/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: रक्षाबंधन पर ब्रह्मा कुमारी बहनों ने जेल अधीक्षक एवं बंदियो को बांधी राखी को बांधी राखी नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प । Mau1
जनपद मऊ -: रक्षाबंधन पर ब्रह्मा कुमारी बहनों ने जेल अधीक्षक एवं बंदियो को बांधी राखी को बांधी राखी नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प ।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों द्वारा जिला कारागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने जेल अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला जी को एवं जेल कर्मियों बंदी भाई- बहनों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी तथा सभी का मुख मिठा कराया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी बहनों ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था का उद्देश्य मनुष्य को आध्यात्मिक ज्ञान  राजयोग  मेडिटेशन एवं सकारात्मक चिंतन के माध्यम से जीवन में शांति और श्रेष्ठ संस्कारों की ओर प्रेरित करना है।

बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राखी केवल  भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं बल्कि स्वयं को  नकारात्मक विचारों एवं सभी प्रकार के मतभेदों से उपर मानवीय मूल्यों को धारण कर समाज और राष्ट्र को सहयोग दे। इस अवसर पर उपस्थित बंदी भाइयों- बहनों एवं जेल कर्मियों को नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा भी कराई गई।

कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों का आभार व्यक्त किया गया तथा ऐसे आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों को समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी पूनम बहन पूजा बहन आरती बहन प्रीति बहन विवेक भाई आदि उपस्थित रहे।
जनपद मऊ -: मऊ की सियासत में 2027 का ‘खेल’ शुरू! अब्बास की सक्रियता ने बढ़ाई बेचैनी, सपा से नजदीकी के सवालों के बीच भाजपा की नई घेराबंदी की तैयार
चुनावी रण अभी दूर, लेकिन सदर सीट पर बिछने लगी सियासी बिसात; शक्ति सिंह की बेबाक बातचीत ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा


मऊ। विधानसभा चुनाव 2027 में अभी वक्त है, लेकिन मऊ सदर की सियासत में चुनावी तापमान अभी से चढ़ने लगा है।

विधायक अब्बास अंसारी की बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सवाल सिर्फ इतना नहीं कि अगला चुनाव कौन लड़ेगा, बल्कि असली सवाल यह है कि कौन किसके साथ खड़ा होगा और किसके खिलाफ सियासी मोर्चा खुलेगा?

अब्बास अंसारी को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ संभावित सियासी समीकरण की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि इस संबंध में अंतिम तस्वीर अभी सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चाओं ने मऊ सदर की राजनीतिक बिसात को जरूर गर्म कर दिया है। यदि कोई नया समीकरण आकार लेता है तो इसका असर केवल एक सीट तक सीमित रहेगा या पूरे जिले की राजनीति पर पड़ेगा, यह भी बड़ा सवाल है।

उधर भाजपा के सामने भी मऊ सदर की चुनौती कम नहीं है। पार्टी विपक्ष की संभावित रणनीति की काट के लिए कौन-सा चेहरा आगे करेगी और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को अपने पक्ष में करने के लिए कौन-सी रणनीति अपनाएगी, इस पर निगाहें टिकी हैं।
इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह से हुई खास बातचीत ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। बातचीत में मऊ की मौजूदा सियासत, अब्बास अंसारी की सक्रियता, संभावित सपा समीकरण और भाजपा की चुनावी रणनीति जैसे सवालों पर खुलकर चर्चा हुई।

2027 की चुनावी जंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन मऊ सदर में सियासी शतरंज की पहली चालें चलती दिखाई देने लगी हैं। अब आने वाला वक्त बताएगा कि मौजूदा चर्चाएं किस करवट बैठती हैं और चुनावी मैदान में कौन किसकी राह रोकता
जनपद मऊ -: मऊ में पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान, 1250 संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की जांच, 257 वाहनों के चालान
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 32 टीमें गठित कर 32 अलग-अलग स्थानों पर बदल-बदलकर करीब 1250 संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 257 वाहनों के विभिन्न धाराओं में चालान किए गए। वहीं, अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए जागरूक किया गया।

पुलिस टीमों ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित स्थान पर पार्किंग तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पुलिस अधीक्षक मऊ ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा गलत स्थानों पर वाहन पार्क न करें। उन्होंने सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
जनपद मऊ -: गौ आश्रय स्थल में मिली खामियां, एसडीएम ने दिए सुधार के सख्त निर्देश
मऊ। जिलाधिकारी के निर्देश पर घोसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने  ब्लॉक क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर स्थित गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के रख-रखाव, चारा, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया तथा कमियां मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए उपलब्ध चारे एवं पशुआहार की गुणवत्ता की जांच की, जिसे संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में कुल 65 गौवंश मौजूद मिले। हालांकि कुछ पशुओं के कान में टैग नहीं लगा होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी गौवंशों की शीघ्र टैगिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने केयरटेकर हृदयेश और सहायक रामलाल को निर्देशित किया कि पशुओं के आवास स्थल समेत पूरे परिसर में नियमित और बेहतर साफ-सफाई रखी जाए। साथ ही गौवंशों के लिए हर समय स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि गौ आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एआरके सुधाकर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 10 वाहनों का चालान
‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’ के तहत खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना व कोइरियापार में हुई संयुक्त चेकिंग

