उत्तर प्रदेश का गौरव बने प्रयागराज के डॉ.दीपक त्रिपाठी
पैरा डार्ट्स नेशनल चैम्पियनशिप 2026 में चयन
संजय द्विवेदी प्रयागराज।दिव्यांगजन सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के लिए यह अत्यन्त गौरव का क्षण है कि प्रयागराज स्थित नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय जमुनीपुर के विशेष शिक्षा संकाय में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ.दीपक कुमार त्रिपाठी का चयन पैरा डार्ट्स नेशनल चैम्पियनशिप 2026 के लिए हुआ है।इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगे।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 जनवरी एवं एक फरवरी 2026 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर से लगभग 120 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियो की आत्मनिर्भरता आत्मविश्वास और सामर्थ्य को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से स्थापित करने का अवसर भी है।इंडियन डिसएबिलिटी डार्ट्स एसोसिएशन के महासचिव महेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ.दीपक कुमार त्रिपाठी का चयन उनकी निरन्तर साधना अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ.त्रिपाठी अपने कौशल संकल्प और प्रतिबद्धता से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगे।शैक्षिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ-साथ खेल जगत में यह उपलब्धि डॉ.त्रिपाठी की बहुआयामी प्रतिभा को रेखांकित करती है।उनका चयन विश्वविद्यालय परिवार प्रयागराज जनपद तथा समूचे उत्तर प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।यह सफलता उन असंख्य दिव्यांगजनो के लिए आशा और उत्साह का सन्देश है जो कठिन परिस्थितियो के बावजूद अपने सपनो को साकार करने का साहस रखते हैं।विश्वास है कि डॉ.दीपक कुमार त्रिपाठी का यह राष्ट्रीय मंच पर पदार्पण दिव्यांग सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा और आने वाली पीढ़ियो को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
























Jan 30 2026, 19:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.1k