आजमगढ़। सपा संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि दीदारगंज में मनायी गयी। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
दीदारगंज विधायक कमला कांत राजभर नें सपा के संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व मुलायम सिंह यादव गरीबों, मजलूमों , शोषितों , पिछड़ो, दलितों, अल्पसंख्यकों,किसानों, छात्रों के सच्चे नेता थे। उन्होंने इनके उत्थानन के लिए अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई। जिससे पिछड़ो दलितों अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को बारी बारी से कई लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता राम अचल यादव ने किया। विधानसभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान वें कार्यक्रम में आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार ब्यक्त किया।इस अवसर पर राम सिंगार यादव, राहुल यादव, रणविजय सिंह, प्रवीण यादव, अरविंद कश्यप, मोहम्मद शाहिद,तहसीलदार यादव,अशोक गौतम, सिकंदर यादव, संतोष कुमार राजभर,हनीफ,ओजैफा,रामू राजभर, संतोष कुमार राजभर आदि लोग उपस्थित थे।
Oct 10 2025, 17:43