मऊ। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’ अभियान के तहत शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की सघन संयुक्त चेकिंग की गई।

संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना एवं कोइरियापार क्षेत्र के विद्यालयों तथा मार्गों पर संचालित स्कूली वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान नियमों का पालन न करने वाले 10 वाहनों का चालान किया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूल संचालकों और वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति रही।

अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सभी स्कूली वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही निजी वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि प्राइवेट वाहन से किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं वाहन स्वामी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि जिन विद्यालयों के स्कूली वाहनों का फिटनेस या परमिट समाप्त हो चुका है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, मऊ तथा संबंधित बोर्ड को पत्र भेजे जा चुके हैं। फिटनेस और परमिट नहीं कराने वाले विद्यालय प्रबंधकों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी।

संयुक्त चेकिंग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद, प्रवर्तन पर्यवेक्षक दुर्गविजय यादव एवं प्रवर्तन सिपाही अनूप कुमार सहित परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही।

परिवहन विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि फिटनेस/परमिट समाप्त वाहनों को तत्काल वैध कराकर ही बच्चों के आवागमन में प्रयोग करें, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मऊ दीवानी कचहरी में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा लंबित मामलों का निस्तारण

मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), मऊ के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायालय (दीवानी कचहरी) परिसर, मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित न्यायिक एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को सुलभ, त्वरित और किफायती न्याय उपलब्ध कराना है। लोक अदालत में पक्षकारों की आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराया जाता है। लोक अदालत का पुरस्कार/निर्णय संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुसार अंतिम एवं बाध्यकारी होता है।
इन मामलों का हो सकता है निस्तारण—

यातायात एवं ई-चालान: लंबित वाहन चालानों का निस्तारण।

चेक बाउंस (NI Act की धारा 138): वित्तीय लेन-देन एवं बैंक रिकवरी से जुड़े मामले।
वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद: आपसी सुलह से निपटाए जा सकने वाले मामले।
बिजली एवं पानी के बिल: बकाया भुगतान से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामले।
सिविल एवं राजस्व मामले: भूमि, बेदखली, नामांतरण आदि से जुड़े विवाद।
मोटर दुर्घटना दावा (MACT): क्षतिपूर्ति एवं मुआवजे से संबंधित मामले।
समय और धन दोनों की बचत

लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण होने पर पक्षकारों को सामान्यतः अदालती शुल्क का भार नहीं उठाना पड़ता। पहले से जमा न्यायालय शुल्क की वापसी भी नियमानुसार हो सकती है। इससे पक्षकारों का समय, धन और अनावश्यक मुकदमेबाजी से होने वाली परेशानी बचती है।
कैसे कराएं अपना मामला दर्ज?

यदि आपका कोई मामला न्यायालय में लंबित है अथवा आप किसी विवाद को अदालत जाने से पहले प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलझाना चाहते हैं, तो संबंधित न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के कार्यालय अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

न्यायालय प्रशासन ने आमजन, वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं।
पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंपा
जनपद मऊ -: रानीपुर पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया है। यह सफलता भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से मिली।

रानीपुर थाना क्षेत्र के निवासी अंकित मद्देशिया का लगभग ₹20,000 मूल्य का मोबाइल फोन कुछ समय पहले गुम हो गया था। उन्होंने इस संबंध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया था।

प्रार्थना पत्र मिलने के बाद रानीपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत संख्या 202607300322428131 दर्ज की।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में रानीपुर साइबर टीम ने CEIR पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी विश्लेषण किया। इसके परिणामस्वरूप गुमशुदा मोबाइल को सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद कर लिया गया।

विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम ने आज यह मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी अंकित मद्देशिया को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने रानीपुर पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।

इस बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार और आरक्षी सुशील कुमार उपाध्याय शामिल थे।
जनपद मऊ -: बारिश से एआरटीओ कार्यालय परिसर में जलभराव, आवेदकों को हो रही परेशानी
मऊ। जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण एआरटीओ कार्यालय परिसर और उसके आसपास जलभराव की स्थिति बन गई है।

जलभराव के चलते कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों से संबंधित कागजात बनवाने के लिए आने वाले आवेदकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यालय के बाहर सड़क किनारे पानी जमा होने से आवेदकों को अपने वाहनों को खड़ा करने में दिक्कत हो रही है। वहीं, जलभराव के कारण पैदल कार्यालय तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

