/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार uttar pradesh
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 866/26 धारा 115(2), 105 बीएनएस 3(2) (V) एसटी एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामअनुज पांडे उर्फ मुंजे पांडे पुत्र स्व0 रामअचल पांडे को मोफिया मलारी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया । 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी राजमन कोरी पुत्र रमेश कोरी निवासी विशुनपुर बैरिया थाना को0देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0देहात पर सूचना दिया कि उनके पिता रमेश कोरी द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व गन्ने के बीज हेतु दिए गए ₹1,500 वापस मांगने पर विशुनपुर बैरिया चौराहा (डीह) के पास राम अनुज पाण्डेय द्वारा गाली-गलौज करते हुए डण्डे से उनके सिर पर प्रहार किया गया। बचाव के दौरान डण्डा सिर के पिछले हिस्से में लगने से रमेश कोरी लड़खड़ाकर गिर गए। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गय। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 12.09.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त - रामअनुज पांडे उर्फ मुंजे पांडे पुत्र स्व0 रामअचल पांडे को मोफिया मलारी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
आलू की समस्या को लेकर किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद।
किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने  कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से  मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और किसानों की मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी दिया । केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीड विल को लेकर  तैयार किये गए प्रारूप पर चर्चा और सुझाव के लिए देश भर के किसान नेताओ की हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी जिसमे किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए थे । किसान नेता अजय अनमोल ने कृषि मंत्री को किसान हित मे अपने सुझाव बैठक में दिए। इसके बाद किसान नेता अजय अनमोल ने केंद्रीय कृषि मंत्री को उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की बर्वादी से अवगत कराया और उन्हें आलू किसान आंदोलन की मांगों से सम्बंधित मांग पत्र भी सौंपा है, जिसमे  किसानों की समस्याएं हल करने की मांग की है । उन्होंने कहा किसानों ने किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृव में 7 सितम्बर 2026 को प्रदेश व्यापी आलू आंदोलन की शुरुआत की गई ,अब 18 सितंबर 2026 को कन्नौज में कलक्ट्रेट पर आलू आंदोलन के तहत किसानों का प्रदर्शन किया जाएगा ।
रामगंगा का रौद्र रूप, बाढ़ के बीच गुलरिया वाली भावन पहुंचे तहसीलदार; 150 परिवारों को राहत का भरोसा
कंपू मेल ब्यूरो
अमृतपुर फर्रुखाबाद

रामगंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। कहीं घरों की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं तो कहीं कटान ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। ऐसे हालात के बीच शनिवार को तहसीलदार शशांक सिंह ने ग्राम पंचायत भावन के मजरा गुलरिया वाली भावन पहुंचकर बाढ़ की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और करीब 150 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लेखपाल गौरव यादव को तत्काल निर्देश दिए।
तहसीलदार ने स्टीमर से उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां रामगंगा तेजी से कटान कर रही है। उन्होंने मौके पर कटान की स्थिति देखी और ग्राम प्रधान अनिल कुशवाहा से कहा कि पानी कम होते ही तत्काल सूचना दें, ताकि दोबारा मौके का निरीक्षण कर कटान की स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। इसी दौरान ग्राम पंचायत अमैयापुर के प्रधान प्रतिनिधि शिवदेश यादव ने तहसीलदार को अमैयापुर पुलिया की गंभीर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुलिया में दरार आ गई है और उसके ऊपर दो फीट से अधिक पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। इतना ही नहीं, तहसील प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई मोटर नाव भी खराब हो चुकी है, जिसके कारण बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार शशांक सिंह ने जल्द दूसरी नाव भिजवाने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ के बीच ग्रामीणों का आवागमन सुचारु रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान गुलरिया वाली भावन में सुदामा पत्नी पप्पू कुशवाहा का मकान भी बाढ़ की चपेट में मिला। मकान की दीवारों में दरारें देख तहसीलदार ने सुरक्षा के मद्देनजर परिवार को तत्काल मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर रहने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने बताया कि परिवार के पास दूसरा मकान भी है और वहां उनके रहने की व्यवस्था कर दी गई है।
दुधारा पुलिस द्वारा चोरी के मामलें में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे
*चोरी की गैस सिलेण्डर व चावल बरामद, अभियुक्त को भेजा गया जेल*

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर * संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष दुधारा *अमित कुशवाहा* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 12.09.2026 को चोरी में संलिप्त अभियुक्त राज उर्फ राजकुमार पुत्र संतोष उर्फ जनता निषाद निवासी परसा झकरिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 01. एक अदद गैस सिलेण्डर (इण्डियन मार्का), 02. 40 किलो चावल के साथ परसा झकरिया कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

