/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मधुबन इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, गिरीश चन्द गुप्ता ने दिलाई गोपनीयता की शपथ* Mau1
मधुबन इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, गिरीश चन्द गुप्ता ने दिलाई गोपनीयता की शपथ*
 
छोटी इकाइयां मजबूत होंगी तो राष्ट्र मजबूत होगा" - गिरीश चन्द गुप्ता


मध्यदेशीय वैश्य महासभा इकाई मधुबन के तत्वावधान में मंगलवार को गुप्ता मैरिज हॉल के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्री गिरीश चन्द गुप्ता जी रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मोहन प्रसाद मद्धेशिया जी ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से मधुबन नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी: पदाधिकारी:
नगर अध्यक्ष : श्री राधेश्याम मद्धेशिया 
कार्यकारी अध्यक्ष : श्री चंद्रमा मद्धेशिया 
नगर महामंत्रीय: श्री चंदन मद्धेशिया 
नगर कोषाध्यक्ष : श्री अभिषेक मद्धेशिया 'बबलू' 
नगर उपाध्यक्ष : श्री संजीव मद्धेशिया, श्री भारतेंदु मद्धेशिया, श्री आशीष मद्धेशिया, श्री उत्कर्ष मद्धेशिया 
नगर मंत्री : श्री गणेश मद्धेशिया, श्री कन्हैया मद्धेशिया, श्री मनोज मद्धेशिया, श्री संत कुमार मद्धेशिया 
आय-व्यय निरीक्षक : श्री विनोद मद्धेशिया 'पप्पू'

संरक्षक मंडल: 
श्री कपूर चंद्र मद्धेशिया, श्री रवि मद्धेशिया, श्री मोहन मद्धेशिया

कार्यकारिणी सदस्य:
श्री विनोद मद्धेशिया, श्री दुर्गेश मद्धेशिया, श्री विपिन मद्धेशिया, श्री संतोष मद्धेशिया, श्री विशाल मद्धेशिया, श्री भोला मद्धेशिया, श्री सुनील मद्धेशिया, श्री पिंटू मद्धेशिया, श्री अखिलेश मद्धेशिया, श्री सूरज मद्धेशिया, श्री गणेश मद्धेशिया, श्री नंन्दन मद्धेशिया, श्री अमित मद्धेशिया, राधाकृष्ण मद्धेशिया

शपथ ग्रहण एवं संबोधन:
प्रदेश महामंत्री श्री गिरीश चन्द गुप्ता जी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत, अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दीं और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष श्री राधेश्याम मद्धेशिया ने कहा कि "यह पद नहीं मुझे जिम्मेदारी का एहसास कराएगा। मैं अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करूंगा। मेरे कार्यकाल में किसी गरीब बच्चे-बच्चियों की पढ़ाई पैसे के अभाव में नहीं रुकने दूंगा। मैं अपने सभी समाज बंधुओं के हक की लड़ाई और उनके उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।"

संरक्षक श्री रवि मद्धेशिया ने कहा कि "शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चे-बच्चियों की शादी समय से दहेज रहित करने में संगठन की भूमिका अहम रहेगी।"

मुख्य अतिथि श्री गिरीश चन्द गुप्ता ने कहा कि "जब हम छोटी-छोटी इकाइयां मजबूत रहेंगी तब जिला मजबूत रहेगा। जिला मजबूत रहेगा तो प्रदेश मजबूत रहेगा और प्रदेश मजबूत रहेगा तो राष्ट्र मजबूत रहेगा। संगठन का मुख्य ध्येय समाज सेवा होना चाहिए। समय-समय पर वृक्षारोपण, रक्तदान, अस्पतालों में फल वितरण, गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह और कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था जैसे परोपकारी कार्य होने चाहिए।"

उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुनः स्वागत, अभिनंदन व धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री चंदन मद्धेशिया जी ने किया। मधुबन नगर पंचायत से सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम देर रात तक चला। अंत में सभी को भोजन कराया गया। अध्यक्षता कर रहे श्री मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने सभी का स्वागत, अभिनंदन व आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किए।
मऊ भारतीय जनता पार्टी, जनपद मऊ के बूथ सम्मेलन में हुआ
जनपद मऊ -: मऊ भारतीय जनता पार्टी, जनपद मऊ के बूथ सम्मेलन में हुआ |

