/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन Maharashtra
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन

मुंबई । ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी (उम्र 65 वर्ष ) का पठानवाडी स्थित डीएनए अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे दो पुत्र राजन मिश्रा और राहुल मिश्रा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उनके निधन पर कालिंदी मिश्रा, मंजू मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, वसंत मिश्रा, पूजा मिश्रा, शशिकांत दुबे, सचिन मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, विशाल मिश्रा ,राहुल उपाध्याय ,नरेंद्र उपाध्याय, विष्णु त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

मूलत: गुरेरा ,चहनिया ,चंदौली निवासी गायत्री देवी अपने बेटे राजन मिश्रा के साथ कांदिवली के लोखंडवाला में रहती थी। मुंबई की अनेक संस्थाओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
बिंद समाज विकास संघ द्वारा होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न
सुरत। बिंद समाज विकास संघ सूरत गुजरात इकाई द्वारा पिछले सप्ताह जय अंबे मां ब्यूटी पार्लर के सामने देवेंद्र नगर गेट नंबर चार पांडेसरा सूरत गुजरात में, महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु बिंद एवं जिला प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों द्वारा होली स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सूरत के अलग-अलग हिस्सों से समाज के स्वजातिय बंधुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हजारों की संख्या में आए हुए तमाम वक्तागणों ने अपना अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि बिंद समाज विकास संघ सभी स्वजातिय संगठनों में सर्वश्रेष्ठ संगठन है जो बेहतरीन स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता,महिला सशक्तिकरण, रोटी बेटी, रोजी रोटी तमाम विषयों पर काम कर रहा है।

हम सभी को इस संघ के साथ तन मन धन से समाज के हर कार्यों में सहयोग करते हुए ,सूरत महानगर में,जिला इकाई, प्रदेश इकाई, शाखा इकाई, को गठन करके, संघ के नीति और नियमों के आधार पर काम करना होगा।संत रघुवर दास ने कहा कि संघ को हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।बतौर मुख्य अतिथि बिंद समाज के सामाजिक गुरु डॉ शेषधर बिंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों पदाधिकारियों,आए हुए सभी महिला, पुरुषों को धन्यवाद,देते हुए, उनके सुख दुख में शामिल होकर, देश और समाज के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।

कार्यक्रम में शामिल, जिला अध्यक्ष संजय कुमार बिंद जिला सचिव चंद्रशेखर बिंद, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बिंद, राकेश कुमार बिंद,सुरेश कुमार बिंद ,भीम केवट फूलचंद बिंद, गुलाबचंद बिंद, दीनानाथ बिंद, जिला जीत बिंद,आर्मी क्राइम ब्रांच में कार्यरत अनिल कुमार बिंद, महिला जिला अध्यक्ष, संजना बिंद, सचिन शाखा अध्यक्ष ज्योति बिंद ,रेखा केवट, सुनीता, शीतल निषाद अर्चना निषाद पूनम बिंद ,पिंकी बिंद, हिरानी बिंद,संगीता बिंद, तमाम महिलाओं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया संघ को सहयोग किया।मुंबई से पहुंचे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मानखुर्द शाखा अध्यक्ष जयकिशन बिंद, राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार बिंद,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार बिंद, युवासेना अध्यक्ष दिनेश कुमार बिंद, बी एस वी एस रिपोर्टर अरविंद कुमार बिंद,भिवंडी से अशोक कुमार बिंद, उर्मिला बिंद आदि उपस्थित थे।
विश्व महिला दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुंबई। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे फिल्मसिटी क्रमांक 3141 की ओर से विश्व महिला दिवस के दिन  सांताक्रूज (पूर्व ) के गाँवदेवी मैदान, गांव देवी वाकोला पाईप लाइन के प्रागंण में मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में जनरल चेकअप और जनरल दवाइयों के साथ फ्री डेंटल चेकअप, फ्री रैंडम शुगर , फ्री बीपी, फ्री सीबीसी (रिपोर्ट नेक्स्ट डे ) कराई गईं। साथ ही पहले 100 मरीज के लिए नेत्र जांच के साथ जरूरतमंदों को मात्र ₹50 में चश्मा उपलब्ध कराया गया। आने वाले पहले 80 मरीजों को इसके साथ ही फ्री बीएमडी (बोन मिनिरल डेंसिटी) हड्डियों के परीक्षण की व्यवस्था भी रखी गई थी। इस चिकित्सा शिविर में
