/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz अजय राय के दौरे से पहले गोंडा शहर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, तो बाराबंकी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने मसौली थाने पर रोका uttar pradesh
अजय राय के दौरे से पहले गोंडा शहर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, तो बाराबंकी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने मसौली थाने पर रोका

*गोंडा।* कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज गोंडा के करनैलगंज स्थित शाहपुर रेक्सडिया में मृतक विनोद साहनी के परिजनों से मिलने आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने दौरे से पहले ही कांग्रेस को रोकना शुरू कर दिया।
गोंडा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष व सभासद शाहिद अली कुरैशी को पुलिस ने सुबह घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। किसी तरह वे साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे तो वहां भी पुलिस ने उन्हें घेर लिया और बाहर निकलने से रोक दिया। वहीं जानकारी आ रही है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बाराबंकी जिले के मसौली थाने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
शाहिद कुरैशी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और बहुत बड़ी दुख की बात है। उन्होंने कहा, "यह दलित की आवाज दबाने की साजिश है, हम डरेंगे नहीं, पीड़ित को न्याय दिलाकर रहेंगे।"
इस दौरान कांग्रेस भवन गोंडा में मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पीसीसी सदस्य जलील खान, प्रदेश संगठन मंत्री अनीश नाना, शाहिदा अंजुम, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, मंडल अध्यक्ष साहिल अंसारी, रामदीन, रिजवान अहमद , डॉ जफर निरमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य राजू सेवादल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:औराई पुलिस ने घरेलू हिंसा व जान से मारने की धमकी देने वाले कुन्दन सिंह को जौनपुर से पकड़ा

नितेश श्रीवास्तव



भदोही। भदोही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, महिला क्रूरता, मारपीट, जान से मारने की धमकी और दहेज की अवैध मांग से जुड़े एक मामले में हुई है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम कुन्दन सिंह है, जिसकी उम्र करीब 32 साल है। वह जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर का रहने वाला है।

कुन्दन सिंह के खिलाफ मु0अ0सं0 301/26 के तहत धारा 89, 85, 115(2), 351(3) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट में मामला दर्ज है।

उसे पकड़ने वाली टीम में औराई थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार पाण्डेय और सिपाही जयकरन शामिल थे।
कॉलेज में पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की तिथि तय*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही । काशी नरेश विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए नए महाविद्यालय व संस्थान खोले जाने तथा वर्तमान महाविद्यालयों में बीएड को छोड़कर अतिरिक्त विषयों एवं पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने के लिए समय सीमा निर्धारित की है। विश्वविद्यालय ने संबंधित संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन एवं आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग दो 10 सितंबर को जारी आदेश में विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रमों के लिए अनापत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की है। इसके बाद एक नवंबर से पांच जनवरी तक ऑनलाइन जमा प्रस्तावों के भूमि संबंधी अभिलेखों का राजस्व विभाग से सत्यापन कराया जाएगा। समय-सारिणी के अनुसार 20 जनवरी तक अनापत्ति आदेश ऑनलाइन जारी किया जाना है। अपील करने की अंतिम तिथि तीस जनवरी निर्धारित है। शासन में अनापत्ति अपील निस्तारित करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गई है। महाविद्यालयों एवं संस्थानों से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने और आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी की जाए।
धोखाधड़ी मामले में 15 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार:जज के नाम पर फर्जी चैट दिखाकर हड़पे थे 1.5 करोड़ रुपये


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी आशीष दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक जज के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप चैट दिखाकर लोगों से पैसे हड़पने का आरोप है।

ज्ञानपुर थाने में आनंद दुबे नाम के एक शख्स ने पंकज उपाध्याय, मनीष शुक्ला, सचिन उपाध्याय और आशीष दुबे पर क्रशर और टोल बूथ के बिजनेस में निवेश के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आरोपियों ने कथित तौर पर एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) के नाम की फर्जी व्हाट्सएप चैट दिखाकर शिकायतकर्ता का भरोसा जीता था।

इसके बाद उन्होंने RTGS के जरिए रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली और हड़प ली। इस मामले में ज्ञानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

