/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ में जनसुनवाई: SP कमलेश बहादुर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं Mau1
जनपद मऊ में जनसुनवाई: SP कमलेश बहादुर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मऊ। जन शिकायतों के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले और आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना मजबूत हो।
जनपद मऊ में 3 जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने उठाए सवाल
बोले- मामला कोर्ट में चल रहा, फिर भी घर तोड़ने की कार्रवाई क्यों?

मऊ नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को मुंशीपुरा मोहल्ले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तीन जेसीबी मशीनों समेत मौके पर पहुंची और चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका की टीम मंगलवार शाम करीब 4 बजे मुंशीपुरा मोहल्ले पहुंची। टीम ने पहले से चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मौके पर मौजूद अब्ताब आलम ने अधिकारियों से कुछ समय देने की मांग की और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। हालांकि, नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।

करीब 6 बजे तक तीन जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलता रहा। अब्ताब आलम ने नगर पालिका की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि संबंधित विवाद का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा जबरदस्ती कार्रवाई की जा रही है।

अब्ताब आलम ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका घर तोड़ा जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम के साथ कोतवाली पुलिस और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे काफी देर तक माहौल गर्म रहा।

नगर पालिका के EO ने टिप्पणी से किया इनकार

इस मामले में जब दैनिक भास्कर ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी से कार्रवाई के संबंध में बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और मौके से चले गए।

नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया और उसके आधार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जनपद मऊ/आजमगढ़ भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना
भारतीय जनता पार्टी, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय जी की पूजनीय माताजी का आज निधन हो गया |

माताजी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के जनप्रतिनिधियों एवं जनता ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
केंद्र सरकार के डाक विभाग के पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 15 सितंबर 2026 को आजमगढ़ में ‘पेंशन अदालत’ लगेगी।

जनपद मऊ -: आजमगढ़/मऊ। पेंशन अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से मंडलीय कार्यालय, प्रधान डाकघर परिसर, आजमगढ़ में किया जाएगा। इसमें आजमगढ़ और मऊ जनपद के डाक विभाग से जुड़े पेंशनर अपनी पेंशन या फैमिली पेंशन संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण: शिकायत/प्रतिवेदन 14 सितंबर 2026 तक प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मंडल के कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन स्वयं या स्पीड पोस्ट से भेजा जा सकता है।

लिफाफे पर मोटे अक्षरों में ‘पेंशन अदालत’ लिखना अनिवार्य है।
आवेदन में नाम, PPO संख्या, सेवानिवृत्ति का स्थान व तिथि, पेंशन प्राप्ति का स्थान, पेंशन का प्रकार और शिकायत का स्पष्ट विवरण देना जरूरी होगा।

उत्तराधिकार जैसे पूर्णतः कानूनी मामलों और नीतिगत कारणों से लंबित मामलों पर पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।
ठेकेदार के बिल का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध मे आन लाइन शिकायत

जनपद मऊ -: मऊ नगर पालिका के पूर्व सभासद समाजसेवी  छोटे लाल गाँधी ने अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी एवं जिलाधिकारी को मुंशीपुरा ओवर बृज के उत्तर तरफ दुर्गा मंदिर बेलाल मस्जिद रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख सीसी मार्ग निर्माण की सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर ही ठेकेदार के बिल का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध मे आन लाइन शिकायत किया है।
  
गाँधी ने बताया कि मु० मुंशीपुरा ओवर बृज से उत्तर तरफ नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन जनपद मऊ मे सन्तोष गुप्ता के मकान से दुर्गा मंदिर होते हुए बेलाल मस्जिद रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख मार्ग है जिसपर भारी वाहनो एवं हजारों हजार जनता का आवागमन होता है उक्त मार्ग का सीसी निर्माण लगभग 15 दिन पूर्व नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा कराया गया जो लगभग 42 लाख रूपया की लागत से हुआ है परन्तु दुःख का विषय यह है कि नगर पालिका जेई एवं सम्बन्धित ठेकेदार से मोबाइल एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद  बिना लेवल लिये एवं मानक को ताख पर रखकर ठेकेदार के द्वारा आनन-फानन मे उक्त सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया है उक्त मार्ग निर्माण मे प्रयाग वर्मा एडवोकेट के मकान से अजय यादव एडवोकेट एवं हमारी गली के सामने, दुर्गा मंदिर से वीरेन्द्र राम की दुकान के बीच काफी घटिया, मानक विरुद्ध एवं ऊँच-निच कराया गया है जिससे जगह-जगह गढ्ढो मे बरसात का गंदा पानी मार्ग पर फैला है और फैला रहेगा आने-जाने वाले मासूम नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं पूजा एवं नमाज़ पढ़ने वाले एवं आम लोगों पर गंदा पानी का छिटा पड़ रहा है और पड़ता रहेगा जो काफी दुखदः एवं जन-हित के विरुद्ध है"""""

जिसकी निम्न लिखित सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर एवं पुनर्निर्माण कराकर ही बिल का भुगतान किया जाना पालिका-हित एवं जन-हित में आवश्यक है जिस सम्बन्ध मे कारवाई के लिये दिनांक 30-8-2026 को अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मऊ को आन लाइन लिखित सूचना दिया हूँ और दिनांक 31-8-2026 को जिलाधिकारी महोदय से आन लाइन शिकायत करते हुए निम्न विषयो की जाँच कराकर कार्यवाई की माँग की है।

