2021 धारा 41,411,413,414,467,468,471 भा0द0वि0 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।             5.मु0अ0सं0 456/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ
विद्युत कटौती से बेहाल उपभोक्ता नहीं मिल पा रही रोस्टर के अनुसार सप्लाई*
विद्युत उत्पादन की कई इकाइयां बंद होने के कारण हो रही कटौती

अमृतपुर फर्रुखाबाद 12 सितंबर। प्रदेश में बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद कई तकनीकी समस्याओं से निजात पाने के निर्देश भी जारी किए गए। परंतु बिजली की समस्या हल होने की बजाय और गहराती चली जा रही है। जिला फर्रुखाबाद के गंगा पार क्षेत्र के विधानसभा अमृतपुर में बिजली की अनिश्चितकालीन कटौती लगातार पिछले एक महीने से चल रही है। इस बिजली समस्या को लेकर अब गंगा पार क्षेत्र में किल्लत बढ़ती जा रही है। क्योंकि महीनों से इस क्षेत्र में गंगा एवं रामगंगा नदियों में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। जिसकी वजह से नदियों के किनारे पर बसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है और इन गांवों के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। ऐसी स्थिति में हर समय उजाले की जरूरत पड़ती है। लेकिन बिजली सप्लाई न मिलने के कारण इस क्षेत्र के चार विद्युत उपकेंद्र सफेद हाथी बनते जा रहे हैं। जब रोस्टिंग के नाम पर विद्युत सप्लाई बन्द की जाती है तो पांच सैकड़ा के आसपास गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। इस समय बाढ़ की समस्या को लेकर मक्खी मच्छर कीड़े मकोड़े जहरीले सांप हर तरफ नजर आते हैं। इसलिए गांव के लोग अधिकतर बिजली की समस्या को लेकर फरियाद करते रहते हैं। परंतु इन गांवो में 18 घंटे की सप्लाई और तहसील क्षेत्र में 22 घंटे की सप्लाई की आपूर्ति को काटकर 14 से 12 घंटे कर दी गई। इस समस्या की जानकारी के लिए जब एसडीओ विद्युत विभाग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पनकी विद्युत उत्पादन केंद्र से सप्लाई में कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग करना मजबूरी बन जाता है। विद्युत उत्पादन की कई इकाइयां कोयले की कमी के चलते बंद हो चुकी हैं। जिसकी वजह से विद्युत की मांग को पूरा नहीं किया जा सकता। इसी के चलते सप्लाई कम मिल पा रही है और आगे मरम्मत का कार्य भी शुरू होने को है जिसकी वजह से और भी समस्याएं आ सकती हैं। विद्युत उत्पादन केंद्रों पर भी मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से सप्लाई कम मिल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता विद्युत समस्या को लेकर लगातार अपनी फरियाद कर रहे हैं। परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार सप्लाई की समस्या को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई। अधिकारियों को अवगत कराया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई। परंतु फिर भी सप्लाई दुरुस्त नहीं हो सकी। तहसील क्षेत्र में 22 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की सप्लाई का रोस्टर है। फिर भी इन क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायत के दायरे में कैसे लाया जा सकता है। जब विद्युत उत्पादन केन्द्रों से ही विद्युत सप्लाई दुरुस्त नहीं हो पा रही है। एसडीओ ने बताया कि जैसे ही मांग के अनुसार सप्लाई मिलने लगेगी सभी क्षेत्रों को रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई की जाएगी।
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 866/26 धारा 115(2), 105 बीएनएस 3(2) (V) एसटी एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामअनुज पांडे उर्फ मुंजे पांडे पुत्र स्व0 रामअचल पांडे को मोफिया मलारी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया । 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी राजमन कोरी पुत्र रमेश कोरी निवासी विशुनपुर बैरिया थाना को0देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0देहात पर सूचना दिया कि उनके पिता रमेश कोरी द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व गन्ने के बीज हेतु दिए गए ₹1,500 वापस मांगने पर विशुनपुर बैरिया चौराहा (डीह) के पास राम अनुज पाण्डेय द्वारा गाली-गलौज करते हुए डण्डे से उनके सिर पर प्रहार किया गया। बचाव के दौरान डण्डा सिर के पिछले हिस्से में लगने से रमेश कोरी लड़खड़ाकर गिर गए। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गय। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 12.09.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त - रामअनुज पांडे उर्फ मुंजे पांडे पुत्र स्व0 रामअचल पांडे को मोफिया मलारी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
आलू की समस्या को लेकर किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद।
किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने  कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से  मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और किसानों की मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी दिया । केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीड विल को लेकर  तैयार किये गए प्रारूप पर चर्चा और सुझाव के लिए देश भर के किसान नेताओ की हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी जिसमे किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए थे । किसान नेता अजय अनमोल ने कृषि मंत्री को किसान हित मे अपने सुझाव बैठक में दिए। इसके बाद किसान नेता अजय अनमोल ने केंद्रीय कृषि मंत्री को उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की बर्वादी से अवगत कराया और उन्हें आलू किसान आंदोलन की मांगों से सम्बंधित मांग पत्र भी सौंपा है, जिसमे  किसानों की समस्याएं हल करने की मांग की है । उन्होंने कहा किसानों ने किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृव में 7 सितम्बर 2026 को प्रदेश व्यापी आलू आंदोलन की शुरुआत की गई ,अब 18 सितंबर 2026 को कन्नौज में कलक्ट्रेट पर आलू आंदोलन के तहत किसानों का प्रदर्शन किया जाएगा ।
रामगंगा का रौद्र रूप, बाढ़ के बीच गुलरिया वाली भावन पहुंचे तहसीलदार; 150 परिवारों को राहत का भरोसा
कंपू मेल ब्यूरो
अमृतपुर फर्रुखाबाद

रामगंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। कहीं घरों की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं तो कहीं कटान ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। ऐसे हालात के बीच शनिवार को तहसीलदार शशांक सिंह ने ग्राम पंचायत भावन के मजरा गुलरिया वाली भावन पहुंचकर बाढ़ की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और करीब 150 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लेखपाल गौरव यादव को तत्काल निर्देश दिए।
तहसीलदार ने स्टीमर से उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां रामगंगा तेजी से कटान कर रही है। उन्होंने मौके पर कटान की स्थिति देखी और ग्राम प्रधान अनिल कुशवाहा से कहा कि पानी कम होते ही तत्काल सूचना दें, ताकि दोबारा मौके का निरीक्षण कर कटान की स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। इसी दौरान ग्राम पंचायत अमैयापुर के प्रधान प्रतिनिधि शिवदेश यादव ने तहसीलदार को अमैयापुर पुलिया की गंभीर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुलिया में दरार आ गई है और उसके ऊपर दो फीट से अधिक पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। इतना ही नहीं, तहसील प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई मोटर नाव भी खराब हो चुकी है, जिसके कारण बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार शशांक सिंह ने जल्द दूसरी नाव भिजवाने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ के बीच ग्रामीणों का आवागमन सुचारु रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान गुलरिया वाली भावन में सुदामा पत्नी पप्पू कुशवाहा का मकान भी बाढ़ की चपेट में मिला। मकान की दीवारों में दरारें देख तहसीलदार ने सुरक्षा के मद्देनजर परिवार को तत्काल मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर रहने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने बताया कि परिवार के पास दूसरा मकान भी है और वहां उनके रहने की व्यवस्था कर दी गई है।
दुधारा पुलिस द्वारा चोरी के मामलें में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे
*चोरी की गैस सिलेण्डर व चावल बरामद, अभियुक्त को भेजा गया जेल*

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर * संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष दुधारा *अमित कुशवाहा* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 12.09.2026 को चोरी में संलिप्त अभियुक्त राज उर्फ राजकुमार पुत्र संतोष उर्फ जनता निषाद निवासी परसा झकरिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 01. एक अदद गैस सिलेण्डर (इण्डियन मार्का), 02. 40 किलो चावल के साथ परसा झकरिया कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