प्रमुख चिकित्सक थे डॉ.सत्यजीत पटनायक ( किडनी विशेषज्ञ एवं सर्जन), डॉ. आशिष कॅस्टलिनो (इ.एन.टी. सर्जन), डॉ.स्वपना डेनिज़ (डेंटल सर्जन ), डॉ. सय्यद मुहम्मद् जिशान (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. निखिल बालाकृष्णन (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. पवित्रा बालाकृष्णन(नेत्र विशेषज्ञ), डॉ नयना बालाकृष्णन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. अजय पांडेय (जनरल फिजीशियन)।
शिविर में करीब 350 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ़ बॉम्बे बांद्रा के अध्यक्ष रिटा. एड. त्रिवनकुमार करनानी के साथ रोटरी क्लब ऑफ़ बॉम्बे फ़िल्म सिटी के सदस्य भुवन कुमार, रमेश व्यास, रवि सावल और ऋतु बुगारा का विशेष योगदान रहा।
स्नेहा दुबे पंडित ने विधानसभा में उठाए वसई के विकास के महत्वपूर्ण मुद्दे
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा में वर्ष 2025–26 के बजट पर चर्चा के दौरान वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने सक्रिय भागीदारी करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट आम जनता के विकास को नई दिशा देने वाला है।इस दौरान उन्होंने वसई में MIDC और IT हब की स्थापना, वसई उपजिला अस्पताल के लिए 114 करोड़ रुपये की मंजूरी, पंचायत समिति भवन के लिए 24 करोड़ रुपये, पुलिस क्वार्टर्स और प्रशासनिक भवन निर्माण की मांग की। साथ ही वसई की सड़कों के लिए 25 करोड़ रुपये और नायगांव पुल के लिए 5 करोड़ रुपये की निधि मंजूर करने पर सरकार का आभार जताया।विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के विकास को गति देने वाला है।
बिरला द्वारा 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया
मुंबई । महानगर के वरली स्थित बिरला नियारा कंपनी एवं लाइटन कंपनी के कामगारों एवं मजदूरों की सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सुरक्षा अधिकारियों ने उपस्थित सभी कामगारों एवं मजदूरों को बांध काम के दौरान कैसे स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है उससे संबंधित प्रशिक्षण दिया। उक्त समारोह में सुरक्षा अधिकारी बिरला नियारा हरीश खान,विनीश और उनके सभी सहयोगी, मोजिबर रहमान सेफ़्टी टर्नर,लाइटन फर्मासिस्ट अभिजीत राठौड़ मुख्य रूप से उपस्थित थे।यह आयोजन उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा एवं संयोजन जीवन सहारा पैथालॉजी लैब द्वारा किया गया। उक्त कैंप में रक्तदान शिविर, ईसीजी,सर्करा जांच,नेत्र शक्ति जांच, एक्स-रे तथा मलेरिया रक्त जांच का आयोजन था जिसका लाभ सभी ने लिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष बने दीपक सिंह
मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई के तेजतर्रार और सक्रिय महामंत्री दीपक आजाद सिंह को भाजयुमो मुंबई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम द्वारा की गई। संगठन के प्रति उनकी ऊर्जा, जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम और समर्पण को सम्मान देते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुंबई के धारावी निवासी दीपक सिंह की जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों ही मुंबई रही है। उन्होंने एमबीए तक शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत धारावी विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा के वॉर्ड महामंत्री के रूप में की थी। इसके बाद संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने मुंबई युवा मोर्चा के महामंत्री के रूप में भी अहम भूमिका निभाई। अब उन्हें मुंबई अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, युवा सशक्तिकरण, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महाविकास अघाड़ी के शासनकाल में भी उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद की। वे केवल कार्यालयों में बैठकर राजनीति करने वाले नेता नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े ऐसे नेता हैं जो कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। प्राकृतिक आपदा हो या कोई सामाजिक समस्या, दीपक सिंह हमेशा स्वयं आगे बढ़कर लोगों की सहायता के लिए पहुंचे हैं। यही कारण है कि कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहज और जमीन से जुड़े नेता के रूप में बनी है।
