महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार
जनपद मऊ -: थाना घोसी पुलिस द्वारा महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चैन पीलीधातु, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद-
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिनांक 24.08.2026 को सूरज कुमार पुत्र रामानन्द निवासी हरदौल थाना दोहरीघाट जनपद मऊ द्वारा थाना घोसी क्षेत्रान्तर्गत गोफा शिव मन्दिर के पास से महिला के साथ छिनैती करने के संबंध में मु0अ0सं0 362/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को आज दिनांक 29.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर गोफा पुलिया के पास से थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामानन्द को पकडने का प्रयास किया गया जिसपर सूरज कुमार उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए फायर किया गया,पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही किया गया जिसमें सूरज कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसको ईलाज हेतु सीएचसी घोसी लाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी-
01 अदद चैन पीलीधातु
01 अदद अवैध तमन्चा -315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस -315 बोर,
01 अदद खोखा कारतूस – 315 बोर
घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामानन्द उपरोक्त का आपराधिक इतिहास – 1. मु0अ0सं0 -13/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ ।
2. मु0अ0सं0 201/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
3 . मु0अ0सं0- 202/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0 -214/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
5 . मु0अ0सं0 33/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप नि0 अ0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
6 . मु0अ0सं0 440/2023 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ । 7. मु0अ0सं0 463/2023 धारा 307,411,413,414,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।
Aug 30 2026, 17:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1