जनपद मऊ -: विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में विद्यालयों की बदहाली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
मऊ। सरकारी विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था एवं बच्चों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी, मऊ के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आज धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
जनहित निरीक्षण अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करने एवं अभिभावकों से बातचीत के बाद जर्जर एवं असुरक्षित भवन, टूटी बाउंड्रीवाल, शिक्षकों की कमी, एक शिक्षक द्वारा एक साथ कई कक्षाओं का संचालन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, खेल मैदान तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं सामने आईं।
वहीं, कुछ अभिभावकों द्वारा मिड-डे मील व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत भी सामने आई। अभिभावकों के अनुसार कुछ विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित दूध, फल आदि नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। पार्टी ने इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर शिकायत सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से इन सभी समस्याओं के समाधान एवं शिकायतों की जांच के लिए प्रशासन को 30 दिनों का समय दिया गया है।
विक्रम जीत सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालय किसी व्यक्ति की निजी व्यवस्था नहीं, बल्कि गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों के भविष्य की नींव हैं। हमारा उद्देश्य किसी शिक्षक या कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना नहीं है। हमारा सवाल व्यवस्था से है और जहां कमी होगी, वहां जनहित में सवाल उठाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि जनहित निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। प्रशासन को 30 दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी, मऊ जनता के साथ मिलकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन सहित अपने आंदोलन को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। बच्चों के भविष्य और सरकारी शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पार्टी के महासचिव ए.के. सहाय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों से जुड़ी समस्याएं सीधे बच्चों के भविष्य से जुड़ी हैं। प्रशासन को शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कराकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। 30 दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनहित में आगे की लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेगी।
आज के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, मनोज कुमार, विजय यादव, बिपिन कुमार, अरमान खान, रीता भारती, मंजीत यादव, संजय राजभर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।
पार्टी ने जिलाधिकारी महोदय से मांग की कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष स्थलीय सत्यापन कराकर 30 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

मऊ। सरकारी विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था एवं बच्चों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी, मऊ के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आज धरना-प्रदर्शन किया गया।

सभासद नहीं करते है गलियों का निरीक्षण, जमेंदार भी लापरवाह।
मऊ में कक्षा 1 की छात्रा रोज कीचड़ भरे रास्ते से होकर जाती है स्कूल, जिलाधिकारी से लगाई सड़क बनवाने की गुहार
निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
मऊ। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायलखंसी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में थाना घोसी व थाना मुहम्मदाबाद साइबर पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 30.08.2026 को मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से पीड़ितों /आवेदको के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 58,228/- (अठ्ठावन हजार दो सौ अठ्ठाईस रुपया) MRM PORTAL के माध्यम से साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया ।
Aug 31 2026, 17:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1