श्री गाँधी ने प्रयाग वर्मा एडवोकेट  के मकान से अजय यादव एडवोकेट के मकान से हमारी गली के सामने, दुर्गा मंदिर व वीरेन्द्र राम की दुकान तक जन-हित के विरुद्ध बिना लेवल लिये ऊँच-निच कराये गये निर्माण, उखड़ रही गिट्टी एवं जगह-जगह गढ्ढो की।
2-उक्त मार्ग निर्माण मे विरेन्दर राम की दुकान से रेलवे गेट तक इन्टर लाकिंग ईट पर डेढ से दो इन्च मानक विरुद्ध निचे डाली गयी जीएसबी गिट्टी के मानक की।

3- उक्त सीसी मार्ग निर्माण मे डाला पक्की गिट्टी के प्रयोग की जगह अहिरौला सफेद कच्ची गिट्टी से मानक विरुद्ध किये गये निर्माण की।
4- नाली पर पूर्व मे रखी गयी पुरानी पटिया को उठाकर उसी पटिया को दिनेश वर्मा से बेलाल मस्जिद तक बनाई गयी नई नाली पर रखी गयी पुरानी पटिया की।
     
श्री गाँधी ने कहा कि उक्त निर्माण कार्य मे सरकारी धन की भारी लूट-पाट, बंदर-बाट एवं गबन कर क्षति पहुँचाई गयी है और अबैध पैसा कमाने के हबस मे मानवीय संम्वेदना को तार-तार करते हुए गंदा पानी मे महिलाओ, पुरूषो एवं बच्चो को कपड़ा उठा कर चलने पर मजबूर कर दिया गया है जो काफी दुखदः है।
      
मेरे द्वारा कही गयी उपरोक्त बाते सत्य है इसमे न तो कोई बात छिपाई गयी है और नही झूठ है।
     
अतः उपरोक्त बिन्दुओं की टेक्निकल सक्षम अधिकारी से तत्काल मौके की सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर एवं रिपोर्ट तलब करके इस कृत में शामिल दोषियों के विरुद्ध दण्डातमक कार्यवाई करते हुए जन-हित मे  पुनर्निर्माण कराकर ही बिल का भुगतान किया जाय ताकि सरकारी धन की क्षति न हो सके और न्याय हो। आवेदक-
छोटे लाल गाँधी
पूर्व सभासद नपाप मऊ एवं समाजिक कार्यकर्ता निवासी मु० मुंशीपुरा ओवर बृज दुर्गा मंदिर के पास थाना कोतवाली तहसील सदर जनपद मऊ।
जनपद मऊ -: मऊ में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल
बिना परमिशन गरीब के झोपड़े पर बुलडोजर चलवाने का आरोप, मौके पर जमकर हुई नोकझोंक। कार्रवाई के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप है कि नगर पालिका के ईओ की मौजूदगी में गरीब की झोपड़ी को हटाया गया, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कार्रवाई से पहले नियमानुसार अनुमति और प्रक्रिया पूरी की गई थी?

वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
दुष्कर्म /पाक्सो के मामले में वांछित एक नफर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी  सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन मे थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.09.2026 को नदवा सराय अन्डरपास के पास से मु0अ0सं0- 370/26 धारा 64(1), 333, 351(2) बीएनएस व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजीत चौहान पुत्र दिनेश निवासी ग्राम मुजड़ाड़ थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।  

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0- 370/26 धारा 64(1), 333, 351(2) बीएनएस व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1. अजीत चौहान पुत्र दिनेश निवासी ग्राम मुजड़ाड़ थाना घोसी जनपद मऊ ।
गिरफ्तारी का दिनांक
1.दिनांक-  01.09.2026
2.स्थान- नदवा सराय अन्डरपास के पास
जनपद मऊ -: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 01.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।

निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
13 वर्षीय आयुष चौबे लापता, मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी शांति देवी ने सोमवार को अपने 13 वर्षीय पुत्र आयुष चौबे के लापता होने की सूचना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, आयुष चौबे सोमवार को हरैया सठियांव, आजमगढ़ स्थित अपने स्कूल पढ़ने के लिए गया था। स्कूल का गेट बंद होने के कारण वह वापस घर लौट आया। घर पहुंचने के बाद उसने स्कूल की ड्रेस बदली और खेलने के लिए बाहर चला गया।

काफी देर बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी मां शांति देवी ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया जाता है कि घर पर मां शांति देवी अकेली थीं।

काफी खोजबीन के बाद भी पुत्र का पता न चलने पर वह परेशान होकर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आयुष चौबे की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आयुष का पता लगा लेगी।
अमूल दूध की एजेंसी पर पहुंचकर पांच नमूने लिए
जनपद मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना मऊ खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन मऊ की टीम द्वारा जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मंजूषा सिंह के निर्देश के क्रम में |

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने स्थानीय कसबे में स्थित तीन दुकानों पर पहुंचकर दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थ के पांच नमूने लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने सोमवार संध्या कस्बे में स्थित दो किराना स्टोर एवं एक अमूल दूध की एजेंसी पर पहुंचकर पांच नमूने लिए जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के उपरांत अधो मानक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत विभाग के लोगों ने जांच के पश्चात जिला मुख्यालय को रवाना हो गए