आवेदकों ने संबंधित विभाग से कार्यालय परिसर और आसपास जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
जनपद मऊ -: गैर इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से आलाकत्ल बरामद

पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना के कुशल नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर जमुई की तरफ जाने वाले रास्ते से मु0अ0सं0 295/2026 धारा 105 बीएनएस थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ से संबंधित अभियुक्त राजेश राजभर पुत्र स्व0 चन्द्रदेव राजभर, निवासी ग्राम चक जाफरी, थाना मु0बाद गोहना, जनपद मऊ, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तारी का कारण व आधार बताते हुए दिनांक 29.08.2026 को समय पुलिस हिरासत में लिया गया ।

घटना विवरण-  दिनांक 28.08.2026 को ग्राम चक जाफरी में दो सगे भाइयों के मध्य विवाद हुआ था, जिसमें छोटे भाई दिनेश राजभर की मृत्यु हो गयी थी। घटना के सम्बन्ध में थाना मु0बाद गोहना पर मु0अ0सं0 295/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

घटना में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। कि दिनांक 29.08.2026 को क्षेत्र में भ्रमण/गश्त एवं वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जमुई की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा एक अदद लकड़ी का डण्डा (आलाकत्ल)   बरामद किया गया ।

पूछताछ में बताया अभियुक्त ने अपना नाम राजेश राजभर S/O स्व0 चन्द्रदेव राजभर निवासी ग्राम चक जाफरी थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 38 वर्ष बताया भागने के सम्बन्ध मे बताया कि साहब कल रात में मेरे छोटे भाई दिनेश राजभर से दारू के नशा मे झगडा हो गया था ताव ताव मे मैने लकडी का डण्डा व बेलन से मैने अपने छोटे भाई दिनेश राजभर को मारपीट दिया था जिसके कारण मेरे भाई की कुछ देर बाद मृत्यु हो गई अपने भाई को जान से नही मारना चाहता था लेकिन शराब के नशे मे गलती हो गई मै डर के मारे घर से भागकर पकडे जाने के डर से इधर उधर लुक छिप कर रह रहा था। मै बाहर भागने के फिराक मे था कि आपलोगो ने पकड लिया ।

आला कत्ल लकडी डण्डा के बारे मे पूछने पर बताया कि साहब भागते समय डण्डा मेरे हाथ मे ही था भागते भागते डण्डा को गुरादरी मठ के पीछे वाली टूटी हुई बाऊण्ड्री के पास घास मे फेक दिया था। अभियुक्त द्वारा बताये गये आला कत्ल की बरामद हुआ, लकडी के डण्डे के उपर रक्त का धब्बा लगा हुआ है उक्त बरामद डण्डा की लम्बाई 3(तीन) वालीस्त 3(तीन) अंगुल है। तथा मोटाई दो अंगुल है।

अभियुक्त राजेश राजभर उपरोक्त को उसके द्वारा किये गये अपराध का बोध व कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 05.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा बरामद डण्डा आलाकत्ल को कब्ज मे लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
1. राजेश राजभर पुत्र स्व0 चन्द्रदेव राजभर, निवासी ग्राम चक जाफरी, थाना मु0बाद गोहना, जनपद मऊ, उम्र करीब 38 वर्ष 
बरामदगी :
• आलाकत्ल लकड़ी का डंडा
महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार


जनपद मऊ -: थाना घोसी पुलिस द्वारा महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चैन पीलीधातु, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद-

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों  के विरुद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिनांक 24.08.2026  को सूरज कुमार पुत्र रामानन्द निवासी हरदौल थाना दोहरीघाट जनपद मऊ द्वारा थाना घोसी क्षेत्रान्तर्गत गोफा शिव मन्दिर के पास से महिला के साथ छिनैती करने के संबंध में मु0अ0सं0 362/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को आज दिनांक 29.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर  गोफा पुलिया के पास से थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामानन्द को पकडने का प्रयास किया गया जिसपर सूरज कुमार उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए फायर किया गया,पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही किया गया जिसमें सूरज कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसको ईलाज हेतु सीएचसी घोसी लाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी-
01 अदद चैन पीलीधातु
01 अदद अवैध तमन्चा -315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस -315 बोर,
01 अदद खोखा कारतूस – 315 बोर
घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामानन्द उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –        1. मु0अ0सं0 -13/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ ।
2. मु0अ0सं0 201/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
3 . मु0अ0सं0- 202/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0 -214/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट  जनपद मऊ ।
5 . मु0अ0सं0 33/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप नि0 अ0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
6 . मु0अ0सं0 440/2023 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।                    7. मु0अ0सं0 463/2023 धारा 307,411,413,414,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।