/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: बारिश से एआरटीओ कार्यालय परिसर में जलभराव, आवेदकों को हो रही परेशानी Mau1
जनपद मऊ -: बारिश से एआरटीओ कार्यालय परिसर में जलभराव, आवेदकों को हो रही परेशानी
मऊ। जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण एआरटीओ कार्यालय परिसर और उसके आसपास जलभराव की स्थिति बन गई है।

जलभराव के चलते कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों से संबंधित कागजात बनवाने के लिए आने वाले आवेदकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यालय के बाहर सड़क किनारे पानी जमा होने से आवेदकों को अपने वाहनों को खड़ा करने में दिक्कत हो रही है। वहीं, जलभराव के कारण पैदल कार्यालय तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

आवेदकों ने संबंधित विभाग से कार्यालय परिसर और आसपास जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
जनपद मऊ -: गैर इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से आलाकत्ल बरामद

पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना के कुशल नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर जमुई की तरफ जाने वाले रास्ते से मु0अ0सं0 295/2026 धारा 105 बीएनएस थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ से संबंधित अभियुक्त राजेश राजभर पुत्र स्व0 चन्द्रदेव राजभर, निवासी ग्राम चक जाफरी, थाना मु0बाद गोहना, जनपद मऊ, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तारी का कारण व आधार बताते हुए दिनांक 29.08.2026 को समय पुलिस हिरासत में लिया गया ।

घटना विवरण-  दिनांक 28.08.2026 को ग्राम चक जाफरी में दो सगे भाइयों के मध्य विवाद हुआ था, जिसमें छोटे भाई दिनेश राजभर की मृत्यु हो गयी थी। घटना के सम्बन्ध में थाना मु0बाद गोहना पर मु0अ0सं0 295/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

घटना में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। कि दिनांक 29.08.2026 को क्षेत्र में भ्रमण/गश्त एवं वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जमुई की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा एक अदद लकड़ी का डण्डा (आलाकत्ल)   बरामद किया गया ।

पूछताछ में बताया अभियुक्त ने अपना नाम राजेश राजभर S/O स्व0 चन्द्रदेव राजभर निवासी ग्राम चक जाफरी थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 38 वर्ष बताया भागने के सम्बन्ध मे बताया कि साहब कल रात में मेरे छोटे भाई दिनेश राजभर से दारू के नशा मे झगडा हो गया था ताव ताव मे मैने लकडी का डण्डा व बेलन से मैने अपने छोटे भाई दिनेश राजभर को मारपीट दिया था जिसके कारण मेरे भाई की कुछ देर बाद मृत्यु हो गई अपने भाई को जान से नही मारना चाहता था लेकिन शराब के नशे मे गलती हो गई मै डर के मारे घर से भागकर पकडे जाने के डर से इधर उधर लुक छिप कर रह रहा था। मै बाहर भागने के फिराक मे था कि आपलोगो ने पकड लिया ।

आला कत्ल लकडी डण्डा के बारे मे पूछने पर बताया कि साहब भागते समय डण्डा मेरे हाथ मे ही था भागते भागते डण्डा को गुरादरी मठ के पीछे वाली टूटी हुई बाऊण्ड्री के पास घास मे फेक दिया था। अभियुक्त द्वारा बताये गये आला कत्ल की बरामद हुआ, लकडी के डण्डे के उपर रक्त का धब्बा लगा हुआ है उक्त बरामद डण्डा की लम्बाई 3(तीन) वालीस्त 3(तीन) अंगुल है। तथा मोटाई दो अंगुल है।

अभियुक्त राजेश राजभर उपरोक्त को उसके द्वारा किये गये अपराध का बोध व कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 05.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा बरामद डण्डा आलाकत्ल को कब्ज मे लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
1. राजेश राजभर पुत्र स्व0 चन्द्रदेव राजभर, निवासी ग्राम चक जाफरी, थाना मु0बाद गोहना, जनपद मऊ, उम्र करीब 38 वर्ष 
बरामदगी :
• आलाकत्ल लकड़ी का डंडा
महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार


