करछना में संजय मोटर्स के सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम का भव्य उद्घाटन, किसानों की भारी भीड़ उमड़ी
विश्वनाथ प्रताप सिंह
करछना, प्रयागराज। क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात के रूप में करछना में संजय मोटर्स द्वारा सोनालिका ट्रैक्टर के भव्य शोरूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमन सिंह ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया, जबकि वरिष्ठ अतिथि के रूप में सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों किसानों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। इस मौके पर संजय मोटर्स के प्रोपराइटर ज्ञान प्रकाश तिवारी (प्रधान, बेनीपुर), संजय शुक्ला, अवनीश, आशीष शुक्ला (कोटवा) ने सभी किसानों का आभार व्यक्त किया।
सांसद उज्जवल रमन सिंह ने अपने संबोधन में आधुनिक खेती, मशीनीकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक और उन्नत कृषि उपकरणों से किसानों की समृद्धि के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
शोरूम में किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए कंपनी द्वारा प्रशिक्षित टेक्नीशियन की व्यवस्था की गई है, जो घर तक सर्विस उपलब्ध कराएंगे। इससे किसानों का समय और डीजल दोनों की बचत होगी।
इस दौरान सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने कंपनी के इतिहास, प्रोडक्ट रेंज और आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सांसद और कंपनी अधिकारियों द्वारा सोनालिका की नई गोल्ड सीरीज ट्रैक्टर D-745 III का भव्य अनावरण भी किया गया।
कार्यक्रम में कंपनी के डिप्टी एरिया मैनेजर चंद्रकांत सिंह, अनमोल राठौर (फील्ड ऑफिसर), डीलर सत्यम शुक्ला, सत्यम त्रिपाठी सहित किसान सुरेश, पंकज, नीरज सिंह, इरफान, अवनीश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पांच किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और कृषि में नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Mar 23 2026, 14:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k