‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यूपी में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगेंगे 5 करोड़ पौधे
कुकरैल वन क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी करेंगे महाअभियान का शुभारंभ, जनसहभागिता से पर्यावरण दिवस बनेगा उत्सव
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक ही दिन में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस महाअभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र से करेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी के साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वन विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सरकार ने सभी 18 मंडलों और विभिन्न विभागों के लिए पौधरोपण लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं, ताकि अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।
कुकरैल वन क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वयं पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। यहां 200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण सक्सेना, प्रभारी मंत्री, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में दिनभर पौधरोपण कार्यक्रम चलेंगे। वन विभाग के समन्वय में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान और नगर विकास विभाग संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाएंगे। अमृत सरोवरों, तालाबों, नदियों, नहरों, एक्सप्रेसवे और सड़कों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की भी इसमें सक्रिय भागीदारी रहेगी।
प्रदेश में सर्वाधिक 62.77 लाख पौधे लखनऊ मंडल में लगाए जाएंगे। इसके अलावा बरेली मंडल में 32.21 लाख, प्रयागराज में 32.17 लाख, कानपुर में 31.83 लाख, झांसी में 31.67 लाख, चित्रकूट में 31.29 लाख तथा अयोध्या मंडल में 30.41 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विभागवार लक्ष्य की बात करें तो ग्राम्य विकास विभाग को 3 करोड़ पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। कृषि विभाग 75 लाख, वन विभाग 50 लाख, उद्यान विभाग 50 लाख, पंचायती राज विभाग 20 लाख तथा नगर विकास विभाग 5 लाख पौधे लगाएगा। इस प्रकार विभिन्न विभागों के सहयोग से कुल 5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
मंडलवार- लक्ष्य :-
मेरठ- 19,06,000
सहारनपुर- 14,86,000
आगरा- 24,67,000
अलीगढ़- 18,97,000
मुरादाबाद- 27,60,000
बरेली- 32,21,000
प्रयागराज- 32,17,000
वाराणसी- 24,83,000
मीरजापुर- 28,63,000
गोरखपुर- 24,75,000
बस्ती- 16,01,000
आजमगढ़- 18,93,000
लखनऊ- 62,77,000
अयोध्या- 30,41,000
देवीपाटन- 29,34,000
कानपुर- 31,83,000
झांसी- 31,67,000
चित्रकूट- 31,29,000



* जनगणना और शिक्षा व्यवस्था में संतुलन बनाते हुए लिया गया निर्णय : संदीप सिंह
* 5 से 21 जून तक चलेगा ‘सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान’ अभियान, विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर
* नैमिषारण्य, विंध्याचल, शिवाजी संग्रहालय और नौसेना शौर्य परियोजनाओं की समीक्षा, पर्यटन को नई पहचान देने पर जोर
लखनऊ । साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर मध्य प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश इकाई की मिटिंग रखी गई जिसमें उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप मुंबई ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित ने आनलाइन मिटिंग आयोजित किया जिसमें उत्तर प्रदेश इकाई का गठन करके संस्था का विस्तार किया जिससे साहित्य की दशा दिशा और मुखरित होगी।संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित ने विस्तार करते हुए धुरेन्द्र स्वरूप बिसारिया लखनऊ को संरक्षक मनोनीत किया उसी कड़ी में मार्गदर्शक मधु प्रधान कानपुर, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. विभा प्रकाश लखनऊ,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमिला पांडे कानपुर,प्रदेश महासचिव आरती तिवारी लखनऊ, कोषाध्यक्ष श्याम प्रकाश श्रीवास्तव लखनऊ, संगठन सचिव प्रज्ञा श्रीवास्तव वाराणसी, प्रचार सचिव डॉ रेणु श्रीवास्तव बरेली, सांस्कृतिक सचिव आभा श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी के साथ सदस्य के रुप में विभा चेतना गोरखपुर उत्तर प्रदेश,डाॅ.क्षमा श्रीवास्तव लखनऊ उत्तर प्रदेश को नियुक्त करके औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी।उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष डॉ विभा प्रकाश ने संस्थापक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी का वहन बड़ी ईमानदारी से करुंगा।
* निदेशक सूचना से की मुलाकात, प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर बिहार में लागू करने की जताई रुचि
लखनऊ। अपना दल (एस) की महत्वपूर्ण संगठन समीक्षा बैठक मंगलवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह, कैसरबाग में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा हरिद्वार में आयोजित एक विशेष समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सुनील चंद्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
Jun 05 2026, 09:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k