/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ: कृष्ण विहार कॉलोनी पहुंचे मुनवर अली, जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय Mau1
मऊ: कृष्ण विहार कॉलोनी पहुंचे मुनवर अली, जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय
मुनवर अली कृष्ण विहार कॉलोनी में पटेल ढाबा के पीछे पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना।

जनसमस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने और लोगों के बीच पहुंचने वाले मुनवर अली इन दिनों अपनी सक्रियता को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

मुनवर अली ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
मऊ पुलिस की साइबर टीम ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, ₹34 हजार के दो गुम मोबाइल बरामद

CEIR पोर्टल की मदद से दक्षिणटोला पुलिस ने खोज निकाले मोबाइल, मालिकों को सत्यापन के बाद किए सुपुर्द

#मऊ। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके दो लोगों के लिए मऊ पुलिस की साइबर टीम ने राहत की खबर दी है। थाना दक्षिणटोला पुलिस एवं साइबर टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम/खोए हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम एवं खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दक्षिणटोला पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यम से मोबाइलों की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइलों में पहला फोन मो. आरिफ पुत्र समीम अहमद, निवासी डोमनपुर गोलवा, थाना दक्षिणटोला का HUAWEI कंपनी का मोबाइल है, जिसकी कीमत करीब 17 हजार रुपये है।

वहीं दूसरा मोबाइल मो. अहमद पुत्र रिजवान अहमद, निवासी पूराघाट कुर्तीजाफरपुर, थाना कोपागंज का OPPO K13X कंपनी का फोन है, जिसकी कीमत भी करीब 17 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों मोबाइल फोन की पहचान और स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उन्हें संबंधित मोबाइल धारकों को सौंप दिया। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर दोनों लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

CEIR बना गुम मोबाइल की तलाश में मददगार

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में मामले को हल्के में न लें। तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। शिकायत मिलने के बाद तकनीकी माध्यमों से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन में मौजूद निजी और महत्वपूर्ण डाटा की सुरक्षा के लिहाज से भी गुम मोबाइल की तत्काल शिकायत करना बेहद जरूरी है। समय पर शिकायत और तकनीकी माध्यमों के सही इस्तेमाल से गुम मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

मऊ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से मोबाइल गुम होने की घटनाओ
जनपद मऊ -: मऊ में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान पर जोर, लेबर अड्डे पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्रम बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं और श्रम विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने और पात्र श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

बैठक में सूर्य देव पांडेय ने श्रमिकों की सुविधा के लिए लेबर अड्डा बनाए जाने की मांग रखी। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास लेबर अड्डे के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। लेबर अड्डे पर श्रमिकों के बैठने, पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सूर्य देव पांडेय ने प्रत्येक छह माह में जारी होने वाले महंगाई भत्ते और न्यूनतम मजदूरी की जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग की। सीडीओ ने सहायक श्रमायुक्त को समाचार पत्रों के माध्यम से भी इसकी जानकारी प्रकाशित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा। इस पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को अवकाश चार्ट जारी कर संविदा कर्मियों को नियमानुसार साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीकरण के लिए विकासखंडवार कैंप आयोजित कर अभियान चलाने को कहा। अधिष्ठान पंजीयन की स्थिति खराब मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं से संपर्क कर अधिक से अधिक अधिष्ठानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कन्या विवाह सहायता अनुदान योजना, मातृत्व शिशु हित लाभ योजना और संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के प्रति ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया, ताकि पात्र श्रमिक इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

बैठक में उपायुक्त उद्योग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और संतोष सिंह भारतीय मजदूर संघ मौजूद रहे।
मऊ: नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, बाल-बाल बची युवक की जान!
मऊ शहर में नगर पालिका की कथित लापरवाही का एक मामला सामने आया है। सड़क पर बने खुले/खतरनाक स्थान के चलते एक युवक हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। घटना ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से ऐसे खतरनाक स्थानों को तत्काल दुरुस्त कराने और भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोकने की मांग की है।
जनपद मऊ -: मऊ के क़ायम मेहदी बने दिल्ली भाजयुमो के प्रदेश IT Head लगातार तीसरी बार मिली प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक जिम्मेदारी

