/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: मऊ में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल Mau1
जनपद मऊ -: मऊ में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल
बिना परमिशन गरीब के झोपड़े पर बुलडोजर चलवाने का आरोप, मौके पर जमकर हुई नोकझोंक। कार्रवाई के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप है कि नगर पालिका के ईओ की मौजूदगी में गरीब की झोपड़ी को हटाया गया, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कार्रवाई से पहले नियमानुसार अनुमति और प्रक्रिया पूरी की गई थी?

वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
दुष्कर्म /पाक्सो के मामले में वांछित एक नफर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी  सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन मे थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.09.2026 को नदवा सराय अन्डरपास के पास से मु0अ0सं0- 370/26 धारा 64(1), 333, 351(2) बीएनएस व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजीत चौहान पुत्र दिनेश निवासी ग्राम मुजड़ाड़ थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।  

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0- 370/26 धारा 64(1), 333, 351(2) बीएनएस व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1. अजीत चौहान पुत्र दिनेश निवासी ग्राम मुजड़ाड़ थाना घोसी जनपद मऊ ।
गिरफ्तारी का दिनांक
1.दिनांक-  01.09.2026
2.स्थान- नदवा सराय अन्डरपास के पास
जनपद मऊ -: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 01.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।

निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
13 वर्षीय आयुष चौबे लापता, मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी शांति देवी ने सोमवार को अपने 13 वर्षीय पुत्र आयुष चौबे के लापता होने की सूचना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, आयुष चौबे सोमवार को हरैया सठियांव, आजमगढ़ स्थित अपने स्कूल पढ़ने के लिए गया था। स्कूल का गेट बंद होने के कारण वह वापस घर लौट आया। घर पहुंचने के बाद उसने स्कूल की ड्रेस बदली और खेलने के लिए बाहर चला गया।

काफी देर बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी मां शांति देवी ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया जाता है कि घर पर मां शांति देवी अकेली थीं।

काफी खोजबीन के बाद भी पुत्र का पता न चलने पर वह परेशान होकर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आयुष चौबे की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आयुष का पता लगा लेगी।
अमूल दूध की एजेंसी पर पहुंचकर पांच नमूने लिए
जनपद मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना मऊ खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन मऊ की टीम द्वारा जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मंजूषा सिंह के निर्देश के क्रम में |

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने स्थानीय कसबे में स्थित तीन दुकानों पर पहुंचकर दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थ के पांच नमूने लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने सोमवार संध्या कस्बे में स्थित दो किराना स्टोर एवं एक अमूल दूध की एजेंसी पर पहुंचकर पांच नमूने लिए जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के उपरांत अधो मानक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत विभाग के लोगों ने जांच के पश्चात जिला मुख्यालय को रवाना हो गए
जनपद मऊ -: बाल निकेतन रेलवे ओवरब्रिज का DM ने किया औचक निरीक्षण
मऊ। बाल निकेतन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सेतु निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य फरवरी 2024 से शुरू हुआ है और इसे जून 2027 तक पूरा करने की निर्धारित समय-सीमा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की गति बढ़ाई जाए, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान DM ने ओवरब्रिज के किनारे स्थित सर्विस लेन का भी निरीक्षण किया और उसे व्यवस्थित व आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो।

उन्होंने अधिकारियों को परियोजना की नियमित निगरानी करने और समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए संभव हो तो निर्धारित समय-सीमा से पहले ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
जनपद मऊ -: आज मऊ के मधुबन में भीम आर्मी/चंद्रशेखर आजाद का आगमन!

मधुबन में आज भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम को लेकर इलाके में राजनीतिक हलचल भी तेज है।
मऊ: कृष्ण विहार कॉलोनी पहुंचे मुनवर अली, जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय
मुनवर अली कृष्ण विहार कॉलोनी में पटेल ढाबा के पीछे पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना।

जनसमस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने और लोगों के बीच पहुंचने वाले मुनवर अली इन दिनों अपनी सक्रियता को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

मुनवर अली ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
मऊ पुलिस की साइबर टीम ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, ₹34 हजार के दो गुम मोबाइल बरामद

CEIR पोर्टल की मदद से दक्षिणटोला पुलिस ने खोज निकाले मोबाइल, मालिकों को सत्यापन के बाद किए सुपुर्द

#मऊ। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके दो लोगों के लिए मऊ पुलिस की साइबर टीम ने राहत की खबर दी है। थाना दक्षिणटोला पुलिस एवं साइबर टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम/खोए हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम एवं खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दक्षिणटोला पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यम से मोबाइलों की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइलों में पहला फोन मो. आरिफ पुत्र समीम अहमद, निवासी डोमनपुर गोलवा, थाना दक्षिणटोला का HUAWEI कंपनी का मोबाइल है, जिसकी कीमत करीब 17 हजार रुपये है।

वहीं दूसरा मोबाइल मो. अहमद पुत्र रिजवान अहमद, निवासी पूराघाट कुर्तीजाफरपुर, थाना कोपागंज का OPPO K13X कंपनी का फोन है, जिसकी कीमत भी करीब 17 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों मोबाइल फोन की पहचान और स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उन्हें संबंधित मोबाइल धारकों को सौंप दिया। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर दोनों लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

CEIR बना गुम मोबाइल की तलाश में मददगार

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में मामले को हल्के में न लें। तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। शिकायत मिलने के बाद तकनीकी माध्यमों से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन में मौजूद निजी और महत्वपूर्ण डाटा की सुरक्षा के लिहाज से भी गुम मोबाइल की तत्काल शिकायत करना बेहद जरूरी है। समय पर शिकायत और तकनीकी माध्यमों के सही इस्तेमाल से गुम मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

मऊ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से मोबाइल गुम होने की घटनाओ
जनपद मऊ -: मऊ में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान पर जोर, लेबर अड्डे पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्रम बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं और श्रम विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने और पात्र श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

बैठक में सूर्य देव पांडेय ने श्रमिकों की सुविधा के लिए लेबर अड्डा बनाए जाने की मांग रखी। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास लेबर अड्डे के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। लेबर अड्डे पर श्रमिकों के बैठने, पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सूर्य देव पांडेय ने प्रत्येक छह माह में जारी होने वाले महंगाई भत्ते और न्यूनतम मजदूरी की जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग की। सीडीओ ने सहायक श्रमायुक्त को समाचार पत्रों के माध्यम से भी इसकी जानकारी प्रकाशित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा। इस पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को अवकाश चार्ट जारी कर संविदा कर्मियों को नियमानुसार साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीकरण के लिए विकासखंडवार कैंप आयोजित कर अभियान चलाने को कहा। अधिष्ठान पंजीयन की स्थिति खराब मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं से संपर्क कर अधिक से अधिक अधिष्ठानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कन्या विवाह सहायता अनुदान योजना, मातृत्व शिशु हित लाभ योजना और संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के प्रति ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया, ताकि पात्र श्रमिक इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

बैठक में उपायुक्त उद्योग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और संतोष सिंह भारतीय मजदूर संघ मौजूद रहे।