/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बाबू विश्राम राय के बीबीपुर गांव से निकली पदयात्रा Krishan Upadhyay
बाबू विश्राम राय के बीबीपुर गांव से निकली पदयात्रा
आजमगढ़ । बाबू विश्राम राय और रामबचन यादव की स्मृति में बीबीपुर स्थित बाबू विश्राम राय की जन्मस्थली से शुरू हुई पदयात्रा को संबोधित करते हुए मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संदीप पांडे ने कहा कि सरकार जहां एक तरफ स्कूलों को बंद कर रही है वहीं दूसरी तरफ शराब के ठेके खोल रही, इससे सरकारों के दिवालियापन का एहसास होता है। देश में शिक्षा जरूरी है की शराब यह सरकारों को तय करना होगा। डॉक्टर पांडे ने कहा कि एक समान शिक्षा लागू कर देश में समानता लायी जा सकती है। जस्टिस सुधीर अग्रवाल के 2015 के फैसले को सरकार लागू करें ताकि सरकारी नौकरी करने वालों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें अगर ऐसा होता है तो सरकारी स्कूल बेहतर होंगे और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि हमारा गांव हमारा सवाल पदयात्रा जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास करेगी। यह यात्रा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने, अच्छा स्कूल बनाने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य की जा रही है। पदयात्रा विश्राम राय के गांव बीबीपुर से महुवार, तहबरपुर, टीकापुर, मेढ़ी, लारपुर, ददरा, धनियाकुड़ी, इसरपार, नूरुद्दीनपुर, भीरू की पुलिया, पंडिताइन की पुलिया, मंझारी, जनईगंज, होते हुए आतापुर पहुंची। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान समिति के महेंद्र यादव, राष्ट्रीय बांस शिल्प महासंघ के अध्यक्ष संतोष धरकार, दादर पीजी कॉलेज बलिया के छात्र नेता व पूर्व अध्यक्ष निशांत राज सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव, उत्कर्ष शुक्ला, मंदुरी किसान आंदोलन के नंदलाल, दिनेश मास्टर, रविंद्र यादव, गुड्डू, प्रेमचंद भारती, निजामाबाद सोशलिस्ट किसान सभा प्रभारी श्याम सुंदर मौर्य, साहबदीन बलिराम बनारस से चलकर आए मुस्तफा सामाजिक न्याय के नेता राजेंद्र, अवधेश यादव, विनोद यादव, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक यादव, लखनऊ से आये अशोक कुमार आदि लोग पदयात्रा में शामिल रहे।
आजमगढ़: बड़सरा खालसा विद्यालय प्रांगण में गंदगी देख भड़के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, आख्या पर सफाई कर्मचारी निलंबित
आजमगढ़। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी के आख्या पर बड़सरा खालसा गांव के सफाई कर्मचारी निलंबित हो गया है। जिससे मुहकमे में भड़कम मचा हुआ है। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के कम्पोजिट विद्यालय बड़सरा खालसा का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी (आई ए एस) सिद्धार्थ सिंह ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह सोमवार को लगभग 1 बजे कम्पोजिट विद्यालय बड़सरा खालसा पर पहुंचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे। विद्यालय में पंजीकृत 287 बच्चों में 187 मौजूद मिले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एमडीएम की गुणवत्ता परखीं, बच्चों से हाथ मिलाया और पूछ ताछ की। बच्चों ने बताया कि सब्जी चावल बना था। फल में केला भी मिला था। प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी ने विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया।दोनों भवनों के कक्षाओं, रसोईघर का निरीक्षण किया और पाया की फर्स पर टाइल्स लगें हैं। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पाया कि बालक बालिका एंव दिव्यांग शौचालय में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। इंडिया मार्का हैंड पंप के चबूतरे के आस-पास, बेसिन के अलावा पूरे विद्यालय प्रांगण में जगह-जगह गंदगी है कूड़ा और घास पड़ी है। जिसको देख आई ए एस सिद्धार्थ सिंह भड़क गये। और सफाई कर्मी सुरेन्द्र यादव को बुलाकर आंखें तरेरी और पूछा तो पता चला कि उसके द्वारा नियमित सफाई नहीं किया जाता है। दस दिन पूर्व सफाई हुई थी।आईएएस सिद्धार्थ सिंह ने नाराजगी जताई अपनी आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रिपोर्ट पर सफाई कर्मचारी को निलम्बित कर दिया गया । मंगलवार को सफाई कर्मचारी के निलंबन का आदेश आते ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
आजमगढ़ : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर बनी रणनीति, सौंपी गयी जिम्मेदारियां
आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय बैठक रैदोपुर में हुई। जिसमें एसोसिएशन के बैनर तले आगामी अक्टूबर माह में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने की रुपरेखा तय करने के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय बैठक रविवार को रैदोपुर में हुई। बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को एसोसिएशन के बैनर तले होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी। एसोसिएशन के जिला बृजभूषण उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सुहेलदेव विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसरो द्वारा पत्रकारों को प्रशिक्षित किया जायेगा। तत् पश्चात उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में जिले के अलावा प्रदेश एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी। तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस अवसर पर कृष्ण मोहन उपाध्याय,प्रभात सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र कुमार मिश्रा रामप्रसाद मिश्र, अशोक विश्वकर्मा, संतोष यादव, मनोज सिंह, उदय गौंड सहित विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
आजमगढ़ : तेरही कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, शकुन्तला मिश्रा को लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के बड़ा गांव निवासी भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आजमगढ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र की भाभी शकुन्तला मिश्रा के तरही कार्यक्रम में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बीती रात प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शकुन्तला मिश्रा का 11 अगस्त को लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान जापानी बुखार के कारण निधन हो गया था। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद उनकी पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से लखनऊ से बड़ागांव स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद वैदिक विधि-विधान से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के बाद से ही बड़ागांव स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। रविवार को सुबह करीब दस बजे सभी धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुए। तरही कार्यक्रम में एमएलसी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु, पूर्व सांसद डॉ. बलीराम, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर भाजपा विनोद राय, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू, पूर्व भाजपा प्रत्याशी निजामाबाद मनोज यादव, भाजपा नेता निजामाबाद दीपक राय, विधायक आलमवदी आजमी के पुत्र मुस्तेजाब आलम उर्फ बाबू, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा उर्फ बल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, पूर्व चेयरमैन निजामाबाद प्रेमा यादव, कांग्रेस नेता राम गनेश प्रजापति, बसपा मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर ओंकार शास्त्री, बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष रणविजय राय उर्फ मनोज राय, पूर्व बार अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष बार खालीकुज्जमा, अनिल कुमार,भाजपा जिला मंत्री आशुतोष राय उर्फ पंकज राय, उर्फ महाप्रधान गुलाब चंद्र, पूर्व महाप्रधान वीरेन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख राम नयन यादव, भाकपा जिला मंत्री जितेन्द्र हरि पांडेय, सपा नेता शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा चिकित्सा प्रभारी रानी कि सराय डॉक्टर कैप्टन मनीष त्रिपाठी,निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्र , ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, कृष्ण मोहन उपाध्याय सहित पुलिस एवं प्रशासन से जुड़े लोगों ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान परिजनों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
आजमगढ़ : एफ एल एन के प्रशिक्षण का शुक्रवार को हुआ समापन, पूर्ण मनोयोग से पढाये शिक्षक - सुरेन्द्र
जमगढ़। शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र तहबरपुुुुर में एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का पांच दिवसीय  स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का पूरा हुआ।
  पांच फेरों एवं दस बैचों में शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर के वरिष्ठ डायट प्रवक्ता सुरेन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि डायट मेंटर तथा पदेन ए आर पी तहबरपुर अनुराग यादव रहे। डायट के बरिषठ प्रवक्ता सुरेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण के बाद पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करें। ताकि बच्चों में शिक्षा के स्तर  में गुणात्मक सुधार हो के। तब जाकर प्रशिक्षण की सार्थकता साबित होगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने कहा कि प्रशिक्षण में आत्मसात् की गयी शैक्षिक सामग्री को धरातल पर उतारे जाने की आवश्यकता है ।कहा कि जो भी नई - नई रोचक सामग्री परियोजना एवं सीमैट द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है,वह बच्चों तक अवश्य पहुंचें।जिससे शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर को निपुण बनाया जा सके। प्रशिक्षण में एस आर जी राम बदन यादव व जयशंकर प्रसाद सिंह ने शिक्षको को शिक्षण की बारीकियों के गुण बताये। शिक्षकों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एस आर जी एआरपी बृजेश कुमार राय, उदय प्रताप राय, लाल चंद भारती, ललन यादव सुबेदार यादव , दिनेश पाल,राम आशीष राय आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़ : विद्युत करेंट से एक की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
