/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ: आवास विकास योजना में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर धरना Mau1
मऊ: आवास विकास योजना में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर धरना

मऊ में आवास विकास योजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रभावित किसानों और भूमि मालिकों ने धरना शुरू कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा मौजूदा दरों के अनुरूप बढ़ाया जाए और प्रभावित परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

धरनारत लोगों का कहना है कि वर्तमान मुआवजा उनकी भूमि के वास्तविक मूल्य की तुलना में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले में गंभीरता से विचार करते हुए उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा देने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

मऊ -: पटरी दुकानदारों के उत्पीड़न के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मऊ। छोटे फुटपाथ एवं पटरी दुकानदारों के उत्पीड़न तथा अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा,

जनपद मऊ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर गरीब दुकानदारों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी व्यापार सभा ने मांग की कि नगर क्षेत्र में छोटे फुटपाथ एवं पटरी दुकानदारों का सर्वे एवं पंजीकरण कराया जाए तथा उनके लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन एवं वैकल्पिक व्यापार स्थल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही दुकानदारों को बिना उचित नोटिस दिए सामान हटाने अथवा जब्त करने की कार्रवाई न की जाए।

इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि छोटे दुकानदार मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

अचानक की जाने वाली कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा नगर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था के पक्ष में है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर गरीब दुकानदारों का उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। बड़े और छोटे सभी अतिक्रमणों पर समान रूप से कार्रवाई हो तथा गरीब दुकानदारों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास एवं वैकल्पिक व्यापार स्थल की व्यवस्था की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका, प्रशासन एवं व्यापारी प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर स्थायी समाधान निकाला जाए।

समाजवादी व्यापार सभा ने कहा कि उसका उद्देश्य नगर की व्यवस्था को बाधित करना नहीं, बल्कि “व्यापार भी चले और नगर भी व्यवस्थित रहे” की भावना के साथ छोटे व्यापारियों के लिए सम्मानजनक एवं सुरक्षित रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित कराना है।

इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रीतम मद्धेशिया ,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग उमेश यादव अभय गुप्ता, आदित्य राजभर, अंकित मद्धेशिया, मौजूद रहे।

अभियान अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में चला

जनपद मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विद्युत बकाया वसूली एवं कनेक्शन जांच अभियान के क्रम में शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र करहा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।

इस दौरान एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण, अवर अभियंता छोटेलाल, विपिन चतुर्वेदी, उमेश यादव समेत विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की।

जांच के दौरान सात विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा गलत तरीके से विद्युत का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

अभियान के दौरान दो नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए, दो नए मीटर लगाए गए तथा चार विद्युत कनेक्शनों में विधा/लोड परिवर्तन की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभाग को करीब 80 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।

एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं के यहां अभी तक मीटर नहीं लगे हैं, वे स्मार्ट मीटर अवश्य लगवाएं।

स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत बिल से संबंधित संदेश मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे और उपभोक्ता मोबाइल के जरिए ही अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। इससे उन्हें बिल जमा करने के लिए विद्युत उपकेंद्र आने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहा है और समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने अपील की कि मोबाइल पर बिल संबंधी संदेश प्राप्त होते ही निर्धारित तिथि के भीतर विद्युत बिल का भुगतान कर दें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कार्रवाई से बचा जा सके।

मऊ में दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की जेल, 30 हजार रुपये जुर्माना

शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

मऊ। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म के मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी फुरकान रजा को दुष्कर्म और धमकी देने का दोषी मानते हुए कुल 14 साल की कड़ी जेल और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। जांच पूरी होने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भीरा निवासी फुरकान रजा के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने अभियोजन पक्ष की ओर से कुल पांच गवाह पेश किए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के साथ रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया।

दुष्कर्म और धमकी का दोषी

अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म और धमकी देने का दोषी माना। दुष्कर्म के मामले में 14 साल की कड़ी जेल और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी।

वहीं, धमकी देने के मामले में 3 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त जेल की सजा होगी।

अदालत ने गवाहों को समय से पेश कराने के लिए थाना मुहम्मदाबाद गोहना के न्यायालय पैरोकार अखंड प्रताप गौतम के कार्य की भी सराहना की।

मऊ: UGC के विरोध में सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर उमड़ी भारी भीड़

मऊ। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को सवर्ण एकता मंच के आह्वान पर UGC के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सरकार और संबंधित संस्थाओं से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

धरना स्थल पर जुटी भीड़ के बीच वक्ताओं ने UGC से जुड़े प्रावधानों और समान आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए।

मऊ कलेक्ट्रेट धरना स्थल से तस्वीरें सामने आने के बाद प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

मऊ: बेसमेंट में संचालित देवराज कैफे को प्रशासन ने किया सील, मचा हड़कंप!

