मेजा ऊर्जा निगम द्वारा जरूरतमन्दो को वितरित किया गया गर्म कम्बल।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम ने अपनी नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियो के अन्तर्गत ठंड से बचाव हेतु आसपास के जरूरतमंद लोगो के बीच लगभग 1200 कम्बलो का वितरण किया।यह वितरण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद की मेजा तहसील के सलईया खुर्द सलईया कला एवं मई कला ग्रामों में किया गया।इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से बुजुर्गो दिव्यांगजनो महिलाओं तथा वंचित वर्गों को सहायता उपलब्ध कराना था।मेजा ऊर्जा निगम निरंतर समाज कल्याण शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रो में सार्थक योगदान देता आ रहा है। स्थानीय निवासियो ने इस मानवीय पहल की सराहना की तथा मेजा ऊर्जा निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विवेक चन्द्र (विभागाध्यक्षमानव संसाधन) मनोज कुमार वर्मा (उप महाप्रबन्धक मानव संसाधन)सीएसआर टीम सहित देवीशंकर यादव (ग्राम प्रधान–सलईया कला) सुरेश यादव (ग्राम प्रधान– सलईया खुर्द)पुष्पराज सिंह (ग्राम प्रधान–मई कला) एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।






















Jan 25 2026, 17:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k