43 मामलों में से 18 मामलों का हुआ निस्तारण
जनपद मऊ -: मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर परिवार परामर्श समिति की बैठक की गयी, जिसमें 43 मामलों में से 18 मामलों का हुआ निस्तारण
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में आज दिनांक 30.08.2026 को परिवार परामर्श समिति की बैठक पुलिस कार्यालय में सम्पन्न हुयी । इस दौरान परिवार परामर्श समिति के सदस्यो के समक्ष कुल 43 मामले आये, जिसमें परिवार परामर्श समिति के सदस्यो के प्रयास से 18 मामलों का निस्तारण हुआ, जिसमें 08 फाइल बन्द किया गया, 09 सुलह हुआ, जिनके नाम लक्ष्मीना/योगेन्द्र, नीतू/अविनाश, खुशबू/रोहित, सुमन/धर्मेन्द्र, संदीप/रेखा, राजेन्द्र/जया, शाहिना/शोहराब, नीतू/हिमांशु, काजल/शैलेन्द्र हैं । एक एफ आई आर दर्ज हुआ तथा शेष 25 मामलों में अगली तारीख दी गयी ।
परिवार परामर्श समिति की बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद रहे । सहयोगार्थ एस आई समरजीत यादव,महिला आरक्षी राजलक्ष्मी त्रिपाठी, करिश्मा राय उपस्थित रहे ।
Aug 30 2026, 19:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k