जनपद मऊ -: थाना घोसी पुलिस द्वारा महिला से छिनैती करने वाला 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चैन पीलीधातु, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद-

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों  के विरुद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिनांक 24.08.2026  को सूरज कुमार पुत्र रामानन्द निवासी हरदौल थाना दोहरीघाट जनपद मऊ द्वारा थाना घोसी क्षेत्रान्तर्गत गोफा शिव मन्दिर के पास से महिला के साथ छिनैती करने के संबंध में मु0अ0सं0 362/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को आज दिनांक 29.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर  गोफा पुलिया के पास से थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामानन्द को पकडने का प्रयास किया गया जिसपर सूरज कुमार उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए फायर किया गया,पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही किया गया जिसमें सूरज कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसको ईलाज हेतु सीएचसी घोसी लाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी-
01 अदद चैन पीलीधातु
01 अदद अवैध तमन्चा -315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस -315 बोर,
01 अदद खोखा कारतूस – 315 बोर
घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामानन्द उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –        1. मु0अ0सं0 -13/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ ।
2. मु0अ0सं0 201/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
3 . मु0अ0सं0- 202/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0 -214/2023 धारा 380,411,413,414,457 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट  जनपद मऊ ।
5 . मु0अ0सं0 33/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप नि0 अ0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।
6 . मु0अ0सं0 440/2023 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।                    7. मु0अ0सं0 463/2023 धारा 307,411,413,414,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ ।
जनपद मऊ -: प्रधानमंत्री मानधन योजना से संवरेगा श्रमिकों का भविष्य : अर्चना
मऊ : आर्च फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार की सायं कसारा स्थित कल्पनाथ राय मेडिकल कालेज में वहां कार्यरत श्रमिकों का निश्शुल्क ई-श्रम कार्ड वितरित किया गया। आर्च फाउंडेशन की संस्थापिका अर्चना मिश्रा ने कहा कि अपना खून पसीना बहा कर देश के विकास में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों का प्रधानमंत्री मानधन योजना से भविष्य संवरेगा। कहा कि जानकारी के अभाव में ये श्रमिक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा पाए थे। कहा कि हमारी टीम द्वारा मेडिकल कालेज में शिविर लगा कर इनका बनाए जा रहे ई-श्रम कार्ड के दौरान मिली कमियों को दूर किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में हमने मऊ जनपद के शिल्पी स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर बने इस मेडिकल कालेज के निर्माण में लगे श्रमिकों का निश्शुल्क ई-श्रम कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया है।

इस दौरान हमारी टीम ने यह पाया कि कइयों का आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, कइयों का दूसरे के मोबाइल नंबर से आधार बना है तथा कई श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड तो बना है लेकिन उसमें किसका मोबाइल नंबर अंकित है यह उसको पता ही नहीं है।

कहा कि इसे देखते हुए आर्च फाउंडेशन ने मेडिकल कालेज में प्रत्येक शनिवार को श्रमिकों का निश्शुल्क ई-श्रम कार्ड, आधार संशोधन व आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। निदेशक डा. मनीष कुमार राय ने मेडिकल कालेज में मौजूद ठेकेदारों व कर्मचारियों को प्रत्येक श्रमिक का ई-श्रम कार्ड बनवाने का शपथ दिलाया।

कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को उन्हें मुहैया कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान हामिद अंसारी, राजीव यादव, पवन सिंह, अंकित यादव, पिंटू विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
जनपद मऊ -: नौ वर्ष से न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की सेवानिवृत्ति पर अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी विदाई
मऊ। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में पिछले नौ वर्षों से लगातार तैनात पुलिसकर्मी के सेवानिवृत्त होने पर अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने लंबे समय तक न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ संभाला। उनके व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर साथी पुलिसकर्मियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक रहा।
जनपद मऊ -: मोहन सेतु पुल के पास कटान का निरीक्षण, सिंचाई विभाग के कार्यों पर उठे सवाल

