/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz फीनिक्स पलासियो स्थित इशारा में लखनऊ पहुँचा द गॉरमेट बेगम uttar pradesh
फीनिक्स पलासियो स्थित इशारा में लखनऊ पहुँचा द गॉरमेट बेगम
- अवधी स्वाद, विरासत और खान-पान की खास परंपरा का जश्न

लखनऊ।फीनिक्स पलासियो स्थित इशारा में द गॉरमेट बेगम का खास फूड एक्सपीरियंस लखनऊ पहुँचा। अवध की समृद्ध खान-पान की परंपरा से जुड़ा यह खास आयोजन सीमित समय के लिए उपलब्ध है। इसमें अवधी व्यंजनों की लंबी रेंज पेश की जा रही है, जिसमें पारंपरिक रेसिपी, धीमी आंच पर पकाने का तरीका और नवाबी दौर के खास स्वाद को एक साथ रखा गया है।मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों में अपनी पहचान बना चुका द गॉरमेट बेगम अब अवधी खाने की धरती लखनऊ आया है। इस बार इसके लिए सुनैया कपूर और शेफ शहनवाज कुरैशी ने खास मेन्यू तैयार किया है।मेन्यू में अवधी खाने की खासियत को अलग-अलग व्यंजनों के जरिए पेश किया गया है। इसमें खास कबाब, दम पर बने व्यंजन, पुलाव, बिरयानी, रोटियां और मिठाइयां शामिल हैं। मेन्यू में गलावट कबाब, माही टिक्का, मुर्ग बारादरी, मतबख-ए-निहारी, सुलेमानी रान, रूमी बिरयानी, शीरमाल, वरकी पराठा और वरक-ए-शाही टुकड़ा खास आकर्षण हैं। इसमें शाकाहारी और जैन व्यंजनों के भी कई विकल्प रखे गए हैं।द गॉरमेट बेगम सिर्फ खाने का मेन्यू नहीं, बल्कि अवध के खान-पान और मेहमाननवाजी की परंपरा को करीब से जानने का एक अनुभव है। अवधी खाने में धैर्य, बारीकी और धीमी आंच पर पकाने की खास भूमिका रही है, जिसे इस अनुभव में भी खास तौर पर शामिल किया गया है। द गॉरमेट बेगम के इशारा, फीनिक्स पलासियो में आने से लखनऊ में खास और अलग तरह के खान-पान के अनुभव देने वाली जगह के तौर पर इसकी पहचान और मजबूत हुई है। फीनिक्स पलासियो में स्थित यह रेस्टोरेंट एक आधुनिक माहौल में ऐसे अनुभव पेश करता है, जहां खाना, संस्कृति और उससे जुड़ी कहानियां एक साथ देखने को मिलती हैं। यहां मेहमान अवध के मशहूर खान-पान और मेहमाननवाजी की परंपरा को नए अंदाज में जान और महसूस कर सकते हैं।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “लखनऊ का अवधी खाने से बहुत गहरा रिश्ता है, इसलिए द गॉरमेट बेगम के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती। यह अनुभव पारंपरिक अवधी स्वाद और खान-पान की विरासत को एक आधुनिक और प्रीमियम मंच पर पेश करता है। इसमें उन रेसिपी और व्यंजनों को खास अंदाज में पेश किया गया है, जिन्हें लंबे समय से घरों और स्थानीय खान-पान की जगहों पर पसंद किया जाता रहा है। फीनिक्स पलासियो में हमारी कोशिश हमेशा ऐसी चीजें पेश करने की रही है, जो सिर्फ खरीदारी तक सीमित न हों। इशारा, जिसकी शुरुआत प्रशांत इस्सर ने की है, के साथ हमें खुशी है कि द गॉरमेट बेगम को अवध की समृद्ध खान-पान की विरासत को खास अंदाज में पेश करने का एक अलग मंच मिला है। इससे हमारे मेहमान अवध के इन खास स्वादों का नए और बेहतर अंदाज में अनुभव कर सकेंगे।”
सुनैया कपूर ने कहा, “द गॉरमेट बेगम के जरिए हमारी कोशिश रही है कि अवधी खाने, उसकी विरासत और परंपराओं से जुड़ाव बना रहे और साथ ही इसे आज के लोगों के सामने पूरे सम्मान के साथ पेश किया जाए। इस अनुभव को लखनऊ लाना हमारे लिए खास मायने रखता है।”
द गॉरमेट बेगम 11 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक इशारा, फीनिक्स पलासियो, लखनऊ में उपलब्ध रहेगा। यह सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक और शनिवार-रविवार दोपहर 12 बजे से रात 11:30 बजे तक उपलब्ध है।
ब्लड कैंप में एक यूनिट से अधिक रक्त निकालने का आरोप
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर)
मीरापुर। कस्बे के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी साहिल उर्फ राजा पुत्र राशिद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सर्वोदय चैरिटेबल ब्लड कैंप के आयोजकों द्वारा शुक्रवार को थाने के समीप लगाए गए ब्लड कैंप में उससे एक यूनिट रक्त लेने  की बात कही गई थी। आरोप है कि उसके शरीर से कई यूनिट रक्त निकाल लिया गया। अधिक मात्रा में रक्त निकाले जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। मामले की सूचना पर जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन कुमार मौके पर पहुंच गए। जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत पर वह मौके पर पहुंचे थे और युवक को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की  जांच की जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मीरापुर इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी के बाद जानसठ सीएचसी प्रभारी को अवगत करा दिया गया था। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ

,, (विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) मीरापुर में

महोत्सव में  श्री श्याम की भक्ति में मतवाले होकर नाचे  श्री श्याम भक्त

बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन हुआ।

कस्बें के बैंकेट हॉल में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के तत्वाधान में विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में राजस्थान,हरियाणा तथा चुलकाना धाम से पधारें भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को मतवाला कर दिया।भजन गायकों द्वारा  गाये गये भगवान श्री खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर जमकर घन्टो तक थिरकते रहे। इस दौरान आयोजकों ने श्रद्धालुओं पर जमकर पुष्पवर्षा की गई।इस दौरान चुलकाना धाम से पधारें मुख्य पुजारी देवेन्द्र पुजारी ने बाबा श्याम ने कहा कि कलयुग में बाबा श्याम की कृपा जिस पर हो जाएं वह धरती पर भी साक्षात स्वर्ग महसूस करता है।

गुरुवार की देर शाम  दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कस्बें के एक वेंकटहॉल में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर  द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम जी के विशाल संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वप्रथम श्री बाला जी द धाम के पुजारी राजपाल गुरु जी व श्री बाला जी दरबार मीरापुर के अरुण गुरु जी व आयोजक बाबा श्याम हमारा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई।पूजा विद्वान प०मनोज वाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराई।इसके बाद भगवान श्री श्याम को 56 प्रकार का भोग लगाया गया तथा भगवान खाटू श्याम जी को दिल्ली से लाये गए विशेष वस्त्रों का श्रृंगार कराया गया।विशाल संकीर्तन महोत्सव में बतौर अतिथि पधारें बिजनौर सांसद चन्दन चौहान,विधायक मिथलेश पाल के पति रालोद नेता अमरनाथ पाल, एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा,नायाब तहसीलदार अजय कुमार,रालोद के युवा जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान ,संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश तरीका ने बाबा श्याम के दरबार में प्रज्वलित अखंड ज्योत  में घी डालकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हरियाणा के पानीपत से पधारे मशहूर भजन गायक साहिल व चुलकाना धाम से आई भजन गायिका तमन्ना त्यागी और राजस्थान से आई देश-विदेश में मशहूर भजन गायिका रजनी राजस्थानी ने भगवान श्री श्याम के भजनों से समा बांधकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान के भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ ने जमकर नृत्य किया तथा शाम से सुबह तक श्रद्धालु भगवान के भजनों पर जमकर थिरकते रहे।व्यवस्था बनाने वालों में मुख्यरूप से राजपाल सुकरलिया गुरु जी,संजय कुमार,अरुण कुमार गुरु जी,कपिल कुमार,विकास अरोड़ा,गौरव स्वामी,अमित कुमार,उर्भित कम्बोज ,सोनू धीमान ,वासु नामदेव,गोविंद नामदेव,विकास खटीक आदि मौजूद रहे।
मीरापुर में बाबा श्याम हमारा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम जी संकीर्तन महोत्सव सजा दरबार,सांसद चन्दन चौहान को सम्मानित करते आयोजक,एडीएम रश्मि लाम्बा का तिलक लगाकर अभिवादन करती महिला व भजन का गुणगान करते भजन गायक
चुलकाना धाम से आये मुख्य पुजारी देवेन्द्र पुजारी का स्वागत करते आयोजक समिति के लोग


आ गया दर पे तेरे सुनवाई हो जाये ,जिंदगी से दुःखों की विदाई हो जाये भजन पर भावुक हुए श्रद्धालु
बाबा श्याम संकीर्तन महोत्सव में आई मशहूर भजन गायिका रजनी राजस्थानी द्वारा गाएं गए भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात जमकर बाबा श्याम की भक्ति में मतवाले होकर नृत्य करते रहें।रजनी राजस्थानी द्वारा गायें गए एक भजन "आ गया दर पे तेरे सुनवाई हो जाये,जिंदगी से दुखों की विदाई हो जाएं"पर श्रद्धालुओं की भीड़ भावुक हो गयी और उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली।


