मंईयां सम्मेलन से झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी कांग्रेस, बंधु तिर्की ने की घोषणा |
Ranchi | 16-09-2024 : रांची-राजधानी रांची के आईटीआई बस स्टैंड (बजरा) के जनता मैदान में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम से झारखंड में कांग्रेस विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार में जनता के हित में जितने कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और उससे जितने लोग लाभान्वित हो रहे हैं, उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के सम्मान में मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.
![]()



Feb 15 2026, 16:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k