बाढ़ से 20 हजार लोग प्रभावित,25 गांव घिरे,फसलें डूबीं
*घाघरा व सरयू नदी का पानी घरों में घुसा
गोंडा।जिले में बीते एक सप्ताह से घाघरा और सरयू नदियां उफान पर थीं परन्तु पिछले तीन दिन से नदियों का जलस्तर घट रहा है।शनिवार सुबह 11 बजे घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से मात्र पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में नदी का जलस्तर 13 सेंटीमीटर कम हुआ है।नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम हुई हैं।10 गावों से बाढ़ का पानी उतर गया है,हालांकि तरबगंज व करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 25 गावों की 20 हजार से ज्यादा आबादी अब भी बाढ़ से प्रभावित है।इन गावों के चारों तरफ और घरों के अंदर अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है।नवाबगंज क्षेत्र के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चारों तरफ और अंदर पानी भरे होने के कारण विद्यालय पूरी तरीके से बंद हैं,जिसके परिणामस्वरूप पिछले एक सप्ताह से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है।जिला प्रशासन इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है परन्तु वहां पर भी बच्चों को जाने में काफी दिक्कत हो रही है।बाढ़ प्रभावित गांवों में लंच पैकेट,पशुओं के लिए भूसा और अन्य राहत सामग्री बांट रहा है।ग्रामीणों के आने जाने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है।गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अनुसार,इन गावों से भी पानी धीरे धीरे कम हो रहा है।तरबगंज तहसील क्षेत्र के ब्योन्दा माझा,जबर नगर,गढ़ी,परास पट्टी पुरवार,मझवार और ऐली परसौली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।इन गावों में लोगों के घरों के अंदर और मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है।बिना नाव के लोग गांव के बाहर नहीं जा पा रहे हैं।बाढ़ पीड़ितों मगरमच्छ और घड़ियाल को लेकर दहशत है।सोशल मीडिया पर मगरमच्छ आने और घड़ियाल आने को लेकर के वायरल हो रहे वीडियो पर इन बाढ़ पीड़ितों के अंदर एक दहशत का माहौल है बाढ़ पीड़ितों को डर सता रहा है।लगातार इन बाढ़ प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है।वन विभाग की टीम के द्वारा नदी के तटीय इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है।घाघरा नदी में शनिवार सुबह 11 बजे गिरजा बैराज से 120424,शारदा बैराज से 149878,सरयू बैराज से 7699 और सुहेली बैराज से 34326 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।बीते तीन दिन पहले चार लाख क्यूसेक के लगभग पानी एक साथ छोड़ा जा रहा था,जिसके बाद नदी पूरी तरीके से उफान पर थी परन्तु अब पानी छोड़ने में भी कमी आई है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है और अगले 24 घंटे के अंदर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच जाएगी,जिससे बाढ़ पीड़ितों की दिक्कतें और कम होंगी।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।जो गांव प्रभावित हैं वहां पर नाव लगाया गया है।लंच पैकेट और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।![]()
![]()
![]()

*घाघरा व सरयू नदी का पानी घरों में घुसा

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
*गोण्डा।*
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ न्यास प्रांगण में चल रही शिव पुराण महाकथा के दौरान धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा धर्म जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री महंत पं. अजीत मिश्रा का आयोजन समिति एवं कथा व्यास द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने महंत जी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे धर्म जागरण एवं सनातन संस्कृति संरक्षण के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रदीप भाई पटेल ने चिन्मय भारत न्यास की पूरी टीम को शिव महापुराण वितरित कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक साहित्य के प्रचार-प्रसार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म, संस्कार और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले ऐसे प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए। इस अवसर पर महंत पं. अजीत मिश्रा ने कथा व्यास जी से आग्रह किया कि शिव पुराण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को गौ माता के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान है तथा गौ माता के दुग्ध से भगवान शिव का अभिषेक करने की परंपरा का भी श्रद्धालुओं के बीच प्रचार किया जाना चाहिए। महंत पं. अजीत मिश्रा के इस संदेश की आयोजन समिति सहित गुजरात से काशी पधारे अतिथियों ने भी सराहना करते हुए जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित विद्वतजनों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों को केवल कथा श्रवण तक सीमित न रखकर समाज में धर्म, संस्कार, सेवा और संस्कृति के प्रति जागरूकता का माध्यम बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ न्यास के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पांडे, शैलेश , ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, सुभाष तिवारी, अभिषेक राय, अमितेश उपाध्याय, डॉ. जेपी मिश्रा सहित अनेक विद्वतजन, धर्मप्रेमी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। धर्म जागरण को नई दिशा देने का संकल्पशिव पुराण महाकथा के इस आयोजन में धर्म जागरण, गौ सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर उपस्थित लोगों के बीच विशेष चर्चा हुई। आयोजन समिति ने कहा कि काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मऊ। वर्ष 2012 के चर्चित अधिवक्ता अफजल अली हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाया। एडीजे दीपनारायण तिवारी की अदालत ने धर्मेंद्र और अजित को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों दोषियों पर कुल 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
मऊ। जनपद में सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामकृष्ण भारद्वाज से राहुल कुमार राय ने विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।
Sep 12 2026, 15:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0