आशीष दुबे इस मामले में लगातार फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ धारा 82 और 83 सीआरपीसी के तहत आदेश भी जारी किए थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए भदोही के पुलिस अधीक्षक ने 10 सितंबर 2026 को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के सुपरविजन में ज्ञानपुर पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई की। मुखबिर की सटीक सूचना पर सिहंपुर नहर पुलिया पर घेराबंदी कर आशीष दुबे को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष दुबे (करीब 30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ दुबे, निवासी लखनो, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम, उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल छठ्ठूलाल गुप्ता, कांस्टेबल राहुल पटेल, महिला कांस्टेबल सीमा यादव और कांस्टेबल राघवेंद्र शामिल थे।
डीएम व एसपी द्वारा कजरीतीज पर्व को सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में जनपदीय पुलिस/बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल को किया ग

गोण्डा। आज  जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा कजरी तीज पर्व को सकुशल ढंस से सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ रिवर्ज पुलिस लाइन गोण्डा में ब्रीफिंग कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष कजरी तीज का पर्व जनपद गोण्डा में दिनांक 13/14.09.2026 को मनाया जायेगा। इस पर्व के अवसर पर जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा अन्य सीमावर्ती जनपदों बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती एवं अयोध्या के दूरस्थ क्षेत्रों से अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु कॉवडियों के रूप में सरयू घाट से स्नान कर जल लेकर लखनऊ-गोण्डा मार्ग से होते हुए थाना क्षेत्र कर्नलगंज के बरखण्डी नाथ मंदिर, थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत पृथ्वीनाथ मंदिर तथा को0 नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित दुःखहरण नाथ मंदिर आदि पर जलाभिषेक करेंगें। इस पर्व की संवेदनशीलता एवं कॉवडियों की काफी संख्या में भीड़ को देखते हुए जनपद के प्रमुख स्थानों पर पुलिस प्रबन्ध किए गए है। महोदय द्वारा बताया गया कि सभी जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल की समीक्षा कर उनकी स्वविवेक से समुचित स्थानों पर आवश्यक ड्यूटी लगाकर उनके कर्तव्यों के बारे में भली-भांति ब्रीफ करते हुए कजरीतीज पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगें। उक्त पर्व के अवसर पर ड्यूटी पर लगें सभी प्र0नि0/निरीक्षक/थानाध्यक्ष सम्बन्धित जोनल पुलिस अधिकारी/सेक्टर पुलिस अधिकारी के दिशा-निर्देशों में कार्य करेंगे साथ ही अपने-अपने अभिदिष्ट क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनायें रखना सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी पर लगे सभी प्र0नि0/थानाध्यक्ष पर्याप्त संख्या में हमराह कर्मियों सहित रस्सा, लाउडहेलर, एण्टीराइट गन आदि के साथ ही ड्यूटी में रवाना होंगे। महोदय द्वारा आर0आई0 रेडियों को निर्देशित किया गया कि सूचनाओं के त्वरित अदान प्रदान हेतु समस्त वायरलेस सेटों को चेक करा लेंगे तथा बैट्री आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। समस्त सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम प्रभारी मंदिर के अन्दर व परिसर की गतिविधियों पर एक साथ सतर्क दृष्टि बनायें रखेंगें। महोदय द्वारा स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों को और अधिक सक्रिय रहकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचनाओं की जानकारी करने तथा सोशल मीडिया सेल को विभिन्न प्लेटफार्मो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवटर एवं व्हाट्सएप आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रामक सूचना प्रसारित होने पर विधिक कार्यवाही करते हुए तत्काल उसका प्रभावी खण्डन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि कजरी तीज पर्व में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है जिसका फायदा उठाकर अवांछनीय तत्व छेड़खानी करने तथा चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को कारित करते है ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु एण्टीरोमीयों टीम सादे वर्दी मे भ्रमणशील रहकर अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखेंगी। मुख्य स्थानों तथा सरयू घाट के दोनो घाटों से 250 मीटर की दूरी तक तथा मन्दिरों से 250 मीटर की दूरी तक कोई दुकाने नही लगेंगी तथा सम्बन्धित अधिकारी इसे सुनिश्चित करेगें कि श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे। प्रत्येक जगह पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों से निगरानी व संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जायें। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कजरी तीज पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध किए गए है । सम्पूर्ण पुलिस प्रबन्ध में जनपदीय व गैरजनपदीय के 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, 51 प्र0नि0/थानाध्यक्ष/निरीक्षक सहित पर्याप्त संख्या में पुरूष/महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त पी0ए0सी0, डायल 112 के पीआरवी वाहन, जल पुलिस/गोताखोर, अग्निशमन पुलिस, डाग स्क्वाडय, फिल्ड यूनिट व स्वाट टीम को भी लगाया गया है तथा 03 क्यूआरटी का गठन किया गया है। आकस्मिक प्रकाश व्यवस्थापन हेतु ड्रेगन लाइट की व्यवस्था की गयी है। महिला श्रद्धालुओं के दृष्टिगत अवांछनीय तत्वों/चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु 04 एण्टीरोमियों टीम का गठन किया गया है। सूचनाओं के त्वरित गति से आदान प्रदान हेतु सब कण्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसके प्रभारी आर0आई0 रेडियों गोण्डा होंगे। मंदिरों पर सी0सी0टी0वी से निगरानी हेतु सी0सीटी0वी0 कण्ट्रोलरूम की स्थापना की गयी है। जोनल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के व सेक्टर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है। पूर्वी क्षेत्र के सम्पूर्ण पुलिस प्रबन्ध के प्रभारी अधिकारी श्री अजीत कुमार रजक अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा व पश्चिमी क्षेत्र के सम्पूर्ण पुलिस प्रबन्ध के प्रभारी अधिकारी श्री राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा को बनाया गया है।