आजमगढ़ । बरदह थाना क्षेत्र के बरौना पट्टी गांव निवासी में 35 वर्षीय चंद्रकेश बिंद पुत्र हरिलाल बिंद शुक्रवार को देर शाम को घर में फर्राटा पंखा सही करने के दौरान बिजली के करंट लगने के कारण अचेत होकर मूर्छित हो गया परिजनों ने आनन फानन में जीवली स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए जहां पर डाक्टरों में मृत्य घोषित कर दिया परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी मौके पर बरदह थाना की फोर्स पहुंची और शव को कब्जे में लिया पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा मृतक की पत्नी कविता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर कर पीएम के भेजा मृतक मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था मृतक के तीन बच्चे हैं एक पुत्री प्रिया उम्र 6वर्ष दो लड़के बड़े लड़के किशन व छोटे पुत्र कार्तिक 1वर्ष माता कलावती का रो रो कर भूरा हाल हैं मृतक चंद्रकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था
आजमगढ़ : मौत के जागा स्वास्थ्य विभाग,बडे गांव में किया स्वास्थ्य परीक्षण
आजमगढ़।निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी वीरेन्द्र नाथ मिश्र, जिला अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ आजमगढ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान की भाभी शकुन्तला मिश्रा की 11 अगस्त को लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में जापानी बुखार के इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे जनपद मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम डीएमओ संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ागांव पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जापानी बुखार को लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ ही बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान गांव में बच्चों का टीकाकरण भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मच्छरों से बचाव, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने से गांव में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां तेज हो गईं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई और बीमारी की रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। और छिड़काव कराकर फागिंग कराई गई है। इस अवसर पर डीएमओ संजीव कुमार सिंह, एएमओ राधेश्याम यादव, एसएमआई विजेंद्र पाण्डेय, चिकित्सा प्रभारी रानी की सराय डॉ. कैप्टन मनीष त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, ममता प्रजापति, अर्चना सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़ : तहबरपुुुुर के खंड शिक्षा अधिकारी के तीन साल पूरा होने पर शिक्षकों ने किया स्वागत , उत्तम स्वास्थ्य की किया कामना , कार्यों को सराहा
जमगढ़। तहबरपुुुुर के खंड शिक्षा अधिकारी का तीन साल का कार्यकाल सकुशल बीतने पर शिक्षकों ने स्वागत किया और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश प्रजापति के स्थानांतरण के बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने 11 अगस्त 2023 को तहबरपुुुुर में पदभार ग्रहण किया। और 8 अगस्त 2026 को तीन साल सकुशल पूरा किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के तीन साल सकुशल पूरा होने पर उतर प्रदेशीय प्रारम्भिक शिक्षक समिति के तहबरपुुुुर ब्लाक अध्यक्ष सुबेदार यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अंगवस्त्रम, बुकें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और मंगलमय भविष्य की कामना की। एआरपी उदय प्रताप राय ने कहा कि इन तीन वर्षों में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा को नया आयाम दिया है। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अथक परिश्रम किया । जिसका परिणाम रहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ। उन्होंने ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में तहबरपुुुुर को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि बीईओ ने अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि एक अभिभावक के रूप में शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारियों का मार्ग दर्शन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन की देन है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चो को नवोदय विद्यालय , राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा सम्मिलित होने के लिए आपका प्रोत्साहन एवं प्रेरणा उल्लेखनीय रहा। आपके प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया की भी जिम्मेदारी सौंपी है। खण्ड शिक्षा अधिकारी को सम्मानित करने वालों में अटेवा तहबरपुर के संरक्षक दिनेश पाल एआरपी लालचंद, सुभाष प्रजापति, अतरौलिया के एआरपी श्याम बहादुर , लालजी यादव, अशोक कुमार राय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अवधेश कुमार "रिंकू" , गुरु प्रकाश यादव,दीपक प्रसाद ,सतीश चन्द्र यादव, मनोज कुमार शर्मा, रामकृष्ण प्रजापति, सूर्य प्रकाश, बालगोविंद, आशुतोष,पवन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़ : तहबरपुुुुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया विकास कार्यों की समीक्षा, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
आजमगढ़। तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आई ए एस ) सिद्धार्थ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें में  विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, सचिवालय, पंचायत भवन,आर आर सी सेंटर, रास्ता , साफ सफाई,गौशाला , आंगनबाड़ी आदि निर्माण कार्यों  शिक्षा स्वास्थ्य , आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समूहो आदि की समीक्षा की। और कहा कि जो कार्य अधूरा है उसे शीघ्र पूरा कर लें। उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जायेगा। लोग तैयारी कर लें।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास शौचालय के लाभार्थी आते हैं तो उसको नजर अंदाज न करें। उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को समूह से जोड़ने को कहा। कहा कि उन्हें समूह से जोड़कर स्वावलंबी बनायें।उन्होंने ने ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियो से कहा कि परिवार रजिस्टर की नकल ग्राम सचिवालय पर दे। किसी भी लाभार्थी को परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लाक पर भटकना न पड़े। अगर किसी की शिकायत मिल गयी तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से पूछा कि सफाई कर्मचारी गांव में जाते हैं या नहीं। अगर नहीं जाते हैं तो वे जाना शुरू कर दें।उन्होंने कहा कि बरसात का दिन है संक्रामक रोगों से बचाव हेतु नालियों की सफाई दवा के छिड़काव हेतु कड़े निर्देश दिए। उन्होंने ने अधिकारियो कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों की समस्याओं को भी सुना।इसके पूर्व क्षेत्र के  प्रधानाध्यापको संग बैठक की और क्रीमी दिवस पर 10 अगस्त को बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलायें जाने को कहा। डाक्टर सुशील अग्रहरी ने कहा कि शिक्षक पहले खुद  एल्बेंडाजोल की गोली खायें और जब बच्चों को खिलायें। उन्होंने कहा कि यह गोली पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुशील अग्रहरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव , सहायक विकास अधिकारी आई एस वी दुर्गा राय, सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी , सुभाष यादव, लेखाकार राजेश यादव सहित ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़ ; तहबरपुुुुर में सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी समारोह पूर्वक किया गया विदाई
जमगढ़। जनपद के तहबरपुुुुर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज कुमार श्रीवास्तव सेवा निवृत्त हो गये। उनके सेवानिवृत्त होने पर रविवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी,सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानो आदि ने सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव का माला पहनाकर अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह, बुकें , राम चरित मानस,छाता एवं स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सेवा निवृत्त अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव भावुक हो गए और कहा कि तहबरपुुुुर में जो लोगो का मान सम्मान मिला उसे भुलाया नही जा सकता है। जीवन पर्यन्त आभारी रहूंगा। विदाई एवं सम्मान समारोह को जिला पंचायतअ राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, सीपी यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन हरिशंकर सोनकर ने किया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी त्रिवेणी प्रसाद सिंह , संतोष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, महेंद्र प्रसाद,दीपेश यादव, जियालाल , छोटेलाल, कृष्णानंद राय, छबिनाथ याथव, संजय, अजीत सोनी, विजय कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेश यादव, उमाकांत पाठक,भाल चन्द्र यादव, रामबदन, हरी लाल आदि सहित अधिकारी कर्मचारी प्रधान आदि मौजूद रहे।