SIT रिपोर्ट के बाद पहली FIR पर बोले सीएम योगी: "रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"
- कहा- रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू, सबूत हैं तो SIT को दें; अयोध्या और भगवान राम पर राजनीति न करने की नसीहत
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर से जुड़े मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और अब कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, इसलिए इस पर अनावश्यक आक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखिए। सरकार ने पहले दिन ही कहा था कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा।"
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं, उनकी मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, जबकि कुछ लोग जय श्रीराम के उद्घोष पर लाठी-गोली चलवाते थे और रामनवमी व कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक बयानबाजी करने के बजाय एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा, "रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ मत करो। यदि प्रमाण हैं तो उन्हें एसआईटी को सौंपिए, सरकार निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।"







लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को राम मंदिर भूमि खरीद और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज विशेष जांच दल (SIT) को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने लखनऊ में SIT अध्यक्ष विजय विश्वास पन्त से मुलाकात कर विभिन्न भूमि सौदों और अन्य मामलों से संबंधित दस्तावेजों का संकलन उन्हें सौंपा।
- पंकज चौधरी ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, छह क्षेत्रों के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित
- UIDAI के निर्देश पर यूपी निबंधन विभाग का आदेश जारी, पिता-पति या अभिभावक का विवरण संबंध का अंतिम प्रमाण नहीं माना जाएगा
Jun 26 2026, 16:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k