इस अवसर पर ड्यूटी पर लगे जनपदीय/बाहरी जनपद से आये हुए राजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मऊ कलेक्ट्रेट में दीपिका शर्मा प्रकरण को लेकर धरना, न्याय की मांग
दीपिका शर्मा प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मान दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को मऊ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व पीस पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं घोसी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा एडवोकेट ने किया।

नवल किशोर शर्मा ने कहा कि वह घटना के प्रथम दिन से ही गोरखपुर, लखनऊ और मऊ तक पीड़ित परिवार की आवाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

धरने के माध्यम से मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई।

प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, भूमि अथवा आवास का उचित आवंटन तथा मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई कर जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
फीनिक्स पलासियो स्थित इशारा में लखनऊ पहुँचा द गॉरमेट बेगम
- अवधी स्वाद, विरासत और खान-पान की खास परंपरा का जश्न

लखनऊ।फीनिक्स पलासियो स्थित इशारा में द गॉरमेट बेगम का खास फूड एक्सपीरियंस लखनऊ पहुँचा। अवध की समृद्ध खान-पान की परंपरा से जुड़ा यह खास आयोजन सीमित समय के लिए उपलब्ध है। इसमें अवधी व्यंजनों की लंबी रेंज पेश की जा रही है, जिसमें पारंपरिक रेसिपी, धीमी आंच पर पकाने का तरीका और नवाबी दौर के खास स्वाद को एक साथ रखा गया है।मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों में अपनी पहचान बना चुका द गॉरमेट बेगम अब अवधी खाने की धरती लखनऊ आया है। इस बार इसके लिए सुनैया कपूर और शेफ शहनवाज कुरैशी ने खास मेन्यू तैयार किया है।मेन्यू में अवधी खाने की खासियत को अलग-अलग व्यंजनों के जरिए पेश किया गया है। इसमें खास कबाब, दम पर बने व्यंजन, पुलाव, बिरयानी, रोटियां और मिठाइयां शामिल हैं। मेन्यू में गलावट कबाब, माही टिक्का, मुर्ग बारादरी, मतबख-ए-निहारी, सुलेमानी रान, रूमी बिरयानी, शीरमाल, वरकी पराठा और वरक-ए-शाही टुकड़ा खास आकर्षण हैं। इसमें शाकाहारी और जैन व्यंजनों के भी कई विकल्प रखे गए हैं।द गॉरमेट बेगम सिर्फ खाने का मेन्यू नहीं, बल्कि अवध के खान-पान और मेहमाननवाजी की परंपरा को करीब से जानने का एक अनुभव है। अवधी खाने में धैर्य, बारीकी और धीमी आंच पर पकाने की खास भूमिका रही है, जिसे इस अनुभव में भी खास तौर पर शामिल किया गया है। द गॉरमेट बेगम के इशारा, फीनिक्स पलासियो में आने से लखनऊ में खास और अलग तरह के खान-पान के अनुभव देने वाली जगह के तौर पर इसकी पहचान और मजबूत हुई है। फीनिक्स पलासियो में स्थित यह रेस्टोरेंट एक आधुनिक माहौल में ऐसे अनुभव पेश करता है, जहां खाना, संस्कृति और उससे जुड़ी कहानियां एक साथ देखने को मिलती हैं। यहां मेहमान अवध के मशहूर खान-पान और मेहमाननवाजी की परंपरा को नए अंदाज में जान और महसूस कर सकते हैं।