विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ
,, (विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) मीरापुर में
महोत्सव में श्री श्याम की भक्ति में मतवाले होकर नाचे श्री श्याम भक्त
बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन हुआ।
कस्बें के बैंकेट हॉल में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के तत्वाधान में विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में राजस्थान,हरियाणा तथा चुलकाना धाम से पधारें भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को मतवाला कर दिया।भजन गायकों द्वारा गाये गये भगवान श्री खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर जमकर घन्टो तक थिरकते रहे। इस दौरान आयोजकों ने श्रद्धालुओं पर जमकर पुष्पवर्षा की गई।इस दौरान चुलकाना धाम से पधारें मुख्य पुजारी देवेन्द्र पुजारी ने बाबा श्याम ने कहा कि कलयुग में बाबा श्याम की कृपा जिस पर हो जाएं वह धरती पर भी साक्षात स्वर्ग महसूस करता है।
गुरुवार की देर शाम दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कस्बें के एक वेंकटहॉल में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम जी के विशाल संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वप्रथम श्री बाला जी द धाम के पुजारी राजपाल गुरु जी व श्री बाला जी दरबार मीरापुर के अरुण गुरु जी व आयोजक बाबा श्याम हमारा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई।पूजा विद्वान प०मनोज वाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराई।इसके बाद भगवान श्री श्याम को 56 प्रकार का भोग लगाया गया तथा भगवान खाटू श्याम जी को दिल्ली से लाये गए विशेष वस्त्रों का श्रृंगार कराया गया।विशाल संकीर्तन महोत्सव में बतौर अतिथि पधारें बिजनौर सांसद चन्दन चौहान,विधायक मिथलेश पाल के पति रालोद नेता अमरनाथ पाल, एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा,नायाब तहसीलदार अजय कुमार,रालोद के युवा जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान ,संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश तरीका ने बाबा श्याम के दरबार में प्रज्वलित अखंड ज्योत में घी डालकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हरियाणा के पानीपत से पधारे मशहूर भजन गायक साहिल व चुलकाना धाम से आई भजन गायिका तमन्ना त्यागी और राजस्थान से आई देश-विदेश में मशहूर भजन गायिका रजनी राजस्थानी ने भगवान श्री श्याम के भजनों से समा बांधकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान के भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ ने जमकर नृत्य किया तथा शाम से सुबह तक श्रद्धालु भगवान के भजनों पर जमकर थिरकते रहे।व्यवस्था बनाने वालों में मुख्यरूप से राजपाल सुकरलिया गुरु जी,संजय कुमार,अरुण कुमार गुरु जी,कपिल कुमार,विकास अरोड़ा,गौरव स्वामी,अमित कुमार,उर्भित कम्बोज ,सोनू धीमान ,वासु नामदेव,गोविंद नामदेव,विकास खटीक आदि मौजूद रहे।
मीरापुर में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम जी संकीर्तन महोत्सव सजा दरबार,सांसद चन्दन चौहान को सम्मानित करते आयोजक,एडीएम रश्मि लाम्बा का तिलक लगाकर अभिवादन करती महिला व भजन का गुणगान करते भजन गायक
चुलकाना धाम से आये मुख्य पुजारी देवेन्द्र पुजारी का स्वागत करते आयोजक समिति के लोग
।
।
आ गया दर पे तेरे सुनवाई हो जाये ,जिंदगी से दुःखों की विदाई हो जाये भजन पर भावुक हुए श्रद्धालु
बाबा श्याम संकीर्तन महोत्सव में आई मशहूर भजन गायिका रजनी राजस्थानी द्वारा गाएं गए भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात जमकर बाबा श्याम की भक्ति में मतवाले होकर नृत्य करते रहें।रजनी राजस्थानी द्वारा गायें गए एक भजन "आ गया दर पे तेरे सुनवाई हो जाये,जिंदगी से दुखों की विदाई हो जाएं"पर श्रद्धालुओं की भीड़ भावुक हो गयी और उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली।
।
।
इन्हें किया सम्मानित
बाबा श्याम हमारा सेवा समिति ने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में चुलकाना धाम के प्रमुख पुजारी देवेन्द्र पुजारी,भजन गायिका रजनी राजस्थानी,साहिल शर्मा,सांसद चंदन चौहान,एसडीएम रश्मि लाम्बा, नायाब तहसीलदार अजय कुमार,अमरनाथ पाल, मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प० राहुल शर्मा,भाजपा नेता अरुण शर्मा,भाजपा अभिषेक गर्ग, मौलिक प्रधान,अक्षय गुर्जर,इंस्पेक्टर रावेंद्र सिंह यादव,राजपाल सुकरालिया गुरु,वरिष्ठ पत्रकार ऋतुमोहन,संदीप कुमार समेत दर्जनों अतिथियों को आयोजक समिति ने विशेष सम्मान से सम्मानित किया।
Sep 12 2026, 17:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1