साइबर फ्रॉड के 35,322 रुपये पुलिस ने कराए वापस, पीड़ित ने जताया आभार
![]()
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति के 35,322 रुपये पुलिस ने वापस उसके खाते में कराए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए सराहना की।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के निर्देशन में साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच की गई।
आवेदक मो. जाहिद पुत्र सलाउद्दीन, निवासी वलीदपुर, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से उसके साथ धोखाधड़ी कर धनराशि निकाल ली गई है।
शिकायत की जांच के दौरान थाना स्थानीय की साइबर टीम में शामिल उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्या एवं महिला कांस्टेबल प्राची यादव ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई 35,322 रुपये की पूरी धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी।
अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित काफी खुश नजर आया और उसने मऊ पुलिस की साइबर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।





Sep 11 2026, 17:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k