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “लखनऊ का अवधी खाने से बहुत गहरा रिश्ता है, इसलिए द गॉरमेट बेगम के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती। यह अनुभव पारंपरिक अवधी स्वाद और खान-पान की विरासत को एक आधुनिक और प्रीमियम मंच पर पेश करता है। इसमें उन रेसिपी और व्यंजनों को खास अंदाज में पेश किया गया है, जिन्हें लंबे समय से घरों और स्थानीय खान-पान की जगहों पर पसंद किया जाता रहा है। फीनिक्स पलासियो में हमारी कोशिश हमेशा ऐसी चीजें पेश करने की रही है, जो सिर्फ खरीदारी तक सीमित न हों। इशारा, जिसकी शुरुआत प्रशांत इस्सर ने की है, के साथ हमें खुशी है कि द गॉरमेट बेगम को अवध की समृद्ध खान-पान की विरासत को खास अंदाज में पेश करने का एक अलग मंच मिला है। इससे हमारे मेहमान अवध के इन खास स्वादों का नए और बेहतर अंदाज में अनुभव कर सकेंगे।”
सुनैया कपूर ने कहा, “द गॉरमेट बेगम के जरिए हमारी कोशिश रही है कि अवधी खाने, उसकी विरासत और परंपराओं से जुड़ाव बना रहे और साथ ही इसे आज के लोगों के सामने पूरे सम्मान के साथ पेश किया जाए। इस अनुभव को लखनऊ लाना हमारे लिए खास मायने रखता है।”
द गॉरमेट बेगम 11 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक इशारा, फीनिक्स पलासियो, लखनऊ में उपलब्ध रहेगा। यह सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक और शनिवार-रविवार दोपहर 12 बजे से रात 11:30 बजे तक उपलब्ध है।
ब्लड कैंप में एक यूनिट से अधिक रक्त निकालने का आरोप
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर)
मीरापुर। कस्बे के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी साहिल उर्फ राजा पुत्र राशिद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सर्वोदय चैरिटेबल ब्लड कैंप के आयोजकों द्वारा शुक्रवार को थाने के समीप लगाए गए ब्लड कैंप में उससे एक यूनिट रक्त लेने  की बात कही गई थी। आरोप है कि उसके शरीर से कई यूनिट रक्त निकाल लिया गया। अधिक मात्रा में रक्त निकाले जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। मामले की सूचना पर जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन कुमार मौके पर पहुंच गए। जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत पर वह मौके पर पहुंचे थे और युवक को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की  जांच की जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मीरापुर इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी के बाद जानसठ सीएचसी प्रभारी को अवगत करा दिया गया था। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ

,, (विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) मीरापुर में

महोत्सव में  श्री श्याम की भक्ति में मतवाले होकर नाचे  श्री श्याम भक्त

बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन हुआ।

कस्बें के बैंकेट हॉल में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के तत्वाधान में विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में राजस्थान,हरियाणा तथा चुलकाना धाम से पधारें भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को मतवाला कर दिया।भजन गायकों द्वारा  गाये गये भगवान श्री खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर जमकर घन्टो तक थिरकते रहे। इस दौरान आयोजकों ने श्रद्धालुओं पर जमकर पुष्पवर्षा की गई।इस दौरान चुलकाना धाम से पधारें मुख्य पुजारी देवेन्द्र पुजारी ने बाबा श्याम ने कहा कि कलयुग में बाबा श्याम की कृपा जिस पर हो जाएं वह धरती पर भी साक्षात स्वर्ग महसूस करता है।