बूथ सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय,प्रदेश मंत्री विजय राजभर, डॉ. रोहित मिश्रा, भाजयुमो उत्तर प्रदेश, भाजपा उत्तर प्रदेश तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जनपद मऊ -: जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने आज मऊ में जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि छात्रों की समस्याओं और मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है।
मऊ में कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला, इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मऊ शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था और हाल के विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी और सुरक्षा व्यवस्था संभाले...!
मऊ में हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लगातार हुई तेज बारिश के कारण नालियों का पानी सड़कों पर आ गया और कई निचले इलाके जलभराव की चपेट में आ गए। बाजारों और रिहायशी इलाकों में भी पानी भरने की खबर है, जिससे स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

हालांकि भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद मौसम सुहावना हो गया है।

प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी की व्यवस्था तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि लोगों से अनावश्यक रूप से जलमग्न क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है।
मऊ: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का जुलूस, धरना और गिरफ्तारी प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज जनपद मऊ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस मार्च निकाला और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद कई कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी भी दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
बलिया: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सुभासपा नेत्री ने दी तहरीर, FIR की मांग

मऊ । रसड़ा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुशीला राजभर ने थाना कोतवाली रसड़ा में तहरीर देकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सुशीला राजभर ने आरोप लगाया है कि सीमा राजभर ने सोशल मीडिया पर उनकी पुत्री प्रियंका राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सुभासपा के शीर्ष नेतृत्व पर भी झूठे और अनर्गल चारित्रिक आरोप लगाए गए हैं।

तहरीर में कहा गया है कि सीमा राजभर, निवासी ग्राम करम्हर, थाना खेजुरी, ने जानबूझकर प्रियंका राजभर का चरित्र हन करने और पार्टी की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह पोस्ट किया है। इससे न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज में पार्टी के पदाधिकारियों की सामाजिक और राजनीतिक छवि प्रभावित हुई है।

सुशीला राजभर ने इसे मानवाधिकार का खुला उल्लंघन और गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए पुलिस से मांग की है कि सीमा राजभर के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दण्डात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की मर्यादा बनी रह सके।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मऊ: कोपागंज पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोपागंज पुलिस ने मंगलवार को पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह तथा थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश सिंह के निर्देशन में विभिन्न पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित वारंटियों को उनके घरों से नियमानुसार गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों में मोहम्मद रमजान (36) निवासी वाजिदपुरा दक्षिण कस्बा, गोपाल सोनकर (26) निवासी फुलेलपुरा, शकील अहमद (35) निवासी जुम्मनपुरा, रामध्यान राजभर (54) निवासी इंदारा तथा महेंद्र राजभर (50) निवासी कुर्थी जाफरपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। सभी वारंटियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को मौके पर ही दी गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने शहर के 69 व्यावसायिक भवनों और अस्पतालों को नोटिस जारी की

मऊ: अग्निशमन संबंधी व्यवस्था में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने शहर के 69 व्यावसायिक भवनों और अस्पतालों को नोटिस जारी की है। इनमें अनुपम, इंडियन और रिलायंस सहित कई प्रतिष्ठान शामिल हैं। 

जिलाधिकारी ने संबंधित भवन स्वामियों और प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करें। नोटिस में कहा गया है कि फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की जांच की जाएगी।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में अग्निशमन संबंधी कमियों को दूर न करने पर संबंधित भवनों और अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मऊ में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ हिंदू जागरण समिति का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। जनपद में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर हिंदू जागरण समिति ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली कटौती से आम जनता, व्यापारी, किसान और छात्र-छात्राएं गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

संगठन ने मांग की है कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, विद्युत व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

साथ ही हिंदू जागरण समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन जनआंदोलन करने को भी बाध्य होगा।