मऊ। जनपद मऊ के निवासी एवं युवा नेता क़ायम मेहदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), दिल्ली प्रदेश में प्रदेश IT Head की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार तीसरी बार दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर का दायित्व मिलने पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। क़ायम मेहदी ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। विद्यार्थी जीवन में ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और छात्र राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए संगठनात्मक और तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। भाजयुमो में लंबे समय से सक्रिय क़ायम मेहदी को इससे पहले भी दिल्ली प्रदेश में महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिल चुके हैं। लगातार तीसरी बार प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने को संगठन में उनके प्रति विश्वास और कार्यक्षमता के रूप में देखा जा रहा है। मऊ से निकलकर दिल्ली प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल करने पर स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। लोगों का कहना है कि क़ायम मेहदी की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। नवनियुक्त प्रदेश IT Head क़ायम मेहदी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि तकनीक और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
जनपद मऊ -: मऊ में वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 वांछित वारंटी गिरफ्तार

कोतवाली से लेकर घोसी और मधुबन तक चला अभियान, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

मऊ अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस ने सोमवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारंटियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल नौ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंटों के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे आरोपियों में हड़कंप की स्थिति रही।

इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

कोतवाली नगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र विमल, निवासी चर्च कम्पाउंड, थाना कोतवाली नगर, हाल पता शिवचट्टी पूरब दिशा, इंदारा, थाना कोपागंज को गिरफ्तार किया।

दोहरीघाट पुलिस ने वारंटी अभियुक्त खुनखुन पुत्र स्व. लखन, निवासी झोंटपुर, थाना दोहरीघाट को गिरफ्तार किया।

रामपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त जितेंद्र राजभर पुत्र सूर्यभान राजभर, निवासी आदमपुर उर्फ रामपुर उर्फ रसूलपुर, थाना रामपुर को गिरफ्तार किया।

वहीं घोसी पुलिस ने एक साथ तीन वारंटी अभियुक्तों राजेश सोनकर पुत्र स्व. प्यारेलाल सोनकर, निवासी मानिकपुर असना, सुबाषचन्द्र पुत्र शिवनाथ, निवासी बसावनपुर अमिला तथा बिहारी सोनकर पुत्र किशोर सोनकर, निवासी रसुलपुर तालिका, थाना घोसी को गिरफ्तार किया।

मधुबन पुलिस ने भी दो वारंटी अभियुक्तों मुकेश पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी दुबारी तथा शिवचन्द्र पाल पुत्र राजदेव पाल, निवासी दुबारी पुरवा, थाना मधुबन को गिरफ्तार किया।

न्यायालय में पेश किए गए सभी आरोपी

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना स्तर पर कार्रवाई तेज की जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय मऊ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से उपचार की गुणवत्ता की ली जानकारी
ओपीडी एवं जांच व्यवस्था की समीक्षा, ऑक्सीजन प्लांट तत्काल संचालित कराने के निर्देश।

मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज जिला महिला चिकित्सालय, मऊ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान CMS महिला चिकित्सालय उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेबर रूम, ओपीडी, ऑक्सीजन प्लांट, लिफ्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी एवं संतोषजनक पाई गई। महिला वार्डों का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से उपचार एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई।

मरीजों द्वारा इलाज से संतोष व्यक्त किया गया। बेडों पर साफ-सुथरी बेडशीट एवं तकिया लगे पाए गए तथा प्रतिदिन बेडशीट बदले जाने की जानकारी दी गई। वार्डों के कमरों में भी साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी पाई गई। सभी वार्डों में मरीजों की निगरानी के लिए मॉनिटर उपलब्ध पाए गए।लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन की प्रक्रिया संचालित पाई गई।

