शाहरुख खान एक बार फिर विवाद में, IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर विरोध
#shah_rukh_khan_kkr_in_controvers
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान फिल्मों के साथ अपनी आईपीएल टीम से मोटी कमाई करते हैं। शाहरुख की टीम कोलकारा नाइट राइडर्स (केकेआर) हर जगह छाई रहती है। आईपीएल 2026 का हाल ही में ऑक्शन हुआ था, जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख विवाद का हिस्सा बन गए हैं।
आईपीएल 2026 को लेकर 16 दिसंबर को आईपीएल की ऑक्शन हुई थी। जिसमें शाहरुख ने एक ऐसा प्लेयर खरीद लिया है जिसे लेकर भयानक विवाद हो रहा है। शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा खुल गया है। कई लोग उन्हें बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ बहुत कुछ कहा जा रहा है।
बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने के बाद विवादों में फंसे
शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदा है। मिनी ऑक्शन में शाहरुख ने मुस्ताफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ में खरीदा है। बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने के बादे विवाद शुरू हो गया है। ये विवाद तब ज्यादा बढ़ गया है जब बांग्लादेश में चार हिंदुओं की लिंचिंग के मामले सामने आ गए हैं।
रामभद्राचार्य ने कहा- शाहरुख का कोई चरित्र नहीं
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के बीच इस फैसले को लेकर राजनीतिक नेता, धर्मगुरु और अन्य लोग शाहरुख को निशाने पर ले रहे हैं। कुछ ने उन्हें देशद्रोही तक करार दिया है, जबकि कुछ उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं। रामभद्राचार्य ने कहा, 'शाहरुख खान हीरो नहीं है। उनका कोई चरित्र नहीं है। वे गद्दारों जैसे काम रहे हैं।
हिंदुओं की दुर्दशा को नजरअंदाज करने का आरोप
आध्यात्मिक गुरु, देवकीनंदन ठाकुर ने केकेआर और शाहरुख खान पर बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश में हिंदुओं की बेरहमी से हत्या की जा रही है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का बलात्कार किया जा रहा है। ऐसी क्रूर हत्याओं को देखने के बाद कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि उसी देश के किसी क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल कर ले?




है। मौसम विभाग ने 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रह सकता है। अधिकतम तापमान अगले चार दिनों तक सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे रहने की संभावना है और उसके बाद भी यह सामान्य से कम बना रह सकता है।
2 hours and 56 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k