 
समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र मिश्रा
ने मोहन सेतु पुल के पास हो रहे कटान का आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कटान रोकने के लिए पॉलिथीन में मिट्टी भरकर डाली जा रही है, लेकिन पानी के संपर्क में आते ही पॉलिथीन फट जा रही है और मिट्टी बह जा रही है।
कटान की गंभीरता को देखते हुए यहां बोल्डर डालकर मजबूत एवं स्थायी सुरक्षा कार्य कराया जाना जरूरी है, ताकि पुल और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके।
सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों में करीब ₹3 करोड़ के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविकता सामने लाई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
जनता के पैसे की लूट और क्षेत्र की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपद मऊ -: नवागत क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
  शीतला प्रसाद पांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के क्षेत्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार घोसी तहसील के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के पास था।

शुक्रवार को जितेंद्र कुमार सिंह ने तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के नवागत क्षेत्राधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय दिलाना होनी चाहिए। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। घटना, दुर्घटना, चोरी, छिनैती सहित अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलाने के साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है।
जनपद मऊ -: मऊ में दुकानदार की करंट लगने से मौत, छत पर पाइप ठीक करते समय हादसा
मऊ: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शेखवाड़ा बाजार में गुरुवार रात करंट लगने से 60 वर्षीय दुकानदार अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जबकि घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शेखवाड़ा निवासी अनिल कुमार पुत्र रामसनेही बाजार में हैंडलूम की दुकान चलाते थे। गुरुवार रात करीब 7:30 बजे बंदरों के उत्पात के कारण दुकान के ऊपर लगा पाइप टूट गया था। पाइप को ठीक करने के लिए अनिल कुमार छत पर गए थे।

बताया जा रहा है कि पाइप ठीक करते समय जैसे ही उन्होंने छत की रेलिंग को छुआ, वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

काफी देर तक अनिल कुमार के नीचे नहीं आने पर आसपास के दुकानदारों को संदेह हुआ। कुछ दुकानदार छत पर पहुंचे तो अनिल कुमार मृत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची मोहम्मदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष कमलकांत वर्मा ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जनपद मऊ -: आईटीआई प्रवेश के द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित
मऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026, 2026-27 एवं 2026-28 के लिए द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी अपना परिणाम परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव ने बताया कि अभ्यर्थी www.scvtup.in अथवा www.upvesd.gov.in/dte पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपना बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चयन की सूचना अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही है।

चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 27 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक अवकाश सहित निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, सभी मूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्रों की प्रतियां, एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर संबंधित आईटीआई में उपस्थित होना होगा।

संस्थान में प्रवेश सूची के आधार पर अभिलेखों का सत्यापन होने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को FREEZE (स्थिर) अथवा FLOAT (विस्थापित) विकल्प में से किसी एक का चयन करना अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम राजकीय, पीपीपी अथवा निजी आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।
जनपद मऊ -: न्यू पीएचसी पर SDM की औचक एंट्री, मची खलबली!
गंदगी देख भड़के SDM दीपक सिंह, बाहर की दवा लिखने पर कार्रवाई की सख्त चेतावनी!

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर SDM दीपक सिंह की अचानक दस्तक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था में खामियां और गंदगी देखकर नाराजगी जताई।

उन्होंने जिम्मेदारों को साफ शब्दों में निर्देश दिया कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए और मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही दवाओं और इलाज की व्यवस्था को लेकर भी एसडीएम ने जानकारी ली। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद मरीजों को बाहर से दवा लिखने की शिकायत सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

SDM की इस औचक कार्रवाई से स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा से खिलवाड़ और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

अब सवाल यही है—औचक निरीक्षण के बाद क्या न्यू पीएचसी की व्यवस्थाएं वास्तव में सुधरेंगी?