गुरुवार की देर शाम  दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कस्बें के एक वेंकटहॉल में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर  द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम जी के विशाल संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वप्रथम श्री बाला जी द धाम के पुजारी राजपाल गुरु जी व श्री बाला जी दरबार मीरापुर के अरुण गुरु जी व आयोजक बाबा श्याम हमारा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई।पूजा विद्वान प०मनोज वाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराई।इसके बाद भगवान श्री श्याम को 56 प्रकार का भोग लगाया गया तथा भगवान खाटू श्याम जी को दिल्ली से लाये गए विशेष वस्त्रों का श्रृंगार कराया गया।विशाल संकीर्तन महोत्सव में बतौर अतिथि पधारें बिजनौर सांसद चन्दन चौहान,विधायक मिथलेश पाल के पति रालोद नेता अमरनाथ पाल, एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा,नायाब तहसीलदार अजय कुमार,रालोद के युवा जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान ,संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश तरीका ने बाबा श्याम के दरबार में प्रज्वलित अखंड ज्योत  में घी डालकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हरियाणा के पानीपत से पधारे मशहूर भजन गायक साहिल व चुलकाना धाम से आई भजन गायिका तमन्ना त्यागी और राजस्थान से आई देश-विदेश में मशहूर भजन गायिका रजनी राजस्थानी ने भगवान श्री श्याम के भजनों से समा बांधकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान के भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ ने जमकर नृत्य किया तथा शाम से सुबह तक श्रद्धालु भगवान के भजनों पर जमकर थिरकते रहे।व्यवस्था बनाने वालों में मुख्यरूप से राजपाल सुकरलिया गुरु जी,संजय कुमार,अरुण कुमार गुरु जी,कपिल कुमार,विकास अरोड़ा,गौरव स्वामी,अमित कुमार,उर्भित कम्बोज ,सोनू धीमान ,वासु नामदेव,गोविंद नामदेव,विकास खटीक आदि मौजूद रहे।
मीरापुर में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम जी संकीर्तन महोत्सव सजा दरबार,सांसद चन्दन चौहान को सम्मानित करते आयोजक,एडीएम रश्मि लाम्बा का तिलक लगाकर अभिवादन करती महिला व भजन का गुणगान करते भजन गायक
चुलकाना धाम से आये मुख्य पुजारी देवेन्द्र पुजारी का स्वागत करते आयोजक समिति के लोग


आ गया दर पे तेरे सुनवाई हो जाये ,जिंदगी से दुःखों की विदाई हो जाये भजन पर भावुक हुए श्रद्धालु
बाबा श्याम संकीर्तन महोत्सव में आई मशहूर भजन गायिका रजनी राजस्थानी द्वारा गाएं गए भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात जमकर बाबा श्याम की भक्ति में मतवाले होकर नृत्य करते रहें।रजनी राजस्थानी द्वारा गायें गए एक भजन "आ गया दर पे तेरे सुनवाई हो जाये,जिंदगी से दुखों की विदाई हो जाएं"पर श्रद्धालुओं की भीड़ भावुक हो गयी और उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली।


इन्हें किया सम्मानित
बाबा श्याम हमारा सेवा समिति ने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में चुलकाना धाम के प्रमुख पुजारी देवेन्द्र पुजारी,भजन गायिका रजनी राजस्थानी,साहिल शर्मा,सांसद चंदन चौहान,एसडीएम रश्मि लाम्बा, नायाब तहसीलदार अजय कुमार,अमरनाथ पाल, मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प० राहुल शर्मा,भाजपा नेता अरुण शर्मा,भाजपा अभिषेक गर्ग, मौलिक प्रधान,अक्षय गुर्जर,इंस्पेक्टर रावेंद्र सिंह यादव,राजपाल सुकरालिया गुरु,वरिष्ठ पत्रकार ऋतुमोहन,संदीप कुमार समेत  दर्जनों अतिथियों को आयोजक समिति ने विशेष सम्मान से सम्मानित किया।
ब्लड कैंप में एक यूनिट से अधिक रक्त निकालने का आरोप
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर)
मीरापुर। कस्बे के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी साहिल उर्फ राजा पुत्र राशिद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सर्वोदय चैरिटेबल ब्लड कैंप के आयोजकों द्वारा शुक्रवार को थाने के समीप लगाए गए ब्लड कैंप में उससे एक यूनिट रक्त लेने  की बात कही गई थी। आरोप है कि उसके शरीर से कई यूनिट रक्त निकाल लिया गया। अधिक मात्रा में रक्त निकाले जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। मामले की सूचना पर जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन कुमार मौके पर पहुंच गए। जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत पर वह मौके पर पहुंचे थे और युवक को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की  जांच की जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मीरापुर इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी के बाद जानसठ सीएचसी प्रभारी को अवगत करा दिया गया था। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।