अपनी नियुक्ति पर दीपक सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और विश्वास के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि सेवा का एक नया अवसर है। वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा मुंबई और देश के विकास में योगदान देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। मेरा लक्ष्य मुंबई के हर युवा तक भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुँचाना है।
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में शिवजयंती और महिला दिवस
वसई। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती और आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस प्रोग्राम का मकसद छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारो और विरासत का सम्मान करना था, साथ ही हमारे समाज को बनाने में महिलाओं के अमूल्य योगदान को पहचान देना था।
इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के विद्यार्थीयोने  कई तरह के डांस, ड्रामा, पोवाड़ा और गाने पेश किए। महिला टीचर्स ने फैशन शो के ज़रिए इतिहास की अलग-अलग महिलाओं के रूपों को दिखाया।महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे और ट्रस्टी एवं स्त्रीरोग प्रसूती तंत्र विभाग की विभागप्रमुख डॉ. ऋजुता दुबे इन्होने छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों और महिला एम्पावरमेंट के महत्व पर अपना वक्तव्य सादर दिया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉ. हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक , अध्यापकेतर कर्मचारी सभी विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सेकंड ईयर की आयुर्वेदाचार्य विद्यार्थिनी अक्षदा मालवे ने किया। सामाजिक मूल्यों और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए संस्था की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए, दूसरे वर्ष की आयुर्वेद छात्रा आयुषी सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा, जिसके बाद अल्पोपहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आधार फाउंडेशन ने दिव्यांग लड़की को दिया व्हीलचेयर
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आधार फाउंडेशन संस्था ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में आज सुबह एक दिव्यांग लड़की, कुमारी शगुन ब्रिजेश राजभर, जो बोलने और सुनने में असमर्थ हैं और शरीर से भी दिव्यांग हैं, को संस्था की तरफ से एक व्हील चेयर प्रदान की गई।
शगुन ए डी सिंह चाल, पोईसर, कांदिवली (पूर्व), मुंबई में रहती हैं। संस्था के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, विद्याशंकर चतुर्वेदी, श्रीकांत पांडे, नागेन्द्र मिश्रा और शशिकांत पांडे आज सुबह शगुन के घर पहुंचे और उन्हें व्हील चेयर सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने शगुन को आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
काव्यसृजन परिवार द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न
वलसाड। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन परिवार द्वारा रविवार 8 मार्च 2026 को वलसाड, गुजरात के रमणीय स्थल पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसका आयोजन संस्था के संगठन मंत्री सौरभ दत्ता "जयंत" के मार्गदर्शन में हुआ।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ शारदे का पूजन-वंदन एवं धूप-दीप पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। साथ ही संस्था के संस्थापक शिवप्रकाश जमदग्निपुरी ने मंत्रोच्चारण करके माँ सरस्वती की वंदना व स्तुति की।कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया।प्रथम सत्र की अध्यक्षता हौंसिला प्रसाद सिंह अन्वेषी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में विनोद शुक्ला कवि व टिकट निरीक्षक रेलवे मुंबई उपस्थित रहे। प्रथम सत्र का बहुत ही शानदार संचालन पंडित शिव प्रकाश जमदग्निपुरी ने होली के शब्द रुपी रंगों से किया।कार्यक्रम के दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रो.डॉ कृष्ण कुमार मिश्र मुंबई ने किया तथा मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर प्रमोद कुमार पल्लवित मंच पर उपस्थित रहे।दूसरे सत्र का बहुत ही खूबसूरत संचालन श्रीमती लक्ष्मी यादव ने किया। उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह देकर किया गया।