/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz डीएम ने गांव में लगाई चौपाल uttar pradesh
डीएम ने गांव में लगाई चौपाल
मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना मऊ स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सिया बस्ती में शुक्रवार शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देशन में फार्मर रजिस्ट्री एवं अंश निर्धारण को लेकर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री द्वारा गांव में एक चौपाल लगाकर राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल को निर्देशित करते हुए गांव के किसानों को प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार द्वारा समस्त सुविधाओ को लेकर किसानों को जागरूक किया गया इस मौके पर एसडीएम ने उपस्थित किसानों को बताया कि आप सभी लोग फार्म रजिस्ट्री अवश्य कर ले जिससे सरकार द्वारा विभिन्न सामानों में जो सब्सिडी मिलेगी उससे आप लोगों को आसानी होगी और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा इसमें अगर किसी व्यक्ति का छुट्टा है तो निश्चित रूप से वह राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल से मिलकर अपने सभी दस्तावेजों को सही कर ले इस मौके पर उपस्थित गांव के लोगों को इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक लेखपाल समेत अजय बहादुर सिंह सतपाल सिंह आदि विभाग के लोग उपस्थित रहे
मऊ -: समाधान दिवस में 17 प्रार्थना पत्र आए, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने की।

उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का निस्तारण गुणवत्ता एवं सत्यता के आधार पर करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इनमें पुलिस विभाग से चार, राजस्व विभाग से 11, नगर पंचायत से एक तथा खंड विकास कार्यालय से एक प्रार्थना पत्र शामिल रहा।

इस दौरान मोहल्ला भोलीपुर निवासी शबनम पत्नी स्वर्गीय अलाउद्दीन ने मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंके जाने की शिकायत की। वहीं हिंडोला निवासी जय श्री पुत्र स्वर्गीय सुरेश ने रास्ते में पशु बांधकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।

उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को शिकायतों की जांच कर तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, अनिल सिंह, वैभव कुमार पांडेय, राम दुलारे, अरविंद कुमार यादव, मिथिलेश कुमार, राजस्व निरीक्षक संजीव पांडेय, अजय बहादुर सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बाढ़ से 20 हजार लोग प्रभावित,25 गांव घिरे,फसलें डूबीं
*घाघरा व सरयू नदी का पानी घरों में घुसा

गोंडा।जिले में बीते एक सप्ताह से घाघरा और सरयू नदियां उफान पर थीं परन्तु पिछले तीन दिन से नदियों का जलस्तर घट रहा है।शनिवार सुबह 11 बजे घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से मात्र पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में नदी का जलस्तर 13 सेंटीमीटर कम हुआ है।नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम हुई हैं।10 गावों से बाढ़ का पानी उतर गया है,हालांकि तरबगंज व करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 25 गावों की 20 हजार से ज्यादा आबादी अब भी बाढ़ से प्रभावित है।इन गावों के चारों तरफ और घरों के अंदर अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है।नवाबगंज क्षेत्र के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चारों तरफ और अंदर पानी भरे होने के कारण विद्यालय पूरी तरीके से बंद हैं,जिसके परिणामस्वरूप पिछले एक सप्ताह से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है।जिला प्रशासन इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है परन्तु वहां पर भी बच्चों को जाने में काफी दिक्कत हो रही है।बाढ़ प्रभावित गांवों में लंच पैकेट,पशुओं के लिए भूसा और अन्य राहत सामग्री बांट रहा है।ग्रामीणों के आने जाने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है।गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अनुसार,इन गावों से भी पानी धीरे धीरे कम हो रहा है।तरबगंज तहसील क्षेत्र के ब्योन्दा माझा,जबर नगर,गढ़ी,परास पट्टी पुरवार,मझवार और ऐली परसौली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।इन गावों में लोगों के घरों के अंदर और मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है।बिना नाव के लोग गांव के बाहर नहीं जा पा रहे हैं।बाढ़ पीड़ितों मगरमच्छ और घड़ियाल को लेकर दहशत है।सोशल मीडिया पर मगरमच्छ आने और घड़ियाल आने को लेकर के वायरल हो रहे वीडियो पर इन बाढ़ पीड़ितों के अंदर एक दहशत का माहौल है बाढ़ पीड़ितों को डर सता रहा है।लगातार इन बाढ़ प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है।वन विभाग की टीम के द्वारा नदी के तटीय इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है।घाघरा नदी में शनिवार सुबह 11 बजे गिरजा बैराज से 120424,शारदा बैराज से 149878,सरयू बैराज से 7699 और सुहेली बैराज से 34326 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।बीते तीन दिन पहले चार लाख क्यूसेक के लगभग पानी एक साथ छोड़ा जा रहा था,जिसके बाद नदी पूरी तरीके से उफान पर थी परन्तु अब पानी छोड़ने में भी कमी आई है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है और अगले 24 घंटे के अंदर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच जाएगी,जिससे बाढ़ पीड़ितों की दिक्कतें और कम होंगी।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।जो गांव प्रभावित हैं वहां पर नाव लगाया गया है।लंच पैकेट और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
मऊ -: मुहम्मदाबाद गोहना में बड़ा सियासी खेल? सपा में शामिल हो सकते हैं धर्म सिंह गौतम, राजीव राय से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम की घोसी सांसद राजीव राय से मुलाकात के बाद उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