नगर पंचायत की नोटिस के बावजूद संचालन बंद न करने पर मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में स्थित देवराज कैफे को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि कैफे का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा था। नगर पंचायत की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संचालक द्वारा कार्रवाई का पालन नहीं किया गया।

इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कैफे को सील कर दिया।

वहीं, क्षेत्र में बेसमेंट में संचालित अन्य प्रतिष्ठानों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की कथित मेहरबानी के चलते नियमों की अनदेखी होती रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई करता है या नहीं।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मऊ -: थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 01 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग- 16,999/- वापस कराया गया

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम द्वारा गुम/ खोये हुए 01 अदद मोबाइल फोन आवेदक मुन्ना लाल पुत्र स्व भोलानाथ निवासी मीरपुर रहीमाबाद थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ का redmi कम्पनी का फोन कीमत- 16,999/- (सोलह हजार नौ सौ निन्यानवे रूपया) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसके मालिक को तस्दीक कर सुपुर्द किया गया ।

मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है किं मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें जिससे त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।

अपहरण व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक नफर बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा चमड़ा गोदाम नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0- 180/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बी.एन.एस. (BNS) व धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) थाना हलधरपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित एक नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । बाल अपचारी अपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0 180/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बी.एन.एस. (BNS) व धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता

1. एक नफर बाल अपचारी ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान

1.दिनांक- 08.09.2026

2.स्थान- चमड़ा गोदाम नहर पुलिया के पास ।

मऊ में 10 सितंबर को लगेगा मासिक गोद भराई कैंप, कम दरों पर होंगी जरूरी स्वास्थ्य जांचें




मऊ। गर्भवती महिलाओं एवं परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. अलका राय के हॉस्पिटल, मुंशीपुरा, पानी टंकी के पास, आजमगढ़ मोड़, मऊ में 10 सितंबर, गुरुवार को मासिक गोद भराई कैंप आयोजित किया जाएगा।




हर माह आयोजित होने वाले इस विशेष कैंप में डॉ. लाल पैथ लैब की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य जांचें बेहद कम दरों पर की जाएंगी। कैंप में मात्र ₹10 में हीमोग्लोबिन और शुगर जांच, जबकि ₹200 में थायराइड व HbA1c समेत अन्य जांचें उपलब्ध रहेंगी।




इसके अलावा बीएमडी टेस्ट और चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है।




कैंप में आने वाले लोगों के लिए समय प्रातः 10 बजे से निर्धारित किया गया है। डॉ. अलका राय के हॉस्पिटल, मुंशीपुरा में आयोजित इस कैंप में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।




स्थान: डॉ. अलका राय हॉस्पिटल, मुंशीपुरा, पानी टंकी के पास, आजमगढ़ मोड़, मऊ

दिन: 10 सितंबर, गुरुवार

समय: सुबह 10 बजे से

पीपीपीमऊ -: ऑपरेशन अज्ञात 2.0 में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट के 10 वाहनों का चालान

मऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन अज्ञात 2.0 विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने जिले में माल वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, विकृत नंबर प्लेट, मानक विहीन नंबर प्लेट तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना संचालित वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान 10 वाहनों का चालान किया गया। जांच में सभी 10 वाहन बिना नंबर प्लेट के मार्ग पर संचालित पाए गए, जबकि तीन वाहन परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते मिले। परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

विभाग ने स्पष्ट किया कि धारा-207 के तहत अपराध पाए जाने पर संबंधित वाहनों को निरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को निर्धारित मानक वाली स्पष्ट HSRP लगवाने के बाद ही अवमुक्त किया जाएगा। वाहन स्वामी को अवमुक्ति के समय वाहन के आगे और पीछे की नंबर प्लेट के स्पष्ट फोटोग्राफ साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने होंगे।

अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद के नेतृत्व में प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार एवं दुर्गविजय यादव ने वाहनों की जांच की। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करने और वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने की अपील की है।