इन्हें किया सम्मानित
बाबा श्याम हमारा सेवा समिति ने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में चुलकाना धाम के प्रमुख पुजारी देवेन्द्र पुजारी,भजन गायिका रजनी राजस्थानी,साहिल शर्मा,सांसद चंदन चौहान,एसडीएम रश्मि लाम्बा, नायाब तहसीलदार अजय कुमार,अमरनाथ पाल, मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प० राहुल शर्मा,भाजपा नेता अरुण शर्मा,भाजपा अभिषेक गर्ग, मौलिक प्रधान,अक्षय गुर्जर,इंस्पेक्टर रावेंद्र सिंह यादव,राजपाल सुकरालिया गुरु,वरिष्ठ पत्रकार ऋतुमोहन,संदीप कुमार समेत  दर्जनों अतिथियों को आयोजक समिति ने विशेष सम्मान से सम्मानित किया।
ब्लड कैंप में एक यूनिट से अधिक रक्त निकालने का आरोप
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर)
मीरापुर। कस्बे के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी साहिल उर्फ राजा पुत्र राशिद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सर्वोदय चैरिटेबल ब्लड कैंप के आयोजकों द्वारा शुक्रवार को थाने के समीप लगाए गए ब्लड कैंप में उससे एक यूनिट रक्त लेने  की बात कही गई थी। आरोप है कि उसके शरीर से कई यूनिट रक्त निकाल लिया गया। अधिक मात्रा में रक्त निकाले जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। मामले की सूचना पर जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन कुमार मौके पर पहुंच गए। जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत पर वह मौके पर पहुंचे थे और युवक को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की  जांच की जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मीरापुर इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी के बाद जानसठ सीएचसी प्रभारी को अवगत करा दिया गया था। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
गंगा बैराज में कूदे व्यक्ति का सुराग नहीं लगा
(विपिन राठौर मीरापुर रामराज मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। शुक्रवार को बीमारी से परेशान गंगा बैराज में कूदे व्यक्ति का दूसरे दिन भी कोई सुराग नही लगा है
जनपद बिजनौर की थाना कोतवाली के प्रगति विहार निवासी जितेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बीमारी से परेशान होकर गंगा बैराज के गेट नंबर 28 में छलांग लगा दी थी। उसी समय से पुलिस स्थानीय गोताखोरों व पीएससी की टीम के साथ गंगा बैराज में कूदे व्यक्ति की तलाश में लगी हुई है। दो दिन बीतने के बाद भी व्यक्ति का गंगा बैराज में कोई सुराग नही लगा है। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि स्थानीय गोताखोरों व पीएससी टीम की मदद से व्यक्ति की गंगा बैराज में तलाश जारी है
रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन ठप
अमैयापुर पुलिया पर दो फीट से ऊपर पानी, तेज धार ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

  रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रामगंगा की बाढ़ की चपेट में एक दर्जन से अधिक गांव आने के बाद अब कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया है। राजपुर–गुड़ेरा संपर्क मार्ग पर स्थित अमैयापुर पुलिया के ऊपर रामगंगा का बाढ़ का पानी करीब दो फीट से अधिक बह रहा है। पानी की तेज धार के चलते ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है।
बाढ़ के पानी से अमैयापुर पूर्वी, चपरा, भावन, रुलापुर, गुडेरा, हीरानगर, नीचे वाला चपरा और गुलरिया वाली भावन समेत आसपास के गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। पुलिया के ऊपर तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
बाढ़ के चलते रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि बाढ़ के बीच किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
डीएम ने गांव में लगाई चौपाल
मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना मऊ स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सिया बस्ती में शुक्रवार शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देशन में फार्मर रजिस्ट्री एवं अंश निर्धारण को लेकर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री द्वारा गांव में एक चौपाल लगाकर राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल को निर्देशित करते हुए गांव के किसानों को प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार द्वारा समस्त सुविधाओ को लेकर किसानों को जागरूक किया गया इस मौके पर एसडीएम ने उपस्थित किसानों को बताया कि आप सभी लोग फार्म रजिस्ट्री अवश्य कर ले जिससे सरकार द्वारा विभिन्न सामानों में जो सब्सिडी मिलेगी उससे आप लोगों को आसानी होगी और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा इसमें अगर किसी व्यक्ति का छुट्टा है तो निश्चित रूप से वह राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल से मिलकर अपने सभी दस्तावेजों को सही कर ले इस मौके पर उपस्थित गांव के लोगों को इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक लेखपाल समेत अजय बहादुर सिंह सतपाल सिंह आदि विभाग के लोग उपस्थित रहे
मऊ -: समाधान दिवस में 17 प्रार्थना पत्र आए, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने की।

उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का निस्तारण गुणवत्ता एवं सत्यता के आधार पर करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इनमें पुलिस विभाग से चार, राजस्व विभाग से 11, नगर पंचायत से एक तथा खंड विकास कार्यालय से एक प्रार्थना पत्र शामिल रहा।

इस दौरान मोहल्ला भोलीपुर निवासी शबनम पत्नी स्वर्गीय अलाउद्दीन ने मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंके जाने की शिकायत की। वहीं हिंडोला निवासी जय श्री पुत्र स्वर्गीय सुरेश ने रास्ते में पशु बांधकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।

उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को शिकायतों की जांच कर तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, अनिल सिंह, वैभव कुमार पांडेय, राम दुलारे, अरविंद कुमार यादव, मिथिलेश कुमार, राजस्व निरीक्षक संजीव पांडेय, अजय बहादुर सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बाढ़ से 20 हजार लोग प्रभावित,25 गांव घिरे,फसलें डूबीं
*घाघरा व सरयू नदी का पानी घरों में घुसा

गोंडा।जिले में बीते एक सप्ताह से घाघरा और सरयू नदियां उफान पर थीं परन्तु पिछले तीन दिन से नदियों का जलस्तर घट रहा है।शनिवार सुबह 11 बजे घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से मात्र पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में नदी का जलस्तर 13 सेंटीमीटर कम हुआ है।नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम हुई हैं।10 गावों से बाढ़ का पानी उतर गया है,हालांकि तरबगंज व करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 25 गावों की 20 हजार से ज्यादा आबादी अब भी बाढ़ से प्रभावित है।इन गावों के चारों तरफ और घरों के अंदर अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है।नवाबगंज क्षेत्र के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चारों तरफ और अंदर पानी भरे होने के कारण विद्यालय पूरी तरीके से बंद हैं,जिसके परिणामस्वरूप पिछले एक सप्ताह से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है।जिला प्रशासन इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है परन्तु वहां पर भी बच्चों को जाने में काफी दिक्कत हो रही है।बाढ़ प्रभावित गांवों में लंच पैकेट,पशुओं के लिए भूसा और अन्य राहत सामग्री बांट रहा है।ग्रामीणों के आने जाने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है।गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अनुसार,इन गावों से भी पानी धीरे धीरे कम हो रहा है।तरबगंज तहसील क्षेत्र के ब्योन्दा माझा,जबर नगर,गढ़ी,परास पट्टी पुरवार,मझवार और ऐली परसौली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।इन गावों में लोगों के घरों के अंदर और मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है।बिना नाव के लोग गांव के बाहर नहीं जा पा रहे हैं।बाढ़ पीड़ितों मगरमच्छ और घड़ियाल को लेकर दहशत है।सोशल मीडिया पर मगरमच्छ आने और घड़ियाल आने को लेकर के वायरल हो रहे वीडियो पर इन बाढ़ पीड़ितों के अंदर एक दहशत का माहौल है बाढ़ पीड़ितों को डर सता रहा है।लगातार इन बाढ़ प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है।वन विभाग की टीम के द्वारा नदी के तटीय इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है।घाघरा नदी में शनिवार सुबह 11 बजे गिरजा बैराज से 120424,शारदा बैराज से 149878,सरयू बैराज से 7699 और सुहेली बैराज से 34326 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।बीते तीन दिन पहले चार लाख क्यूसेक के लगभग पानी एक साथ छोड़ा जा रहा था,जिसके बाद नदी पूरी तरीके से उफान पर थी परन्तु अब पानी छोड़ने में भी कमी आई है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है और अगले 24 घंटे के अंदर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच जाएगी,जिससे बाढ़ पीड़ितों की दिक्कतें और कम होंगी।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।जो गांव प्रभावित हैं वहां पर नाव लगाया गया है।लंच पैकेट और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
मऊ -: मुहम्मदाबाद गोहना में बड़ा सियासी खेल? सपा में शामिल हो सकते हैं धर्म सिंह गौतम, राजीव राय से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम की घोसी सांसद राजीव राय से मुलाकात के बाद उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

दरअसल, डॉ. धर्म सिंह गौतम घोसी सांसद राजीव राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके मऊ स्थित आवास पहुंचे थे। इस दौरान सपा के कुछ प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना की राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, धर्म सिंह गौतम ने इसे फिलहाल व्यक्तिगत संबंधों के चलते की गई मुलाकात बताया है।