दरअसल, डॉ. धर्म सिंह गौतम घोसी सांसद राजीव राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके मऊ स्थित आवास पहुंचे थे। इस दौरान सपा के कुछ प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना की राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, धर्म सिंह गौतम ने इसे फिलहाल व्यक्तिगत संबंधों के चलते की गई मुलाकात बताया है।
दो बहनों के साथ भाई ने जूनियर असिस्टेंट पद पर मारी बाजी*
*गोण्डा।*
तहसील तरबगंज के ग्राम पंचायत कन्नीपुर निवासी समाजसेवी अजय तिवारी के पुत्र उत्तम त्रिपाठी व दो पुत्रियों उपमा त्रिपाठी व गरिमा त्रिपाठी ने जूनियर असिस्टेंट के पद पर एक साथ सफलता प्राप्त की है। क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन तीन मेधावी बच्चों कै मिली सफलता पर लोगो ने खुशी जताई है।    
       विधान सभा  तरबगंज से सपा का प्रतिनिध मंडल जिसमे पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, के  टी तिवारी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, विजय कुमार सिंह टिंटू प्रदेश सचिव ,दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे , विवेक सिंह बाबा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा ने खुशी जताते हुए कहा कि एक ही परिवार के तीन तीन मेधावी युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा में मिली सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है।  क्षेत्रीय समाजसेवियों ने  मेधावी छात्रों के आवास पर जाकर बच्चों का स्वागत कर परिवार को बधाई दी है। इस अवसर पर नीरज तिवारी, रिंटू सिंह, दिलीप पांडे ,प्रयागराज चौबे, रमेश चौबे आदि  उपस्थित रहे l
शिव पुराण महा कथा में पूजा धर्म जागरण का संदेश, महंत पंडित अजीत मिश्रा का सम्मान
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ न्यास प्रांगण में चल रही शिव पुराण महाकथा के दौरान धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा धर्म जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री महंत पं. अजीत मिश्रा का आयोजन समिति एवं कथा व्यास द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने महंत जी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे धर्म जागरण एवं सनातन संस्कृति संरक्षण के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रदीप भाई पटेल ने चिन्मय भारत न्यास की पूरी टीम को शिव महापुराण वितरित कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक साहित्य के प्रचार-प्रसार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म, संस्कार और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले ऐसे प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए। इस अवसर पर महंत पं. अजीत मिश्रा ने कथा व्यास जी से आग्रह किया कि शिव पुराण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को गौ माता के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान है तथा गौ माता के दुग्ध से भगवान शिव का अभिषेक करने की परंपरा का भी श्रद्धालुओं के बीच प्रचार किया जाना चाहिए। महंत पं. अजीत मिश्रा के इस संदेश की आयोजन समिति सहित गुजरात से काशी पधारे अतिथियों ने भी सराहना करते हुए जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित विद्वतजनों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों को केवल कथा श्रवण तक सीमित न रखकर समाज में धर्म, संस्कार, सेवा और संस्कृति के प्रति जागरूकता का माध्यम बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ न्यास के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पांडे, शैलेश , ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, सुभाष तिवारी, अभिषेक राय, अमितेश उपाध्याय, डॉ. जेपी मिश्रा सहित अनेक विद्वतजन, धर्मप्रेमी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। धर्म जागरण को नई दिशा देने का संकल्पशिव पुराण महाकथा के इस आयोजन में धर्म जागरण, गौ सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर उपस्थित लोगों के बीच विशेष चर्चा हुई। आयोजन समिति ने कहा कि काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मऊ: अधिवक्ता अफजल अली हत्याकांड में दो को उम्रकैद, 10 आरोपी बरी
मऊ। वर्ष 2012 के चर्चित अधिवक्ता अफजल अली हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाया। एडीजे दीपनारायण तिवारी की अदालत ने धर्मेंद्र और अजित को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों दोषियों पर कुल 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अदालत के आदेश के मुताबिक जुर्माना जमा नहीं करने पर दोनों को दो-दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके साथ ही मृतक अधिवक्ता की पत्नी जहांआरा को 20 हजार रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है।