     विदित हो कि दिनाँक 10.09.2026 को वादिनी निवासी पडियापार थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना दुधारा पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 07.09.2026 को वादिनी के घर में रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा सिलेण्डर व चावल चोरी कर ली गई है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 305(a),341(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्त-* राज उर्फ राजकुमार पुत्र संतोष उर्फ जनता निषाद निवासी परसा झकरिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद गैस सिलेण्डर (इण्डियन मार्का)
2. 40 किलो चावल

*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मुझे जेब खर्च के लिए पैसे की जरूरत थी। मै दिनांक 07.09.2026 को यह सब सामान पडियापार गांव से रात्रि में एक घर में घुसकर चोरी किया हूं जो गांव के ही कब्रिस्तान के पास रखा था और आज इन सामानो को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में निकला था कि आपलोग पकड़ लिये ।

*गिरफ्तारी टीम -* उ0नि0 श्री अमरनाथ यादव, का0 अनिल यादव, का0 अमरजीत यादव, का0 अजीत पासवान, का0 राहुल यादव ।
राज्य कर्मचारी महासंघ  की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें संरक्षक राकेश सारस्वत, राममोहन भल्ला के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दीक्षित, जिला महामंत्री श्री आशीष कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरजीत सक्सेना, मंत्री  शनि कुमार, उपाध्यक्ष श्याममोहन सिंह, विष्णु सिंह, मीडिया प्रभारी संजय बॉथम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोज कुमार बाथम, संरक्षक अटल शुक्ला, प्रणवीर सिंह महामंत्री, विजय सिंह कोषाध्यक्ष,अशोक कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल फेडरेशन एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष पद पर  भुवनेश पांडेय संरक्षक के मार्गदर्शन में शैलेन्द्र राजपूत, जिला महामंत्री पद पर विजय राठौर सर्वसम्मति से मनोनीत हुए।
सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगी 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियां*
*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान, सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को मिलेगा व्यापक विस्तार*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजय बिन्द, पूर्व विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
            मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में देश में हुए ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
          उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं में यदि कोई पात्र व्यक्ति अभी तक लाभ से वंचित है तो उसका चिन्हांकन कर उसे योजना से जोड़ा जाए। सेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र व्यक्ति को बिना किसी कठिनाई के शासन की योजनाओं का लाभ उसके द्वार तक मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक गतिविधि का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।
         जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा।
        उन्होंने बताया कि अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों के अनुभव, सेवा गतिविधियों, नवाचारों और विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सेवा गतिविधियां, श्रमदान, रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, गौशाला एवं अमृत सरोवर में सेवा कार्य, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न जनोपयोगी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
          ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। वंचित पात्र व्यक्तियों का मौके पर आवेदन, सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने पर विशेष जोर रहेगा। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि के लिए माइक्रो लेवल पर कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए तथा कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
        प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपदवासियों से अपील की कि 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण एवं मा. जनप्रतिनिधिगण अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भवनों, कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन-जिन योजनाओं के जितने लाभार्थी हैं, उन्हें भी इस अभियान से जोड़ते हुए उनके घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कराया जाए।
         उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रतिष्ठानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, नगर पंचायतों, नगर निकायों तथा उनके भवनों पर भी दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश दिया जाए। 17 सितम्बर को पूरा जनपद दीपों से जगमगाते हुए प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा काल के प्रति आभार व्यक्त करे तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प में सहभागी बने।
             प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि जनसेवा, विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक होगा। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की कि 17 सितम्बर को अपने घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थान पर दीप जलाकर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं।
            प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ा जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं एवं नगर निकायों के अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि विशेष निर्धारित तिथियों पर नगर क्षेत्रों के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायतों एवं गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर जनपद के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
           प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर गांव-गांव पशुपालकों से संपर्क करते हुए पात्र पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए आवश्यक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित सफाई एवं निगरानी सुनिश्चित करते हुए जनसामान्य को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए।
   प्रभारी मंत्री  ए.के. शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्मारकों पर लेजर शो के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 की संकल्पना को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही गांव-गांव ग्राम चौपाल एवं सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 102 डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक डिजिटल शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।
         इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय बिन्द, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला, अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, डीईएसटीओ अनिल कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अजय राय के दौरे से पहले गोंडा शहर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, तो बाराबंकी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने मसौली थाने पर रोका

