जिलाधिकारी ने शहर के 69 व्यावसायिक भवनों और अस्पतालों को नोटिस जारी की
![]()
मऊ: अग्निशमन संबंधी व्यवस्था में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने शहर के 69 व्यावसायिक भवनों और अस्पतालों को नोटिस जारी की है। इनमें अनुपम, इंडियन और रिलायंस सहित कई प्रतिष्ठान शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित भवन स्वामियों और प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करें। नोटिस में कहा गया है कि फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की जांच की जाएगी।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में अग्निशमन संबंधी कमियों को दूर न करने पर संबंधित भवनों और अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


मऊ। जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश पर खान विभाग की टीम ने जून माह तथा 1 से 15 जुलाई तक कुल 156 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 29.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, उद्यमिता और रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा वित्त पोषण मार्जिन मनी योजना की प्रगति पर चर्चा हुई।
वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) अभिषेक राय के मार्गदर्शन में बनारस, छपरा और मऊ कोचिंग डिपो को एक साथ ISO 9001:2015, ISO 14001:2015 और ISO 45001:2018 के अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं।
मऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित किया गया | इस दौरान कुल 15 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया।
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शुरू हुई इस कोचिंग में यूपीएससी, एसएससी, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं प्रारंभ हुईं।
मऊ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की नई शाखा भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “सहकारिता से समृद्धि” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य किसानों को सस्ता ऋण, गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
मऊ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर प्लांट, मशीनरी, मानव संसाधन, संविदाकर्मियों की उपलब्धता, आंतरिक सड़कों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
Jul 22 2026, 13:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2