थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।
![]()
मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान
उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा प्रथम में चलाया गया जागरूकता अभियान।
छात्र/छात्राओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो से अवगत कराया गया।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा.नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान“मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना धूमनगंज में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा“उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा प्रथम”में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान“मिशन शक्ति 5.0”के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।साथ ही महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में छात्र/छात्राओं को जागरूक करते हुए गुड-टच बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन-वूमेन पॉवर लाइन-1090 आपातकालीन सेवा- यूपी-112 चाइल्ड हेल्पलाइन-1098,मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन-1076 स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108 साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।इस अभियान के अवसर पर महिला उपनिरीक्षक शालिनी सिंह.महिला हेड कांस्टेबल शर्मीला भारती. महिला हेड कांस्टेबल श्वेता सिंह.महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका सिंह,महिला कांस्टेबल शिवांगी शुक्ला.महिला कांस्टेबल अल्का यादव.महिला कांस्टेबल वन्दना यादव आदि लोग मौजूद रहे।
1 hour and 27 min ago