*गोंडा।* कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज गोंडा के करनैलगंज स्थित शाहपुर रेक्सडिया में मृतक विनोद साहनी के परिजनों से मिलने आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने दौरे से पहले ही कांग्रेस को रोकना शुरू कर दिया।
गोंडा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष व सभासद शाहिद अली कुरैशी को पुलिस ने सुबह घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। किसी तरह वे साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे तो वहां भी पुलिस ने उन्हें घेर लिया और बाहर निकलने से रोक दिया। वहीं जानकारी आ रही है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बाराबंकी जिले के मसौली थाने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
शाहिद कुरैशी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और बहुत बड़ी दुख की बात है। उन्होंने कहा, "यह दलित की आवाज दबाने की साजिश है, हम डरेंगे नहीं, पीड़ित को न्याय दिलाकर रहेंगे।"
इस दौरान कांग्रेस भवन गोंडा में मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पीसीसी सदस्य जलील खान, प्रदेश संगठन मंत्री अनीश नाना, शाहिदा अंजुम, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, मंडल अध्यक्ष साहिल अंसारी, रामदीन, रिजवान अहमद , डॉ जफर निरमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य राजू सेवादल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:औराई पुलिस ने घरेलू हिंसा व जान से मारने की धमकी देने वाले कुन्दन सिंह को जौनपुर से पकड़ा

नितेश श्रीवास्तव



भदोही। भदोही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, महिला क्रूरता, मारपीट, जान से मारने की धमकी और दहेज की अवैध मांग से जुड़े एक मामले में हुई है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम कुन्दन सिंह है, जिसकी उम्र करीब 32 साल है। वह जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर का रहने वाला है।

कुन्दन सिंह के खिलाफ मु0अ0सं0 301/26 के तहत धारा 89, 85, 115(2), 351(3) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट में मामला दर्ज है।

उसे पकड़ने वाली टीम में औराई थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार पाण्डेय और सिपाही जयकरन शामिल थे।
कॉलेज में पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की तिथि तय*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही । काशी नरेश विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए नए महाविद्यालय व संस्थान खोले जाने तथा वर्तमान महाविद्यालयों में बीएड को छोड़कर अतिरिक्त विषयों एवं पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने के लिए समय सीमा निर्धारित की है। विश्वविद्यालय ने संबंधित संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन एवं आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग दो 10 सितंबर को जारी आदेश में विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रमों के लिए अनापत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की है। इसके बाद एक नवंबर से पांच जनवरी तक ऑनलाइन जमा प्रस्तावों के भूमि संबंधी अभिलेखों का राजस्व विभाग से सत्यापन कराया जाएगा। समय-सारिणी के अनुसार 20 जनवरी तक अनापत्ति आदेश ऑनलाइन जारी किया जाना है। अपील करने की अंतिम तिथि तीस जनवरी निर्धारित है। शासन में अनापत्ति अपील निस्तारित करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गई है। महाविद्यालयों एवं संस्थानों से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने और आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी की जाए।
धोखाधड़ी मामले में 15 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार:जज के नाम पर फर्जी चैट दिखाकर हड़पे थे 1.5 करोड़ रुपये


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी आशीष दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक जज के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप चैट दिखाकर लोगों से पैसे हड़पने का आरोप है।

ज्ञानपुर थाने में आनंद दुबे नाम के एक शख्स ने पंकज उपाध्याय, मनीष शुक्ला, सचिन उपाध्याय और आशीष दुबे पर क्रशर और टोल बूथ के बिजनेस में निवेश के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आरोपियों ने कथित तौर पर एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) के नाम की फर्जी व्हाट्सएप चैट दिखाकर शिकायतकर्ता का भरोसा जीता था।

इसके बाद उन्होंने RTGS के जरिए रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली और हड़प ली। इस मामले में ज्ञानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

आशीष दुबे इस मामले में लगातार फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ धारा 82 और 83 सीआरपीसी के तहत आदेश भी जारी किए थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए भदोही के पुलिस अधीक्षक ने 10 सितंबर 2026 को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के सुपरविजन में ज्ञानपुर पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई की। मुखबिर की सटीक सूचना पर सिहंपुर नहर पुलिया पर घेराबंदी कर आशीष दुबे को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष दुबे (करीब 30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ दुबे, निवासी लखनो, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम, उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल छठ्ठूलाल गुप्ता, कांस्टेबल राहुल पटेल, महिला कांस्टेबल सीमा यादव और कांस्टेबल राघवेंद्र शामिल थे।