उक्त समारोह में मुंबई शहर के,मुंबई उपनगर के तथा ठाणे एवं पालघर सहित गुजरात के अन्य जिलों से भी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि व पूर्व शिक्षक लाल बहादुर यादव कमल,अरुण दुबे अविकल,पूर्व बैंक अधिकारी व सुप्रसिद्ध कवि ओमप्रकाश तिवारी,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, जालना से पधारे शिक्षक कवि उमेश पाण्डेय, पूर्व शिक्षक व कवि डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र,रामकिशन शर्मा,कैलाश नाथ गुप्ता,शिवनारायण यादव, अधिवक्ता अनिल शर्मा,आर एन शर्मा,दीपक यादव,संस्था सचिव प्राध्यापक अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल,डीके अग्निहोत्री उर्फ कैलाश,प्रतिष्ठित कवि व गीतकार अवधेश विश्वकर्मा नमन, विपुल मिश्रा,अनूप बिंदल,संस्था उपसचिव आनंद पाण्डेय केवल,विनोद कुमार शुक्ला,मुख्य अतिथि सोनल,इंदु भोलानाथ मिश्र,संजीत कुमार ठाकुर,मदन मोहन दास,संस्था अध्यक्ष श्रीधर मिश्र आत्मिक और मोतीलाल बजाज (प्रेषित रचना द्वारा) सहित कार्यक्रम संयोजक सौरभ दत्ता जयंत आदि ने काव्यपाठ किया। सभी कवियों ने होली पर तथा अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से उपस्थित सभी श्रोताओं एवं कवियों को आनंदित एवं भावविभोर कर दिया।श्रोताओं में सुश्री चौहान मैडम नालासोपारा,राजीव अवस्थी, ललित कुमार,सुजया सौरभ दत्ता  सहित आयोजन सहयोगियों में अविनाश सर,राहुल खुल्लर, धनंजय कुमार सिंह,विजय पटेल,जयेश पटेल,मनोज राठौड़,अमित पटेल,रवि प्रताप सिंह,चंद्रजीत मौर्य का अतुलनीय एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।होली स्नेह मिलन समारोह में संस्था पदाधिकारियों ने सभी को अबीर और गुलाल लगाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अनूप बिंदल ने संस्था को श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट की।सम्मान समारोह के अंतर्गत लब्ध प्रतिष्ठित कवि व शायर डॉ सागर त्रिपाठी को काव्यसृजन रत्नाकर सम्मान से सम्मानित किया गया, उनकी अनुपस्थिति में पुरस्कार डॉ कृष्णकुमार मिश्रा ने ग्रहण किया।अरुण दूबे अविकल को साहित्य रत्न सम्मान,डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचन्द्र को साहित्य सेवी सम्मान भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र सम्मान,युवा कवि मदनमोहन दास को काव्यसृजन युवा साहित्यरत्न सम्मान, लक्ष्मी यादव "ओजस्विनी" को काव्यसृजन महिला साहित्यरत्न से सम्मानित किया गया।सभी को होली के स्नेह रूपी रंगों में रंगने के पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों ने होली पर विविध रंग रुपी कविताओं,छंदों,गीतों और होली के कबीरा और जोगीरा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में सौरभ दत्ता जयंत जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस शानदार समारोह का समापन किया गया।
ग्रँटरोड के बिलाल मस्जिद में उर्स शहीद-ए-राहे मदीना आयोजित

मुंबई। काइद-ए-कौमे मिल्लत, पीर-ए-तारीकत अल्लामा शाह सय्यद अनवर अशरफ उर्फ मुसन्ना मियां की याद में 23वां सालाना उर्स शहीद-ए-राहे मदीना हर वर्ष आयोजित किया जाता है।इस बार उर्स के मौके पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत, संजय पाटील, विधायक भाई जगताप, पूर्व मंत्री नसीम खान, जितेंद्र आव्हाड, असलम शेख, शिवसेना विधायक सचिन अहिर, अमीन पटेल, मनोज जामसुतकर, रईस शेख आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, सईद नूरी, जीशान सिद्दीकी, वारिस पठान, सुहैल खंडवानी, हाजी अराफत शेख, अकरम खान उपस्थित थे। हजरत मोईन मियां हमेशा कहते थे कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं ।
मौलाना सय्यद मोईनुद्दीन अशरफ के मार्गदर्शन में पिछले 23 वर्षों से ग्रँटरोड के बिलाल मस्जिद स्थित ईदगाह मैदान में यह उर्स शहीद-ए-राहे मदीना आयोजित किया जाता हैं। हर क्षेत्र से जुड़े सामाजिक सरोकार रखनेवाले मान्यवर न सिर्फ शामिल होते हैं बल्कि हजरत मोईन मियां द्वारा नशाखोरी के खिलाफ अभियान का हिस्सा बन जाते हैं।
इस उर्स की खासियत यह हैं कि हिंदुस्तान के कोने कोने से सूफी संत शामिल होते हैं। महाराष्ट्र के तमाम राजनीतिक दल के नेता भी शिरकत करते हैं। मस्जिदों के इमाम और दरगाह के उत्तराधिकारी विशेष तौर पर सम्मिलित होते हैं। महाराष्ट्र पुलिस के तमाम आला अफसर उर्स में उपस्थिति दर्ज कराते हैं।