संपत्ति विवाद में हुई थी हत्या का आरोप
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। 9 अक्टूबर 2012 को हट्ठी मदारी निवासी शौकत अली की तहरीर पर अधिवक्ता अफजल अली की हत्या की FIR दर्ज हुई थी। अभियोजन के अनुसार हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की बात सामने आई थी। मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

8 गवाहों की हुई गवाही
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार पाण्डेय ने 8 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने धर्मेंद्र और अजित को दोषी माना।

10 आरोपी साक्ष्यों के अभाव में बरी
अदालत ने नन्हे उर्फ असलम, अमीर हमजा, नसीम, समसुद्दीन, मोबिन, अशफाक अहमद, अफजल अलंकार, संजय यादव, प्रमोद गोंड़ और पंकज यादव को साक्ष्यों के आधार पर बरी कर दिया। मामले के एक अन्य आरोपी पंकज यादव की मृत्यु हो चुकी है, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई।
मऊ -: ट्रेन हादसे में दोनों हाथ गंवाए, अब पैरों और नाक से मोबाइल चलाकर चला रहे इलेक्ट्रॉनिक दुकान

यदि हौसला बुलंद हो तो कोई भी कार्य मुमकिन नहीं—अजय चौहान

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। जिंदगी में आई बड़ी से बड़ी मुश्किल के सामने हिम्मत न हारने वाले चलीसवां गांव निवासी अजय चौहान आज क्षेत्र के लोगों के लिए मिसाल बने हुए हैं। वर्ष 2007 में मुंबई में हुए एक ट्रेन हादसे में अजय ने अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे।

हादसे के बाद उनके सामने जीवनयापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई, लेकिन उन्होंने किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय अपने दम पर रोजगार करने का फैसला किया।
रेलवे विभाग से मिले मुआवजे की राशि से वर्ष 2019 में उन्होंने

आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर केरमा मोड़ के पास करकट में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान शुरू की। मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आज वह केरमा चट्टी पर अपनी दुकान चला रहे हैं।

वर्ष 2021 में अजय की शादी हुई। अब वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ-साथ माता-पिता की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। उनकी जिंदगी का सबसे प्रेरणादायक पहलू यह है कि दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद वह दुकान का हिसाब-किताब खुद करते हैं। वह अपने पैरों से मोबाइल और कैलकुलेटर चलाते हैं।
सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामकृष्ण भारद्वाज का बड़ा बयान
मऊ। जनपद में सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामकृष्ण भारद्वाज से राहुल कुमार राय ने विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।

बातचीत के दौरान रामकृष्ण भारद्वाज ने पार्टी के रुख, विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी की रणनीति और संभावित राजनीतिक समीकरणों पर भी अपनी बात रखी।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं यूजीसी और आरक्षण  को लेकर दिए गए उनके बयान ने स्थानीय सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

राहुल कुमार राय के साथ हुई इस विशेष बातचीत में रामकृष्ण भारद्वाज ने अपने राजनीतिक सफर और संगठन में निभाई जा रही जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी साझा की।

देखिए पूरी बातचीत—क्या कहा सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने विधानसभा चुनाव और ओमप्रकाश सिंह के मुद्दे पर?
अतिक्रमण के खिलाफ काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने कसी कमर

*नगर भ्रमण कर व्यापारियों की सुनी समस्याएं*
सुल्तानपुर:-नगर के प्रमुख बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण से परेशान स्थायी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने पहल तेज कर दी है। नगर अध्यक्ष रवि सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात की और अतिक्रमण के कारण हो रही समस्याओं को जाना ।
चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने दुकानों के सामने फुटपाथ व सड़क पर लगने वाले ठेले और अस्थाई दुकानों से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। नगर अध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि समस्या को लेकर नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
शुक्रवार देर शाम मंच के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता व सभासद दिनेश चौरसिया ने समस्या को गंभीर बताते हुये कहा की फुटपाथ व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से वेंडिंग जोन में पुनर्स्थापित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कसौधन,जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता,जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी,सुरेश सोनी,रवि सोनी,अरविन्द द्विवेदी, हरीशंकर,मानिक लाल,विजय टंडन आदि मौजूद रहे।