     विदित हो कि दिनाँक 10.09.2026 को वादिनी निवासी पडियापार थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना दुधारा पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 07.09.2026 को वादिनी के घर में रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा सिलेण्डर व चावल चोरी कर ली गई है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 305(a),341(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्त-* राज उर्फ राजकुमार पुत्र संतोष उर्फ जनता निषाद निवासी परसा झकरिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद गैस सिलेण्डर (इण्डियन मार्का)
2. 40 किलो चावल

*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मुझे जेब खर्च के लिए पैसे की जरूरत थी। मै दिनांक 07.09.2026 को यह सब सामान पडियापार गांव से रात्रि में एक घर में घुसकर चोरी किया हूं जो गांव के ही कब्रिस्तान के पास रखा था और आज इन सामानो को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में निकला था कि आपलोग पकड़ लिये ।

*गिरफ्तारी टीम -* उ0नि0 श्री अमरनाथ यादव, का0 अनिल यादव, का0 अमरजीत यादव, का0 अजीत पासवान, का0 राहुल यादव ।
राज्य कर्मचारी महासंघ  की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें संरक्षक राकेश सारस्वत, राममोहन भल्ला के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दीक्षित, जिला महामंत्री श्री आशीष कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरजीत सक्सेना, मंत्री  शनि कुमार, उपाध्यक्ष श्याममोहन सिंह, विष्णु सिंह, मीडिया प्रभारी संजय बॉथम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोज कुमार बाथम, संरक्षक अटल शुक्ला, प्रणवीर सिंह महामंत्री, विजय सिंह कोषाध्यक्ष,अशोक कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल फेडरेशन एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष पद पर  भुवनेश पांडेय संरक्षक के मार्गदर्शन में शैलेन्द्र राजपूत, जिला महामंत्री पद पर विजय राठौर सर्वसम्मति से मनोनीत हुए।
सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगी 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियां*
*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान, सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को मिलेगा व्यापक विस्तार*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजय बिन्द, पूर्व विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
            मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में देश में हुए ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
          उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं में यदि कोई पात्र व्यक्ति अभी तक लाभ से वंचित है तो उसका चिन्हांकन कर उसे योजना से जोड़ा जाए। सेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र व्यक्ति को बिना किसी कठिनाई के शासन की योजनाओं का लाभ उसके द्वार तक मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक गतिविधि का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।
         जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा।
        उन्होंने बताया कि अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों के अनुभव, सेवा गतिविधियों, नवाचारों और विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सेवा गतिविधियां, श्रमदान, रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, गौशाला एवं अमृत सरोवर में सेवा कार्य, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न जनोपयोगी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
          ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। वंचित पात्र व्यक्तियों का मौके पर आवेदन, सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने पर विशेष जोर रहेगा। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि के लिए माइक्रो लेवल पर कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए तथा कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
        प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपदवासियों से अपील की कि 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण एवं मा. जनप्रतिनिधिगण अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भवनों, कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन-जिन योजनाओं के जितने लाभार्थी हैं, उन्हें भी इस अभियान से जोड़ते हुए उनके घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कराया जाए।
         उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रतिष्ठानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, नगर पंचायतों, नगर निकायों तथा उनके भवनों पर भी दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश दिया जाए। 17 सितम्बर को पूरा जनपद दीपों से जगमगाते हुए प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा काल के प्रति आभार व्यक्त करे तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प में सहभागी बने।
             प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि जनसेवा, विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक होगा। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की कि 17 सितम्बर को अपने घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थान पर दीप जलाकर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं।
            प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ा जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं एवं नगर निकायों के अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि विशेष निर्धारित तिथियों पर नगर क्षेत्रों के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायतों एवं गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर जनपद के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
           प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर गांव-गांव पशुपालकों से संपर्क करते हुए पात्र पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए आवश्यक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित सफाई एवं निगरानी सुनिश्चित करते हुए जनसामान्य को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए।
   प्रभारी मंत्री  ए.के. शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्मारकों पर लेजर शो के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 की संकल्पना को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही गांव-गांव ग्राम चौपाल एवं सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 102 डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक डिजिटल शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।
         इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय बिन्द, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला, अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, डीईएसटीओ अनिल कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।