ठेकेदार के बिल का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध मे आन लाइन शिकायत
![]()
जनपद मऊ -: मऊ नगर पालिका के पूर्व सभासद समाजसेवी छोटे लाल गाँधी ने अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी एवं जिलाधिकारी को मुंशीपुरा ओवर बृज के उत्तर तरफ दुर्गा मंदिर बेलाल मस्जिद रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख सीसी मार्ग निर्माण की सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर ही ठेकेदार के बिल का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध मे आन लाइन शिकायत किया है।
गाँधी ने बताया कि मु० मुंशीपुरा ओवर बृज से उत्तर तरफ नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन जनपद मऊ मे सन्तोष गुप्ता के मकान से दुर्गा मंदिर होते हुए बेलाल मस्जिद रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख मार्ग है जिसपर भारी वाहनो एवं हजारों हजार जनता का आवागमन होता है उक्त मार्ग का सीसी निर्माण लगभग 15 दिन पूर्व नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा कराया गया जो लगभग 42 लाख रूपया की लागत से हुआ है परन्तु दुःख का विषय यह है कि नगर पालिका जेई एवं सम्बन्धित ठेकेदार से मोबाइल एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद बिना लेवल लिये एवं मानक को ताख पर रखकर ठेकेदार के द्वारा आनन-फानन मे उक्त सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया है उक्त मार्ग निर्माण मे प्रयाग वर्मा एडवोकेट के मकान से अजय यादव एडवोकेट एवं हमारी गली के सामने, दुर्गा मंदिर से वीरेन्द्र राम की दुकान के बीच काफी घटिया, मानक विरुद्ध एवं ऊँच-निच कराया गया है जिससे जगह-जगह गढ्ढो मे बरसात का गंदा पानी मार्ग पर फैला है और फैला रहेगा आने-जाने वाले मासूम नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं पूजा एवं नमाज़ पढ़ने वाले एवं आम लोगों पर गंदा पानी का छिटा पड़ रहा है और पड़ता रहेगा जो काफी दुखदः एवं जन-हित के विरुद्ध है"""""
जिसकी निम्न लिखित सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर एवं पुनर्निर्माण कराकर ही बिल का भुगतान किया जाना पालिका-हित एवं जन-हित में आवश्यक है जिस सम्बन्ध मे कारवाई के लिये दिनांक 30-8-2026 को अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मऊ को आन लाइन लिखित सूचना दिया हूँ और दिनांक 31-8-2026 को जिलाधिकारी महोदय से आन लाइन शिकायत करते हुए निम्न विषयो की जाँच कराकर कार्यवाई की माँग की है।
श्री गाँधी ने प्रयाग वर्मा एडवोकेट के मकान से अजय यादव एडवोकेट के मकान से हमारी गली के सामने, दुर्गा मंदिर व वीरेन्द्र राम की दुकान तक जन-हित के विरुद्ध बिना लेवल लिये ऊँच-निच कराये गये निर्माण, उखड़ रही गिट्टी एवं जगह-जगह गढ्ढो की।
2-उक्त मार्ग निर्माण मे विरेन्दर राम की दुकान से रेलवे गेट तक इन्टर लाकिंग ईट पर डेढ से दो इन्च मानक विरुद्ध निचे डाली गयी जीएसबी गिट्टी के मानक की।
3- उक्त सीसी मार्ग निर्माण मे डाला पक्की गिट्टी के प्रयोग की जगह अहिरौला सफेद कच्ची गिट्टी से मानक विरुद्ध किये गये निर्माण की।
4- नाली पर पूर्व मे रखी गयी पुरानी पटिया को उठाकर उसी पटिया को दिनेश वर्मा से बेलाल मस्जिद तक बनाई गयी नई नाली पर रखी गयी पुरानी पटिया की।
श्री गाँधी ने कहा कि उक्त निर्माण कार्य मे सरकारी धन की भारी लूट-पाट, बंदर-बाट एवं गबन कर क्षति पहुँचाई गयी है और अबैध पैसा कमाने के हबस मे मानवीय संम्वेदना को तार-तार करते हुए गंदा पानी मे महिलाओ, पुरूषो एवं बच्चो को कपड़ा उठा कर चलने पर मजबूर कर दिया गया है जो काफी दुखदः है।
मेरे द्वारा कही गयी उपरोक्त बाते सत्य है इसमे न तो कोई बात छिपाई गयी है और नही झूठ है।
अतः उपरोक्त बिन्दुओं की टेक्निकल सक्षम अधिकारी से तत्काल मौके की सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर एवं रिपोर्ट तलब करके इस कृत में शामिल दोषियों के विरुद्ध दण्डातमक कार्यवाई करते हुए जन-हित मे पुनर्निर्माण कराकर ही बिल का भुगतान किया जाय ताकि सरकारी धन की क्षति न हो सके और न्याय हो।आवेदक-
छोटे लाल गाँधी
पूर्व सभासद नपाप मऊ एवं समाजिक कार्यकर्ता निवासी मु० मुंशीपुरा ओवर बृज दुर्गा मंदिर के पास थाना कोतवाली तहसील सदर जनपद मऊ।

आवेदक-

बिना परमिशन गरीब के झोपड़े पर बुलडोजर चलवाने का आरोप, मौके पर जमकर हुई नोकझोंक। कार्रवाई के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन मे थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.09.2026 को नदवा सराय अन्डरपास के पास से मु0अ0सं0- 370/26 धारा 64(1), 333, 351(2) बीएनएस व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजीत चौहान पुत्र दिनेश निवासी ग्राम मुजड़ाड़ थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
आज दिनांक 01.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी शांति देवी ने सोमवार को अपने 13 वर्षीय पुत्र आयुष चौबे के लापता होने की सूचना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।
जनपद मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना मऊ खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन मऊ की टीम द्वारा जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मंजूषा सिंह के निर्देश के क्रम में |
मऊ। बाल निकेतन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया।
मुनवर अली कृष्ण विहार कॉलोनी में पटेल ढाबा के पीछे पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना।
Sep 02 2026, 12:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1