बताया गया कि पूर्व में 03 डिलीवरी के मरीजों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं तथा मौके पर 01 डिलीवरी का ऑपरेशन किया जा रहा था। लेबर रूम में चिकित्सक, एनेस्थीसिया के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने ओपीडी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। मरीजों को ऑनलाइन पर्ची सुगमता से प्राप्त हो रही थी तथा मौके पर ओपीडी संचालित मिली। चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध दवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं तथा विभिन्न प्रकार की जांच भी अस्पताल में कराई जा रही थी।

कुछ जांचों की रिपोर्ट जिला अस्पताल से विलंब से प्राप्त होने की जानकारी पर मुख्य विकास अधिकारी ने CMS को रिपोर्ट समय से मंगवाने के निर्देश दिए।अस्पताल में स्थापित दोनों लिफ्ट क्रियाशील पाई गईं।

निरीक्षण के समय विद्युत आपूर्ति बाधित थी, जिसके दौरान 01 लिफ्ट जनरेटर के माध्यम से संचालित पाई गई। अस्पताल में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन प्लांट से की जाती है। वर्तमान में ऑक्सीजन प्लांट का स्टेबलाइजर खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित थी।

बताया गया कि नया स्टेबलाइजर प्राप्त हो चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्टेबलाइजर का इंस्टॉलेशन कार्य तत्काल पूर्ण कराकर ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र क्रियाशील कराने के निर्देश CMS को दिए। मौके पर 03 भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध पाए गए, जबकि 05 ऑक्सीजन सिलेंडर भरने हेतु भेजे गए थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने CMS को निर्देशित किया कि मरीजों के समुचित उपचार के लिए सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा CMS एवं चिकित्सक निरंतर अस्पताल का भ्रमण करते हुए प्रत्येक मरीज के उपचार की नियमित निगरानी करें और मरीजों को सुगमता से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मऊ रोडवेज पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ FIR का विरोध
मऊ रोडवेज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के चलते रोडवेज क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने FIR को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
जनपद मऊ -: सर्पदंश से रसोइया की मौत, पलिया गांव में पसरा मातम
रानीपुर (मऊ)। थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मंगलवार को सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान धनमानी देवी पत्नी गौकरन राम के रूप में हुई है। वह कम्पोजिट विद्यालय पलिया में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार करीब तीन बजे धनमानी देवी घर में मौजूद थीं।

इसी दौरान घर में मौजूद जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
धनमानी देवी परिवार के भरण-पोषण में अहम भूमिका निभाती थीं।

उनकी अचानक मौत से पति गौकरन राम समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने लगे।

सपेरे ने पकड़ा सांप
महिला की मौत के बाद घर में मौजूद सांप को पकड़ने के लिए परिजनों ने सपेरे को बुलाया।

काफी मशक्कत के बाद सपेरे ने सांप को पकड़ लिया। सपेरे जामालु के मुताबिक, पकड़ा गया सांप गेहूंवन (कोबरा) प्रजाति का बताया गया, जिसे अत्यंत जहरीला माना जाता है।
घटना के बाद पलिया गांव में सर्पदंश को लेकर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घरों के आसपास

साफ-सफाई रखने और सांप दिखाई देने पर सावधानी बरतने की अपील की है।
आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों का शांति भंग में न्यायालय चालान किया

जनपद मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना मऊ कोतवाली क्षेत्र के भिन्न-भिन्न गांव एवं मोहल्ले में जमीनी विवाद पत्नी से विवाद आदि को लेकर सोमवार को पुलिस ने आधा दर्जन लोगों का शांति भंग में न्यायालय चालान किया है कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाजुक पट्टी निवासी सलीम द्वारा पत्नी से विवाद करने को लेकर इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहा में दो पक्ष में आपसी कहा सुनी को लेकर एक पक्ष के राज मद्धेशिया तथा दूसरे पक्ष के इरशाद फरजीन तथा नौशाद निवासी गद्दोपुर आपस में कहा सुनी को लेकर इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के नया पुरा वलीदपुर निवासी मुदस्सिर पत्नी से आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों का शांति भंग में न्यायालय चालान किया है